defeated - Sach Kahoon Hindi

डेनमार्क ने पुरु को 1-0 से हराया
डेनमार्क की जीत के हीरो बने इश्माइकल-पाउल्सन

सरांस्क (एजेंसी)।

डेनमार्क ने विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप सी के बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में पेरू को 1-0 से हरा दिया। मैच का पहला हाफ गोलरहित बराबर रहने के बाद डेनमार्क के लिए एकमात्र विजयी गोल वाई पोलसेन ने 59वें मिनट में किया। डेनमार्क ने इस बढ़त को अंत तक कायम रखते हुए पूरे तीन अंक हासिल कर लिये।

क्रिस्टियन क्वेवा गेंद लेकर डेनमार्क के खेमे में जा रहे थे। तभी पाउलसन ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की। इस कोशिश में उन्होंने क्वेवा को गिरा दिया। रेफरी ने वीएआर का इस्तेमाल किया और पेरू को पेनाल्टी दी। पेनाल्टी को गोल में तब्दील करने की जिम्मेदारी क्वेवा पर ही थी, लेकिन क्वेवा गेंद को बार के काफी ऊपर मार बैठे और पेरू के खिलाड़ी तथा प्रशंसकों को मायूसी हाथ लगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आखिरी वार्मअप में उरूग्वे ने उज्बेकिस्तान को 3-0 से हराया
मोंटेवीडियो (एजेंसी)। उरूग्वे फुटबाल टीम ने अपने अंतिम अभ्यास मैच में उज्बेकिस्तान के खिलाफ 3-0 की शानदार जीत दर्ज की है और वह रूस में 14 जून से शुरू होने जा रहे फीफा विश्वकप में ऊंचे आत्मविश्वास के साथ इस लय को बरकरार रखने उतरेगी। उरूग्वे की टीम की विश्व में 95वीं रैंक उज्बेकिस्तान के खिलाफ यह लगातार तीसरी जीत है तथा अपने आखिरी नौ मैचों में दक्षिण अमेरिकी टीम ने केवल एक ही मैच हारा है। मैच में उरूग्वे ने 31 मिनट बाद ही बढ़त हासिल कर ली जब ज्यार्जियन डी अरास्सेता ने 15 मीटर दूरी से गज़ब का शॉट दागा। (Sports News)

जिसके लिये एडिसन कवानी और लुईस सुआरेज़ ने उन्हें मदद की। सुआरेज़ ने दूसरे हाफ के आठ मिनट बाद ही अपनी टीम की बढ़त को दोगुना करते हुये पेनल्टी पर गोल किया जबकि जोस मारिया गिमिनेज़ ने 72वें मिनट में तीसरा गोल कर उरूग्वे को 3-0 से जीत दिला दी।उज्बेकिस्तान दूसरी ओर कोमिलोव अक्रोमजोन काे बाहर भेजे जाने के कारण 10 खिलाड़ियों के साथ ही मैदान पर रही गयी और उरूग्वे के खिलाफ कोई खास चुनौती पेश नहीं कर सकी। वर्ष 1930 और 1950 में विश्वकप जीत चुकी उरूग्वे की टीम रूस में 15 जून को अपने अभियान की शुरूआत मिस्र के खिलाफ करेगी और पांच दिन बार सउदी अरब के साथ ग्रुप ए में अगला मैच होगा। (Sports News)

महिला हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल: अर्जेंटीना से हारी भारतीय टीम
भारत का क्वार्टरफाइनल में इंग्लैंड से होगा मैच

जोहानसबर्ग (एजेंसी)। भारतीय महिला हॉकी टीम को यहां अर्जेंटीना से महिला हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल के अपने आखिरी ग्रुप मैच में 0-3 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। भारत अब मंगलवार को क्वार्टरफाइनल में इंग्लैंड का सामना करेगा। विश्व की तीसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना ने शुरुआत से ही आक्रमण करते हुए गोल स्कोर करने के प्रयास किए और दूसरे ही मिनट में सफलता हासिल कर ली और रोसियो सांचेज ने अपनी टीम को

