Instagram - Sach Kahoon Hindi

Instagram: इंस्टाग्राम पर होम क्लीनिंग का विज्ञापन, फिर ग्राहकों के घरों से लाखों के गहने चोरी; 2 गिरफ्तार
अहमदाबाद (एजेंसी)। Ahmedabad News: अहमदाबाद सिटी पुलिस ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर इंस्टाग्राम पर होम क्लीनिंग सर्विस का विज्ञापन देने और सफाई का काम करते समय ग्राहकों के घरों से गहने चुराने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सफाई सेवा देने के बहाने ग्राहकों के घरों में जाने से पहले सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके एक क्लीनिंग कंपनी का प्रचार करते थे। जांचकर्ताओं ने बताया कि वे इन दौरों के दौरान कीमती सामान चुरा लेते थे।

पुलिस की एक टीम ने खास खुफिया जानकारी के आधार पर गश्त के दौरान इन लोगों को गिरफ्तार किया। यह ऑपरेशन अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर और सेक्टर-1, जोन-1 और बी-डिविजन के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाया गया।

पुलिस सब-इंस्पेक्टर एचवी गोहिल और उनकी टीम ने संदिग्धों को पकड़ा और उन पर बीएनएस की धारा के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान अर्जुन देवाजी किर (23) और नानू शंकर किर (22) के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया, "दोनों मूल रूप से राजस्थान के सलूंबर जिले की किर बस्ती के रहने वाले हैं और सफाई का काम करते थे।"

पुलिस ने चोरी के सोने के गहने बरामद किए, जिनकी कीमत लगभग 18.90 लाख रुपए है। बरामद सामान में सोने की चेन, सोने के दो ब्रेसलेट, मंगलसूत्र, नेकलेस, सोने की चार अंगूठियां और सोने की नथ शामिल हैं। इन गहनों का कुल वजन 154 ग्राम से ज्यादा है।

हाल ही में सामने आए एक अन्य मामले में, वडाज पुलिस ने सोशल मीडिया विज्ञापनों के जरिए होम क्लीनर बनकर लोगों को ठगने और चोरी करने के आरोप में एक और गिरोह को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई से सोला और विवेकानंद नगर पुलिस स्टेशनों में दर्ज चोरी के मामले सुलझे और लगभग 2.88 लाख रुपए का कीमती सामान बरामद हुआ था।

पुलिस ने झूठी पहचान का इस्तेमाल करने वाले संदिग्धों से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की है, जिनमें शहर के निवासियों को लूटने के लिए नकली पुलिस अधिकारी वाले लोग भी शामिल हैं।

Social Media News: इंस्टाग्राम पर देसी कट्टा लहराकर वीडियो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, हथियार बरामद
नई दिल्ली (एजेंसी)। Delhi Police Action: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंस्टाग्राम पर देसी कट्टा लहराते हुए वीडियो और स्टोरी अपलोड कर अपने इलाके और हमउम्र युवाओं के बीच दबदबा बनाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस संबंध में चांदनी महल थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, 16 जून 2026 को पीपी तुर्कमान गेट के इंचार्ज को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक इंस्टाग्राम पर देशी पिस्तौल के साथ वीडियो और स्टोरी पोस्ट कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की गई और मामले की जानकारी थाना चांदनी महल को दी गई।

सूचना के आधार पर एसआई नरेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी तुर्कमान गेट के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में एएसआई बाबूलाल, हेड कांस्टेबल योगेंद्र, हेड कांस्टेबल नितिन, कांस्टेबल दीपक, कांस्टेबल सौरव और कांस्टेबल अंकित शामिल थे। पूरी कार्रवाई थाना चांदनी महल के एसएचओ और एसीपी दरियागंज की निगरानी में की गई। पुलिस टीम ने फाटक तेलियान इलाके में छापेमारी कर संदिग्ध युवक को तलाश कर हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह एक पिज्जा आउटलेट में काम करता है, जहां वह पिज्जा तैयार करने के साथ-साथ उसकी डिलीवरी भी करता है। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ वीडियो और स्टोरी केवल लोगों में डर पैदा करने, अपनी छवि मजबूत करने और अपने हमउम्र युवाओं तथा स्थानीय लोगों के बीच दबदबा स्थापित करने के उद्देश्य से अपलोड की थीं।

