destroyed - Sach Kahoon Hindi

इस्लामिक स्टेट के समूल नाश की जरुरत
रीता सिंह। लंदन मेट्रो के पारसंस ग्रीन सबवे स्टेशन पर एक कोच में बम धमाका कर आतंकियों ने एक बार फिर अपने खतरनाक मंसूबों का इजहार किया है। हमले में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं और कईयों के चेहरे बुरी तरह झुलस गए हैं। हर बार की तरह इस बार भी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ही ली है। ब्रिटेन में इस साल की यह 5वीं आतंकी घटना है।

याद होगा, अभी गत माह पहले ही लंदन के मध्य इलाके में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने हमलाकर सात लोगों की जान ली थी और चार दर्जन से अधिक लोगों को बुरी तरह घायल किया था। इससे पहले आतंकियों ने मानचेस्टर में अमेरिकी पॉप स्टार एरियाना गै्रंडें के म्यूजिक कंसर्ट के दौरान 22 निर्दोष लोगों की जान ली थी। यह पर्याप्त नहीं कि विश्व बिरादरी इस हमले की निंदा कर अपने वैश्विक कर्तव्यों की इतिश्री समझ ले। उसकी जिम्मेदारी बनती है कि वह सभी मतभेदों को किनारे रख इस्लामिक स्टेट को कुचलने के लिए एकजुट हो।

यहां समझना होगा कि इस्लामिक स्टेट के हमले में सिर्फ ब्रिटेन ही बार-बार लहूलुहान नहीं हो रहा है। एक तरह से यह हमला उन सभी शक्तियों पर भी है, जो इस्लामिक स्टेट के खतरनाक जेहादी सोच के विरुद्ध तनकर खड़े हैं। वैश्विक जमात को समझना होगा कि इस्लामिक स्टेट का मकसद सिर्फ दहशत कायम करना नहीं, बल्कि खुद को इस्लाम का सबसे बड़ा झंडाबरदार साबित कर दुनिया भर में शरीयत पर आधारित इस्लामिक कानून को लागू कराना है। वह इसका एलान भी कर चुका है।

ध्यान देना होगा कि सीरिया और इराक में मुंह की खाने के बाद इस्लामिक स्टेट दबाव में है और वह अपना दबदबा कायम करने के लिए यूरोप को निशाना बना रहा है। ब्रिटेन पर हमले की खास वजह यह है कि ब्रिटेन उसके विरुद्ध जंग में अमेरिकी गठबंधन सेना के साथ है। यही वजह है कि वह बार-बार ब्रिटेन को निशाना बना रहा है। गत वर्ष उसने ट्यूनिशिया में हमले के दौरान कई ब्रिटिश सैलानियों की हत्या की थी। ब्रिटेन में लगातार आतंकी हमले का एक कारण यह भी है कि यहां के भटके हुए युवा बड़े पैमाने पर इस्लामिक स्टेट में शामिल हुए हैं।

और ब्रिटेन की खुफिया एजेंसियां इराक और सीरिया से लौटकर आने वाले आतंकियों पर नजर रखने में नाकाम साबित हुई हैं। यूरोपिय देशों को समझना होगा कि वे इस्लामिक स्टेट से अपने को सुरक्षित तभी कर सकते हैं, जब आतंकवाद पर अपनी दोहरी मानसिकता की केंचुल से बाहर निकलेंगे। किसी से छिपा नहीं है कि इस्लामिक स्टेट को लेकर रुस व अमेरिका समेत सभी ताकतवर देश अंदरखाने में बंटे हुए हैं और उसका सीधा फायदा इस्लामिक स्टेट को मिल रहा है। कुछ मुस्लिम देश भी इस्लामिक स्टेट को मदद पहुंचा रहे हैं।

इस्लामिक देशों से की जा रही फंडिंग की वजह से ही इस्लामिक स्टेट के पास धन की कमी नहीं है। उसके जेहादी फौज में न सिर्फ सीरिया, इराक और इस्लामिक जगत के कट्टरपंथी सोच के लोग शामिल हैं, बल्कि यूरोपिय देशों के जेहादी तत्व भी शामिल हैं। इस्लामिक स्टेट की मंशा संपूर्ण दुनिया में सुन्नी इस्लामिक राज की स्थापना करना है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु उसके लड़ाके बर्बरता का परिचय दे रहे हैं। इस्लामिक स्टेट से भारत को भी सतर्क रहने की जरुरत है। हां, यह सही है कि पश्चिमी देशों की तरह भारत में इस्लामिक स्टेट का नेटवर्क मजबूत नहीं है, लेकिन पिछले कुछ समय से जिस तरह देश में इस्लामिक स्टेट के समर्थकों की गिरफ्तारी हुई है।

वह कोई शुभ संकेत नहीं है। भारत को चाहिए कि वह ऐसे सभी संगठनों या लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करे, जो इस्लामिक स्टेट से सहानुभुति रखते हैं या परोक्ष रुप से उन्हें मदद पहुंचा रहे हैं। अगर ऐसे संगठनों के प्रति नरमी बरती गयी, तो भारतीय संप्रभुता के लिए खतरनाक होगा। साथ ही विश्व बिरादरी को भी समझना होगा कि इस्लामिक स्टेट से निपटना अब किसी एक देश के बूते की बात नहीं है। उसे कुचलने के लिए वैश्विक समुदाय को आतंकवाद पर अपने दोहरे रवैए का परित्याग करना होगा।