1-0 से बढ़त दिला दी।

भारतीय गोलकीपर सविता को विपक्षी खिलाड़ियों ने काफी व्यस्त रखा। सांचेज़ ने अपने दूसरे ही शॉट पर यह गोल किया जबकि सविता ने उनके पहले प्रयास को डाइव करते हुए बचा लिया था लेकिन वह सांचेज के दूसरे प्रयास को रोक नहीं सकीं। भारतीय खिलाड़ी वंदना कटारिया ने नमिता टोपो के पास पर गेंद को बाक्स में भेजने की कोशिश अच्छी की लेकिन अर्जेंटीना की गोलकीपर ने इसे रोकने में गलती नहीं की।

टूर्नामेंट में इंग्लैंड नौ  अंकों के साथ शीर्ष पर, भारत चौथे स्थान पर

बराबरी के गोल से चूकने के बाद भी भारत ने काफी आक्रामकता दिखाई और सविता ने शुरुआती 15 मिनट में करीब 15 बचाव किए जिसमें जूलिएटा जांकुनास के शॉट का बचाव सबसे शानदार रहा। इससे पहले मैच के छठे मिनट में भी अर्जेंटीना को पेनल्टी कार्नर हासिल हुआ जिसे रनर नमिता ने रोक दिया। लेकिन 14वें मिनट में अर्जेंटीना की मारिया ग्रनाटो ने अर्जेंटीना के लिए दूसरा गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर भारत पर दबाव बढ़ा दिया।

नोएल बारियोनुएवा ने इस मौके को भुनाते हुए गोल दागा और स्कोर 3-0 करते हुए भारत को पस्त कर दिया। रानी ने मैच के अंतिम दो मिनट में हार के अंतर को कम करने का अच्छा प्रयास किया लेकिन अर्जेंटीना की कीपर ने भारत को यह मौका भी नहीं दिया और टीम अपराजेय रहते हुए यह मैच जीत गई। भारत अब अपने क्वार्टरफाइनल मैच में इंग्लैंड का सामना करेगा जो पूल ए में चार में तीन मैच जीतकर नौ अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि भारत अपने पूल बी में चार मैचों में एक जीत, एक ड्रा और दो हार के बाद चार अंक लेकर चौथे पायदान पर है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कार्तिक ने हार के लिए कैच छूटने को जिम्मेदार ठहराया
किंग्सटन (एजेंसी)। भारतीय बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्वेंटी-20 मुकाबले में हार के लिए खराब क्षेत्ररक्षण और कैच टपकाने को जिम्मेदार ठहराया है। मैच में भारतीय पारी के टॉप स्कोरर रहे कार्तिक (48) ने कहा, ‘हमने वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी के दौरान कई कैच टपकाए जो अंत में टीम की हार के लिए जिम्मेदार रहा। पारी की शुरुआत में एविन लुइस को कई मौकों पर जीवनदान देना हम पर भारी पड़ा जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने शानदार शतक जड़ दिया। उन्होंने कहा, ‘हमने मजबूत स्कोर खड़ा किया था लेकिन लुइस शानदार लय में थे।

जीवनदान का बखूबी फायदा उठाया

क्रिकेट के इस छोटे प्रारुप में आपके पास गलतियां करने की गुंजाइश बेहद कम होती है और एक बार मौका हाथ से निकल जाए तो वापसी करना कठिन हो जाता है। लुइस ने पारी के दौरान मिले जीवनदान का बखूबी फायदा उठाया और करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेल दी। कार्तिक ने कहा, ‘जब हमने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए थे तो हम जीत के प्रति आशन्वित थे। हम कुछ और रन और बना सकते थे लेकिन 190 के ऊपर के लक्ष्य को कमजोर नहीं कहा जा सकता है। लुइस शानदार लय में थे और वाकई यह उन्हीं का दिन था। वह गेंदों पर आसानी से प्रहार करते हुए बाउंड्री हासिल कर रहे थे। वह अच्छी गेंदों को भी सीमा रेखा के पार भेज रहे थे और ऐसे में उन्हें रोकना मुश्किल था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रत्चानोक को हरा सायना दूसरे दौर में
थाईलैंड की ही निचाओन जिंदापोल से होगी आगामी भिड़ंत

