return - Sach Kahoon Hindi

नियम : कल से 6 बदलाव लागू होंगे, 5 लाख से ज्यादा आय वालों ने आज रिटर्न नहीं भरा तो लगेगी दोगुनी पेनल्टी
31 दिसंबर के बाद 5,000 की बजाय 10,000 रुपए पेनल्टी देनी पड़ेगी

नई दिल्ली। एक जनवरी से बैंकिंग, इंश्योरेंस और आयकर समेत आम आदमी पर असर डालने (Rule 5 lakh return doubling penalty ) वाले छह नए नियम लागू हो जाएंगे। 5 लाख रुपए से ज्यादा आय वाले जो करदाता 31 दिसंबर तक वित्त वर्ष 2017-18 का रिटर्न नहीं भरेंगे, उन्हें दोगुनी (10,000 रुपए) पेनल्टी चुकानी पड़ेगी। मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले एटीएम और क्रेडिट कार्ड मान्य नहीं होंगे। इन्हें ज्यादा सुरक्षा फीचर वाले नए कार्डों से बदलना होगा। इनके अलावा कुछ और बदलाव आम आदमी पर असर डालेंगे।

31 दिसंबर तक रिटर्न भरा तो सिर्फ 5,000 रु पेनल्टी लगेगी

वित्त वर्ष 2017-18 का रिटर्न 31 जुलाई तक बिना पेनल्टी के भरा जा सकता था। इसके (Rule 5 lakh return doubling penalty) बाद 1 अगस्त से 31 दिसंबर तक 5 लाख से अधिक सालाना आय वालों को 5 हजार रुपए की पेनल्टी देने के बाद ही रिटर्न भरने की पात्रता थी। यदि अब भी ऐसे करदाता रिटर्न नहीं भरेंगे तो एक जनवरी से यह पेनल्टी 10 हजार रुपए हो जाएगी। यह पेनल्टी भरकर करदाता 31 मार्च 2019 तक रिटर्न फाइल कर सकेंगे। 5 लाख से कम आय वाले करदाताओं के लिए यह पेनल्टी 31 जुलाई के बाद भरने पर 1 हजार रुपए थी, जो 31 मार्च 2019 तक इतनी ही रहेगी।

मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले डेबिट-क्रेडिट कार्ड बंद होंगे

एक जनवरी से मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले डेबिट और क्रेडिट कार्ड काम नहीं करेंगे। ऐसे कार्ड बनना बंद हो चुके हैं। कार्ड की सुरक्षा बढ़ाने के मकसद से ऐसा किया जा रहा है। क्योंकि, मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले कार्ड कम सिक्योर होते हैं। हालांकि, कुछ बैंकों ने कहा है कि कार्ड बदलने की प्रक्रिया जारी है लेकिन पुराने कार्ड अभी बंद नहीं होंगे। आरबीआई ने 2016 में ही बैंकों को निर्देश दिए थे कि मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले कार्ड चिप वाले कार्ड से रिप्लेस किए जाएं। इसके लिए 31 दिसंबर 2018 की डेडलाइन तय है। यानी ग्राहक बैंक से कार्ड रिप्लेस करवाने के बाद ही उसे इस्तेमाल कर पाएंगे।

नॉन सीटीएस चेक मान्य नहीं होंगे

एक जनवरी से नॉन-सीटीएस वाले चेक भी बंद हो जाएंगे। आरबीआई के निर्देशों के मुताबिक जो ग्राहक अभी तक ऐसी चेकबुक इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें बैंक से सीटीएस चेकबुक लेनी पड़ेगी। देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई 12 दिसंबर से ही नॉन-सीटीएस चेक लेना बंद कर चुका है।

क्या होता है सीटीएस चेक ?

सीटीएस यानी चेक ट्रंकेशन सिस्टम। इसके तहत चेक की एक इलेक्ट्रॉनिक इमेज कैप्चर हो जाती है और ​फिजिकल चेक को एक बैंक से दूसरे बैंक में क्लीयरेंस के लिए भेजने की जरूरत नहीं होती। बल्कि ऑनलाइन प्रोसेस हो जाता है। इससे क्लीयरेंस में वक्त कम लगता और बैंकों को खर्च भी कम आता है।

कारें महंगी हो जाएंगी

एक जनवरी से ज्यादातर ऑटो कंपनियां कारों के रेट बढ़ा देंगी। वो पहले ही इसका ऐलान कर चुकी हैं। इनमें टाटा मोटर्स, मारुति, निसान, फोर्ड, टोयोटा और बीएमडब्ल्यू जैसी कंपनियां शामिल हैं। टाटा मोटर्स ने सभी यात्री वाहनों की कीमतों में 40,000 रुपए तक इजाफा करने का ऐलान किया था।

मोटर इंश्योरेंस में एक्सीडेंटल कवर 15 लाख रु. होगा

इंश्योरेंस रेग्युलेटर इरडा के नए नियम एक जनवरी से लागू हो जाएंगे। इसके तहत मोटर इंश्योरेंस में अब 15 लाख रुपए का एक्सीडेंटल कवर मिलेगा। हादसे में वाहन मालिक या ड्राइवर की मौत होने या पूर्ण रूप से दिव्यांग होने पर उनके परिवार को यह राशि मिलेगी। नए नियमों के मुताबिक अब वाहन के बीमा के साथ एक्सीडेंटल कवर के लिए 750 रुपए का अतिरिक्त प्रीमियम देना होगा। इंश्योरेंस के वक्त सभी वाहन मालिकों को यह ऑप्शन लेना जरूरी होगा। कंपनियां चाहें तो वाहन मालिकों से ज्यादा प्रीमियम लेकर 15 लाख से ज्यादा का कवर भी दे सकेंगी। अब तक दोपहिया वाहन मालिकों को 1 लाख रुपए के एक्सीडेंटल कवर के लिए के लिए 50 रुपए और फोर-व्हीलर मालिकों को 100 रुपए प्रीमियम देना होता था।

इंदौर एयरपोर्ट साइलेंट हो जाएगा, एक बार ही अनाउंसमेंट होगा

एक जनवरी से इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों को अलग-अलग उड़ानों के बारे में दी जाने वाली जानकारी बार-बार देने की बजाय सिर्फ एक बार अनाउंसमेंट कर दी जाएगी। इसके बाद सारी जानकारी एयरपोर्ट के हर हिस्से में लगे डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर नजर आएगी। इसके साथ ही एयरलाइंस द्वारा यात्रियों को फ्लाइट से जुड़ी हर जानकारी एसएमएस के जरिए भी उपलब्ध करवाई जाएगी। ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए यह पहल की जा रही है। ऐसी व्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर होती है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

मौरिस की आस्ट्रेलिया दौरे के लिए वापसी
केपटाउन (एजेंसी)।

आॅलराउंडर क्रिस मौरिस को चार नवंबर से शुरु होने जा रहे आस्ट्रेलिया के वनडे एवं ट््वेंटी-20 दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में बुलाया गया है। दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के बीच 4 नवंबर से शुरु हो रहे दौरे में तीन वनडे और एकमात्र ट््वेंटी-20 मैच खेला जाना है। मौरिस को दोनों प्रारुपों के लिए टीम में शामिल किया गया है। मौरिस को इस वर्ष आईपीएल के दौरान पीठ में चोट लग गई थी और उसके बाद वह राष्ट्रीय टीम के श्रीलंका दौरे और हाल ही में घरेलू जिम्बाब्वे सीरीज़ में खेल नहीं सके थे। 31 वर्षीय मौरिस ने हालांकि टाइटंस के लिए जबरदस्त वापसी की और 66 रन पर 6 विकेट के प्रदर्शन की बदौलत उन्हें दक्षिण अफ्रीका के आस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में जगह मिल गई।

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के चयन पैनल के लिंडा जोंडी ने कहा, ‘चार दिवसीय फ्रेंचाइजी के टूर्नामेंट में मौरिस सर्वश्रेष्ठ विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं और निचले क्रम पर भी उनकी बल्लेबाज़ी कमाल की है। जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे टीम की कप्तानी करने वाले जेपी डुमिनी चोट के कारण दौरे के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे वहीं ओपनर हाशिम अमला भी अपनी उंगली की चोट से उबर नहीं पाए हैं और टीम का हिस्सा नहीं होंगे। बल्लेबाजी आॅलराउंडर फरहान बेहारडिएन और ड्वेन प्रिटोरियस को डुमिनी और अमला को उनकी जगह उतारा गया है। सीमित ओवर प्रारुप में डेल स्टेन की भी वापसी हो रही है जबकि जिम्बाब्वे

के खिलाफ 15 विकेट लेने वाले इमरान ताहिर की भी टीम में जगह बरकरार है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद स्वदेश लौटे किम जोंग
सोल (एजेंसी)। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए के मुताबिक किम जोंग उन सिंगापुर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुए ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद प्योंगयांग पहुंच गए हैं। केसीएनए ने गुरुवार को बताया कि किम जोंग उन मंगलवार रात सिंगापुर से रवाना होने के बाद बुधवार तड़के स्वदेश लौटे। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि किम जोंग बीजिंग में रुक कर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को अमेरिका-उत्तर कोरिया के बीच हुए शिखर सम्मेलन के परिणामों के बारे में संक्षिप्त जानकारी देंगे। इसलिए अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा उत्तरी कोरियाई प्रतिनिधिमंडल के विमानों पर बारीकी से नजर रखी जा रही थी।

इससे पहले मंगलवार को सिंगापुर में सेंटोसा द्वीप के केपेला होटल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच एक ऐतिहासिक मुलाकात हुई। श्री ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के साथ किए जाने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास को समाप्त करने की घोषणा की है। दोनों देशों के बीच हुए शिखर सम्मेलन में उत्तर कोरिया ने अमेरिका के साथ एक ऐतिहासिक समझौता कर कोरियाई प्रायद्वीप से परमाणु हथियार समाप्त करने की दिशा में काम करने और दोनों देशों के बीच शांति एवं समृद्धि की प्रतिबद्धता जतायी है। श्री ट्रंप ने उत्तर कोरिया को सुरक्षा गारंटी प्रदान करने का भी आश्वासन दिया है।

स्पेन दौरे के लिए कप्तान रानी की वापसी
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय महिला हॉकी टीम 12 जून से होने वाली पांच मैचों की सीरीज़ के लिए स्पेन दौरे पर जाएगी जिसके लिए शुक्रवार को 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से विश्राम पाने वाली स्ट्राइकर रानी टीम में वापसी कर रही हैं और अपनी कप्तानी की भूमिका संभालेंगी। भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम हाल ही में पांचवें चैंपिंयस ट्रॉफी में खेलकर लौटी है। यहां टीम फाइनल में हारकर अपने खिताब का बचाव नहीं कर सकी थी। चैंपियंस ट्रॉफी में नियमित कप्तान रानी को आराम दिया गया था जो अब स्पेन दौरे पर फिर से टीम की कमान संभालेंगी जबकि गोलकीपर सविता उपकप्तान होंगी।

भारतीय महिला टीम स्पेनिश नेशनल टीम के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज़ खेलेगी जिसकी शुरुआत 12 जून से होगी। इस दौरे को जुलाई में लंदन में होने वाले महिला विश्वकप से पहले बहुत अह्म माना जा रहा है। अनुभवी स्ट्राइकर रानी की वापसी टीम के लिए अह्म होगी जबकि युवा गोलकीपर स्वाति को भी टीम में जगह दी गई है। भारतीय रक्षापंक्ति में अनुभवी सुशीला चानू पुखरमबम की भी वापसी हो रही है जो चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेली थीं। उनके साथ सुनीता लाकड़ा, दीप ग्रेस एका, सुमन देवी, लिलिमा मिंज, नेहा गोयल जैसी अहम खिलाड़ी होंगी। वहीं भारतीय की फारवर्ड पंक्ति में कप्तानी रानी के अतिरिक्त फारवर्ड वंदना कटारिया शामिल हैं जो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में प्लेयर आॅफ द् टूर्नामेंट रही थीं।

भारतीय टीम इस प्रकार है : गोलकीपर : सविता (उपकप्तान), स्वाति। डिफेंडर-सुनीता लाकड़ा, दीप ग्रेस एका, सुमन देवी थोडुम, दीपिका, गुरजीत कौर, सुशीला चानू पुखरमबम। मिडफील्डर- नमिता टोपो, लिलिमा मिंज, मोनिका, नेहा गोयल, नवजोत कौर, निक्की प्रधान। फारवर्ड- रानी (कप्तान), वंदना कटारिया, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, उदिता, अनुपा बारला।