पूछताछ में आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि उसने हथियार अपने घर में छिपाकर रखा हुआ है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, जहां से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने हथियार और कारतूस को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जायद (उम्र 18 वर्ष 4 माह), निवासी तुर्कमान गेट, दिल्ली के रूप में हुई है।

इस संबंध में थाना चांदनी महल में एफआईआर संख्या 356/26 दिनांक 16 जून 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने अवैध हथियार कहां से हासिल किया और क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं।

WhatsApp and Instagram Fraud: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्हाट्सएप ग्रुप और इंस्टाग्राम में फंसाकर 48 लाख की ठगी
ग्रेटर नोएडा (एजेंसी)। WhatsApp and Instagram Fraud: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित एटीएस डोल्से सोसायटी में रहने वाले 56 वर्षीय रूपम गुप्ता साइबर ठगों का शिकार हो गए। शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ में मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगों ने उनसे करीब 48 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम विभाग सेक्टर-36 में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

पीड़ित रूपम गुप्ता के मुताबिक, अप्रैल 2026 में इंस्टाग्राम के जरिए कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया। शुरुआत में उनसे लगातार चैट कर शेयर मार्केट और क्यूआईबी (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर) ट्रेडिंग में भारी मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद 29 अप्रैल 2026 को उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां ट्रेडिंग और निवेश की कथित ट्रेनिंग दी जाने लगी।

शिकायत के अनुसार, व्हाट्सएप ग्रुप में करीब 244 सदस्य थे। ग्रुप का एडमिन खुद को राजेश आहिर बताता था, जिसने विदेशी नंबर के जरिए पीड़ित से संपर्क किया। बाद में 'इन्वेस्टमेंट क्लब ट्रेनिंग इंटर्नशिप ग्रुप' नाम से एक दूसरा ग्रुप बनाया गया, जिसमें निवेशकों को आईपीओ और शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराने का काम किया जाता था। ठगों ने पहले कुछ निवेशों में फर्जी मुनाफा दिखाकर पीड़ित का भरोसा जीत लिया।

रूपम गुप्ता ने 'बागमाने रेट' नामक आईपीओ में 2 लाख 20 हजार रुपए निवेश किए, जिस पर उन्हें कथित रूप से लाभ भी दिखाया गया। इसके बाद 'गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल्स' नाम के दूसरे आईपीओ में भारी निवेश कराने के लिए दबाव बनाया गया। धीरे-धीरे अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई।

पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने 29 अप्रैल से 18 मई के बीच आईसीआईसीआई बैंक खाते से करीब 47 लाख 90 हजार रुपए विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर किए। इनमें कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, करूर वैश्य बैंक, कैथोलिक सीरियन बैंक और स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस समेत कई खातों का इस्तेमाल किया गया। जब पीड़ित ने अपने निवेश और मुनाफे की रकम निकालने की कोशिश की तो ठगों ने टैक्स, पेंडिंग पेमेंट और अतिरिक्त शेयर अलॉटमेंट के नाम पर और पैसे जमा कराने की मांग शुरू कर दी।

इसी दौरान रूपम गुप्ता को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा बार-बार नए शेयर जारी करने की बात कही जा रही थी, जबकि ऐसा सामान्य आईपीओ प्रक्रिया में संभव नहीं होता। इसके बाद पीड़ित ने 19 मई को राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई और 25 मई को साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित बैंक खातों, व्हाट्सएप नंबरों तथा डिजिटल लेनदेन की पड़ताल की जा रही है। साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए तेजी से इस तरह की निवेश संबंधी ठगी बढ़ रही है। आम लोगों को बिना सत्यापन किसी भी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, आईपीओ स्कीम या विदेशी नंबर से आने वाले निवेश प्रस्तावों पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

