shooting world cup - Sach Kahoon Hindi

निशानेबाजी विश्व कप: ऐश्वरी ने जीता स्वर्ण
चांगवन (दक्षिण कोरिया) (एजेंसी)। भारत के राइफल शूटर ऐश्वरी प्रताप सिंह तोमर ने शनिवार को आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप के पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि पिस्टल शूटर मनू भाकर महिला 25 मीटर पिस्टल इवेंट में पदक लाने से चूक गयीं। तोमर ने हंगरी के जलन पेकलर को 16-12 से हराकर पोडियम पर शीर्ष पायदान हासिल किया।

इससे पहले वह क्वालिफिकेशन में भी 593 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर रहे थे। 21 वर्षीय तोमर ने रैंकिंग स्टेज में 409.8 पॉइंट प्राप्त किये, जबकि हंगरी के पेलकर 406.7 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। महिला 25 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता में भारत की युवा शूटर भाकर नौ पॉइंट के अंतर से पदक से चूक गयीं।

क्वालिफिकेशन राउंड में 581 पॉइंट के साथ आठवें स्थान पर रहने वाली भाकर रैंकिंग स्टेज में 18 पॉइंट के साथ शीर्ष स्थान पर रहीं, लेकिन फाइनल में वह यह प्रदर्शन जारी नहीं रख पाईं और चौथा स्थान हासिल किया। भारत नौ पदक (चार स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य) के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर बरकरार है, जबकि मेजबान कोरिया तीन स्वर्ण और एक रजत के साथ दूसरे स्थान पर है। सर्बिया अपनी झोली में तीन स्वर्ण पदक के साथ तीसरे स्थान पर है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

शूटिंग वर्ल्ड कप: अभिषेक वर्मा ने एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, सौरभ चौधरी को कांस्य
खेल डेस्क sach kahoon, ब्राजील में चल रहे शूटिंग वर्ल्ड कप में गुरुवार देर रात भारत के अभिषेक वर्मा ने मैन्स 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। सौरभ चौधरी ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। तुर्की के इस्माइल केलेस को रजत पदक मिला। दूसरी ओर संजीव राजपूत ने मैन्स 50 मीटर राइफल (3 पोजिशन) में रजत पदक जीत लिया। इसके साथ ही उन्होंने अगले साल टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया। संजीव ओलिंपिक कोटा हासिल करने वाले भारत के आठवें शूटर हैं। इससे पहले अंजुम मौद्गिल, अपूर्वी चंदेला, सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा, दिव्यांश सिंह, राही सरनोबत और मनु भाकर ने ओलिंपिक कोटा हासिल किया था। भारत अंक तालिका में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य के साथ पहले स्थान पर है। टूर्नामेंट के पहले दिन वुमन्स 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत की युवा शूटर एलवेनिल वालारिवान ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

अभिषेक ने 244.2 और सौरभ ने 221.9 अंक हासिल किए

मैन्स 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अभिषेक ने 244.2 अंक हासिल किए। वहीं, सौरभ को 221.9 अंक मिले। इस्माइल को 234.1 अंक हासिल हुए। अभिषेक और सौरभ ने क्वालिफाइंग इवेंट में ही ओलिंपिक कोटा हासिल कर लिया था। क्वालिफिकेश राउंड में सौरभ 584 अंक के साथ चौथे और अभिषेक 582 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे थे। गौरव राणा 571 अंक के साथ 44वें स्थान पर रहे।

संजीव क्रोएशिया के पीटर गोर्सा से 2.2 अंक पीछे रहे

30 साल के संजीव ने मैन्स 50 मीटर राइफल (3 पोजिशन) में 462.0 अंक हासिल किए। वे पहले स्थान पर रहे क्रोएशिया के पीटर गोर्सा से 2.2 अंक पीछे रहे। गोर्सा ने 462.2 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने इस जीत के साथ ओलिंपिक कोटा भी हासिल कर लिया। चीन के झांग चान्गहोन्ग को कांस्य पदक मिला।

शूटिंग वर्ल्ड कप: अभिषेक वर्मा ने 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड जीता
ओलिंपिक कोटा भी हासिल किया

खेल डेस्क। भारतीय निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने शनिवार को चीन की राजधानी बीजिंग में चल रहे आईएसएसएफ वर्ल्ड (shooting world cup) कप में 10 मीटर एयर पिस्टल का स्वर्ण पदक जीत लिया। इसके साथ ही उन्होंने 2020 टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई भी कर लिया। अभिषेक ओलिंपिक कोटा हासिल करने वाले भारत के पांचवें निशानेबाज हैं।

