Poonam Sinha filed nomination - Sach Kahoon Hindi

लखनऊ सीट से गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन
कांग्रेस के प्रमोद कृष्णम ने दाखिल किया नामांकन

लखनऊ (एजेंसी)। नामांकन पत्र दाखिल करने के अन्तिम दिन गुरूवार को सत्रहवीं लोकसभा चुनाव में लखनऊ सीट पर केन्द्रीय गृह मत्री राजनाथ सिंह को चुनौती देने के लिये सपा-बसपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी एवं फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा और कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद कृष्णम ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सुश्री पूनम सिन्हा ने कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ समाजवादी पार्टी(सपा)के स्थानीय कार्यकतार्टों के अलावा पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा ​​और अभिषेक मिश्रा समेत कई लोग मौजूद थे। हालांकि, नामांकन दाखित करते समय उनके पति शत्रुघ्न सिन्हा मौजूद नहीं थे। उन्होंने अपना नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा को सौंपा। गठबंधन के तहत यह सीट सपा को मिली है।

कांग्रेस उम्मीदवार ने समर्थकों के साथ रोड़ शो किया

इस बीच, कांग्रेस के उम्मीदवार प्रमोद कृष्णम ने भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ एक किलोमीटर के रोड़ शो के बाद अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। लखनऊ संसदीय सीट के लिए नामांकन दाखिल करने का वीरवार को अंतिम दिन है। इस सीट के लिये मतदान छह मई को होगा। शनिवार को पत्रों की जांच होगी, जबकि उम्मीदवार 22 अप्रैल तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। सुश्री पूनम सिन्हा मंगलवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई थीं, हालांकि उनके पति बिहार में पटना साहेब लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं, जहां अंतिम चरण में मतदान होगा।

69 वर्षीय सुश्री सिन्हा एक अभिनेत्री और फैशन मॉडल रही हैं

सुश्री इन्सां ने अपने शुरूआती करियर में हिंदी सिनेमा में काम किया। उन्हें 1968 में मिस यंग इंडिया का ताज पहनाया गया था। उन्होंने हिंदी फिल्मों में छोटी भूमिकाओं में काम किया और दो फिल्मों का निर्माण भी किया है। उनकी हालिया फिल्म जोधा अकबर थी। उन्होंने 1973 में रिलीज हुई फिल्म सबक में शत्रुघ्न सिन्हा के साथ काम किया था और बाद में दोनों ने 1980 में शादी कर ली।

अपनी शादी के बाद पूनम ने अपने बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए अपना अभिनय करियर छोड़ दिया। तीस वर्षों के लंबे अंतराल के बाद, उन्होंने 2008 में फिल्म जोधा अकबर फिल्म में अभिनय किया। वह तीन की मां हैं और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और एक जानी मानी बॉलीवुड अदाकारा हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के उम्मीदवार प्रमोद कृष्णम एक अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने 2014 में उत्तर प्रदेश की संभल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। सिर्फ 14,000 से अधिक वोट हासिल करने के बाद पांचवें स्थान रहे। वह उत्तर प्रदेश से पूर्व सांसद और विधायक रहे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।