इंस्टाग्राम व फेसबुक पर धमकी देने का आरोप, पुलिस से शिकायत
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: मोहल्ला खैलकलां निवासी फरीद नामक व्यक्ति ने कस्बे के ही एक व्यक्ति पर इंस्टाग्राम व फेसबुक पर फर्जी आईडी के माध्यम से बेइज्जत करने व झूठे मुकदमें में जेल भिजवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल थानाक्षेत्र के गांव हैबतपुर हाल निवासी मोहल्ला खैलकलां ईदगाह कस्बा कैराना ने कोतवाली पुलिस को एक शिकायती-पत्र दिया है। Kairana News

बताया कि वह खाना बनाने का कार्य करता है। मोहल्ले का ही सरताज नामक युवक उसे गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देता आ रहा है। आरोपी ने इंस्टाग्राम व फेसबुक पर फर्जी आईडी बना रखी है तथा उसे बदनाम करने के उद्देश्य से स्टेटस लगाता है। साथ ही, झूठे मुकदमें में जेल भिजवाने की धमकी देता है। आरोपी कहता है कि उसका बहुत बड़ा गैंग है और तुम्हे बर्बाद कर दूंगा। आरोपी का कैराना व हरियाणा में आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी गिरोहबंद किस्म का व्यक्ति है तथा जेल में रह चुका है। पीड़ित ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– हरियाणा के दो युवक गिरफ्तार, तमंचा व चाकू बरामद

Instagram News: कोतवाली की छत पर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर की अपलोड
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Instagram: दो युवकों ने कोतवाली प्रांगण में बने भवन की छत पर रील बनाकर सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। रील वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवकों के रील बनाने का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। रीलबाज युवक किसी भी अवसर को हाथ से नही जाने दे रहे है। अब दो युवकों ने कोतवाली प्रांगण में बने भवन की छत पर चढ़कर रील बनवाई और उसे इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। Kairana

रील को इंस्टाग्राम पर बनी अकरम गुज्जर नामक आईडी से अपलोड किया गया है। बीस सेकेंड की अपलोड रील में दो युवक सरकारी भवन की छत पर टहलते हुए नजर आ रहे है, जिनमें से एक युवक कान पर मोबाइल फोन पर लगाए हुए दिख रहा है। वीडियो में कोतवाली परिसर में खड़ी पुलिस की गाड़ियां व मौजूद कमरे आदि भी दिखाई दे रहे है। बताया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहे युवकों के खिलाफ अभी हाल ही में रिपोर्ट भी दर्ज हुई है। Kairana

रील में नजर आ रहे भवन आदि के इंफ्रास्ट्रक्चर से कैराना कोतवाली की लोकेशन प्रतीत हो रही है। प्रोटोकॉल के अनुसार, रील के लिए सरकारी भवनों, संसाधनों, वाहनों आदि का इस्तेमाल सरकार द्वारा पूर्णतयः प्रतिबंधित किया गया है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह का कहना है कि कोतवाली भवन की छत पर रील बनाने का मामला उनके संज्ञान में नही है। मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। Kairana

यह भी पढ़ें:– कल्पना स्कूल की सीबीएसई क्लस्टर खो-खो टीम ने किया कांस्य पदक पर कब्जा

Instagram Fraud: इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन सूट बेचने के नाम पर ठगे 50 हजार रुपये
पुलिस ने ठगी करने वाले अपराधियों को मोबाइल सिम देने के दो आरोपी किए काबू

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Instagram Fraud News: कभी ज्वैलरी तो कभी सूट आदि पर फिदा होने वाली महिलाएं, पुरुष सावधान हो जाएं। अब साइबर ठगी ऑनलाइन सूट बेचने के नाम पर भी चूना लगा रहे हैं। इस तरहस से साइबर ठग ठगी के नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं। पुलिस ने इसी तरह की ठगी में साइबर ठगों को मोबाइल सिम उपलब्ध कराने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। Gurugram News

