Rohit Shekhar Murder Case - Sach Kahoon Hindi

मर्डर: एनडी तिवारी के बेटे की हत्या का जुर्म पत्नी अपूर्वा ने कबूला, शादी के बाद दोनों में तनाव था
पूछताछ के दौरान अपूर्वा बार-बार अपने बयान बदल रही थी

नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने बुधवार को उनकी पत्नी अपूर्वा को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अपूर्वा ने रोहित को मारने की बात कबूल ली। कुछ दिनों से जांच के सिलसिले में अपूर्वा से पूछताछ की जा रही थी। रोहित की मां उज्जवला तिवारी ने कहा था कि प्रेम विवाह के बाद से ही बेटा-बहू के बीच तनाव था। अपूर्वा परिवार की संपत्ति पर कब्जा करना चाहती थी। 16 अप्रैल को रोहित की मौत का पता चला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आई थी।

अपूर्वा और रोहित की पिछले साल मई में शादी हुई थी

हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए क्राइम ब्रांच की जांच घटना से जुड़े आखिरी 3 घंटों पर फोकस रही। घटना वाली रात 1 बजे से लेकर तड़के 4 बजे तक के बीच की कड़ियों को जोड़ा। दरअसल सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि करीब 11.30 बजे रोहित पहली मंजिल पर स्थित अपने कमरे में जाकर सो गए थे। बराबर वाले कमरे में उनकी पत्नी अपूर्वा भी सो गई थी। इसके बाद रात 1.30 बजे अपूर्वा ग्राउंड फ्लोर से पहली मंजिल पर स्थित रोहित के कमरे में जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दी। ठीक एक घंटे बाद रात 2.30 बजे वह पहली मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर आते दिखी। पुलिस का मानना है कि इस दौरान दोनों में हाथापाई हुई होगी।

रोहित के नंबर से आखिरी कॉल रात 4.10 बजे हुई थी

पुलिस के मुताबिक, रोहित की गर्दन पर रगड़ के निशान पाए गए थे। इसके लिए पुलिस ने मंगलवार को अपूर्वा के नाखूनों और बालों को लेकर उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि रोहित की कॉल डिटेल से पता चला है कि वारदात वाली रात करीब 4.10 बजे रोहित के मोबाइल से आखिर बार कुमकुम नाम की महिला को कॉल की गई। कई लैंडलाइन नंबर भी मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रोहित की मौत का वक्त 1.30 बजे से 2.30 बजे के बीच आया है। पता लगाया जा रहा है कि आखिर कुमकुम को रोहित के मोबाइल से किसने कॉल किया था। टीम हत्या का मकसद जानने की भी कोशिश कर रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें