Blood clot - Sach Kahoon Hindi

Blood Thinning Food: ये 5 चीजें खाएं और पाएं ब्लड क्लॉट से मुक्ति
Blood Thinning Food: स्वस्थ और फिट रहने के लिए शरीर में ब्लड फ्लो सही तरीके से होना बेहद जरूरी है। खून का ज्यादा पतला या गाढ़ा होना, दोनों ही स्थितियां स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होती हैं।

अगर खून सामान्य से ज्यादा गाढ़ा हो जाए, तो ब्लड क्लॉट बनने की समस्या हो सकती है, जिससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। थ्रोंबोसिस ऐसी ही एक गंभीर समस्या है, जिसमें हृदय में रक्त के थक्के बनने लगते हैं। इसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक आदि का जोखिम बढ़ सकता है। खून को पतला करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ फूड्स को शामिल कर सकते हैं। जी हां, कुछ फूड्स में एंटी-कोगुलेंट गुण होते हैं, जो खून को गाढ़ा होने से रोकते हैं।

लहसुन: खून को पतला करने के लिए लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एलिसन नामक तत्व पाया जाता है, जो खून को पतला करने और ब्लड क्लॉट को बनने से रोकने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। Blood Thinning Food

हल्दी: हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसके सेवन से खून को पतला करने में मदद मिल सकती है। इसमें करक्यूमिन नामक तत्व मौजूद होता है, जो एक नेचुरल ब्लड थिनर के रूप में काम करता है। इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और सूजन को कम करने में भी मदद मिलती है।

अदरक: खून को पतला करने के लिए आप अपनी डाइट में अदरक को शामिल कर सकते हैं। इसमें सैलिसिलेट्स मौजूद होते हैं, जो खून का थक्का बनने से रोकने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और खून को पतला करने में मदद करता है। Blood Thinning Food

ग्रीन टी: ग्रीन टी खून को पतला करने में प्रभावी होती है। दरअसल इसमें कैटेचिन नामक तत्व मौजूद होता है, जो खून को पतला करने में मदद करता है। साथ ही, ब्लड क्लॉट बनने से रोकता है। रोजाना ग्रीन टी का सेवन करने से कोशिकाओं में रक्त का प्रवाह भी बेहतर होता है।

खट्टे फल: खून को पतला करने के लिए आप खट्टे फलों, जैसे संतरा नींबू, अंगूर और कीवी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। दरअसल, इनमें विटामिन-सी और फ्लेवोनॉयड्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो कोशिकाओं की दीवारों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही, उनकी सूजन को भी कम करते हैं। उनके नियमित सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ब्लड क्लॉट की समस्या से बचाव होता है। Blood Thinning Food

अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर्स से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें:– हादसे के बाद जागा प्रशासन, दोनों तरफ स्पीड ब्रेक व साइनेज लगाने के निर्देश

संदिग्धावस्था में खून से लथपथ मिला अधिवक्ता
पोस्टमार्टम में लीवर फटने से मौत होने का हुआ खुलासा

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)।

जंक्शन में न्यायालय परिसर स्थित न्यू लॉयर्स चैंबर के बाहर शुक्रवार तड़के एक प्रौढ़ अधिवक्ता के संदिग्धावस्था में खून से लथपथ मिलने से न्यायालय परिसर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने उसे तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के हाथ व सिर पर चोट के निशान थे। मारपीट करने या छत्त से गिरकर चोटिल होने की आशंका के बीच जंक्शन पुलिस ने दोपहर को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। यद्यपि पुलिस प्रौढ़ की हत्या किए जाने की बात से भी इनकार नहीं कर रही लेकिन पुलिस को पड़ताल करने पर मौके से कुछ ऐसी भी जानकारी हाथ लगी जो अधिवक्ता के छत्त से गिरने की तरफ इशारा कर रही थी। पुलिस मामले की दोनों ही ऐंगल से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार जंक्शन में जिला कारागृह के पीछे स्थित वार्ड नम्बर आठ, हाऊसिंग बोर्ड निवासी अधिवक्ता सुरेश कुमार (46) पुत्र अमरसिंह ढोसीवाल शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे घर से जिला न्यायालय आए। न्यायालय परिसर में रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान राकेश जब न्यू लॉयर्स चैंबर के मुख्य गेट पर पहुंचे तो वहां सुरेश ढोसीवाल गंभीर हालत में मिले। उन्होंने इसकी सूचना मालखाना गार्ड के इंचार्ज को दी। उनकी सूचना पर जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची। काफी संख्या में अधिवक्ता भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है तब सुरेश ढोसीवाल की सांसें चल रही थी। पुलिस ने उन्हें टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अधिवक्ता सुरेश ढोसीवाल को मृत घोषित कर दिया।

अधिवक्ताओं ने लगाया हत्या का आरोप

उधर, कुछ अधिवक्ताओं ने सुरेन्द्र ढोसीवाल की हत्या करने का भी शक जताया। अधिवक्ताओं का कहना था कि घटनास्थल देखकर लग रहा है कि सुरेन्द्र ढोसीवाल की हत्या की गई है लेकिन पुलिस हत्या का मामला दर्ज नहीं कर रही। उनका कहना था कि इस तरह की वारदातों से अधिवक्ता खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बार-बार मांग के बावजूद न्यायालय परिसर में पुलिस चौकी स्थापित नहीं की जा रही। पूर्व में न्यायालय परिसर में हुए गोलीकांड के बाद कुछ समय के लिए अस्थाई चौकी अवश्य खोली गई थी लेकिन वह भी पिछले काफी समय से उठा ली गई। उन्होंने इस मामले की तह तक जाने की मांग पुलिस से की।

छत्त से गिरने से हुई मौत : थाना प्रभारी

जंक्शन थाना प्रभारी अरविन्द भारद्वाज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौके के हालात व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज छत्त से गिरकर मौत होने के कारणों की तरफ इशारा कर रहे हैं। इस आधार पर मृतक के पिता अमरसिंह की रिपोर्ट पर 174 सीआरपीसी के तहत मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। डॉ. शंकर सोनी, डॉ. विनोद मांवडिया व डॉ. यूसुफ गोरी के तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। डॉ. शंकर सोनी के अनुसार पोस्टमार्टम में लीवर फटने के कारण मौत होने की बात सामने आई है। इसके अलावा कुछ हड्डियां भी टूटी हुई थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।