Naveen Jindal - Sach Kahoon Hindi

नगर परिषद के सफाई कर्मचारी उच्च अधिकारियों, वीआईपी या नेताओं की कोठियों पर सफाई करते नजर आए तो होगा सख्त एक्शन: सांसद नवीन जिंदल
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद नवीन जिंदल ने ली प्रशासनिक अधिकारियों की क्लास अधिकारी विकास कार्यों में लाएं और तेजी, लंबित पड़े कार्यों को जल्द करवाएं पूरा:- सांसद नवीन जिंदल

कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। सांसद नवीन जिंदल (Naveen Jindal) सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक ले रहे थे। इस दौरान सांसद नवीन जिंदल ने अधिकारियों की जमकर क्लास ली। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े एजैंडों पर विस्तार से चर्चा की गई। Kaithal News

मीटिंग के दौरान स्वच्छता मिशन एजैंडे पर बात करते हुए सांसद ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी सफाई कर्मचारी किसी अधिकारी, वीआईपी और नेताओं की कोठियों पर डयूटी नहीं देंगे, बल्कि वे अपनी निर्धारित डयूटी करेंगे, ताकि आमजन को उसका फायदा मिले। Kaithal News

नपा के 53 सफाई कर्मचारी उच्च अधिकारियों की। कोठियों की करते है सफाई

हुआ यू कि सांसद जिंदल शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से बातचीत के कर रहे थे, तभी उनके संज्ञान में मामला आया कि नगर परिषद के 53 कर्मचारियों को अधिकारियों की कोठियों पर सफाई करने के लिए लगाए हुए हैं। इसलिए शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है, जिसको लेकर सांसद नवीन जिंदल ने रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट में पाया गया कि नगर परिषद के पास 270 के करीब सफाई कर्मचारी है, जिनमें से 53 कर्मियों को जिले के जज व उच्च अधिकारियों की कोठियां सफाई करने के लिए लगाया हुआ है, जो परमानेंट वहीं सफाई करते हैं।

डीसी को कहा आप भी नपा का सफाई कर्मचारी अपनी कोठी से तुरंत हटवाए

जज और अधिकारियों को दिए गए स्टाफ वाली बात सुनकर सांसद नवीन जिंदल ने तुरंत बोला कि जब सरकार ने उनको अपना स्टाफ दिया हुआ है, तो फिर वह नगर परिषद का स्टाफ क्यों लिए हुए हैं। उन्होंने उनकी बगल में बैठे डीसी को भी बोला कि आप भी नगर परिषद के कर्मचारी को अपनी कोठी पर नहीं रखेंगे, वह बोले कि जब एक सांसद सफाई कर्मचारियों को अपनी कोठी पर सफाई करने के लिए नहीं बुला रहा तो फिर ये जज और अधिकारी के घर भी नहीं जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मेरे कहने के बाद भी आपने कर्मचारियों को नहीं हटाया तो फिर आगे कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार करने वाले बाज आ जाए | Kaithal News

सांसद ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी दफ्तर में भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए। जनता के काम लेट करने वाले और रिश्वत का लालच करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा आवारा कुत्तों की नसबंदी और बंदरों को पकड़ने की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। इसी प्रकार उन्होंने नगर परिषद व नगर पालिकाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों पर कोई भी बेसहारा पशु दिखाई न दें, उन्हें गौशालाओं आदि स्थानों पर भेजने की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि शहर के अंदर जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही पोस्टर व पैम्फलेट लगाए जाएं। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।

सफाई अभियान के मामले में आमजन को भी जागरूक होने की जरूरत है, उन्हें अपने घर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को भी पूरा साफ रखने में सहयोग दें। ग्रामीण क्षेत्र में सफाई व्यवस्था कायम रखने के लिए सांसद नवीन जिंदल ने बीडीपीओ को निर्देश दिए की गांवों में सफाई के लिए भर्ती कर्मचारी सरपंच के निजी कार्यों की बजाय अपने काम पर ध्यान देने के निर्देश दें। यह सुनिश्चित करना पंचायत विभाग की जिम्मेदारी है। Kaithal News