उनसे पहले अंजुम मौदगिल, अपूर्वी चंदेला, सौरभ चौधरी और दिव्यांश सिंह पंवार भी ओलिंपिक कोटा हासिल कर चुके हैं। अंजुम (shooting world cup) और अपूर्वी ने वुमन्स 10 मीटर एयर राइफल, जबकि सौरभ ने मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल कैटेगरी में ओलिंपिक कोटा हासिल किया है। इसी वर्ल्ड कप में शुक्रवार को 10 मीटर एयर राइफल में रजत पदक जीतने वाले दिव्यांश ओलिंपिक कोटा हासिल करने वाले चौथे भारतीय निशानेबाज थे।

पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा भारत

भारत के इस प्रतियोगिता में अब 3 स्वर्ण समेत 4 पदक हो गए हैं। वह पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। शुक्रवार को दिन में भारत पदक तालिका में टॉप पर था, लेकिन शाम को चीन 2 स्वर्ण और 2 रजत पदक के साथ शीर्ष पर पहुंच गया था, लेकिन भारत अब फिर से नंबर वन हो गया है।

क्वालिफिकेशन में चौथे नंबर पर रहे थे अभिषेक

अभिषेक फाइनल में 242.7 अंक बनाकर पहले नंबर पर रहे। इससे पहले उन्होंने क्वालिफिकेशन में 585 अंक हासिल किए थे। वे चौथे नंबर पर रहे थे। रूस के अर्टेम चेरनूसोव रजत पदक जीतने में सफल रहे। उन्होंने फाइनल में 240.4 का स्कोर किया। कोरिया के सेयुंगवू हान 220 अंक हासिल कर तीसरे नंबर पर रहे। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

शूटिंग वर्ल्ड कप: 16 साल के दिव्यांश ने 10 मी. एयर राइफल में रजत जीता, ओलिंपिक कोटा भी हासिल किया
दिव्यांश 2020 टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले चौथे भारतीय निशानेबाज

दिव्यांश का टूर्नामेंट में दूसरा पदक, गुरुवार को अंजुम के साथ मिक्स्ड टीम का गोल्ड जीता था

खेल डेस्क। 16 साल के भारतीय निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार ने शुक्रवार को चीन की राजधानी बीजिंग में (shooting world cup) चल रहे आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर राइफल में रजत पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने 2020 टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई भी कर लिया। दिव्यांश ओलिंपिक कोटा हासिल करने वाले भारत के चौथे निशानेबाज हैं।

उनसे पहले अंजुम मौदगिल, अपूर्वी चंदेला और सौरभ चौधरी भी ओलिंपिक कोटा हासिल कर चुके हैं। अंजुम और अपूर्वी ने वुमन्स 10 मीटर एयर राइफल, जबकि सौरभ ने मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल कैटेगरी में ओलिंपिक कोटा हासिल किया है।

दिव्यांश 0.4 अंक के अंतर से गोल्ड मेडल जीतने से चूके

दिव्यांश महज 0.4 अंक के अंतर से स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए। उन्होंने फाइनल में 249 अंक हासिल किए। स्वर्ण (shooting world cup) पदक जीतने वाले चीन के हुई जिचेंग ने 249.4 अंक बनाए। दिव्यांश का इस वर्ल्ड कप में यह दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने गुरुवार को अंजुम मौदगिल के साथ 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ट टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था।

दिव्यांश इंडिविजुअल कैटेगरी में पदक जीतने वाले पहले भारतीय

दिव्यांश इस प्रतियोगिता में पहले भारतीय निशानेबाज हैं, जिन्होंने इंडिविजुअल कैटेगरी में पदक जीता है। उनका टूर्नामेंट में यह दूसरा पदक है। उन्होंने गुरुवार को अंजुम मौदगिल के साथ 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम का गोल्ड जीता था। इसके अलावा मनु भाकर और सौरभ चौधरी की भारतीय जोड़ी भी 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीत चुकी है।

भारत पदक तालिका में शीर्ष पर

इस प्रतियोगिता में भारत के अब दो स्वर्ण समेत 3 पदक हो गए हैं। वह पदक तालिका में शीर्ष पर चल रहा है। रूस एक स्वर्ण समेत 6 पदकों के साथ दूसरे नंबर पर है। मेजबान चीन ने अब तक एक स्वर्ण समेत 4 पदक जीते हैं। वह तीसरे नंबर पर है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें