delhi university - Sach Kahoon Hindi

Delhi University Murder: डीयू छात्र की हत्या मामले पर आई बड़ी अपडेट
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Delhi University Murder: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) (Delhi University) के दक्षिण परिसर में एक छात्र की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। Delhi Murder Case

पुलिस मामले की जांच में जुटी | Delhi Murder Case

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान बीए प्रोग्राम प्रथम वर्ष के छात्र राहुल (19) और उसका मित्र हारून (19) के रुप में की गई है। मामले में शामिल दो और लोगों की पहचान की गई है। आगे की जांच जारी है। दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर में रविवार को स्कूल आॅफ ओपन लर्निंग के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी। मृतक बीए राजनीति विज्ञान प्रथम वर्ष के छात्र निखिल चौहान (19) और आरोपी क्लास के लिए कॉलेज आए थे। किसी बात को लेकर आरोपी अपने तीन साथियों के साथ कॉलेज गेट के बाहर निखिल से मिला और उसके सीने पर चाकू मार दिया। Aryabhatta College

Canada: कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या

कल दिल्ली विवि: छात्र की दिनदहाड़े चाकू मारकर की थी हत्या हत्या | Delhi Murder Case

महिला मित्र को छेड़ने के विवाद में आपस में भिड़े दिल्ली विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों ने निखिल चौहान नामक छात्र की रविवार को चाकू मारकर हत्या कर दी। दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर में हुई इस चाकूबाजी में मारा गया 19 वर्षीय निखिल आर्यभट्ट महाविद्यालय में राजनीतिक विज्ञान प्रतिष्ठा में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने आरोपी छात्रों की तलाश के लिये दबिश देनी शुरू कर दी है। Delhi Murder Case

जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सात दिन पहले निखिल की एक दोस्त के साथ एक छात्र ने अभद्रता की थी। इस घटना को लेकर निखिल की कुछ छात्रों से कहा सुनी हुई थी, जिसके कारण आज अपराह्न 12.30 बजे महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर चार छात्रों ने निखिल के सीने में चाकू मार दिया। निखिल को इस घटना के बाद चरक पालिका अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ये सभी छात्र आर्यभट्ट महाविद्यालय में स्कूल आॅफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के तहत पढ़ाई करते हैं। सभी छात्र रविवार को होने वाली एसओएल की क्लास करने के लिये आर्यभट्ट कालेज आये थे। Delhi Murder Case

निखिल राष्ट्रीय राजधानी के पश्चिम विहार का रहने वाला था। वह पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग एवं गायन भी करता था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि उन्हें चरक पालिका अस्पताल से घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चार आरोपी छात्रों की तलाश शुरू कर दी है। इसी बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश कुमार ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को एक ज्ञापन देते हुए इस घटना को संज्ञान में लेने की मांग की।

उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘जिस दिल्ली में पुलिस का खौफ होना चाहिए वहां बदमाशों का खौफ हो गया है। यह सही है की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवांत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास समय नहीं है, लेकिन देश के गृहमंत्री के पास दिल्ली के लिये समय होना चाहिये। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में हत्या की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जल्द से जल्द सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए ताकि पुलिस भर्ती पर विचार किया जा सके। पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के अलावा कम से कम 500 पीसीआर वैन और तैनात होनी चाहिए।

इस बार 1 लाख 40 हजार स्टूडेंट्स पढ़ेंगे नया सिलेबस
नई दिल्ली। स्कूल आॅफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में इस बार सेमेस्टर सिस्टम लाने की तैयारी है। इस बार चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू होगा और करीब 1 लाख 40 हजार स्टूडेंट्स नया सिलेबस पढ़ेंगे। डीयू में अंडरग्रैजुएट प्रोग्राम के स्टूडेंट्स का सिलेबस रिवाइज किया जा रहा है और इसके तहत एसओएल का भी सिलेबस बदलेगा। एसओएल के अधिकारियों ने बताया कि रेग्युलर स्टूडेंट्स, एसओएल स्टूडेंट्स और नॉन कॉलिजिएट विमंस एजुकेशन बोर्ड के स्टूडेंट्स एक सा सिलेबस पढ़ेंगे। इस बार एसओएल में आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 जून को शुरू होगा। हालांकि, सेमेस्टर सिस्टम लागू होता है, तो एग्जाम करवाना बड़ा चैलेंज होगा क्योंकि स्टाफ बहुत कम है और बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स हैं, जिनकी कॉपियां रेग्युलर कॉलेजों के टीचर्स ही चेक करते हैं मगर एसओएल अधिकारियों का कहना है कि इसकी तैयारी की जा रही है।