जानकारी के अनुसार 26 फरवरी 2025 को थाना साइबर अपराध दक्षिण गुरुग्राम में एक शिकायत दर्ज कराई गई। पीडि़त ने शिकायत में कहा गया कि इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन सूट खरीदने के लिए सूट बुक करने के नाम पर 50 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। इस शिकायत पर थाना साइबर अपराध दक्षिण में पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की। आरोपियों की तलाश शुरू की। सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध गुरुग्राम विकास कौशिक के निर्देशों पर थाना साइबर दक्षिण के प्रबंधक नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। इस मामले में दो आरोपियों को राजस्थान के भरतपुर से काबू किया गया। Gurugram News

आरोपियों की पहचान सैलेश निवासी खटीकपाड़ा बैर जिला भरतपुर (राजस्थान) व मनीष निवासी धाकड़पाड़ा बैर जिला भरतपुर (राजस्थान) के रूप में हुई। ठगी में प्रयोग किया गया मोबाइल नंबर आरोपी शैलेश कुमार के नाम था। आरोपी शैलेश कुमार ने यह नंबर आगे आरोपी मनीष को बेचा था। मनीष ने यह सिम कार्ड एक अन्य आरोपी को बेचा था। इसके बदले आरोपी शैलेश कुमार को एक हजार रुपए व आरोपी मनीष को दो हजार रुपए मिले थे। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– News Cricket: अभी-अभी इस खिलाड़ी ने अचानक रेडियो पर अपने सन्यास की घोषणा, सभी अचंभित

Instagram Fraud: इंस्टाग्राम से मोबाइल बेचने का ऑफर देकर ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
17 मोबाईल, 40 क्यूआर कोड्स, 36 सिम, 3 लैपटॉप, 45 एटीएम कार्ड व 45 चेक बुक बरामद

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय मेहरा)। Instagram Fraud: इंस्टाग्राम के माध्यम से मोबाइल बेचने का आॅफर देकर ठगी करने के 2 आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों के कब्जा से 17 मोबाईल फोन, 40 क्यूआर कोड्स, 36 सिम कार्ड, 3 लैपटॉप, 45 एटीएम कार्ड व 45 चेक बुक बरामद की गई हैं। सहायक पुलिस आयुक्त साईबर अपराध प्रियांशु दिवान ने रविवार को बताया कि आरोपियों से और भी वारदातों को लेकर पूछताछ की जा रही है। Gurugram News

जानकारी के अनुसार 7 अक्टूबर 2024 को एक व्यक्ति ने थाना साईबर अपराध मानेसर में एक शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से आईफोन आॅफर करके विभिन्न चार्ज के नाम पर उससे 43 हजार रुपए की ठगी कर ली। इस शिकायत पर थाना साईबर अपराध मानेसर में केस दर्ज करके जांच श्ुारू की गई।

थाना साइबर मानेसर के प्रबंधक निरीक्षक मनोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को काबू करने के लिए कार्रवाई शुरू की गई। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को नोएडा से काबू किया। आरोपियों की पहचान अनुपम बनर्जी निवासी वार्तालोक अपार्टमेंट वसुंधरा सेक्टर-5 जिला गाजियाबाद (उत्तर-प्रदेश) व रवि अग्रवाल उर्फ अमित निवासी गांव सांदलपुर जिला अलीगढ़ (उत्तर-प्रदेश) वर्तमान निवासी सावेरी जिला गौतम बुद्धनगर (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई।

पुलिस जांच में पता चला है कि ठगी की राशि जिन बैंक खातों में आती थी, ये दोनों आरोपी उनको आॅपरेट करने का काम करते थे। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी इंस्टाग्राम पर फर्जी पेज बनाकर लोगों को सस्ते दाम पर आईफोन देने का प्रलोभन देते थे। जब इनके झांसे में लोग आ जाते थे तो ये ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। इस काम को करने के लिए इन्हें 30 से 40 हजार रुपए मिलते थे। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से 17 मोबाईल फोन, 40 क्यूआर कोड, 36 सिम कार्ड्स, 03 लैपटॉप, 45 एटीएम कार्ड व 45 चेक बुक बरामद की गई है। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्रामीणों ने रणजीतपुर चौंकी में रोष प्रकट किया