सांसद नवीन जिंदल ने प्राकृतिक खेती पर बल देते हुए कहा कि किसानों को पारंपरिक खेती की बजाए प्राकृतिक खेती की और कदम बढ़ाना चाहिए। संबंधित अधिकारियों द्वारा किसानों को इस बारे अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। इसी प्रकार फसल अवशेष जलाने के मामले में संज्ञान लेते हुए सांसद ने कृषि विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इस मामले में किसानों को जागरूक करें और उन्हें इसके प्रबंधन से संबंधित उपकरण भी उपलब्ध करवाएं।

इस मौके पर विधायक सतपाल जांबा, जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, कर्मबीर कौल, आदित्य भारद्वाज,एसडीएम कृष्ण कुमार, सत्यवान सिंह मान के अलावा अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

विकास कार्यों में लाएंगे गति: डीसी

डीसी डॉ. विवेक भारती ने सांसद नवीन जिंदल का स्वागत किया और उन्हें आश्वस्त किया कि जिला में चल रहे विकास कार्यों में गति लाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित विकास कार्यों को जल्द पूरा करें। इसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान सभी एजैंडों संबंधित पीपीटी एडीसी बाबू लाल करवा द्वारा प्रस्तुत की गई।

यह भी पढ़ें:– मां ने एक ही समय 3 बेटों को दिया जन्म, ईलाज के दौरान चारों ने तोड़ा दम

सांसद जिंदल की पहल पर मोबाइल मेडिकल वैन पहुंची गुमथलागढू भेरियां, 75 मरीजों का किया इलाज
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। Pehowa News: सांसद नवीन जिंदल की ओर से नवीन जिंदल फाउंडेशन के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट चलाई जा रही है। फाऊंडेशन द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर, परामर्श और निशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाती है। इस अभियान के तहत सांसद नवीन जिन्दल के निर्देशानुसार पिहोवा हल्का के गांव गुमथलागढू और भेरियां में मोबाइल मेडिकल यूनिट में 75 मरीजों को परामर्श और नि:शुल्क दवाइयां दी गई। Kurukshetra News

इसके साथ-साथ 18 लोगों के टेस्ट भी किए गए। सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर मोबाइल मेडिकल यूनिट को कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में सुचारू रूप से चलाने के लिए टीम ने एक शेड्यूल तैयार किया है। इस शेड्यूल के तहत पूरे संसदीय क्षेत्र में लोगों को सुविधाएं प्रदान की जा रही है। मेडिकल युनिट में सभी आवश्यक चिकित्सा संबंधी उपकरण और दवाइयां पूरी तरह से अप-टू-डेट हैं। मेडिकल युनिट में जिम्मेदारी से कार्य करने वाले स्टाफ का चयन किया गया है। सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सांसद नवीन जिंदल हर संभव प्रयास कर रहे हैं। Kurukshetra News

यह भी पढ़ें:– कॉलेजों के एक्सटेंशन लेक्चरर को नहीं मिल पाई जॉब सिक्योरिटी

11 अगस्त को पिहोवा का दौरा करेंगे सांसद नवीन जिंदल, विभिन्न गांवों में सुनेंगे समस्याएं
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। Pehowa News: सांसद नवीन जिंदल रविवार को पिहोवा हलके के विभिन्न गांवों का दौरा करके लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान वे चुनावों में मिले समर्थन के लिए लोगों का आभार भी व्यक्त करेंगे। सांसद कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार रविवार 11 अगस्त को सांसद जिंदल सुबह 10 बजे गांव थाना में पहुंचेंगे। इसके बाद गांव मांगना, खेड़ी शीशगरां, गुमथलागढू, भेरियां, सरस्वती खेड़ा भट्टमाजरा, टीकरी, धनीरामपुरा और अरूणाय का दौरा होगा। इस दौरान सभी सरकारी विभागों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे। सांसद नवीन जिंदल ने निर्देश दिए हैं कि जो अधिकारी जनता के कार्यों को गंभीरता से नहीं लेगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को दौरे के दौरान उपस्थित रहने के आदेश दिए हैं। Kurukshetra News