जकार्ता (एजेंसी)। भारतीय स्टार शटलर सायना नेहवाल ने 8वीं रैंकिंग की थाई खिलाड़ी इंतानोन रत्चानोक को यहां कड़े संघर्ष में उलटफेर का शिकार बनाकर मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन वर्ल्ड सुपरसीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। गैर वरीय सायना ने महिला एकल के पहले ही राउंड में कमाल का प्रदर्शन करते हुए आठवीं रैंकिंग की रत्चानोक को उलटफेर का शिकार बनाया और 57 मिनट में 17-21, 21-18, 21-12 से मुकाबला जीत दूसरे दौर में जगह बना ली।

मैच में भारतीय खिलाड़ी की हालांकि शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह पहला गेम 17-21 से गंवा बैठीं। लेकिन दूसरे गेम में उन्होंने अच्छी वापसी की और लगातार चार अंक लेकर बढ़त बनाई। इस गेम में सायना ने एक गेम अंक भी जीता। 1-1 की बराबरी के बाद उन्होंने तीसरे और निर्णायक गेम में और भी बेहतर प्रदर्शन किया और लगातार छह अंक लिए तथा दो गेम अंक जीतकर आसानी से 21-12 से गेम और मैच अपने नाम कर लिया। सायना और रत्चानोक की करियर में यह 13वीं भिड़ंत थी जिसमें विश्व की 11वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी ने आठ बार थाईलैंड की खिलाड़ी को हराया है।

रेड्डी-पोनप्पा की जोड़ी पहले दौर में ही हारकर हुई बाहर

सायना अब दूसरे दौर में थाईलैंड की ही निचाओन जिंदापोल के खिलाफ उतरेंगी आत्मविश्वास के साथ उतरेंगी। भारतीय खिलाड़ी करियर में सात बार 15वीं रैंक जिंदापोल से भिड़ी हैं और उनका थाई खिलाड़ी के खिलाफ अपराजित 7-0 का बेहतरीन रिकार्ड है। इससे पहले मिश्रित युगल वर्ग के पहले ही दौर में बी सुमित रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी को हार झेलनी पड़ी। इंडोनेशिया के इरफान फादिलाह और वेनीअंगरैनी की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को लगातार गेमों में मात्र 29 मिनट में 21-12, 21-9 से मात दी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

श्रीलंका ने भारत को 7 विकेट से हराया
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत की मुश्किलें बढ़ गई

लंदन: चैम्पियंस ट्रॉफी के आठवें मैच में श्रीलंका ने उलटफेर करते हुए भारत को 7 विकेट से हरा दिया। मैच में श्रीलंका को जीत के लिए 322 रन का टारगेट मिला था, जिसे उसने 48.4 ओवर में हासिल करते हुए मैच जीत लिया।

कुसल मेंडिस ‘मैन ऑफ द मैच’

श्रीलंका के कुसल मेंडिस को उनकी शानदार बैटिंग के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। बेहतरीन बैटिंग के बाद इस मैच में भारत की बॉलिंग बेहद खराब रही और केवल भुवनेश्वर कुमार ही एक विकेट ले सके। जिसकी वजह टीम ये मैच हार गई। इस हार के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसके लिए उसे 11 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाला मैच हर हाल में जीतना होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बेल्जियम से हारी भारतीय पुरुष हॉकी टीम
भारत ने तीसरे क्वार्टर में ही 1-0 की बढ़त बनाई थी