Instagram: इंस्टाग्राम पर बातों में उलझा कर युवती से की ठगी, केस दर्ज
जगाधरी (सच कहूँ न्यूज़)। Instagram: अज्ञात आइडी से इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उसके बाद उस आइडी पर चैटिंग की। मोबाइल नंबर लेकर बातों में उलझाया। इस तरह से उससे अलग-अलग कर दो लाख 45 हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। सूचना मिलने पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। जगाधरी की कालोनी निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 दिसंबर को उसके पास अज्ञात आइडी से इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। वह रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। Jagadhri News

18 दिसंबर की सुबह उस आइडी पर चैटिंग की। चैटिंग करने वाले से बात होने लगी तो उसने मोबाइल नंबर ले लिया। जिसके बाद उससे वाट्सएप पर बात होने लगी। उस युवक ने महिला से आधार कार्ड मांगा। उसे आधार कार्ड वाट्सएप पर भेज दिया। 19 दिसंबर को एक काल आया। काल करने वाले ने खुद को कूरियर कंपनी से अमनप्रीत बताया और कहा कि यूके से एक कूरियर आया है। डिलिवरी चार्ज के 15 हजार रुपये देने होंगे। उसकी बातों में आकर गूगल पे से 15 हजार रुपये भेज दिए। थोड़ी देर बाद फिर काल आया और कहा गया कि कूरियर में पाउंड हैं यह गैरकानूनी है।

करेंसी बदलवाने के लिए 35 हजार रुपये और देने पड़ेंगे। इस कूरियर में एक डायमंड रिंग भी है। इसके लिए भी टैक्स भरना होगा। यदि टैक्स नहीं दिया तो सीबीआइ कार्रवाई कर सकती है। उससे घबराकर टैक्स व करेंसी बदलवाने के नाम पर 80 हजार रुपये भिजवाए। इसके बाद कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआइ से बताया। उसने भी केस से बचाने के लिए रुपये मांगे। इस तरह से उससे दो लाख 45 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। Jagadhri News

यह भी पढ़ें:– Yogi Adityanath: छात्रसंघ की बजाय युवा संसद को करना चाहिए प्रोत्साहित: योगी

Instagram: पाकिस्तान के झंडे के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड, जांच शुरू
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Instagram: इंस्टाग्राम आईडी पर पाकिस्तान के झंडे के साथ में एक फोटो अपलोड की गई है। अपलोडिड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। Kairana News

सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान के झंडे के साथ में एक फोटो अपलोड की गई है, जिसमें तीन युवक नजर आ रहे है। फोटो में दिख रहे युवकों में दो अर्धनग्न है, जबकि तीसरे ने आंखों पर चश्मा लगा रखा है। फोटो में नजर आ रहे युवक नगर पालिका परिषद कैराना के वार्ड संख्या-04 के रहने वाले बताए जा रहे है। फोटो गुफरान अनीस नामक इंस्टाग्राम आईडी से अपलोड की गई है। Kairana News

वहीं, इंस्टाग्राम पर अपलोडिड फोटो के स्क्रीन शॉट को सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट करके शामली पुलिस से मामले की शिकायत की गई है, जिस पर कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को जांच करके कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच करने के उपरांत मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। Kairana News

यह भी पढ़ें:– विद्युत विभाग की टीम ने जहानपुरा में लगाया शिविर, 1.12 लाख वसूले

Telegram CEO Arrested : टेलीग्राम के सीईओ पावेल डुरोव गिरफ़्तार! कहा-दुरुपयोग का दावा ‘बेतुका’
Telegram CEO Arrested : सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम ने फ्रांस में सीईओ पावेल डुरोव की गिरफ़्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग के लिए उसका मालिक जिम्मेवार नहीं है। Social Media News

