Drink - Sach Kahoon Hindi

दूषित पानी में नरक भरी जिंदगी जीने को मजबूर अबोहरवासी
संबंधित विभागीय अधिकारी नहीं दे रहे समस्या की तरफ ध्यान

अबोहर(सुधीर अरोड़ा/सचकहूँ)। वाटर एंव सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों की लापरवाही के चलते शहर के अधिकांश इलाकों की गलियों में दूषित पानी भरा होने से लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। ऐसा ही कुछ हॉल है स्थानीय आनंद नगरी व नानक नगरी के लोगों का। जहां पिछले 15 दिनों से सीवरेज जाम होने से दूषित पानी इस कदर गलियों में भरा है कि लोग अपने घरों मे कैद होकर रह गए हैं। मोहल्लावासियों ने बताया कि गलियों में जमा दूषित पानी की निकासी न होने से अब यह सडांद मारने लगा है और इस पर मच्छरों की भरमार होने से मोहल्ले में बिमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है।

उन्होनें कहा कि एक ओर तो सरकार द्वारा तंदुरूस्त पंजाब अभियान के तहत लोगों को बिमारियों से मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है तो वहीं उनके मोहल्ले में शरेआम बिमारियां पनप रही हैं जिसकी ओर किसी भी विभागीय व प्रशासनिक अधिकारी का ध्यान नहीं है। मोहल्लावासियों ने कहा कि गलियों में पानी जमां होने से लोगों को अपने घरों की जरूरतों का सामान लेने जाने के लिए दूषित पानी से होकर गुजरना पडता है इतना ही नहीं स्कूली बच्चे भी इसी पानी से गुजरकर स्कूल जाने को मजबूर है।

लोगों में फेल रहा बीमारियां बढ़ने का खतरा

उन्होनें कहा कि इन दोनों क्षेत्रों में करीब आधा दर्जन स्कूल और मंदिर है जिनमें आना जाना भी कठिन हो रहा है। मोहल्लावासियों ने कहा कि वे कई बार सीवरेज एवं नगर परिषद् अधिकारियों से इस समस्या के समाधान की मांग कर चुके हंै लेकिन समस्या अभी तक ज्यों की त्यों बनी हुई है। अगर शीघ्र ही इस समस्या का हल न किया गया तो वे सीवरेज बोर्ड के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। मोहल्लावासियों ने कहा कि केवल विभागीय अधिकारी ही नहीं बल्कि वार्ड के पार्षद भी वार्डवासियों की समस्या को अनदेखा कर रहे हैं। उन्होंनें पिछले कई माह से वार्डवासियों की सुध नहीं ली है। जबकि चुनावों के समय उन्होनें लोगों की सेवा करने का आशवासन दिया था।

समस्या संबंधी सीवरेज बोर्ड अधिकारियों को करवा दिया है अवगत : छाबड़ा

इधर इस बारे में पार्षद टीटू छाबड़ा से बात करने पर उन्होंनें कहा कि इन क्षेत्रों में पिछले कई माह से कोई समस्या नहीं थी अब कुछ दिनों से सीवरेज ब्लाकेज होने के कारण यह समस्या आई है और उन्होंने इस बारे में सीवरेज बोर्ड अधिकारियों को अवगत करवा दिया है शीघ्र ही वार्डवासियों को इस समस्या से निजात दिला दी जाएगी।

जल्द की जाएगी दूषित पानी की निकासी : एसडीओ

इस बारे में एसडीओ हरशरणजीत सिंह से बात करने पर उन्होनें कहा कि मोहल्ले के लोग उन्हें इस समस्या से अवगत करवा चुके हैं। पिछले दिनों सफाई कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल के चलते अधिकतर कचरा सीवरेज लाईन में फंसने से सीवर जाम हो चुके हंै और शीघ्र ही इस सीवरेज लाईन की डीसिल्टिंग करवाकर सीवरेज समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंनें कहा कि एक बार आर्जी तौर कर्मचारी लगाकर सीवरेज की सफाई करवाकर जमां पानी की निकासी करवाई जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पहले पिलाई शराब, फिर मार डाला, आरोपी फरार
दोस्त बना दोस्त की जान का दुश्मन

