Drinking water problem - Sach Kahoon Hindi

Drinking Water Problem: सरसा में पीने के पानी को लेकर मची त्राहि-त्राहि! बिजली कटौती व नहरों में पानी की कमी है बड़ी वजह
Drinking Water Problem: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच सरसा जिला एक बार फिर गहरे पेयजल संकट की चपेट में आ गया है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचने के साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नलों ने जवाब दे दिया है, जिससे आमजन का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। नहरों में पानी की कमी, बिजली कटौती और अव्यवस्थित पेयजल आपूर्ति ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।

हालात ऐसे हैं कि लोग 800 से 1000 रुपये तक खर्च कर निजी टैंकरों से पानी मंगवाने को मजबूर हैं। सरसा शहर के कई वार्डों और गांवों में पेयजल संकट विकराल रूप ले चुका है। शहर के वार्ड 10, 11, 12, 17, 20 व 21 सहित अनेक क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित है, जिससे लोगों को पीने के पानी से लेकर दैनिक उपयोग तक के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब जलघरों से पानी छोड़ा जाता है तो बिजली कट जाती है और जब बिजली आती है तो पानी की सप्लाई बंद हो जाती है। इस कारण मोटरों से पानी टंकियों में नहीं चढ़ पा रहा।

भाखड़ा बांध से आने वाली नहरों में पानी की कमी और नहर बंदी के कारण हालात और बिगड़ गए हैं। गांवों में महिलाएं दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं, जबकि शहरों में टैंकर माफिया सक्रिय होकर मनमाने दाम वसूल रहा है। लोगों ने प्रशासन से सरकारी टैंकरों की संख्या बढ़ाने, नहरों में पर्याप्त पानी छोड़ने तथा पेयजल व्यवस्था को स्थायी रूप से मजबूत करने की मांग की है। पब्लिक हेल्थ विभाग के एसडीओ दीपक कुमार ने बताया कि मेरे संज्ञान में ये मामला आया है। इसका जल्द समाधान कर दिया है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर परेशानी उन क्षेत्रों में आ रही है, जहां ट्यूबवेलों से पानी की सप्लाई है।

Water Problem : ग्रामीणों ने एक्सईन व एसडीओ को बनाया बंधक
Water Problem: 20 दिनों से पानी की सप्लाई न आने से खिन्न है ग्रामीण

हिसार (सच कहूँ न्यूज)। हिसार के गांव ढाड में 20 दिनों से पानी की सप्लाई न आने से बिफरे ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को बंधक बना लिया। बंधक बनाए गए अधिकारियों में एक्सईएन,एसडीओ व जेई शामिल हैं। ग्रामीणों की समस्या की शिकायत पर पहले जेई व एसडीओ गांव में गए थे। दोनों अधिकारियों को ग्रामीणों ने 2 घंटे तक धूप में खड़े रखा। इसकी सूचना के बाद विभाग के एक्सईन मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनको भी बंधक बना लिया। ग्रामीणों में रोष है कि पेयजल सप्लाई के लिए बिछाई जा रही पाइप लाइन भी 4 ईंच की है। ग्रामीणों ने इसको 6 ईंच की बिछाने की मांग की है। Hisar News

20 जून के दिया अल्टीमेटम

ग्रामीणों ने पानी की मांग को लेकर 20 जून तक का अल्टीमेटम दिया है। ढाड गांव के सरपंच अनूप बेनीवाल ने बताया कि 20 दिनों से गांव में पानी की सप्लाई की आ रही। शुक्रवार को गांव में एसडीओ कुलदीप कोहाड़ व जेई दिनेश खटकड़ आए थे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया। इस पर लोगों का गुस्सा फुट गया। दोनों अधिकारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद विभाग के एक्सईन बलविंदर नैन मौके पर पहुंचे। उनको भी बंधक बना लिया। हमने प्रशासन को 20 जून तक समय दिया है। मांग न माने जाने पर 21 जून को जलघर पर तालाबंदी कर दी जाएगी।

समस्या का मामला जानने गए थे-एसडीओ

इस संबंध में एसडीओ कुलदीप कोहाड़ ने बताया कि गांव में वॉल स्विच और मोटर की समस्या का मामला जानने गए थे। हमें किसी ने बंधक नहीं बनाया। बाद में एक्सईन मौके पर आ गए थे। ग्रामीणों से सहमति बन गई है। उनकी जो भी समस्याएं थी, समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। ग्रामीणों में इसको लेकर भी रोष था कि ठेकेदार ने पाइनलाइन बिछाने के लिए गलियों में गड्ढे खोदे हैं। Hisar News

पहले समस्या का समाधान,फिर जाने देंगे : ग्रामीण | Hisar News

ग्रामीणों ने एसडीओ से कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह उनको गांव से जाने नहीं देंगे। एक्सईएन बलविंदर नैन ने कहा कि सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थे। एक्सईएन ने कहा कि समस्या का समाधान होने तक ग्रामीणों ने बैठा लिया था,बंधक बनाने की बात को एक्सईएन भी नकार गए। पर सरपंच ने बंधक बनाने के मामले की पुष्टि की है।

Weather Alert : भीषण लू की चेतावनी! इस दिन से चलेगी तेज आंधी!