एसओएल के कैंपस आॅफ ओपन लर्निंग (सीओएल) के डायरेक्टर प्रोफेसर एस.के.दूबे बताते हैं, ऐडमिशन की प्रक्रिया सही समय से शुरू होगी क्योंकि स्कूल को पिछले साल यूजीसी के डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो से पांच साल के लिए कोर्स चलाने की इजाजत मिली है। पांच कोर्स- बीए, बीकॉम, बीकॉम आॅनर्स, बीए आॅनर्स अंग्रेजी और बीए आॅनर्स पॉलिटिकल साइंस में अब सीबीसीएस लागू होगा और फर्स्ट ईयर के सभी स्टूडेंट्स सेमेस्टर सिस्टम में नया सिलेबस पढ़ेंगे। अभी ऐकडेमिक काउंसिल से इसे मंजूरी मिलनी है, हमारी तैयारी पूरी है। हालांकि, सेमेस्टर सिस्टम आने से एसओएल के लिए एग्जामिनेशन बड़ा चैलेंज होंगे। एसओएल के कोर्स अभी ऐनुअल एग्जाम मोड पर चलते हैं और बहुत कम स्टाफ की वजह से इसे सही वक्त पर करवाना मुश्किल काम रहता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

डीयू : अब 1 मई से शुरु होगी एडमिशन प्रक्रिया
नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए ऐडमिशन की प्रक्रिया अब 15 अप्रैल के बजाय 1 मई से शुरू होगी। डीयू का (delhi university) इरादा था कि इस बार ऐडमिशन फॉर्म के लिए रजिस्ट्रेशन की खिड़की करीब एक महीने पहले 15 अप्रैल को खोल दी जाए, मगर यह मुमकिन नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह है ऐडमिशन की प्रक्रिया में होने वाले बदलाव खासतौर पर कटआॅफ से जुड़े बदलाव। डीयू की ऐडमिशन कमिटी की उम्मीद है कि अप्रैल आखिरी हफ्ते तक तैयारी हो जाएगी। यूनिवर्सिटी का कहना है कि अभी कुछ चीजों पर काम होना बाकी है, ऐसे में 1 मई से ही ऐडमिशन प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।

डीयू के स्टूडेंट्स वेलफेयर डीन डॉ. राजीव गुप्ता का कहना है कि 15 अप्रैल हमने संभावित तारीख दी थी और अब 1 मई से हमें उम्मीद है कि (delhi university) रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि, अभी यह फाइनल नहीं है, शेड्यूल पर काम किया जा रहा है। 15 अप्रैल से ऐडमिशन प्रक्रिया शुरू करना मुमकिन नहीं है, क्योंकि इस बार कुछ बदलाव होने हैं, इसके लिए हमें सिस्टम बदलना है, जिसमें वक्त लगेगा। हालांकि, उन्होंने ऐडमिशन प्रक्रिया के बदलावों के बारे अभी खुलासा नहीं किया है। उन्होंने कहा, इन दिनों ऐडमिशन कमिटी शेड्यूल पर काम कर रही है।

अधिकारियों का कहना है कि रजिस्ट्रेशन विंडो अप्रैल आखिर में खुलेगी, इसके बाद सीबीएसई के रिजल्ट (संभावित मई तीसरे हफ्ते) के आसपास इसे खोला जाएगा, ताकि नंबर अपडेट किए जा सकें। ऐसा पहली बार हो रहा है कि डीयू का ऐडमिशन पोर्टल स्टूडेंट्स के मार्क्स और कोर्स अपडेट करने के लिए दोबारा भी खोला जाएगा। प्रशासन सीबीएसई से भी स्टूडेंट्स का डेटाबेस साझा करने की मांग कर रहा है, ताकि रोल नंबर डालने ही नंबर खुद अपलोड हो जाएं। इससे वेरिफिकेशन में डीयू को काफी आसानी होगी, क्योंकि यूनिवर्सिटी में 80% स्टूडेंट्स सीबीएसई से ही होते हैं। डीयू में करीब 66 हजार सीटों के लिए ऐडमिशन प्रोसेस के लिए रजिस्ट्रेशन दो स्टेप में खोलने का इरादा है।

प्रशासन ने पहले इसे 15 अप्रैल से 7 मई और फिर 20 मई से खोलने का प्लान बनाया था, मगर अब यह तारीखें खिसकेंगी। एक अधिकारी का कहना है कि अब पोर्टल अप्रैल आखिर में खुलेगा, ताकि स्टूडेंट्स रिजल्ट से पहले बाकी डॉक्युमेंट्स की व्यवस्था कर लें। खासतौर पर एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी (ईसीए) और स्पोर्ट्स कोटे के लिए डॉक्युमेंट की आवश्कता होती है। इस पर दोनों कैटिगरी के ट्रायल भी जल्द 20 मई के आसपास शुरू होंगे। पिछले साल यह जून में हुए हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।