rescued - Sach Kahoon Hindi

कोटा की गेपरनाथ घाटी में फंसे पांच युवकों को बचाया
कोटा। राजस्थान में कोटा-रावतभाटा रोड़ पर चंबल नदी के तट पर स्थित गेपरनाथ की घाटी में पानी के बीच फंसे पांच युवकों को रविवार देर रात बचाव दलों ने बचा लिया। रविवार दोपहर को कोटा के हर्ष नंदवाना, मयंक, हिमांशु शर्मा, रियाज और अशफाक पिकनिक मनाने गए थे। ये युवक जब चंबल नदी के तट पर एक ऊंची चट्टान पर बैठे थे, तभी जलस्तर बढ़ने के कारण चट्टान पानी से घिर गई और यह पांचों वही फंस गए। कुछ समय तो इन युवकों ने पानी उतरने की उम्मीद में गुजारा लेकिन जब जलस्तर बढ़ता ही गया तो वह घबरा गए। इनमें से एक युवक उनके पानी में फंसे होने की सूचना परिवाजनों को दी।

इसके बाद पुलिस, फायर बिग्रेड, एनडीआरएफ के अधिकारी बचाव दलों के साथ गेपरनाथ पहुंचे और युवकों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इन पांचों युवकों के करीब साढे छह घंटे चट्टान पर फंसे रहने और बचाव दल की तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद देर रात करीब साढ़े बारह बजे इनको सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। उल्लेखनीय की सैकड़ों सीढ़ियां उतरकर ही चंबल नदी की तलहटी में स्थित गेपरनाथ की दस अगस्त 2008 में अचानक कुछ सीढ़िया टूट जाने से सवा सौ से भी अधिक लोग गेपरनाथ की घाटी में फंस गए थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, बाद में रावतभाटा स्थित राजस्थान परमाणु बिजलीघर से बड़ी क्रेन मंगवा कर इन्हें कई घंटों बाद बाहर निकाला जा सका था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

5 बाल श्रमिकों को करवाया मुक्त , 2 गिरफ्तार
पुलिस ने दो स्टॉल संचालकों को किया गिरफ्तार

मुकुदगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। कस्बे में चाइल्ड लाईन 1098 व मानव तस्करी विरोधी यूनिट द्वारा कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से 5 बाल श्रमिक को मुक्त करवाया गया। साथ ही दोषी दो स्टाल संचालकों को गिरफ्तार किया। मानव तस्करी विरोधी यूनिट झुंझुनू के एएसआई सुमेरसिंह खीचड़ ने बताया कि चाइल्ड लाईन 1098 पर मुखबीर द्वारा सूचना मिली थी कि मुकुदगढ़ मंडी स्थित शर्मा चाट भण्डार और कुमावत चाट भण्डार पर नाबालिक बच्चों से बालश्रम करवाया जाता है।

इस प्रकार विधि विरुद्ध श्रम करवाए जाने पर मानव तस्करी विरोधी यूनिट के कांस्टेबल सुरेश मीणा, कांस्टेबल सुशील और चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 टीम सदस्य अनूप, सत्यवीर, अरविंद एवं स्थानीय पुलिस के सहयोग से उपरोक्त स्थलों की जांच की गई। जहां पर चार गुजराती और एक स्थानीय बालक से बालश्रम कराया जा रहा था। मौके पर मिले सभी बच्चों की उम्र 12 से 14 वर्ष के बीच पाई गई।

कार्रवाई के बाद पांचों बालकों को मुक्त कराकर बाल कल्याण समिति झुंझुनू को सौंप दिया। वहीं स्टॉल मालिक मदनलाल पुत्र झाबरमल शर्मा निवासी पबाना व गुलाबचद पुत्र तोलाराम निवासी पबाना के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

शीतलहर ने छुड़ाई लोगों की कंपकंपी
घने कोहरे ने जनजीवन किया अस्त-व्यस्त

सड़कों पर रेंग-रेंग कर चले वाहन

ट्रेनें कई घंटे देरी से गन्तव्य स्थानों पर पहुंची

HanumanGarh, Sach Kahoon News: कुछ दिन ब्रेक के बाद शनिवार को आई धुंध ने जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त करके रख दिया। सुबह कोहरे की घनी चादर व तेज हवाओं ने शीतलहरी पैदा कर दी। सुबह से ही लोग अलाव सेकते व गर्म कपड़े पहने हुए दिखाई पड़े। ठंडक का अहसास व कोहरे की वजह से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से अस्त-व्यस्त रही। सुबह को जब लोग सो कर उठे, पाया कि घने कोहरे की सफेद चादर चारों ओर बिछी हुई है। जल्दी उठने वाले लोग कोहरे व ठंडी हवाओं के झोंकों से देर तक बिस्तर व आग के सहारे भगवान भास्कर को याद करते मिले। घना कोहरा होने के कारण सड़क मार्गांे पर वाहन भी रेंग-रेंग कर चलते दिखाई दिए। हालांकि वाहन चालकों ने सावधानी के लिए हैडलाइटों का सहारा लिया। ट्रेनों की यात्रा का कार्यक्रम भी कोहरे के चलते प्रभावित हुआ। ट्रेनें कई घंटे देरी से गन्तव्य स्थानों पर पहुंची। शनिवार को अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। राहत की बात यह रही कि शनिवार को शीतकालीन अवकाश शुरू होने के कारण बच्चे देर तक बिस्तर से बाहर नहीं निकले। ठंड बढ़ने और धुंध पड़ने का सबसे ज्यादा असर कार्यालयों में पहुंचने वाले लोगों पर पड़ा है। धुंध और शीतलहर के चलते दुकानदारों ने भी गर्म कपड़ों की स्टालें लगानी शुरू कर दी हैं। गर्म कपड़ों के स्टालों से बाजार में कुछ गहमागमी होनी शुरू हो गई है। पिछले करीब दो माह से वीरान पड़े बाजारों में भी गर्म कपड़ों की बिक्री ने कुछ राहत दी है।