समस्या: सीवरेज युक्त पानी पीने को मजबूर साऊथ एवेन्यू के निवासी
लोगों ने निगम से जल्द से जल्द उक्त समस्या का हल करने की रखी मांग

संबंधित अधिकारी नहीं दे रहे समस्या की तरफ ध्यान | Abohar News

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। शहर में समय-समय पर अलग-अलग मौहल्लों दूषित पानी (Contaminated Water) की समस्या आम जनता को झेलनी पड़ रहा है, जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये है कि सीवरेज मिक्स पानी लोगों के घरों में पहुंच रहा है। इस समय साऊथ एवेन्यू के लोग इस समस्या से परेशानी झेल रहे हैं और लोगों ने निगम से जल्द से जल्द उक्त समस्या का हल करने की मांग की है। Abohar News

इस संबंधी जानकारी देते हुए साऊथ एवेन्यू गली नंबर 11 निवासी संदीप कांटीवाल ने बताया कि कॉलोनी की विभिन्न गलियों मेंं काले पाने का साया पिछले छह माह से लोगों का पीछा नहीं छोड़ रहा। जब भी वाटर वर्क्स का पानी स्टोर करने के लिए टूटी छोड़ी जाती है, तो टूटी में से हल्का काले रंग का बदबूदार पानी निकल रहा है, जिसका इस्तेमाल कहीं भी नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रशासन लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहा है, वहीं लोगों को पीने के लिए दूषित पानी सप्लाई कर रहा है। Abohar News

अगर यही हाल रहा, तो मौहल्ले में दूषित पानी के कारण कोई बीमारी भी फैल सकती है। हालांकि दूषित पानी संबंधी नगर निगम को शिकायत भी दर्ज करवाई गई है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से समस्या का जल्द से जल्द करने की मांग की है। गौरतलब है कि उक्त समस्या रह रह कर शहर के अलग-अलग हिस्सों में सामने आ रही है। कभी किसी मोहल्ले में दूषित पानी आता है, तो कभी किसी मोहल्ले में।

यह भी पढ़ें:– नवजात की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, दो क्लीनिक सीज

वाटर वर्क्स पानी की समस्या के चलते महिलाओं का फूटा गुस्सा
दो पार्षदों के घर के बाहर किया रोष प्रदर्शन, नारेबाजी

अबोहर (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा)। लगभग 15 दिनों से वाटर वर्क्स के पानी सप्लाई (Water Supply) नहीं आने के कारण नई आबादी गली नंबर 11 के लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी से परेशान होकर मोहल्ले की महिलाओं ने बुधवार देर शाम दो पार्षदों के निवास के बाहर रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद पार्षदों ने विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर रात 10 बजे तक लोगों के घरों तक पानी पहुंचाया तो लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों ने पार्षदों की ओर से की गई मेहनत के लिए उनका आभार भी जताया है।

यह भी पढ़ें:– तरबूज कारोबारी को नकाबपोश लुटेरों ने कृपाण से हमला कर लूटा

जानकारी देते हुए मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि उनके मोहल्ले के आसपास की सभी गलियों में पानी आ रहा है, लेकिन उनके मोहल्ले में ही पानी नहीं आ रहा। जिसके कारण वे परेशान हैं। महिलाओं ने कहा कि जमीन का पानी खारा होने के कारण वे इसका उपयोग नहीं कर पाते और वाटर सप्लाई पर ही पूरी तरह निर्भर हैं।

महिला कलावंती देवी ने बताया कि 15 दिनों से वे विभाग के अधिकारियों से पानी (Water) नहीं आने की शिकायत कर रही हैं। लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद ही महिलाओं ने पार्षदों के घर जाने का फैसला किया और प्रदर्शन किया। महिलाओं ने वार्ड नं 25 और 24 के पार्षदों के घर के समक्ष नारेबाजी की और उनके मोहल्ले में पानी सप्लाई बहाल करने की मांग उठाई।

डीसी से मिलकर मसले को हल करवाएंगे : पार्षद

दोनों वार्डों के पार्षद लक्की पाहूजा व विपन शर्मा ने सीवरेज बोर्ड अधिकारियों को साथ लेकर मोहल्ले का दौरा किया और रात भर मेहनत करने के बाद मोहल्ले में पानी सप्लाई बहाल हो सकी। लोगों ने दोनों पार्षदों का आभार व्यक्त किया है। पार्षद लक्की पाहूजा ने कहा कि इस मोहल्ले की वाटर सप्लाई पाइप मेन पाइप से ऊंची है, जिसके कारण पानी का कम प्रेशर होने के कारण इस मोहल्ले में पानी नहीं आता। उन्होंने कहा कि इस मोहल्ले की पाइप नीचे करवाने के लिए वे प्रयास करेंगे और डीसी से मिलकर इस मसले को हल करवाएंगे।