यह भी पढ़ें:– एक पेड़ मां के नाम अभियान को मिलजुलकर बनाएं सफल : सुशील गुप्ता

नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से लगेगा विशाल हेल्थ चेकअप मेला
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। Pehowa News: भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा ने कहा कि कल कुरुक्षेत्र लोकसभा से लोकप्रिय सांसद नवीन जिंदल के प्रयासों से नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से एक विशाल हेल्थ चेकअप मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा से स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम वहां पर पहुंचेगी। हेल्थ मेले का आयोजन महंत प्रभात पुरी स्कूल झांसा रोड थानेश्वर में रविवार को सुबह 9:30 बजे किया जाएगा गीता शर्मा ने पिहोवा हल्का के लोगों से भी अपील की है कि वह इस हेल्थ मेले में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे और अपना हेल्थ चेकअप करवाकर अपना इलाज करवायें। Kurukshetra News

सभी मरीजों का नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से मुफ्त यह चेकअप होगा और वहां पर सभी को मुफ्त में ही दवाइयां दी जाएगी और उनका इलाज किया जाएगा। गीता शर्मा ने सांसद नवीन जिंदल से अपील की है कि वह इस तरह के हेल्थ मिले हर विधानसभा में लगे ताकि लोगों का इसका भरपूर फायदा मिले और वह अपना इलाज करवा सकें इसके लिए उन्होंने सांसद नवीन जिंदल का धन्यवाद किया। Kurukshetra News

यह भी पढ़ें:– एक पेड़ मां के नाम’ थीम के तहत किया गया पौधारोपण

सांसद साहब गांव में नहीं है कोई अस्पताल : ग्रामीण
अगले महीने से मेडिकल वैन में पूरी डिस्पेंसरी गांव-गांव भेज दूंगा : नवीन जिंदल

कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। सांसद नवीन जिन्दल (Naveen Jindal) ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के लोगों के लिए सभी नौ हल्कों में मेडिकल वैन की सेवा अगले महीने से शुरू कर दी जाएगी। प्रत्येक गांव में लोगों के घर द्वार तक पहुंच कर ये मेडिकल वैन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देगी। इसमें अनुभवी चिकित्सकों की टीम व सहयोगी स्टॉफ भी मौजूद रहेगा। खास बात यह है कि यह सेवा उनकी ओर से पूर्व कार्यकाल की तरह निशुल्क जारी रहेगी। Kaithal News

सांसद नवीन जिन्दल रविवार को गांव टीक, बरोट, बंदराणा, रसूलपुर, बेगपुर, जडौला, सोलू माजरा व फरल गांव में पहुंचे थे। इस दौरान जब ग्रामीणों ने अस्पताल या डिस्पेंसरी ना होने की बात सांसद जिन्दल के समक्ष रखी तो उन्होंने कहा कि वे पूरा अस्पताल ही मेडिकल वैन के रूप में गांव-गांव में भेज देंगे।

जो मांग सबसे जरूरी उसे प्राथमिकता के तौर पर लिखे | Kaithal News

सांसद जिन्दल ने सरपंचों एवं प्रतिनिधियों से आग्रह करते हुए कहा कि जब भी वे पंचायत का मांग पत्र उन्हें सौंपते हैं तो उसमें मांगों को क्रम अनुसार लिखे। जो मांग सबसे जरूरी हो उसे पहले नंबर पर रखें और उसके बाद क्रम अनुसार जो काम पहले होने वाले हैं उनको पहले लिखें। क्योंकि अक्सर जब मांग पत्र लिखा जाता है तो उसमें जो कार्य बाद में होने वाले होते हैं, उन पर पहले काम शुरू हो जाता है। जिससे जरूरी कार्य पेंडिंग रह जाते हैं। इसलिए जरूरी कार्यों को प्राथमिकता दें।

