Ashok Tanwar will be Congress candidate from sirsa - Sach Kahoon Hindi

अशोक तंवर होंगे सरसा से कांग्रेस प्रत्याशी
-सरसा-फतेहाबाद में परिवर्तन परिवर्तन बस यात्रा में कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने किया ऐलान

सरसा/फतेहाबाद सच कहूँ/सुनील वर्मा, विजय बजाज। सरसा में कांग्रेस के लोकसभा कैंडीडेट की अटकलों पर आज उस समय विराम लग गया जब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं हरियाणा मामलों के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने आज सार्वजनिक रूप से ऐलान किया कि डॉ. अशोक तंवर ही सरसा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। बता दें कि वर्ष 2009 में सर्वप्रथम डॉ. अशोक तंवर को सरसा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार बनाया गया था।

इसस दौरान इन्हें सरसा संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं ने 42.35 प्रतिशत वोट देकर विजयी बनाया था। वहीं 2014 के पिछले चुनाव में डॉ. अशोक तंवर को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था। 2014 में इन्हें 3 लाख 90 हजार 614 मत प्राप्त हुए थे। आजाद ने चोपटा के मुख्य चौराहें व सरसा की अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के नेताओं व जनता का आह्वान किया कि वे अभी से अशोक तंवर के लिए प्रचार में जुट जाएं।

अभी से अशोक तंवर के लिए प्रचार में जुट जाएं

आजाद से पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस कोर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तंवर को सरसा से कांग्रेस का कैंडीडेट बताया। वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान सरसा लोकसभा क्षेत्र से स्वयं की उम्मीदवारी पर बोलते हुए कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी उसका वे पालन करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस प्रदेश की सभी दस की दस सीटों पर जीत दर्ज करेगी औैर राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में सत्तासीन होगी।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री बिरेन्द्र सिंह के सन्यास संबंधी बयान पर ली चुटकी लेते हुए तंवर ने कहा कि भाजपा में मोदी सहित कई लोग सन्यास पर जाने वाले है और देश में राहुल गांधी आने वाले हैं। वहीं बिरेन्द्र सिंह के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर उनके बेटे को टिकट नहीं मिली तो वे राजनीति से सन्यास ले लेंगे पर बोलते हुए कहा कि टिकट का मसला भाजपा का आंतरिक मुद्दा और वे इस पर कुछ नहीं कह सकते।

-जिला फतेहाबाद पहुंची कांग्रेस की परिवर्तन बस यात्रा

फतेहाबाद। कांग्रेस की परिवर्तन बस यात्रा वीरवार को फतेहाबाद जिले में पहुंची। कांग्रेस के राष्टÑीय महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व में बस यात्रा सुबह भट्टूकलां के हुडा ग्राऊंड में पहुंची। इस बस यात्रा में कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गुलाब नबी आजाद ने कहा कि भाजपा ने पिछले चुनाव में जनता को अच्छे दिन लाने का जो झूठा सब्जबाग दिखाकर सत्ता हथियाई थी।

इस बार के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा के उस विश्वासघात का हिसाब चुकता करते हुए उसे देश-प्रदेश से चलता करने जा रही है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि बड़े जनादेश के साथ देश-प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत प्राप्त करके सरकार बनाएगी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा, किरण चौधरी, पूर्व एमपी नवीन जिंदल, पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह, पूर्व विधायक दुड़ाराम, कुलबीर बैनीवाल, जयपाल लाली, सुभाष बिश्नोई ने भी संबोधित किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।