जलघर में पानी खत्म, मोल का पानी पीने को विवश ग्रामीण
गोरीवाला।(सच कहूँ/अनिल) जन स्वास्थ्य विभाग गांव बिज्जूवाली के जलघर में अब तक नहरी पानी का विकल्प मुहैया नहीं करवा पाया है। इसका खामियाजा गांव के वासिन्दों को भुगतना पड़ रहा है। जलघर की डिग्गियों में नहरी पानी खत्म होते ही जलघर से पेयजल आपूर्ति बंद हो जाती है। जो अगली नहरी टर्न पर ही बहाल हो पाती है। इस समय अवधि में ग्रामीण क्षेत्रों के जलघरों से जुड़े लोग अपने स्तर पर ही पानी का प्रबंध करते हैं।

वहीं अधिकारियों का दावा है कि शीघ्र ही समस्या का समाधान हो जाएगा। जलघर के निर्मित होने के समय से लेकर आज तक नहरी पानी का विकल्प सही न होने के कारण पेयजल संकट बना रहता है। जलघर परिसरों में ट्यूबवेल बोरिंग करने की जरूरत है ताकि जलघरों में नहरी पानी खत्म होने पर बोरिंग ट्यूबवेल से पेयजल की सप्लाई होती रहे। जबकि जिन जगहों पर जलघर स्थापित है, वहां का जमीनी पानी बिल्कूल पीने योग्य नही है।

ग्रामीणों को 500 रुपये में टैंकर खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है।

हालांकि ट्यूबवेल के पानी की गुणवत्ता कम है। जलघर में पानी 10 दिन में ही खत्म हो जाता है, जबकि नहरों में गर्मियों में 24 दिन और आम मौसम में 15 दिनों में पानी छोड़ा जाता है। गांव के जलघर में बोरिंग ट्यूबवेल के पानी की गुणवता सही न होने के कारण जलघर में पानी खत्म होने पर ग्रामीणों को 500 रुपये में टैंकर खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है।

यह व्यवस्था तब तक रहती है,जब तक जलघर की डिग्गियों में नहरी पानी नहीं पहुंच जाता। ग्रामींण कृष्ण कुमार,अनिल कुमार,वेद प्रकाश,सन्टी लाल,सतीश कुमार मांगेराम, सुंदर, सोमबीर, संजय व पवन कुमार आदि का कहना है कि जलघर में निर्मित डिग्गियों की क्षमता को विस्तृत कर अन्य स्थान पर बोरिंग की व्यवस्था होनी चाहिए,ताकि पानी का संकट नहीं हो सके। नहरी पानी तो बहुत कम मात्रा में पहुंचता है।

नहर बिना किसी सूचना के बन्द हो जाने के कारण पेयजल की समस्या पैदा हुई है। इसके साथ ही जिस माइनर से पानी जलघर तक पहुंचता है उसकी रिपेयरिंग का कार्य चल रहा है। विभाग हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचाने की दिशा में काम कर रहा है। शीघ्र ही पानी की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

– हेमन्त सिंगला, जेई ।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

रोष। जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के बाहर महिलाओं ने फोड़ा मटका
पेयजल समस्या पर लगाया जाम

-रैनकपुरा के लोगों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

-पुलिस व प्रदर्शनकारियों में हुई तनातनी

-अरोप: बूस्टर होने के बावजूद भी नहीं हो रही पानी की सप्लाई

रोहतक(सच कहूँ न्यूज)। पेयजल समस्या को लेकर रैनकपुरा के लोगों ने नेता जी सुभाषचन्द्र बोस चौक स्थित जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के बाहर सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया और मटके फोड़ कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रैनकपुरा में बूस्टर होने के बावजूद भी विभाग द्वारा पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है, जिससे 250 परिवार पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे है। पेयजल समस्या को लेकर कई बार प्रशासनिक व विभाग के आला अधिकारियों को लिखित में शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। लोगों द्वारा सड़क जाम करने पर दोनो और वाहनों की लम्बी कतारे लग गई। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच काफी तनातनी भी हुई।

लोग बोले, 250 परिवार पानी की बूंद बूंद को तरस रहे

रैनकपुरा निवासी बलवंत सिंह, मोनू, संदीप, निक्कू , बिट्टू, सुनील, गुलाबो, बीरमती, पूजा, राजेश, बिजेन्द्र, जोगेन्द्र सहित काफी संख्या में महिलाएं जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय पर पहुंची और सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सड़क जाम होने के कारण दोनो तरफ वाहनों की लाइने लग गई। इस दौरान वाहन चालको व प्रदर्शनकारियों के बीच भी हंगामा हुआ। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मोहल्ले में 250 परिवार रहते है और पिछले काफी समय से मोहल्ले में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है, जिसके चलते लोगों का जीना दुर्भर हो गया है। उन्हें पीने का पानी भी खरीद कर पीना पड़ रहा है। डेयरी मोहल्ला में बूस्टर लगा होने के कारण भी एक टाईम पानी की सप्लाई की जा रही है, जबकि रैनकपुरा में आठ इंच लाईन बिछी हुई है, लेकिन 250 घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है।

शिकायत के बाद भी सोए अधिकारी

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस बारे कई बार लिखित में प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगे। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और और प्रदर्शनकारियों को विभाग के अधिकारियों से मिलवाया। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।