पानी निकासी की समस्या का करेगे समाधान | Kaithal News

नवीन जिंदल ने कहा कि अधिकतर गांवों में पानी निकासी की समस्या है। इसके स्थाई समाधान के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट होने अति आवश्यक है। उनका प्रयास है की आबादी के हिसाब से प्रत्येक गांव में सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाएं ताकि दूषित पानी को स्वच्छ बनाकर उसे कृषि कार्यों में प्रयोग किया जा सके। इससे जल संरक्षण एवं प्रबंधन के अभियान में भी मदद मिलेगी। इस मौके पर सांसद नवीन जिंदल और सतपाल जांबा, संयोजक जिला स्वच्छता अभियान ने स्वयंसेवकों और गांव वासियों के साथ मिलकर एक पेड़ लगाकर वृक्षारोपण के अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील भी की।

यह भी पढ़ें:– सर्वोच्च न्यायालय के गुजारा भत्ता फैसले पर मुस्लिम महिलाओं का रिएक्शन…

सांसद नवीन जिंदल आज कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। सांसद नवीन जिंदल (Naveen Jindal) 10 जुलाई को पिहोवा और थानेसर विधानसभा की विस्तृत मंडल कार्यकारिणी बैठकों को संबोधित करेंगे। भाजपा के कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष रवि बतान व मंडल प्रधान राकेश पुरोहित ने बताया कि सांसद नवीन बुधवार दोपहर तीन बजे खुशवंत पैलेस और शाम सवा पांच बजे थानेसर के पिपली रोड स्थित स्टर्लिंग रिजॉर्ट में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। Pehowa News

कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए सांसद की ओर से विधानसभाओं क्षेत्रों के दौरे किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवीन जिन्दल सांसद के साथ-साथ एक समाजसेवी के रूप में भी क्षेत्र की जनता से जुड़े रहे हैं। यहां के लोगों से उनका विशेष स्नेह है। बैठक में स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री विधायक सरदार संदीप सिंह, बीजेपी की जिला कार्यकारिणी के सदस्य, सभी मंडल अध्यक्ष और शक्ति केंद्र प्रमुख उपस्थित रहेंगे। Pehowa News

यह भी पढ़ें:– Best Juice For Cholesterol: बैड़ कोलेस्ट्रॉल को शरीर से निकाल फेकेंगा इस लाल सब्जी का जूस, ये है सेवन…

मेरा चुनाव हो चुका अब छापामारी करो : नवीन जिंदल
ठंड रखो जी, विधानसभा चुनाव होने हैं: विधायक लीला राम | Kaithal News

कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। कुरुक्षेत्र लोकसभा से तीसरी बार निर्वाचित सांसद नवीन जिंदल (Naveen Jindal) अधिकारियों के साथ पहली ही बैठक में कई तेवरों में नजर आए। उन्होंने एक-एक करके अधिकारियों से संबंधित विभागों की कार्यशैली और चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की। एसई सोमबीर भालोठिया ने बताया कि जिले का लोड 10 जून तक 250 से 280 मेगावाट तक था, जो तीन गुणा बढ़ कर अब 750 मेगावाट को पार कर गया है। हम 800 मेगावाट तक ही लोड झेल सकते हैं। Kaithal News

