Wheat Harvesting - Sach Kahoon Hindi

VIDEO: जुगाड़ी किसान! गेहूं की कटाई देखकर हर कोई हैरान
किसान के देसी जुगाड़ का एक्शन, यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन

कृषि प्रधान देश भारत में किसान दिन-रात कड़ी मेहनत कर (Jugaadi farmer) खेतों में तमाम तरह की फसलें पैदा करते हैं। इन दिनों गेहूं की कटाई का सीजन चल रहा है, जिसे काटने के लिए किसान तमाम तरह की मशीनों का उपयोग करते हैं, जिसके बाद भी काफी समय लग जाता है। हाल ही में गेहूं की कटाई का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है, जिसमें एक शख्स बड़े आराम से गेहूं की कटाई करता नजर आ रहा है। इस दौरान शख्स ने जो देसी जुगाड़ अपनाया है, उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी शख्स की क्रिएटिविटी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक किसान अपनी क्रिएटिविटी से एक अनोखे जुगाड़ यंत्र की मदद से पल भर में गेंहू की कटाई करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। वीडियो में किसान को जबरदस्त जुगाड़ से गेहूं की कटाई करता देख सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरत में पड़ गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे किसान देसी  दाज में गेहूं की कटाई कर रहा है, वो भी बड़ी तेजी से।

Between tradition and modernity.
Harvest wheat.??? pic.twitter.com/gbv0oaFLyf

— Tansu Yegen (@TansuYegen) June 15, 2022

दरअसल, किसान ने डंडे में कटाई का कोई यंत्र लगाया है, जो एक झटके में फसल को काटती नजर आ रही है। कुछ लोग ट्रैक्टर में यंत्र बांधकर गेहूं काटते नजर आते हैं, तो कुछ कंपाउंड मशीन से गेहूं काटते, लेकिन हाल ही में सामने आए इस वीडियो में देखा जा रहा देसी जुगाड़ वाकई कमाल का है, जो लोगों का काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस कमाल के वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को पिछले साल 15 मार्च को शेयर किया गया था। इस वीडियो को अब तक 1 मिलियन लोग देख चुके हैं, जबकि 35 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

गेहूं की कटाई ने पकड़ा जोर
‘बौने प्रबंधों के बीच आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए बरनाला प्रशासन तैयार’ शीर्षक नीचे ‘सच कहूँ’ पहले ही किसानों को कर चुका है सुचेत (Wheat Harvesting )

बरनाल(सच कहूँ/जसवीर सिंह )। पूरे पंजाब में गेहूं की कटाई का काम पूरे जोरों पर होने के कारण हर किसान जल्द से जल्द अपनी फसल को काटकर बेचने या अपने घर संभालने को प्राथमिकता देता दिखाई दे रहा है। राज्य में बेशक सरकार ने कूपन व्यवस्था के अंतर्गत बारी के साथ किसानों की फसल खरीदने का ऐलान किया हुआ है परंतु किसान अपनी पक्क चुकी खड़ी फसल के मामले में कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। (Wheat Harvesting ) गेहूं की कटाई के समय पहले की अपेक्षा भी और अधिक सावधानियां बरतने की जरूरत है, जिससे बिना किसी नुक्सान से अपनी मेहनत का मूल्य किसान के पल्ले पड़ सके।

खड़ी गेहूं या गेहूँ के अवशेष को आग से बचाने के लिए ‘सच-कहूँ’ द्वारा पहले ही किसानों को प्रशासन के प्रबंधों संबंधी ‘बौने प्रबंधों के बीच आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए बरनाला प्रशासन तैयार’ शीर्षक नीचे प्रमुखता से प्रकाशित की गई खबर में सुचेत किया जा चुका है।

छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो यह आगे जाकर सुख का कारण बनता है

