Himachal - Sach Kahoon Hindi
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 6 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख
चंबा (एजेंसी)। Chamba Road Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां पर्यटकों की एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं।
वहीं, इस हादसे पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुख जताया है। साथ ही घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''चंबा जिले के काकिरा के पास हुई कार दुर्घटना में 6 लोगों के निधन और 4 लोगों के घायल होने की खबर सुनकर मन अत्यंत व्यथित है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। ईश्वर दिवंगत जनों की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।''
हादसा चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर ककीरा के समीप घार क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के दौरान गाड़ी में 10 लोग सवार थे। उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव का कार्य शुरू किया गया।
हादसे में घायल लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।
सांकेतिक फोटो
हिमाचल प्रदेश: किश्तवार हमले के बाद चंबा की सीमाएं सील, सुरक्षा हाई अलर्ट पर
शिमला/चंबा (हिमाचल प्रदेश) (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के पड़ोसी जिले किश्तवार में हुए आतंकी हमले के बाद चंबा जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। सीमाओं पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया गया है। चंबा के पुलिस अधीक्षक ने जिले की सीमाओं पर तैनात सुरक्षा बलों को गश्त बढ़ाने और कुछ भी संदिग्ध दिखने पर तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश जारी किए हैं।
डोडा-किश्तवार होते हुए जम्मू से आने वाले वाहनों की भी गहन जांच की जा रही है। चंबा जिले की लगभग 216 किलोमीटर लंबी सीमा जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील जिलों डोडा और कठुआ से लगती है। रविवार को किश्तवार में आतंकी हमला करने के बाद तीन आतंकवादी फरार हो गए। सेना और सुरक्षा एजेंसियां उनकी तलाश में हाई अलर्ट पर हैं। चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि किश्तवार में हुई आतंकी घटना के मद्देनजर जिले की सीमाओं को सील करने और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
Himachal: हिमाचल में भाजपा के दो बागी नेता निलंबित
Himachal: शिमला (सच कहूँ न्यूज)। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव और छह विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव से पहले पूर्व मंत्री और तीन बार के विधायक राम लाल मारकंडा और 2022 में धर्मशाला विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार राकेश चौधरी को निलंबित कर दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि इन दोनों नेताओं ने लाहौल-स्पीति और धर्मशाला विधानसभा सीटों से पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ स्वतंत्र उम्मीदवारों के रूप में उपचुनाव लड़ा था, जिससे अनुशासनहीनता हुई। बिंदल ने कहा कि दोनों बागियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर उनकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए निलंबित कर दी गई है। Himachal
मारकंडा और चौधरी भाजपा के टिकट पर 2022 का विधानसभा चुनाव हार गए। भगवा पार्टी ने नए शामिल हुए और कांग्रेस विधायकों रवि ठाकुर और सुधीर शर्मा को अयोग्य घोषित कर दिया। बिंदल ने दोनों को भाजपा के हित में अपना नामांकन वापस लेने के लिए मनाने की बहुत कोशिश की थी लेकिन ये नही माने। उपचुनाव में भाजपा के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ पार्टी के कम से कम चार पूर्व उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा के पूर्व उम्मीदवार और धूमल के वफादार कैप्टन रणजीत राणा को कांग्रेस ने पूर्व विधायक और असंतुष्ट राजिंदर राणा के खिलाफ टिकट दिया है। गगरेट से पूर्व भाजपा सदस्य राकेश कालिया को कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के पूर्व अयोग्य विधायक और भाजपा उम्मीदवार चैतन्य शर्मा के खिलाफ टिकट दिया।