नरमा पट्टी पर सफेद मक्खी ने बरपाया कहर
समस्या: किसानों को मिल रहे नकली बीज व दवाएं : शिंगारा सिंह मान

नथाना (गुरजीवन सिद्धू)। चाहे सरकार व कृषि विभाग किसानों को अच्छी कीड़ेमार दवाएं, बीज, खादें आदि मुहैया करवाने का लाख दावा करें, परंतु सच्चाई यह है कि किसानों की परेशानियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। क्षेत्र में नरमे के नीचे क्षेत्रफल को पहले बरसात के पानी ने बर्बाद कर दिया व अब पड़ी सफेद मक्खी ने किसानों को पूरी तरह से परेशान कर दिया है।

हर रोज किसी न किसी गांव में किसानों द्वारा बेबसी की हालत में पुत्रों की तरह पाली नरमे की फसल को नष्ट करने का दुखदायी समाचार सुनने को मिल रहा है। नथाना के एक किसान जगमीत सिंह पुत्र गुरजंट सिंह ने सफेद मक्खी की मार नीचे आई अपनी तीन एकड़ नरमे की फसल नष्ट कर दी है।

किसानों ने सफेद मक्खी से परेशान होकर नष्ट किया नरमा

इसी तरह गांव नाथपुरा के किसान गुरमीत सिंह पुत्र लछमण सिंह ने सफेद मक्खी के हमले के कारण दो एकड़ नरमे की फसल नष्ट कर दी है। जगमीत सिंह ने बताया कि उसने अपनी फसल को बचाने के लिए खेती विशेषज्ञों की शिफारिश अनुसार कई किस्म की कीटनाशक दवाओं का छिड़काव फसल पर किया परंतु किसी भी दवा ने कोई प्रभाव नहीं दिखाया,

जिस कारण मजबूरन उसको अपनी फसल नष्ट करनी पड़ी। बरसात की मार झेल रहे गांव बज्जोआना के किसान निर्मल सिंह पुत्र बिक्कर सिंह, मेजर सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह, सुखदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह ने अपनी 6-6 एकड़ क्षेत्रफल में बीजी नरमे की फसल नष्ट कर दी है। इस तरह हजारों रुपए की फसल पालन पर हुआ खर्च उनके सिर चढ़ गया है।

नरमा नष्ट करने की नौबत नहीं आई: डॉ. बराड़

जब सफेद तेले संबंधी डॉ. जतिन्दर सिंह बराड़ से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसा केस उनके ध्यान में नहीं आया परन्तु उन्होंने किसानों से अपील की है कि नरमे को नष्ट न किया जाए। थोड़ा-बहुत तेला तो आसपास धान में ठहरे पानी कारण ही हो जाता है और पिछले सीजन दौरान सफेद तेले का प्रकोप अधिक था।

किसी भी चीज को एकदम खत्म नहीं किया जा सकता, परंतु अभी तक नरमा नष्ट की नौबत नहीं आई। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि नरमा नष्ट करने से पहले कृषि विभाग के स्काउट या संबंध्ति खेती विकास अधिकारी से जरूर सम्पर्क करें, जिससे जो भी समस्या हो उसको हल किया जा सके।

अकाली-भाजपा सरकार समय भी किसानों को कीटनाशक, खादें और बीज नकली दिया जा रहा था परंतु चुनावों के समय किसान हितैषी होने का ढिंडोरा पीटने वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार अब क्यों हाथ पर हाथ रखकर बैठी है, क्यों नहीं कीटनाशक सफेद मक्खी का खात्मा कर रही। बाजारों में शरेआम किसानों को यह सब कुछ नकली दिया जा रहा है, जिस कारण पिछले समय दौरान भी नरमे की फसल पर सफेद मच्छर का हमला नहीं रुका था, उसी तरह ही अब भी जारी है।

-किसान यूनियन जिला प्रधान शिंगारा सिंह मान

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख
JaiPur, SachKahoon News: मानसरोवर थाना इलाके में स्थित हीरापथ पर एक खाली प्लॉट में टैंट लगाकर सब्जी की दुकानों में शनिवार तड़के आग लग गई जिससे सब्जी सहित गोदाम में रखा अन्य सामान जलकर राख हो गया। पुलिस जानकारी अनुसार हीरापथ मध्यम मार्ग पर ख्याली राम शर्मा, मुकेश शर्मा व राजकुमार सैनी ने एक खाली प्लॉट में टैंट लगाकर सब्जी की दुकानें लगा रखी है। वही दुकानों के पीछे ही एक गोदाम बना रखा है जिसमें उन्होंने लाइट की सुविधा के लिए जनरेटर व अन्य सामान रख रखा है। हर रोज की तरह वो रात को दुकान बंद कर सोये लेकिन सुबह पांच बजे उनकी दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगी देख उनके होश उड़ गये और उन्होंने अपने स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन वारदाना सहित अन्य सामान होने से आग फैल गई जिससे आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर पुलिस व दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।