अक्सर देखा जाता है कि गेहूं की पकी फसल मौके कुछ किसानों द्वारा इस्तेमाल की जाती छोटी सी लापरवाहियां कई बार घातक सिद्ध होती हैं, जिसमें पड़ा घाटा कई बार जहां किसानों के जान और माली नुक्सान का कारण बनता है, वहीं किसानों द्वारा अपने पुत्रों तरफ से दिन-रात एक कर तैयार की गई फसल पल में जल कर राख होने का संयोग भी बन जाता है और फिर केवल किसानों के पल्ले रोने- पछताने से अलावा कुछ नहीं रहता। ऐसा कुछ न घटे इस लिए किसानों को कुछ छोटी- छोटी परन्तु असरदार बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे गेहूं की पक्की फसल को सही सलामत काटने के बाद मंडियों तक पहुंचाया जा सके और की गई कड़ी मेहनत का मूल्य अपनी झोली में डालकर अपनी, जरूरतों की पूर्ति की जा सके।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

गेहूं कटाई गेहूं कटाई में बरतें सावधानियां
किसानों के बहुत काम आएंगी यह अहम जानकारियां

हिसार। लो जी, एक बार फिर आ गया है गेहूं की कटाई का समय। कुछ जगह तो गेहूं कटाई का काम शुरु हो चुका है और अधिकतर जगह (Wheat harvesting ) किसान कटाई की तैयारी कर रहे हैं। गेहूं की कुछ किस्मों में अधिक पकने पर दाने झड़ने लगते हैं तथा बालियां टूटकर गिरने लगती हैं। इससे उपज घट जाती है। कटाई में देरी करने पर चूहों व पक्षियों द्वारा भी हानि पहुंचाई जाती है। इसलिए फसल की समय पर कटाई तथा दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सावधानी बरतनी जरूरी है।

आज हम आपको बताएंगे कि गेहूं कटाई से पहले किसान क्या-क्या सावधानियां बरतें ताकि तनिक भी नुकसान न हो। कटाई से पहले यह जांच लें कि गेहूं पूरी तरह से पका है या नहीं। बाली को हाथ में मसलकर देखें कि इसमें 10 से 12 प्रतिशत से अधिक नमी नहीं हो। कुछ पौधे कटाई के समय पर भी हरे रह जाते हैं, उनको अलग कर देना चाहिए। उपजाए गेहूं में कुछ मात्रा अगले साल बीजाई के काम लेने के लिए अलग निकालकर सुरक्षित रख लेने चाहिए। इससे बाजार के हल्के स्तर के बीजों के बजाय खुद के विश्वसनीय बीजों को काम में ले सकेंगे।

यह है कटाई का सही समय

गेहूं की कटाई का वैसे तो कोई तय समय नहीं होता, क्योंकि इसकी बुआई कब और कौन से बीज से की है, उसी पर कटाई का समय निर्भर करता है। फिर भी दाने की नमी जांच लें, ताकि दाने के सिकुड़ने की स्थिति नहीं रहे। आमतौर पर 15 मार्च से 15 अप्रैल के बीच कटाई हो जानी चाहिए। गेहूं की कटाई के बाद और थ्रेसिंग से पहले गेहूं की पूलियां बनाकर खेत में सूखने के लिए रख दें। पूली बांधने के लिए इन्हीं पौधों को एक दिन भिगोकर रखें और अगले दिन पूलिया बांध लें। इसके बाद थ्रेसिंग करें।

कटाई में सावधानी

फसल पकने पर प्राय: पत्तियां सूखने लगती हैं। बालियां सुनहरी व पीली पड़ जाती हैं। हाथ से कटाई करनी हो तो दाने में नमी 25 से 30 प्रतिशत तथा कंबाइन हार्वेस्टर से कटाई के समय नमी 20 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। हाथ से कटाई अच्छी दरातियों से करनी चाहिए। रीपर बाइंडर मशीन से भी कटाई कर सकते हैं। काटने के बाद फसल को अच्छी तरह सुखाकर एकत्र करें।

