12th CBSE result - Sach Kahoon Hindi

CBSE Board Result: द न्यू हाइट्स एकेडमी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, विद्यालय में खुशी की लहर
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: सीबीएसई के 12वीं कक्षा के घोषित परीक्षा परिणाम में कस्बे के झाड़खेड़ी रोड पर स्थित द न्यू हाइट्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग ने इस सफलता को यादगार बना दिया।

परीक्षा परिणाम के अनुसार आस्था सैनी ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान हासिल किया। सानिया मिर्जा ने 82 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अक्षरा शर्मा ने 76 प्रतिशत और वजीहा ने 75 प्रतिशत अंक अर्जित करके क्रमशः तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी उल्लेखनीय सफलता हासिल कर यह साबित किया कि निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। विद्यालय के चेयरमैन इमरान सिद्दीकी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे छात्रों ने अपनी लगन, अनुशासन और कठिन परिश्रम से यह सिद्ध कर दिया है कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो पूरी निष्ठा के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहते हैं।

यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। प्रधानाचार्य विवेक कुमार उपाध्याय ने कहा कि यह परिणाम केवल अंकों की सफलता नहीं, बल्कि छात्रों के आत्मविश्वास, संघर्ष और निरंतर प्रयासों की जीत है। उन्होंने कहा कि हमें अपने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों पर गर्व है और भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ छात्रों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हम प्रतिबद्ध रहेंगे। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

CBSE 10th, 12th Result 2024: 10वीं, 12वीं के रिजल्ट जल्द होंगे घोषित! यहां देख सकेंगे अपना रिजल्ट!
CBSE 10th, 12th Result 2024: लखनऊ। 10 वीं और 12वीं की परीक्षाएं हो चुकी हैं और जल्द ही इन परीक्षाओं का रिजल्ट भी घोषित होगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के रिजल्ट घोषित कर सकता है। इन रिजल्ट्स की घोषणा के बाद छात्र अपना परीक्षा परिणाम UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट: upmsp.edu.in या upresults.nic.in या result.upmsp.edu.in पर आसानी से देख सकेंगे। बोर्ड के अनुसार संंबंधित अपडेट में यूपीएमएसपी ने 30 मार्च, 2024 को उक्त दोनों कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है। बताया जा रहा है कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 55 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। विद्यार्थी यूपी बोर्ड के परिणाम एसएमएस के साथ-साथ डिजीलॉकर के माध्यम से भी देख सकेंगे। पिछले वर्ष 10वीं का पास प्रतिशत 89.78 था। CBSE Result 2024

ऐसे देख सकेंगे, विद्यार्थी 10वीं, 12वीं यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम:-

सबसे पहले यूपीएमएसपी रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।

इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।

सभी आवश्यक जानकारी सांझा करें और सबमिट पर क्लिक करें।

इसी के साथ आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

अपना रिजल्ट देखें और पेज डाउनलोड कर लें।

इसकी भविष्य में आवश्यकता हेतु एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Ramadan 2024: चल रहा था ईद कार्यक्रम और हो गई गोलीबारी: किशोर सहित 3 घायल, 5 गिरफ्तार!

12वीं सीबीएसई परिणाम : अलवर की तिशा गुप्ता ने पाया पूरे देश में तीसरा स्थान
कामर्स संकाय में 500 में से प्राप्त किए 497 अंक

अलवर, सच कहूँ न्यूज। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 12 वीं के घोषित परीक्षा  (12th-cbse-result)परिणाम में राजस्थान के अलवर की छात्रा तिशा गुप्ता ने पूरे देश में तीसरा स्थान पाया है। तिशा को कुल पूर्णांक 500 में से मात्र 3 नम्बर ही कम मिले हैं। तिशा अलवर के सेंट एंसलम स्कूल की छात्रा है। इन्होंने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं में कामर्स संकाय में 500 में से 497 अंक प्राप्त किए हैं। इनकी कक्षा दसवीं में भी सीजीपीए 10 रही थी।

इनके पिता भीम सिंह गुप्ता अलवर जिले के जिंदोली प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मेल नर्स हैं। इनके बड़े भाई विनीत ने इसी साल आईआईएम से एमबीए किया है। इनका कहना है कि मुझे लग रहा था कि मेरे अच्छे नंबर आएंगे लेकिन यह नहीं पता था कि इतने अच्छे नंबर आ जाएंगे।

शुरू से ही प्रतिभाशाली तिशा का कहना है कि मैं नियमित पढ़ाई करती थी लेकिन जब पढ़ाई पूरी हो जाती तो तेज आवाज (12th-cbse-result)में म्यूजिक सुनती थी। यह मेरी सफलता का राज है। मैं अंग्रेजी उपान्यास खूब पढ़ती हूं जिनसे मेरी अलमारी भरी हुई है। मेरे पापा मुझे हमेशा पढऩे के लिए प्रेरित करते थे। मेरी मम्मी मेरा हर पल ख्यात रखती थी जिसके कारण मैं इस मुकाम पर पहुंची हूं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।