sadhvi pragya - Sach Kahoon Hindi

नेताओं के बिगड़ते बोल
राजनीति के रंग बड़े अजीब हैं। नेताओं की जुबान बेलगाम होने लगी है। बिना सोचे समझे कुछ भी कहीं भी बोल देना एक आम इंसान के लिए भी ठीक नहीं लेकिन अगर एक जनप्रतिनिधि ऐसा करे और वह भी लोकसभा में तो यह राजनीति के गिरते स्तर को इंगित करता है। सांसद साध्वी प्रज्ञा ने लोकसभा में महात्मा गांधी के हत्यारे नत्थुराम गोड़से को देशभक्त कहा। एस.पी.जी सुरक्षा को लेकर जब लोकसभा में बहस हो रही थी तो सांसद ए.राजा ने महात्मा गांधी के हत्यारे नत्थुराम गोड़से का उदाहरण दिया तो भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने बीच में टोकते हुए कहा कि देशभक्त का उदाहरण मत दीजिए। साध्वी के इस ब्यान से लोकसभा में होहल्ला मच गया तब सभापति ने साध्वी के ब्यान को लोकसभा की कार्यवाई से हटा दिया।

साध्वी प्रज्ञा के इस ब्यान ने भाजपा को असहज कर दिया। यह पहला मौका नहीं है जब भाजपा के किसी नेता के अमर्यादित ब्यान से भाजपा को असहज किया हो लेकिन साध्वी प्रज्ञा ने करीब पांच महीने पहले भी नत्थुराम गोड़से को देशभक्त था, है और रहेगा कहा था। तब भाजपा ने इस ब्यान से पल्ला झाड़कर और साध्वी को चेतावनी देकर इतिश्री कर ली थी। लेकिन इस बार साध्वी ने कहीं और नहीं बल्कि लोकसभा में गांधी के हत्यारे नत्थुराम गोडसे को देशभक्त बताकर भाजपा को भी शर्मसार कर दिया।

भाजपा ने कार्रवाई करते हुए साध्वी प्रज्ञा को रक्षा मामलों की सलाहकार समिति से हटा दिया और मौजूदा सत्र में उन्हें संसदीय समिति की बैठक में शामिल होने पर रोक लगा दी। महात्मा गांधी जी को भारत में राष्ट्रपिता माना जाता है और पूरे विश्व में उनका नाम पूरे आदर और सत्कार के साथ लिया जाता है। क्या महात्मा गांधी के हत्यारे को बार-बार देशभक्त कहने वाले के विरुद्ध यह कार्रवाई पर्याप्त है? दूसरी तरफ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा एक सांसद को आंतकवादी कहना भी उतना ही गलत है।

बेशक सांसद साध्वी प्रज्ञा पर 2008 में मालेगांव बम विस्फोट मामले में आतंकवाद का आरोप लगा है और इस समय वह स्वास्थ्य कारणों के कारण जमानत पर हैं लेकिन अभी तक उन पर यह आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। अदालत के निर्णय से पहले किसी को दोषी करार देना कतई उचित नहीं। संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को कम से कम ऐसे अनर्गल ब्यानों से परहेज करना चाहिए। विचारों में मतभेद हो सकते हैं लेकिन शब्दों की गरिमा को कभी खोना नहीं चाहिए।

post by/ veerpal

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

मप्र: साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ एफआईआर दर्ज
अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने पर दिया था बयान

भोपाल (मध्यप्रदेश) भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले में सोमवार रात केस दर्ज कर लिया गया। विवादित ढांचे को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कमला नगर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। साध्वी ने दो दिन पहले एक टीवी चैनल पर कहा था कि अयोध्या में विवादित ढांचे को तोड़ने पर उन्हें गर्व है। मैं खुद विवादित ढांचा गिराने गई थी। मुझे ईश्वर ने शक्ति दी थी, हमने देश का कलंक मिटाया है। इस बयान पर जिला निर्वाचन अधिकारी सुदाम पी खाडे ने संज्ञान लेते हुए प्रज्ञा से जवाब तलब किया था।

​​​​​साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा था कि अयोध्या में विवादित ढांचे को तोड़ने पर उन्हें गर्व है

बयान तब दिया जब मैं उम्मीदवार नहीं थी : प्रज्ञा ने चुनाव आयोग को जवाब दिया था कि यह बयान उन्होंने तब टीवी चैनल को दिया गया, जब वह भाजपा की उम्मीदवार नहीं थीं। मीडिया मॉनिटरिंग सेल उनके इस बयान पर संज्ञान नहीं ले सकता। उन्होंने यह भी कहा था कि जो बात मैंने कही थी वह मेरे अंतर्मन की बात थी। मैं सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे संतु निरामया सिद्धांत को मानती हूं। साध्वी के दोनों ही जवाबों पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने असहमति जताई और उनके खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए।

11 पंडितों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंची थीं प्रज्ञा : साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सोमवार सुबह 11 पंडितों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचीं। वहां मुहूर्त में मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने नामांकन-पत्र दाखिल किया। प्रज्ञा मंगलवार को फिर से पार्टी नेताओं के साथ रोड शो करते हुए सुबह 10 बजे कलेक्टोरेट में नामांकन जमा करने जाएंगी। पहले प्रज्ञा को मंगलवार को नामांकन दाखिल करना था, लेकिन पंडितों ने उन्हें सोमवार का मुहूर्त बता दिया। इसके बाद वे समर्थकों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचीं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें