in Rahul - Sach Kahoon Hindi

पाँचवें चरण का मतदान सोमवार को, राहुल, सोनिया, राजनाथ मैदान में
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। लोकसभा चुनाव के पाँचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाँधी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गज नेता चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में आठ करोड़ 75 लाख 88 हजार 722 मतदाता 674 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

इनमें चार करोड़ 63 लाख तीन हजार 342 पुरुष, चार करोड़ 12 लाख 83 हजार 166 महिला और 2,214 किन्नर मतदाता हैं। उनके लिए 96 हजार 088 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चिलचिलाती गर्मी के बावजूद चुनाव प्रचार में उम्मीदवारों और उनके समर्थकों का जोश बना रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा समेत विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने चुनावी रैलियाँ की।

भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया

सोमवार को पाँचवें चरण की समाप्ति के साथ ही लोकसभा की 425 सीटों के लिए मतदान हो जाएगा और शेष दो चरणों में 118 सीटों के लिए मतदान शेष रह जाएगा। इस तरह 17 वें लोकसभा चुनाव का तीन चौथाई से अधिक सफर पूरा हो जाएगा। पाँचवें चरण के 674 उम्मीदवारों में कई बड़े नाम हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से मैदान में हैं। केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार स्मृति ईरानी से उनका सीधा मुकाबला है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ सीट से गृह मंत्री राजनाथ सिंह अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। यहाँ समाजवादी पार्टी की पूनम सिन्हा खड़ी हैं जो भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए नेता एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी हैं। उत्तर प्रदेश की ही चर्चित रायबरेली सीट से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाँधी एक बार फिर अपनी चुनावी किस्मत आजमा रही हैं। उनके खिलाफ भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।