धान रोपाई का सीजन शुरु होने के चलते यह लोड बढ़ा। नवीन जिंदल ने सवाल किया कि क्या अब भी लोग चोरी करते हैं। एसई से हां में जवाब मिलने पर उन्होंने पूछा कि इसे रोकने के लिए चेकिंग नहीं करते। एसई ने बताया कि नौ गांवों में 90 प्रतिशत बिजली की चोरी होती है। ग्रामीण गांव में घुसने नहीं देते। कई दिन से चुनाव के चलते छापामारी नहीं हो सकी। जिंदल बोले, मेरा चुनाव हो चुका है अब छापामारी करो। इस पर साथ बैठे कैथल के विधायक लीला राम बोल पड़े। उन्होंने कहा, अभी थोड़ा ठंड रखो जी। अभी विधानसभा के चुनाव होने हैं। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– मीटिंग से नदारद दिखे अधिकारी तो एक्शन मोड में आये मंत्री, गैरहाजरी लगाकर वेतन काटने के दिए आदेश

सांसद नवीन जिंदल को शहर में पीने के पानी की समस्या से करवाया अवगत, सांसद ने कहा सम्बन्धित अधिकारी जल्द करे समाधान
आमजन को बिजली, पानी, स्वास्थ्य सम्बन्धी नहीं आनी चाहिए कोई परेशानी – सांसद नवीन जिंदल

सांसद नवीन जिंदल ने लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में ली विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक | Kaithal News

कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल (Naveen Jindal) ने वीरवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की थी। इसके तहत सांसद ने लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में विधायक लीला राम और नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग भी मौजूद थी। इसी बीच अधिकारियों के साथ की गई बैठक में नप अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने जींद रोड स्थित मॉडल टाउन सहित शहर में पीने के गंदे पानी की समस्या पर अपनी आपत्ति जताई। Kaithal News

अध्यक्ष ने सांसद को जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के मौसम में शहर में पीने की पानी की समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। यहां तक की शहर के लोग उनके कार्यालय और आवास पर गंदे पानी की बोतलें तक भरकर लेकर आते हैं और अपना रोष जताते हैं। उनकी समस्या को कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा जाता है। परंतु इसका कोई समाधान नहीं हो पाता है। इस पर सांसद नवीन जिंदल ने मौके पर मौजूद विभाग के अधिकारियों को फटकार लगा जवाब मांगा और कहा कि वे इस समस्या का जल्द ही समाधान कर उन्हें रिपोर्ट सौंपे।

सांसद नवीन जिंदल ने जिला में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व है कि हम बेहत्तर कार्य करते हुए जिला कैथल को विकसित बनाने के लिए भरसक प्रयास करें, तभी जाकर विकसित हरियाणा व विकसित भारत का सपना पूरा किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़कें व अन्य मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध देना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में जो भी सड़कें टुटी हुई हैं, उन्हें जल्द दुरूस्त करवाई जाए, ताकि लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो। Kaithal News

इस मौके पर विधायक लीला राम, डीसी प्रशांत पंवार, एडीसी सी.जया श्रद्धा, नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, सिंचाई विभाग के एसई मंगत राम गर्ग, जन स्वास्थ्य विभाग के एसई अशोक खंडुजा, बिजली विभाग के एसई सोमबीर, लोक निर्माण विभाग के एसई जगबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता प्रशांत ग्रोवर, वरूण कंसल, सीएमओ रेणू चावला सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मानसून के सीजन में न हो जलभराव की समस्या | Kaithal News

सांसद नवीन जिंदल ने बिजली विभाग से संबंधित रिपोर्ट लेते हुए कहा कि जहां भी पुरानी तारें हैं, उन्हें जल्द बदला जाए। नहरी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के सीजन में अपने प्रबंध करना सुनिश्चित करें, ताकि कहीं भी जल भराव की स्थिति पैदा नहीं हो। उन्होंने सिविल सर्जन से जिला में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं डॉक्टर्स आदि के बारे में फीडबैक लिया और उन्होंने कहा कि अस्पतालों में लोगों को किसी भी प्रकार परेशानी नहीं आनी चाहिए और बेहत्तर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाए।

