Dera followers celebrates 'pious month' - Sach Kahoon Hindi

राम-नाम के मार्ग पर एकजुट साध-संगत
बठिंडा, पटियाला, सिरसा में पंडाल पड़े छोटे, कई किलोमीटर तक लगी वाहनों की लम्बी लाईनें

नई दिल्ली/चंडीगढ़ सच कहूँ न्यूज । भयंकर गर्मी व ऊपर से गेहूं कटाई सीजन के बावजूद एकजुट हो उमड़ा राम नाम के परवानों का कारवां। जिला स्तरीय नामचर्चाओं में उमड़ी लाखों की भीड़ के बावजूद काबिल-ए-तारीफ अनुशासन। साध-संगत की सुविधा के लिए सराहनीय इंतजाम और बेतरतीब श्रद्धा के आगे छोटे पड़ गए नामचर्चा-घर व ट्रेफिक पंडाल, रविवार को यह नजारा था डेरा सच्चा सौदा के पावन रूहानी स्थापना माह व जाम-ए-इन्सां गुरु का की 13वीं वर्षगांठ के अवसर पर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व मध्य प्रदेश समेत देशभर में आयोजित जिला स्तरीय नामचर्चाओं का।

नई दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत देशभर में आयोजित पावन स्थापना माह को समर्पित जिला स्तरीय नामचर्चाओं में लाखों की तादात में साध संगत उमड़ पड़ी। साध-संगत के प्यार व उत्साह के आगे कई जगह पर तो नामचर्चाघरों में कई एकड़ में बनाए साध-संगत के बैठने व ट्रैफिक पंडाल भी छोटे पड़ गए। बठिंडा, सरसा, पटियाला, गंगानगर में संगत की उपस्थिति से ट्रैफिक जाम स्थितियां भी देखने को मिला। हर जिला में भारी भीड़ के बावजूद साध-संगत का अनुशासन काबिल-ए-तारीफ था।

गेहूं कटाई व फसल बेचने के सीजन के बावजूद भी नामचर्चा में पहुंच रही साध-संगत

इस दौरान देशभर में आयोजित जिला स्तरीय नामचर्चाओं में भारी तादाद में उमड़ी साध-संगत ने राम नाम का गुणगान किया तथा पूज्य गुरु जी द्वारा चलाए गए 134 मानवता भलाई कार्यों में पूर्व की भांति ही एकजुटता से बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया। नामचर्चाओं के दौरान जगह-जगह हजारों गरीब, जरूरतमंद बच्चों को पुस्तकें, स्टेशनरी व शिक्षण सामग्री वितरित की गई।

शिक्षण सामग्री पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे तथा उन्होंने पूज्य गुरु जी व साध-संगत का शुक्राना अदा किया। उल्लेखनीय है कि 29 अप्रैल 1948 को पूजनीय सार्इं मस्ताना जी महाराज ने सर्वधर्म संगम डेरा सच्चा सौदा की स्थापना की थी। तबसे ही साध-संगत हर वर्ष पूरे अप्रैल माह को डेरा सच्चा सौदा के पावन स्थापना माह के उपलक्ष्य में मनाती है तथा इस दौरान अनेक जन कल्याण व परोपकार के कार्य भी किए जाते हैं। इस उपलक्ष्य में शाह सतनाम जी धाम, सरसा में रक्तदान विंकलाग्ता उन्मूलन, नि:शुल्क जन कल्याण चिक्तिसा कैंप व अनेक मानवता के कार्यों का आयोजन किया जाता है।

साध-संगत की एकता को नहीं तोड़ सकता कोई: राजनीतिक विंग

जिला स्तरीय नामचर्चाओं के दौरान साध-संगत राजनीतिक विंग व 45 मैंबर समितियों के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर अपने सम्बोधन में कहा कि साध-संगत हमेशा एक थी, एक है और एक ही रहेगी। एकता के साथ सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ती रहेगी। साध-संगत राजनीतिक विंग के राम सिंह, चेयरमैन ने कहा कि कुछ शरारती तत्व साध-संगत की एकता के खिलाफ दुष्प्रचार करते है आज वो नामचर्चाओं में पहुंचकर देख लें कि किस तरह साध-संगत की एकता चट्टान की तरह मजबूत है। उन्होंने कहा कोई भी ताकत साध-संगत की एकता को तोड़ नहीं सकती।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।