भंडारण में बरतें सावधानियां

कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक बीजों को अगले साल तक सुरक्षित रखने के लिए कट्टों की सिलाई ठीक से करें। भंडार में रखने से पहले भंडारगृह में इंसेक्टीसाइट्स के रूप में रोगर का स्प्रे करें। सूखने के बाद वहां गेहूं के कट्टे रखें। कट्टों के बीच सेल्फॉस भी रखे। इसके बाद भंडार को सील कर दे, ताकि उसमें कीट या जीवाणु न घुस सकें। जुलाई में पहली बारिश के बाद भंडार को संभाल लें और फिर सेल्फॉस रखें ताकि जीवाणु नहीं आएं। इस बार मौसम में बदलाव का असर आ सकता है।

गेहूं की फसल 30 डिग्री तक तापमान में ही सुरक्षित और अच्छी मानी जाती है। 35 डिग्री तापमान होने पर नुकसान हो सकता है। अगर किसानों ने आरजे 4238, आरजे 4083, आरजे 4037 या आरजे 4079 किस्में बोयी हैं तो ये किस्में गर्मी झेलने में सक्षम है, इन पर प्रभाव नहीं आएगा।

गहाई या थ्रैसिंग

कंबाइन हार्वेस्टर से फसल की कटाई व गहाई एक साल में हो जाती है। उसके बाद खेतों में स्ट्रा रीपर चलवाकर भूसा बना लें। हाथ से कटाई की गई हो तो गहाई के लिए उन्नत तकनीक से बनाए थ्रैसर का इस्तेमाल करें। थ्रैच्सग के दौरान थोड़ी सी चूक से बड़ी हानि हो सकती है। छोटी सी चिंगारी से हजारों टन अनाज व चारा जलकर नष्ट हो सकता है। किसान दुर्घटना का शिकार हो कसता है।

आग व बिजली लाइन से सावधान

कटाई व गहाई में थोड़ी सी सावधानी बरत कर किसान दुर्घटनाओं और खाद्यान्न के नुकसान से बचाव कर सकते हैं। कटाई के बाद फसल को एक ही जगह एकत्र न रखें और रेलवे लाइन, सड़क तथा बिजली लाइन से दूर रखें। खेतों में बीड़ी सिगरेट का सेवन न तो खुद करें और दूसरों को भी रोकें। आग जलाते वक्त भी सावधानी बरतना जरूरी है क्योंकि एक मामूली से चिंगारी हजारों एकड़ को चंद मिनटों में राख कर सकती है।

मशीन का पतनाला 90 सेमी लंबा तथा 45 सेमी ढका होना चाहिए। ऐसी मशीन का इस्तेमाल करें, जिसमें कटाई वाली फसल स्वत: ही अंदर चली जाए। थ्रैंसिग के दौरान नशा व धूमपान आदि नहीं करना चाहिए। कपड़े भी ढीले-ढाले न हों और हाथ में कड़ा आदि न पहने। आग से बचाव के लिए खलिहान में पानी व रेत का प्रबंध रखें। ट्रैक्टर को ओवरलोड न चलाएं और उसके साइलेंसर पर च्चगारी रोधक लगाएं।

बीज को इस तरह रखें संरक्षित

वरिष्ठ गेहूं प्रजनक डॉ. होशियार सिंह का कहना है कि बुआई के समय ध्यान रखें कि अच्छी किस्म और सामान्य किस्म की अलग-अलग बुआई करनी चाहिए। कटाई के बाद इनकी पूलियां भी अलग रखे। अगर किसी कारण से मिक्सिंग हो गई है तो थ्रेसिंग के समय पहले 40-50 किलो गेहूं अलग कर देना चाहिए। इसके बाद निकलने वाले अच्छी किस्म के गेहूं को अपनी जरूरत के अनुसार कट्टों में भर लें।

-एग्रीकल्चर डेस्क

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।