Thunderstorms - Sach Kahoon Hindi

उप्र : आंधी, बारिश ने बरपाया कहर, 17 की मौत
लखनऊ (सच कहूँ न्यूज)। पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में धूल भरी आंधी, आकाशीय बिजली और बारिश के चलते हुए अलग-अलग हादसों में 17 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्टों के अनुसार, सिद्धार्थनगर में चार, देवरिया में तीन, बस्ती में तीन, बलिया में दो और आजमगढ़, कुशीनगर, महाराजगंज, लखीमपुर और पीलीभीत में एक-एक शख्स की मौत हो गई। सिद्धार्थनगर में, एक टिन-शेड गिर गया, जिसमें एक मजदूर रहीम की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गईं। बस्ती जिले में, आकाशीय बिजली गिरने से बृजभान यादव की मृत्यु हो गई। वह भारी बारिश के बावजूद अपने खेतों में काम कर रहा था। बस्ती के देबरुआ गांव में तीस वर्षीय विशाल के ऊपर एक पेड़ गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह एक दवाई की दुकान से लौट रहा था।

उसके साथ उसका आठ वर्षीय भतीजा गोलू था, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 65 वर्षीय बुधना खेत में बैठा था, तभी एक पेड़ उसपर गिर गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह घटना सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में हुई। देवरिया जिले के भुलवानी गांव में बिजली का खंभा गिर जाने से 22 वर्षीय शुभम की मौत हो गई। इसी जिले के गौरीबाजार में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 55 वर्षीय एक महिला इसरावती की मौत हो गई। उसी गांव में एक आठ साल के लड़के के ऊपर दीवार गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मौत पर पर दुख व्यक्त किया है और जिला अधिकारियों को सभी मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मौसम: पश्चिमी राजस्थान में बवंडर व बिजली गरजने की चेतावनी, चलेगी आंधी
जयपुर (एजेंसी)। पिश्चमी राजस्थान में अगले चार दिन भारी हैं। यहां कई स्थानों पर धूल भरी आंधी के साथ बिजली गरजने की चेतावनी है। वहीं बीती रात कमोबेश सभी स्थानों पर तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। शेखावाटी के पिलानी व सीकर में तापमान क्रमश: 38.6 व 39.0 डिग्री रहा। जोधुपर के फलौदी में मंगलवार को सबसे अधिक तापमान 43.0 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। जयपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा लू चलेगी।

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, धौलपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, उदयपुर तथा पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली में धूल भरी आंधी के साथ बिजली गरजने की चेतावनी जारी की है।

पूर्वी राजस्थान के बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा व टोंक में लू चलेगी। गर्मी के चलते दिन में सड़कों पर ट्रेफिक कम होने लगा है। दिन में लोग आवश्यक होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। लोग गर्मी से बचने को शीतल पेय का सहारा ले रहे हैं तथा अपने को पूरा ढक कर ही घरों से निकल रहे हैं।

मौसम का यह मिजाज चार दिन यानी बुधवार से शनिवार तक रहेगा। जिन इलाकों में चेतावनी जारी की गई है वहां 40 किमी घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलेगी तथा बिजली चमकेगी। इसके बाद बूंदाबांदी भी होगी।

प्रमुख शहरों का बीती रात का तापमान

माउंटआबू                                19.00.डिग्री सेल्सियस

गंगानगर                                22.09 डिग्री सेल्सियस

डबोक                                     24.06 डिग्री सेल्सियस

चित्तौड़गढ़                              24.07 डिग्री सेल्सियस

अजमेर                                 28.05 डिग्री सेल्सियस

जयपुर                                  25.02 डिग्री सेल्सियस

सीकर                                   23.00 डिग्री सेल्सियस

कोटा                                    25.07 डिग्री सेल्सियस

चूरू                                       25.05 डिग्री सेल्सियस

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।