डुसेलडोर्फ (एजेंसी)। तीसरे क्वार्टर में 1-0 की बढ़त लेने के बावजूद भारतीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम को तीन राष्ट्रों के आमंत्रण टूर्नामेंट के अपने मैच में बेल्जियम के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। यहां खेले गए इस मुकाबले में भारत ने तीसरे क्वार्टर में ही 1-0 की बढ़त बना ली। भारत के लिए यह गोल ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने 38वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करके हासिल किया।

हालांकि भारतीय टीम इसके बाद अपनी लय को अंत तक कायम नहीं रख सकी। अपने पहले मैच में जर्मनी को 5-2 से पीटने वाली मेजबान बेल्जियम की टीम ने मुकाबले में 0-1 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की। टीम के लिए कैड्रिक चेर्लियर ने 52वें मिनट में मैदानी गोल और इसके ठीक तीन मिनट बाद टॉम बून ने 55वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर भारत को 2-1 से हार का स्वाद चखा दिया। मुकाबले में भारतीय टीम को दो पेनल्टी कार्नर और मिले। लेकिन पहले में हरमनप्रीत सिंह और दूसरे में फारवार्ड रमनदीप सिंह उसे गोल में बदलने से चूक गए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

लायन हार्ट: हरियाणा को पछाड़ पहले नंबर पर आया पंजाब
504 पंजाब, 443 हरियाणा में चले हाऊसफुल शो

Sirsa: SachKahoon News:  बड़े पर्दे पर धमाल मचा रही पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की तीसरी फिल्म ‘एमएसजी द वॉरियर लायन हार्ट’ का सिने पे्रमियों पर क्रेज निरंतर बरकरार है। महज चार हफ्ते में 300 करोड़ रिकॉर्ड बिजनेस का आंकड़ा पार कर सिने जगत में तहलका मचाने वाली यह फिल्म रविवार को 31वें दिन भी देशभर के सिनेमाघरों में देखी गई। हरियाणा को पछाड़ते हुए 504 हाऊसफुल शो के साथ पंजाब ने पहले स्थान हासिल किया तो वहीं 443 हाऊसफुल शो के साथ हरियाणा दूसरे नंबर पर रहा। इससे पहले दो दिन तक लगातार हरियाणा पहले नंबर पर चल रहा था। विगत दिवस हरियाणा में जहां 366 हाऊसफुल शो चले तो वहीं पंजाब 186 हाऊसफुल शो के साथ दूसरे स्थान पर रहा था। रविवार को भी देशभर के सभी शहरों कस्बों में सिने प्रेमियों की दीवानगी देखते ही बन रही थी। हरियाणा, पंजाब व राजस्थान समेत उत्तर प्रदेश व दिल्ली वासियों पर भी लायन हार्ट का खुमार सर चढ़कर बोल रहा है। सिने प्रमियों के जोश, जुनून व उत्साह के आगे विगत दिवस भी सभी सिनेमाघार हाऊसफुल नजर आए। हर तरफ दिखाई दे रहा था तो बस सिने पे्रमियों का कारवां। सिने प्रेमियों के चेहरों पर फिल्म देखने की होड़ साफ दिखाई दे रही थी। सिने प्रेमी इस सामाजिक, ऐतिहासिक व राष्टÑभक्ति व राष्टÑ सुरक्षा की भावना से लबरेज फिल्म को देखने के सुनहरी पलों को गंवाना नहीं चाह रहे थे।

पंजाब में चले हाऊसफुल शो

बठिंडा                     57

बरनाला                  46

मलोट                     42

पटियाला                39

लुधियाना               39

बाघापुराना             30

हरियाणा में चले हाऊसफुल शो

फरीदाबाद              117

धारूहेड़ा/रेवाड़ी      104

हिसार                    47

जींद                      20

जगाधरी               17

करनाल                15