हत्या का भेद बरकरार, जांच में जुटी पुलिस

बरनाला (जीवन रामगढ़)। बीती देर रात स्थानीय 5 नंबर वार्ड में काला महिर स्टेडियम के नजदीक 42 वर्षीय परमजीत सिंह की उसके दोस्तों ने ही गोलियां मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। हत्या के कारणों का भेद अभी बरकरार है। घटना संबंधी जानकारी देते मृतक के भाई ने बताया कि ठीकरीवाल रोड पर स्थित परमजीत सिंह के घर देर रात तक उसके दोस्त जीतपाल सिंह, जरनैल सिंह व सुरेश सिंह चारों दोस्त मिलकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान ही उनकी परमजीत सिंह से थोड़ी बहुत तकरार हो गई, जिस उपरांत तीनों दोस्त परमजीत सिंह को बाहर ले गए व स्टेडियम के नजदीक लेजाकर जीतपाल सिंह ने रिवाल्वर के साथ उसके चार फायर कर दिए।

जिस उपरांत परमजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ितों अनुसार जब उन्होंने बाहर आ कर देखा तो आरोपी देखते ही फरार हो गए। थाना सिटी के इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर जायजा लिया व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया व मृतक के पुत्र सुखविन्दर सिंह के बयानों के आधार पर जीतपाल सिंह, जरनैल सिंह व सुरेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। उन्होंने कहा कि अभी तक हत्या के कारणों का कुछ भी पता नहीं चल सका, जिसका खुलासा आरोपियों को काबू करन उपरांत ही होगा।

अब नौनिहालों को पिलाई जाएंगी पांच बूंदें
अभियान| दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में अधिकारियों व समन्वयकों को दी जानकारी

मार्च से नियमित टीकाकरण में शामिल होगा रोटा वायरस वैक्सीन

चिकित्सा अधिकारियों व आईईसी समन्वयकों को राज्यस्तर पर किया प्रशिक्षित

ShriGangaNagar, Ajay Rajpurohit:  राष्ट्रीय टीकाकरण सारणी में आगामी मार्च से दस्त रोग प्रतिरक्षक रोटा वायरस टीका शामिल हो जाएगा। इसी के साथ राज्य में बच्चों को रोटा वायरस वैक्सीन की पांच गुलाबी रंग की बूंदे 6, 10 और 14 सप्ताह की उम्र में नियमित टीकाकरण के साथ पिलाई जाएगी। इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव वीनू गुप्ता ने दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में अधिकारियों व समन्वयकों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर के नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की फेहरिस्त में यह एक नया आयाम स्थापित होगा। उन्होंने बताया कि दो वर्ष तक के बच्चों की अकाल मृत्यु में दस्त मुख्य कारण होता, लिहाजा केंद्र सरकार ने रोटा वायरस वैक्सीन को टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया है।

एनएचएम के मिशन निदेशक नवीन जैन ने बताया कि देश में 13 फीसदी बच्चों की डायरिया से मौत होती है एवं 40 फीसदी बच्चों को दस्त होने पर चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार की आवश्यकता होती है। विश्व में 81 देश पहले से ही पूर्ण सुरक्षित एवं मीठे स्वाद वाला रोटा वायरस वैक्सीन बच्चों को दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रोटा वायरस वैक्सीन एक वायल में 10 खुराकें होंगी एवं इनका वायल खोलने के बाद अधिकतम चार घंटे तक उपयोग किया जा सकेगा। इन्हें +2 डिग्री से +8 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर सतर्कता पूर्वक रखना होगा। कार्यशाला में सभी जिलों के आरसीएचओ, चिकित्सा अधिकारी व आईईसी समन्वयक शामिल हुए।

टीकाकरण कार्यक्रम की हुई समीक्षा

राज्य में संचालित नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की गई। उच्चाधिकारियों ने कम उपलब्धियां अर्जित करने वाले जिलों के अधिकारियों को इस संबंध में विशेष गंभीरता बरतकर निर्धारित लक्ष्य अर्जित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावी एवं समयबद्ध चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए।