ColdWave - Sach Kahoon Hindi

धुंध-ठंड साथ-साथ, जनजीवन अस्त-व्यस्त
वाहन चालकों ने हैडलाइटों का सहारा लिया

ठंड से बाजार सुस्त, मजदूरों के हाथ खाली

Bathinda, SachKahoon News:  सुबह होते ही पड़ी धुंध ने जन-जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त करके रख दिया। हालांकि दोपहर होने तक धुंध काफी हद तक साफ हो गया था जिसके बाद जन जीवन सामान्य हो गया। सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण सड़क मार्गों पर वाहन भी रेंग-रेंग कर चलते दिखाई दिए। हालांकि वाहन चालकों ने सावधानी के लिए हैडलाईटों का सहारा लिया। ठंड बढ़ने और धुंध पड़ने से बाजार में पूरी तरह सुस्ती दिखाई दी वहीं बढ़ती ठंड के कारण आसपास के गावों से यहां आने वाले मजदूरों को भी मजदूरी नहीं मिल पा रही है। एक ओर मजदूर पहले ही सरकार की नोटबंदी की मार से परेशान थे और अब कड़ाके की ठंड ने रही सही कसर पूर कर दी है जिसके कारण मजदूर वर्ग अब पूरी तरह से बेराजगार होकर रह गया है।

मूंगफली की मांग बढ़ी

गर्म कपड़ों की स्टालों पर दिखाई देने लगी है। भीड़ सर्दी का मौसम शुरू होते ही गर्म कपड़ों के साथ-साथ गजक, मूंगफली, रेवडी, तिल गजक आदि की मांग भी बढ़ने लगी है। इस प्रकार की आईटम बिक्री करने वाली दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ दिखाई देने लगी है। धुंध और सर्दी के चलते दुकानदारों ने भी गर्म कपड़ों की स्टालें लगानी शुरू कर दी हैं। गर्म कपड़ों के स्टालों से बाजार में कुछ गहमागमी होनी शुरू हो गई है। पिछले लगभग एक महीने से वीरान पड़े बाजारों में भी गर्म कपड़ों और गजक, मूंगफली की बिक्री ने कुछ राहत दी है।

दुकानदारों ने जलाए अलाव

आलाव के सहारे समय पास कर रहे हैं दुकानदार दिनों दिन बढ़ती ठंड और पड़ रही धुंध ने बाजार में खासा असर डाला है। सर्दी के कारण जहां बाजार में सुबह 11 बजे से पहले ग्राहक नहीं पहुंच पाते हैं जिसके कारण दुकानदार भी अपनी दुकानें खोलकर ग्राहकों के इंतजार में बैठे रहते हैं। ठंड से सब्जी, स्पेयर पार्ट, मैकेनिक, फ्रिज, कपड़ा, आभूषण सहित अन्य सभी व्यापार प्रभावित हो रहे हैं। ठंड के मौसम में दुकानदार पूरा दिन अलाव लगाकर हाथ सेंकते रहते हैं।

रेल समय सारिणी बिगड़ी

शनिवार को रेलवे मंडल से प्राप्त सूचना अनुसार लंबी दूरी की पंजाब मेल छह घंटे, धनबाद-फिरोजपुर पांच घंटे, जम्मूतवी-अहमदाबाद एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, जनता एक्सप्रेस सवा घंटा, अहमदाबाद-जम्मूतवी एक घंटा, जम्मूतवी-बठिंडा एक्सप्रेस ढाई घंटे के साथ लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक लंबी दूरी की गाड़ियां अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से ट्रैक पर दौड़ती दिखाई पड़ीं। लंबी दूरी की रेलगाड़ियों के साथ ही 75 से डेढ़ सौ किलोमीटर के दायरे में चलने वाली पैसेंजर रेलगाड़ियां दो से ढाई घंटे की देरी से चलीं। रेलगाड़ियों की देरी से चलने का कारण ट्रैक व सिग्नल का नहीं दिखाई देना बताया जा रहा है। कमोवेश यही हाल सड़क पर वाहनों को दिखाई दिया।

शीतलहर ने छुड़ाई लोगों की कंपकंपी
घने कोहरे ने जनजीवन किया अस्त-व्यस्त

सड़कों पर रेंग-रेंग कर चले वाहन

ट्रेनें कई घंटे देरी से गन्तव्य स्थानों पर पहुंची

HanumanGarh, Sach Kahoon News: कुछ दिन ब्रेक के बाद शनिवार को आई धुंध ने जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त करके रख दिया। सुबह कोहरे की घनी चादर व तेज हवाओं ने शीतलहरी पैदा कर दी। सुबह से ही लोग अलाव सेकते व गर्म कपड़े पहने हुए दिखाई पड़े। ठंडक का अहसास व कोहरे की वजह से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से अस्त-व्यस्त रही। सुबह को जब लोग सो कर उठे, पाया कि घने कोहरे की सफेद चादर चारों ओर बिछी हुई है। जल्दी उठने वाले लोग कोहरे व ठंडी हवाओं के झोंकों से देर तक बिस्तर व आग के सहारे भगवान भास्कर को याद करते मिले। घना कोहरा होने के कारण सड़क मार्गांे पर वाहन भी रेंग-रेंग कर चलते दिखाई दिए। हालांकि वाहन चालकों ने सावधानी के लिए हैडलाइटों का सहारा लिया। ट्रेनों की यात्रा का कार्यक्रम भी कोहरे के चलते प्रभावित हुआ। ट्रेनें कई घंटे देरी से गन्तव्य स्थानों पर पहुंची। शनिवार को अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। राहत की बात यह रही कि शनिवार को शीतकालीन अवकाश शुरू होने के कारण बच्चे देर तक बिस्तर से बाहर नहीं निकले। ठंड बढ़ने और धुंध पड़ने का सबसे ज्यादा असर कार्यालयों में पहुंचने वाले लोगों पर पड़ा है। धुंध और शीतलहर के चलते दुकानदारों ने भी गर्म कपड़ों की स्टालें लगानी शुरू कर दी हैं। गर्म कपड़ों के स्टालों से बाजार में कुछ गहमागमी होनी शुरू हो गई है। पिछले करीब दो माह से वीरान पड़े बाजारों में भी गर्म कपड़ों की बिक्री ने कुछ राहत दी है।