मारकंडा और चौधरी भी उपचुनाव में कांग्रेस के टिकट के इच्छुक थे, लेकिन स्थानीय कांग्रेस जिला कमेटी के विरोध के कारण वे अब निर्दलीय और भाजपा के बागी के रूप में मैदान में थे। त्रिकोणीय मुकाबले से कांग्रेस के असंतुष्टों को नुकसान होने की संभावना है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत चार विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ उपचुनाव की घोषणा के कारण केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भाग्य भी अधर में लटक गया है। राज्य में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में चार संसदीय सीटों और छह विधानसभा सीटों पर एक जून को मतदान होना है। वोटों की गिनती चार जून को होगी।
कांगड़ा जिला में 1054 मतदान केंद्रों पर होगी वेबकॉस्टिंग की सुविधा: बैरवा
धर्मशाला (सच कहूँ न्यूज)। Lok Sabha Election: लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत कांगड़ा जिला के पंद्रह विधानसभा क्षेत्रों में 1054 मतदान केंद्रों वेबकास्टिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी ताकि निष्पक्ष तथा शांतिपूर्वक तरीके से मतदान प्रक्रिया को संपन्न किया जा सके। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा, शाहपुर, ज्वाली विस क्षेत्रों में पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने के उपरांत दी। Dharamshala News
उन्होंने सहायक रिर्टनिंग अधिकारियों तथा बूथ लेवल अधिकारियों को पोलिंग बूथ में निर्वाचन आयोग के दिशा निदेर्शों के अनुसार सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए आदेश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि मतदान प्रक्रिया के बेहतर प्रबंधन के लिए अधिकारियों तथा कर्मचारियों को पूर्वाभ्यास करवाया जा रहा है ताकि चुनाव आयोग के दिशा निदेर्शों की अनुपालना सुनिश्चित हो सके। Dharamshala News
बैरवा ने बताया मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में पार्टी बूथ लगाने पर प्रतिबंध होगा और मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में प्रचार पर प्रतिबंध है। साधारण पार्टी बूथ को 200 मीटर से अधिक दूरी पर एक मेज और दो कुर्सियों और तिरपाल के साथ बिना किसी प्रचार सामग्री के स्थापित किया जा सकता है। परिसर में पार्टी और उम्मीदवार के नाम और प्रतीक वाले बैज, टोपी, शॉल, मफलर आदि की अनुमति नहीं है। Dharamshala News
उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों के अंदर एजेंटों को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है। मतदान केंद्र के अंदर और मतदान कक्ष के बाहर मतदान कार्यवाही की वीडियोग्राफी की अनुमति केवल ईसीआई द्वारा अधिकृत प्रेस रिपोर्टर को ही है। किसी भी स्थिति में मतदान कक्ष में वीडियोग्राफी की अनुमति नहीं है। मतदान की गोपनीयता सुनिश्चित करने का उचित ध्यान रखा जाएगा। Dharamshala News
यह भी पढ़ें:– ‘‘जेल में हुई हैं कई हत्याएं! तिहाड़ में दिल्ली सीएम की जान को खतरा’’
himachal , Punjab, Haryana, Weather: मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम पूवार्नुमान के तहत 13 अगस्त तक कांगड़ा जिला के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने यहां दी। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान हिमस्खलन, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा उपरी पहाड़ी भागों में जाने से परहेज करें इसके साथ ही खराब मौसम में ट्रैकिंग करना भी खतरनाक हो सकता है।
Hair Growth: तेजी से उगने लगेंगे बाल, ये 6 चीजें हैं कमाल, डाइट में करें आज से ही इस्तेमाल