जाट आंदोलन में हाई कोर्ट का फैसला, अभी वापिस नहीं होंगे हिंसा के 407 मामले
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज) जाट आंदोलन के दौरान बड़े पैमाने पर हुई तोड़फोड़, हिंसा व आगजनी के 407 मामले वापिस लेने की हरियाणा सरकार की सभी कोशिशें धरी की धरी रह गई। मंगलवार को हाईकोर्ट ने कड़ा रूख अख्त्यिार करते हुए अगली सुनवाई तक इन मामलों को रद्द न किए जाने के बाबत सरकार को आदेश दे डाले। सुनवाई के दौरान सीनियर एडवोकेट अनुपम गुप्ता ने बताया कि जिन्हें सरकार मामले बता वापिस लेने की तैयारी कर रही है, उनमें से 129 मामलों को जाट आंदोलन की जाँच कर चुकी प्रकाश सिंह कमेटी बेहद ही गंभीर मामले बता चुकी है।

लिहाजा हाईकोर्ट के सख्त तेवर देख हरियाणा सरकार को आश्वाशन देना पड़ा कि वह फिलहाल यह 407 मामले अगली सुनवाई तक वापिस नहीं लेगी। मंगलवार को सुनवाई के दौरान अनुपम गुप्ता ने हाईकोर्ट को बताया कि सरकार अब जाट आनदोलन में अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश में है और राजनैतिक हित साधने में लगी है और यह 407 एफआईआर शांति और सौहार्द के बहाने से वापिस लिए जाने की तैयारी की जा रही है।

गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस संबंध में जाट नेताओं से मुलाकात भी की थी। अमित शाह की रैली के पहले भी जाटों को शांत करने के लिए सरकार ने अनेक बार जाट नेताओं से बात की थी। इसी के चलते गत वर्ष जून में 137 तथा इसी मई माह मे 270 मामलों को वापिस लेने का निर्णय लिया गया है। इस पर हरियाणा सरकार ने कहा कि यह सभी एफआईआर ट्रायल कोर्ट के समक्ष रखी जाएंगी जिस केस में ट्रायल कोर्ट मंजूरी देगी वही वापिस ली जा सकती है। सरकार की इस दलील पर गुप्ता ने कहा कि ट्रायल कोर्ट में पक्ष भी तो सरकार की ओर से पब्लिक प्रोसिक्यूटर ही रखेगा।

अगली सुनवाई तक कोई कार्रवाई नहीं करेगी

सरकार इस पूरी जानकारी के बाद हाईकोर्ट ने कहा कि इस पर रोक लगाई जानी बेहद ही जरुरी है हाईकोर्ट किसी भी दोषी को बचने का अवसर नहीं दे सकता है। हाईकोर्ट के दबाव के बाद आखिरकार सरकार को हाईकोर्ट को आश्वासन देना पड़ा कि वह फिलहाल इन एफआईआर को वापिस लिए जाने की प्रक्रिया पर रोक लगा देंगे और अगली सुनवाई तक इस मामले में कोई भी कार्यवाही नहीं की जाएगी।

इजरायल, जर्मनी की यात्रा के बाद स्वदेश लौटे PM मोदी
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इजरायल तथा जर्मनी की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद स्वदेश लौट आए। श्री मोदी चार जुलाई को इजरायल पहुंचे थे। वह अपनी पांच दिवसीय विदेश यात्रा के दौरान तीन दिन इजरायल में रहे।

प्रधानमंत्री इजरायल की अपनी तीन दिन की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर प्रमुख अर्थव्यवस्था वाले देशों के समूह जी-20 के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इजरायल से जर्मनी के हैम्बर्ग शहर के लिए रवाना हुए थे।

इस बैठक में उन्होंने आंतकवाद के विरुद्ध संघर्ष के लिए भारत की ओर से ग्यारह सूत्री एजेंडा पेश किया और आतंकवाद को समर्थन देने वाले देशों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों के जी-20 के देशों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया।

भारत का 11 सूत्री एजेंडा पेश किया

इजराइल से जी-20 की शिखर बैठक के लिए जर्मनी के है बर्ग पहुंचे पीएम मोदी ने वहां आतंकवाद से संघर्ष के लिए भारत का 11 सूत्री एजेंडा पेश किया। मोदी ने आतंक को समर्थन देने वाले देशों के प्रतिनिधियों के जी-20 में प्रवेश पर बैन लगाने का सुझाव दिया।

