IPL 2019 - Sach Kahoon Hindi

बेंगलुरु का जीत से समापन, हैदराबाद संकट में
बेंगलुरु (एजेंसी)। शिमरॉन हेत्माएर (75) और गुरकीरत सिंह मान (65) के शानदार अर्धशतकों तथा उनके बीच चौथे विकेट के लिए 144 रन की जबरदस्त साझेदारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट से हराकर आईपीएल-12 में अपना अभियान जीत के साथ समाप्त किया जबकि इस हार से हैदराबाद की टीम संकट में पड़ गई। हैदराबाद ने कप्तान केन विलियम्सन की नाबाद 70 रन की शानदार पारी की बदौलत सात विकेट पर 175 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जबकि बेंगलुरु ने उतार-चढ़ाव से गुजरते हुए 19.2 ओवर में छह विकेट पर 178 रन बनाकर जीत अपने नाम की।

हैदराबाद की पारी में विलियम्सन ने 43 गेंदों पर नाबाद 70 रन में पांच चौके और चार छक्के लगाए और अंत तक नाबाद रहकर पवेलियन लौटे। हैदराबाद ने अपना सातवां विकेट 173 ओवर में 139 के स्कोर पर गंवाया और 19 ओवर की समाप्ति तक हैदराबाद का स्कोर 147 रन था लेकिन विलियम्सन ने आखिरी ओवर में उमेश यादव की गेंदों पर 28 रन ठोककर अपनी टीम को 175 तक पहुंचा दिया। लक्ष्य का पीछा करते  हुए बेंगलुरु ने पार्थिव पटेल को  पहले ओवर में ही गंवा दिया।

बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने मात्र सात गेंदों में दो चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 16 रन बनाए लेकिन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद की गेंद पर विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को कैच दे बैठे। एबी डिविलियर्स एक रन बनाने के बाद भुवनेश्वर का दूसरा शिकार बन गए। तीन विकेट मात्र 20 रन पर गिर जाने के बाद शिमरॉन हेत्माएर और गुरकीरत सिंह मान ने मोर्चा संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर डाली और अपने-अपने अर्धशतक भी पूरे किए। इस साझेदारी से हैदराबाद की चिंता बढ़ती जा रही थी और इसी चिंता में हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन ने विकेट के पीछे कैच के लिए डीआरएस भी ले डाला जबकि बल्ले और गेंद के बीच कोई संपर्क नहीं हुआ था।

मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा था और विलियम्सन अपने तरकश का हर तीर आजमाने में लगे हुए थे। बेंगलुरु के पास गंवाने के लिए कुछ नहीं था जबकि हैदराबाद पर दबाव बढ़ता जा रहा था। बेंगलुरु को आखिरी तीन ओवर में 25 रन की जरुरत थी। बेंगलुरु को आखिरी ओवर में छह रन की जरुरत थी। उमेश यादव ने आखिरी ओवर में मोहम्मद नबी की पहली दो गेंदों पर चौके मार कर मैच समाप्त कर दिया। उमेश ने इस तरह अपने आखिरी ओवर की भरपाई कर डाली।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दिल्ली ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया
इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के 53वें मैच में शनिवार शाम फिरोजशाह कोटला स्टेडियम पर दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 20 ओवर में 9 विकेट पर 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने 16.1 ओवर में 5 विकेट पर 121 रन बनाकर मैच जीत लिया। अमित मिश्रा मैन ऑफ द मैच चुने गए।

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 53 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। उनका इस सीजन में यह तीसरा और ओवरऑल 11वां अर्धशतक है। उनके इस सीजन में 401 रन हो गए हैं। वे इस सीजन में 400 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले 11वें बल्लेबाज हैं।

दिल्ली ने 7 साल बाद ग्रुप स्टेज में 9 मैच जीते

दिल्ली का ग्रुप स्टेज का यह आखिरी मैच था। उसे जीत से 2 अंक मिले। उसके अब 14 मैच में 18 अंक हो गए हैं। वह अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। दिल्ली की टीम पिछले 7 साल बाद ग्रुप स्टेज में 9 या उससे ज्यादा मैच जीती है। इससे पहले उसने 2012 में 11 मैच जीते थे। चेन्नई सुपरकिंग्स के 13 मैच में 18 अंक हैं। उसका नेट रनरेट दिल्ली से बेहतर है। राजस्थान का भी यह ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला था। उसके अब 14 मैच में 11 अंक हैं। वह अंक तालिका में छठे नंबर पर है। वह प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में नाकाम रही। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

दिल्ली की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड, कॉलिन इनग्राम, श्रेयस अय्यर, शिखर धवन और पृथ्वी शॉ हैं। शिखर और पृथ्वी को ईश सोढ़ी ने पवेलियन भेजा। सोढ़ी ने दोनों को लगातार 2 गेंदों पर आउट किया। धवन ने 12 गेंद पर 16 और पृथ्वी ने 8 गेंद पर 8 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 9 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस गोपाल की गेंद पर लिविंगस्टोन ने लॉन्ग ऑन पर उनका कैच पकड़ा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।