landing - Sach Kahoon Hindi

रूस : जलते हुए विमान ने मॉस्को एयरपोर्ट पर की इमरजेंसी लैंडिंग, 41 की मौत
सुखोई सुपरजेट-100 विमान ने माॅस्को से मरमांस्क के लिए उड़ान भरी थी

विमान में 78 यात्री सवार थे

मॉस्को (एजेंसी)। रूस की एयरोफ्लोट एयरलाइन के सुखोई सुपरजेट-100 यात्री विमान में रविवार को उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही आग लग गई। जलते हुए विमान ने मॉस्को के शेरेमेटयेवो एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की। रूसी जांच एजेंसी के अनुसार हादसे में कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। विमान में 78 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। इनमें से पांच लोगों के जख्मी होने की खबर है।

जांच अधिकारियों के मुताबिक, विमान ने मॉस्को से उत्तरी रूस के मरमांस्क शहर के लिए उड़ान भरी थी। रूस के न्यूज चैनल रशिया-24 ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है। इसमें विमान के पीछे के हिस्से में आग लगी दिख रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में एयरपोर्ट के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि यह विमान सिर्फ दो साल पुराना था।

रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, विमान ने मरमांस्क के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन हवा में रहते ही इसमें आग लग गई। इसके बाद मॉस्को में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस घटना से संबंधित वीडियो में विमान के आपातकालीन द्वार से निकालते देखा जा सकता है। एक अन्य वीडियो में लैंड करते विमान के पिछले हिस्से से काला धुंआ उठता दिखाई दे रहा है, जबकि आगे के दरवाजे से यात्री कूदते दिखाई दे रहे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।