एक्स पर 26 अगस्त को साझा की गई एक पोस्ट में, टेलीग्राम मैसेंजर ने कहा ‘‘प्लेटफॉर्म ईयू कानूनों का पालन करता है। इसका मॉडरेशन उद्योग मानकों के भीतर है और लगातार सुधार कर रहा है। मैसेंजर के सीईओ के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, वे तो अक्सर ही यूरोप की यात्रा पर रहते हैं, साथ ही कहा कि यूजर द्वारा दुरुपयोग के लिए प्लेटफॉर्म को जिÞम्मेदार ठहराना ‘बेतुका’ है। यह दावा करना बेतुका है कि कोई प्लेटफॉर्म या उसका मालिक उस प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग के लिए जिÞम्मेदार है। दुनिया भर में लगभग एक अरब यूजर्स टेलीग्राम को संचार के साधन और महत्वपूर्ण जानकारी के स्रोत के रूप में उपयोग करते हैं। जो यह स्थिति बनी हुई है, हम इसके शीघ्र समाधान की भरपूर कोशिश कर रहे हैं और इसके लिए टेलीग्राम आप सभी के साथ है।’’

⚖️ Telegram abides by EU laws, including the Digital Services Act — its moderation is within industry standards and constantly improving.

✈️ Telegram's CEO Pavel Durov has nothing to hide and travels frequently in Europe.

?‍? It is absurd to claim that a platform or its owner…

— Telegram Messenger (@telegram) August 25, 2024

एक फ्रेंच मीडिया के हवाले से बताया कि टेलीग्राम के अरबपति संस्थापक और सीईओ डुरोव को 24 अगस्त की शाम को पेरिस के बाहर बॉर्गेट एयरपोर्ट पर गिरफ़्तार किया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि डुरोव अपने निजी जेट से अजरबैजान से यात्रा कर रहे थे और उन्हें फ्रांस में एक प्रारंभिक पुलिस जांच के तहत गिरफ़्तारी वारंट द्वारा निशाना बनाया गया। उन्हें लगभग 20:00 बजे (18:00 जीएमटी) गिरफ़्तार किया गया। उनकी गिरफ्तारी टेलीग्राम पर मॉडरेटर की कमी और मैसेजिंग ऐप पर होने वाली आपराधिक गतिविधि पर केंद्रित थी। Social Media News

सुब्रतो कप सब-जूनियर के क्वार्टरफाइनल के लिए शीर्ष टीमे तैयार

Instagram Nudity Protection : अब अश्लील फोटो भेजने से पहले ‘दो बार सोचना’ पड़ेगा! इंस्टाग्राम ला रहा नई फीचर्स!
Instagram Nudity Protection Feature: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। गुरुवार को मेटा से समर्थन प्राप्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए एक नई फीचर्स का तोहफा देने की घोषणा करते हुए खुलासा किया कि वह अपने यूजर्स को नग्नता और अंतरंग छवि दुरुपयोग से बचाने के लिए नई फीचर्स का परीक्षण कर रहा है। कंपनी ने कहा कि वह जल्द ही इंस्टाग्राम डीएम में एक नग्नता सुरक्षा सुविधा शुरू करेगी, जो स्वचालित रूप से नग्नता वाली फोटो का पता लगाएगी और लोगों को नग्न फोटो भेजने से पहले ‘दो बार सोचने’ के लिए प्रेरित करेगी। Instagram

मेटा के अनुसार नया फीचर इंस्टाग्राम डीएम के माध्यम से भेजी गई नग्न छवियों का विश्लेषण करने के लिए ऑन-डिवाइस मशीन लर्निंग का उपयोग करेगा। इसके अलावा, मेनलो पार्क, कैलिफोर्निया स्थित कंपनी ने कहा कि क्योंकि इन छवियों का विश्लेषण डिवाइस पर ही किया जाएगा, मेटा को छवियों तक पहुंच नहीं मिलेगी जब तक कि कोई उन्हें रिपोर्ट करने का विकल्प नहीं चुनता। नई फीचर्स का उद्देश्य लोगों को वित्तीय नग्नता से बचाना है। एक ऐसी घटना जिसमें शिकारी पीड़ितों को अपनी स्पष्ट यौन तस्वीरें और वीडियो भेजने के लिए मजबूर करते हैं, फिर भुगतान की मांग करते हैं या फोटो को ऑनलाइन पोस्ट करने की धमकी देते हैं। Instagram