यह भी पढ़ें:– करंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत

राम मंदिर का निर्माण पीएम के मजूबत इरादों को प्रतिबिंबित करता है: जिंदल
रादौर (सच कहूँ/लाजपतराय)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Naib Singh Saini) व केंद्र में मोदी की डबल इंजन सरकार प्रदेश में सुशासन का नया इतिहास लिखेगी। पिछले 10 सालों में प्रदेश समेत पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो विकास कार्य हुए हैं। उसने देश की दशा-दिशा बदल दी है। यह शब्द पूर्व सांसद व कुरूक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल (BJP Candidate Naveen Jindal) ने शुक्रवार को गांव अकालगढ़, मडौली, दुसानी, पांसरा, कासेपुर, नाचरौन, जठलाना, गुमथला, उन्हेडी, खजूरी, नागल व हरियाबास में ग्रामीणों को संंबोधित करते हुए कहे। Radaur News

हम भारत के निर्माण का संकल्प लें | Radaur News

उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री के मजूबत इरादों को भी प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के समय मुझे मर्यादा पुरुषोत्तम के दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ। रामनवमी का यह पावन पर्व हमें सत्य, निष्ठा और धर्म के मार्ग पर चलने का जीवन मंत्र देता है। इस मंगल घड़ी में हम एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लें, जहां प्रत्येक देशवासी का जीवन गौरवपूर्ण हो और चारों ओर सुख, शांति, समृद्धि के वातावरण का निर्माण हो।

इस अवसर पर राज्यमंत्री सुभाष सुधा, पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज, जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, चेयरमैन धर्मसिंह बंचल, मेयर मदन चौहान, डॉ. सतीश कांबोज, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, एमसी भगवतदयाल कटारिया, मुकेश अरोड़ा मक्की, सुशील बत्रा, दीपक मेहता, सुभाष काम्बोज, पूर्ण आहुजा, प्रवीण अग्रवाल, हेमराज कुंजल, सुदेश बंसल, सतीश सैनी, संदीप सैनी, तासिम खान, श्यामलाल आदि मौजूद रहे। Radaur News

Haryana Weather: सिरसा में बारिश, हरियाणा के कई जिले हो सकते हैं बारिश से तर-बतर

कांग्रेस को झटका, नवीन जिंदल भाजपा में हुए शामिल
हिसार (सच कहूँ/डॉ. संदीप सिंहमार)। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति ओमप्रकाश जिंदल के बेटे एवं पूर्व सांसद नवीन जिंदल (Naveen Jindal) ने आखिर कांग्रेस को अलविदा कह दिया। उन्होंने रविवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया। अब वह कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। ध्यान रहे की उद्योगपति एवं कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं पिछले कई दिनों से चलती आ रही थी। इससे पहले नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से ही कांग्रेस की टिकट पर दो बार लगातार सांसद बन चुके हैं।

जिंदल स्टील एंड पावर के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद नवीन जिंदल (Naveen Jindal) ने अपने इस्तीफा में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का धन्यवाद करते हुए लिखा कि मैं 10 वर्षों तक कुरुक्षेत्र से संसद के रूप में संसद में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व किया। मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को धन्यवाद देता हूँ। साथ ही भाजपा में शामिल होने के बाद नवीन जिंदल ने कहा कि आज का दिन मेरे जीवन का बहुत महत्वपूर्ण दिन हैं। मुझे गर्व है कि मैं आज भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर रहा हूँ और मैं देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सेवा कर सकूंगा। मैं प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत सपने में योगदान देना चाहता हूँ।

नवीन जिंदल (Naveen Jindal) ने खुद रविवार को एक्स यानी ट्विटर पर स्वीकार किया कि आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूँ। ज्ञात रहे कि देश के प्रसिद्ध कोयला घोटाले में नाम आने के बाद से ही उद्योगपति एवं पूर्व सांसद नवीन जिंदल कि कांग्रेस पार्टी से दूरी चल रही हैं। तभी से यह चर्चाओं का दौर चला आ रहा था कि नवीन जिंदल कभी भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। यह भी ध्यान रहे कि उनकी माता सावित्री जिंदल तत्कालीन भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में नगर निकाय मंत्री भी रह चुकी हैं अब नवीन जिंदल के भाजपा में शामिल होने के बाद यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी माता सावित्री जिंदल भी जल्द ही भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर हिसार से चुनाव लड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें:– पुलिस की कार्रवाई, सतलुज नदी किनारे की छापेमारी