आतंकवाद के विरुद्ध जारी संयुक्त घोषणापत्र में उनके सुझाव को शामिल करते हुए आतंकवाद को वैश्विक समस्या बताते हुए इससे लडऩे तथा दुनिया भर में आतंकवादियों के पनाहगाहों को नष्ट करने को शामिल किया गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आज से पासपोर्ट बनवाने के लिए आधार जरूरी
नई दिल्ली:आधार कार्ड आपकी जिंदगी का आधार बनता जा रहा है। एक जुलाई, 2017 से कई अहम चीजों के लिए ‘आधार’ देने को जरूरी बना दिया गया है। ऑनलाइन रिटर्न भरने से लेकर पासपोर्ट बनवाने और स्कॉलरशिप लेने तक के लिए ‘आधार’ नंबर देना होगा। हालांकि, कई गवर्नमेंट स्कीम्स का फायदा 30 सितंबर तक बगैर ‘आधार’ भी मिलता रहेगा।

पैन से आधार को जोड़ना जरूरी

पैन को ‘आधार’ से जोड़ना अब जरूरी कर दिया गया है। चार्टड अकाउंटेंट (सीए) हिमांशु कुमार के मुताबिक इससे गवर्नेंट-कंज्यूमर दोनों को फायदा है। पैन से दो मिनट में इनकम टैक्स रिटर्न ऑनलाइन दाखिल किया जा सकेगा। वहीं, कई लोग 2-3 पैन रखते हैं और टैक्स चोरी के लिए फर्जीवाड़ा करते हैं। इस पर रोक लगेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मुख्यधारा में लौटेंगे प्रदेश के घुमंतू व भिखारी बच्चे
प्रयास| भीख मांगने व गलियों में घूमने वाले बच्चों को मुख्यधारा में लाने की कवायद

प्रदेश सरकार ने तैयार किया डाटा बेस

अब तैयार होगा योजना का खाका

ChandiGarh, SachKahoon News: प्रदेश सरकार ने बच्चों का सर्वांगीण विकास करने के उद्देश्य से भीख मांगने वाले व गलियों में घुमने वाले बच्चों का डाटा बेस तैयार किया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने बताया कि डाटा बेस के आधार पर ही राज्य सरकार योजना तैयार करेगी और आवश्यकतानुसार उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराकर समाज की मुख्य धारा में ला सके। उन्होंने कहा कि बच्चों के संपूर्ण विकास के लक्ष्य को लेकर राज्य सरकार काम कर रही है। कविता जैन ने कहा कि विशेष गृह जेल नहीं है बल्कि यह बच्चों में सुधार लाने का एक केन्द्र है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष तक जो बच्चें जाने अनजाने में गलतियां कर देते हैं उन्हें अपराध कर श्रेणी में नहीं माना जाता बल्कि विशेष गृहों में रखकर प्रयास किया जाता है कि वे अपनी पिछली गलतियों को भूलकर समाज व देश के विकास में अपनी भूमिका निभाएं। श्रीमती जैन आज विशेष गृह का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रही थी।

उन्होंने कहा कि बच्चों को गोद देने के प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है ताकि अनाथ बच्चों को कोई न कोई घर मिल सके। इस संबंध में उन्होंने बाल ग्राम राई का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि अन्य सुविधाओं के साथ-साथ प्रत्येक बच्चे के सिर पर छत भी हो। उन्होंने कहा कि बच्चों के विरूद्ध अपराध को रोकने के लिए पोस्को एक्ट को भी कढाई से लागू किया जा रहा है।

प्रदेश में हैं 77 बाल सरंक्षण संस्थान

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि इस प्रकार के बच्चों को सरंक्षण प्रदान करने और उन्हें मुख्य धारा में लाने के लिए प्रदेश में 77 बाल सरंक्षण संस्थान काम कर रहे हैं। आपरेशन मुस्कान को केन्द्र सरकार का महत्वाकांशी कार्यक्रम बताते हुए कविता जैन ने कहा कि हरियाणा में भी इस कार्यक्रम का सफल संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे लावारिस स्थिति में मिलते है उन्हें बाल सरंक्षण संस्थान में रखा जाता है और पूरी कोशिश रहती है कि ऐसे बच्चों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया जा सके।