ऐसे वर्क करेगा न्यूडिटी प्रोटेक्शन फीचर | Instagram

दुनिया भर में 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए नग्नता सुरक्षा डिफॉल्ट रूप से चालू कर दी जाएगी, जबकि युवाओं को इसे चालू करने के लिए प्रोत्साहित करने वाली एक अधिसूचना प्राप्त होगी। एक बार फीचर चालू हो जाने पर नग्नता के साथ फोटो भेजने वाले लोगों को संवेदनशील तस्वीरें भेजते समय ‘सावधान’ रहने के लिए एक अनुस्मारक प्राप्त होगा और यदि उपयोगकर्ता बाद में अपना मन बदलते हैं तो उनके पास इन फोटो को अनसेंड करने का विकल्प होगा। इन फोटो को भेजते समय, यूजर्स को मेटा की सुरक्षा युक्तियों के लिए भी निर्देशित किया जाएगा, जो उन्हें याद दिलाएगा कि कोई इन फोटो का स्क्रीनशॉट ले सकता है या आगे भेज सकता है, या भविष्य में प्राप्तकर्ता के साथ उनका संबंध बदल सकता है। Social Media News

यह फीचर यूजर्स को नग्नता वाली फोटो को धुंधला करके और उन्हें चेतावनी स्क्रीन के नीचे रखकर उनके डीएम में अवांछित नग्नता देखने से भी बचाएगी। मेटा यूजर्स को एक संदेश भी प्रदर्शित करेगा जो उन्हें प्रतिक्रिया देने के लिए दबाव महसूस न करने के लिए प्रोत्साहित करेगा, साथ ही प्रेषक को ब्लॉक करने और चैट की रिपोर्ट करने का विकल्प भी प्रदर्शित करेगा। Instagram

Breaking News: हार्दिक पंड्या का भाई वैभव पंड्या गिरफ्तार!

इंस्टाग्राम पर फेक आईडी से महिलाओं की अश्लील फोटो बनाने वाले दो दबोचे
सोशल मीडिया पर करते थे वायरल | Gurugram News

आरोपियों के पास से एक टैब, 4 सिम कार्ड बरामद | Gurugram News

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। इंस्टाग्राम (Instagram) पर फेक आईडी बनाकर लड़कियों, महिलाओं की फोटो को अश्लील बनाने, मार्फिंग कर फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को काबू किया। उनके पास से वारदात में प्रयोग किए गए 1 टैब व 4 सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके पूछताछ की जा रही है। Gurugram News

पुलिस थाना साईबर अपराध पश्चिम की पुलिस टीम को 2 शिकायतें मिली थी। जिसमें कहा गया कि सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर उनकी फोटो को अश्लील बनाने/ मॉर्फिंग कर फोटो को वायरल किया गया है। इन शिकायतों की पुष्टि करने उपरान्त पुलिस थाना साईबर अपराध पश्चिम में केस दर्ज किए गए। इसके बाद थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर सवित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से आरोपियों तक पहुंचने का काम शुरू किया। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस टीम ने पालम विहार से दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की।

इन दोनों की पहचान अभिषेक निवासी गांव औरों जिला नवादा बिहार व राहुल खान निवासी भागू की ढाणी तहसील किशनगढ़ जिला खैरथल राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर फोटो को अश्लील बनाने/मॉर्फिंग कर वायरल किया था। आरोपी राहुल खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक करके फोटो अश्लील बनाकर वायरल किए थे। आरोपियों ने पीड़िताओं, शिकायतकर्ताओं को परेशान करने के लिए उनके फोटो को मॉर्फ/एडिट करके अश्लील बनाया। फिर उन अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस मामले में पुलिस आगे भी जांच कर रही है। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– सांप के काटने से दो सगे भाइयों की मौत