कांग्रेस के कदावर नेता नवीन जिंदल नहीं लड़ेंगें चुनाव
-कुरुक्षेत्र से नए चेहरे की तलाश, आज हो सकती है घोषणा

सच कहूँ, देवीलाल बारना

कुरुक्षेत्र। पिछले काफी दिनों से चल रही अटकलों के बाद मंगलवार को यह साफ हो गया कि कांग्रेस के कदावर नेता नवीन जिंदल अब कुरुक्षेत्र से चुनाव नहीं लडेंगें। इस बात की पुष्टि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फोन पर हुई बातचीत में भी की है। बताया जा रहा है कि अब कांग्रेस कुरुक्षेत्र से किसी अन्य कदावर नेता की तलाश मे है जो इस सीट को कांग्रेस की झोली में डाल सके। ऐसा माना जा रहा है कि नवीन जिंदल के चुनाव न लड़ने के फैसले के बाद कांग्रेस किसी जाट चेहरे को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में है। ऐसा भी हो सकता है कि नवीन जिंदल के स्थान पर किसी वैश्य समाज के उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा जाए।

आखिर क्या है नवीन जिंदल के चुनाव न लड़ने के कारण?

दो बार कुरुक्षेत्र लोकसभा से चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवीन जिंदल चुनाव लड़ना नहीं चाहते। आम लोगों में चर्चा है कि आखिर ऐसे क्या कारण हैं कि नवीन जिंदल चुनाव ही नहीं लड़ना चाहते? ऐसा भी माना जा रहा है कि इस बार कुरुक्षेत्र लोकसभा से नवीन जिंदल भारी नजर आ रहे थे, इसके बावजूद चुनाव न लड़ने का फैसला कई सवाल खडेÞ कर गया है। हालांकि पिछले दिनों कुरुक्षेत्र लोकसभा में जनसभाओं के दौरान नवीन जिंदल ने माना था कि युवा उद्यमी के लिए राजनीति करना कोई आसान कार्य नही है।

वे यह भी कह गए थे कि रणदीप यदि चुनाव लड़ना चाहें तो उनका साथ देंगें। ऐसे में नवीन जिंदल कहीं न कहीं पहले ही मन बना चुके थे कि वे चुनाव नहीं लडेंगे। इसके बाद कई बार उनके चुनाव न लड़ने की बातें आई। इस दौरान नवीन जिंदल ने अपनी स्टेटमैंट में भी कहा कि वे चुनाव लडने के लिए तैयार हैं। लेकिन अंदरखाते उनकी चुनाव न लड़ने की ही बातें सामने आ रही थी।

कांग्रेस किस नेता पर खेलेगी कुरुक्षेत्र से दांव

नवीन जिंदल के चुनाव न लड़ने के फैसले के बाद कांग्रेस किसी कदावर व पहचान वाले नेता को ही चुनाव मैदान में उतारना पसंद करेगी। रणदीप सुरजेवाला भी कह चुके हैं कि वे लोकसभा का चुनाव नही लडेंगें। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कलायत से आजाद विधायक जयप्रकाश का नाम टिकट के लिए सबसे उपर की लिस्ट में चल रहा है। जयप्रकाश की कुरुक्षेत्र लोकसभा में अच्छी पकड होने व एक जाट नेता होने के नाते पार्टी इन पर दांव खेल सकती है। इसके अलावा पूर्व मंत्री निर्मल सिंह भी कुरुक्षेत्र लोकसभा से उम्मीदवार हो सकते हैं। वहीं लाडवा से विधानसभा की तैयारी कर रहे संदीप गर्ग भी टिकट की दौड़ में हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।