उन्होंने कहा कि नदी तथा नालों के आसपास भी लोगों को जाने के लिए मनाही की गई है ताकि किसी भी तरह से अप्रिय घटना नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आग्रह किया कि भारी बारिश को देखते हुए अनावश्यक यात्रा न करें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं। वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटे से बारिश जारी है जिस कारण व्यास नदी उफान पर है। बताया जा रहा है कि 300 से अधिक मार्ग बंद हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। Punjab Weathe
डा. जिंदल ने कहा कि जिला प्रशासन राहत तथा पुनर्वास कार्य के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है तथा तमाम अधिकारी मशीनरी के साथ फील्ड में डटे हैं। जिले में जहां मार्गों पर भूस्खलन इत्यादि हो रहा है वहां पर जेसीबी जैसी मशीनरी भी तैनात की गई है। उन्होंने कहा कि ब्यास नदी में जल स्तर काफी बढ़ गया है तथा इस स्थिति को लेकर जिला प्रशासन ने पौंग डैम प्रबंधन के साथ भी संपर्क साधा है ताकि जरूरत महसूस होने पर पौंग डैम के गेट जल निकासी के लिए खुलवाए जा सकें।
Teeth Whitening Tips: पीले दांतों से लगती है शर्मिंदगी, तो इन नुस्खों को अपनाएं और पाएं दूध जैसी सफेदी
हिमाचल में कुल्लू-मनाली जाने के सभी रास्ते बंद, एडवाइजरी जारी
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते कई जगह भूस्खलन हुआ है। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन मुसलाधार वर्षा का अलर्ट जारी किया है। साथ ही आठ जिलों में बाढ़ की चेतावनी भी जारी की गई है। मंडी में बीती रात से भारी बारिश हो रही है। कुल्लू मनाली के लिए जाने वाले सभी रास्ते बंद हो गए हैं। चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे मंडी से पंडोह के बीच 6 मील और अन्य स्थानों पर मार्ग बंद है, जबकि वाया कमांद कटौला होकर कुल्लू जाने वाली सड़क कांढी और चढ़ी नाला के पास बन्द है। वहीं, गोहर चैलचैक होकर जाने वाला दूसरा वैकल्पिक मार्ग टिल्ली के पास बंद है। बल्ह घाटी में लगातार जलभराव हो रहा है। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को घरों से न निकलने की सलाह दी गई है।
मंडी शहर के खलियार वार्ड में एक छोटे से नाले में भारी बारिश के कारण इतना ज्यादा पानी आ गया कि सड़क ही जलमगन हो गई। घरों में भी पानी घुस गया है। जिला के गोहर उपमंडल में भारी बारिश का दौर जारी है। सभी नदी नाले उफान पर है, सड़कों पर नालियों का पानी बह रहा है। लोग डर के साए में है। गौरतलब है कि मंडी में 6 मिल के समीप चंडीगढ़ मनाली हाईवे पर लगातार लैंडस्लाइड हो रहा है। वही प्रशासन भी लगातार मार्ग बहाली के कार्य में जुटा हुआ है। बीती रात हुई बारिश के कारण मनाली जाने के सभी रास्ते बंद हो चुके हैं। लिहाजा अब मंडी से मनाली जाना फिलहाल संभव नहीं है।
Earthquake: बाढ़ की मार झेल रहे हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके
शिमला (एजेंसी)। Earthquake Himachal: मूसलाधार बारिश की मार झेल रहे हिमाचल प्रदेश के चंबा में मंगलवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। मौसम विभाग के सूत्रों ने बताया कि 01.04 बजे भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 मापी गयी।भूकंप का केंद्र चंबा शहर में 32.65 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.57 पूर्वी देशांतर पर तथा जमीन की सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में रहा। भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की रिपोर्टें नहीं हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक चंबा जिले में 131 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है।
भूकंप के दौरान ऐसा करने से बचें | Earthquake
– भूकंप के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल न करें।
– बाहर जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
– कहीं फंस गए हों तो दौड़ें नहीं।
– अगर गाड़ी या कोई भी वाहन चला रहे हो तो उसे फौरन रोक दें।
– वाहन चला रहे हैं तो पुल से दूर सड़क के किनारे गाड़ी रोक लें।
– भूकंप आने पर तुरंत सुरक्षित और खुले मैदान में जाएं।
– भूकंप आने पर खिड़की, अलमारी, पंखे आदि ऊपर रखे भारी सामान से दूर हट जाएं।
क्या होता है रिक्टर स्केल | Earthquake
भूकंप के समय भूमि में हुई कंपन को रिक्टर स्केल या मैग्नीट्यूड कहा जाता है। रिक्टर स्केल का पूरा नाम रिक्टर परिणाम परीक्षण ( रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल ) है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर जितनी ज्यादा होती है, भूमि में उतना ही अधिक कंपन होता है। जैसे-जैसे भूकंप की तीव्रता बढ़ती है नुकसान भी ज्यादा होता है। जैसे रिक्टर स्केल पर 8 की तीव्रता वाला भूकंप ज्यादा नुकसान करेगा। वहीं 3 या 4 की तीव्रता वाला भूकंप हल्का होगा।
भूकंप की तीव्रता के हिसाब से क्‍या हो सकता है असर | Earthquake
0 से 1.9 की तीव्रता वाले भूकंप का पता सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही चलता है।
2 से 2.9 की तीव्रता वाले भूकंप से सिर्फ हल्की कंपन होती है।
3 से 3.9 की तीव्रता वाले भूकंप के दैरान ऐसा लगता की कोई ट्रक आपके बगल से गुजरा हो।
4 से 4.9 की तीव्रता वाला भूकंप खिड़कियां तोड़ सकता हैं।
5 से 5.9 की तीव्रता पर घर का सामान हिल सकता है।
6 से 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप से इमारतों की नींव में दरार आ सकती है।
7 से 7.9 की तीव्रता वाला भूकंप इमारतों को गिरा सकता है।
8 से 8.9 की तीव्रता वाला भूकंप आने पर बड़े पुल भी गिर सकते हैं।
9 से ज्यादा की तीव्रता वाले भूकंप पूरी तरह से तबाही मचा सकते हैं।
अगर समंदर नजदीक हो तो सुनामी भी आ सकती है।
Breaking News: हिमाचल प्रदेश में भूकंप, लोग घरों से बाहर की ओर दौड़े, अफरातफरी का माहौल
हिमाचल के चम्बा में भूकम्प, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
शिमला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में सोमवार सुबह भूकम्प (Earthquake in Himachal) के झटके महसूस किये गये जिससे गहरी नींद में सो रहे लोगों की आंखें खुल गई और वे घरों से बाहर की ओर दौड़ पड़े तथा अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। आधिकारिक सूत्रों के अनसुार राहत की बात यह रही कि भूकम्प के कारण जिले में फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान कोई सूचना नहीं है। भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर चार के आसपास रही। इसका केंद्र पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर माना जा रहा है। भूकम्प के झटके सुबह करीब 8.08 बजे दो सेकंड तक महसूस किये गये।
उल्लेखनीय है कि चम्बा जिला भूकम्प की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है और इसे उन पांच जोन में शामिल किया गया है जहां भूकम्प की तीव्रता अधिक होने पर जानमाल की भारी तबाही हो सकती है। चम्बा जिले में भूकम्प के झटके अक्सर महसूस किये जाते हैं।
भूकंप के दौरान ऐसा करने से बचें | Earthquake in Himachal
– भूकंप के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल न करें।
– बाहर जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
– कहीं फंस गए हों तो दौड़ें नहीं।
– अगर गाड़ी या कोई भी वाहन चला रहे हो तो उसे फौरन रोक दें।
– वाहन चला रहे हैं तो पुल से दूर सड़क के किनारे गाड़ी रोक लें।
– भूकंप आने पर तुरंत सुरक्षित और खुले मैदान में जाएं।
– भूकंप आने पर खिड़की, अलमारी, पंखे आदि ऊपर रखे भारी सामान से दूर हट जाएं।
क्या होता है रिक्टर स्केल
भूकंप के समय भूमि में हुई कंपन को रिक्टर स्केल या मैग्नीट्यूड कहा जाता है। रिक्टर स्केल का पूरा नाम रिक्टर परिणाम परीक्षण ( रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल ) है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर जितनी ज्यादा होती है, भूमि में उतना ही अधिक कंपन होता है। जैसे-जैसे भूकंप की तीव्रता बढ़ती है नुकसान भी ज्यादा होता है। जैसे रिक्टर स्केल पर 8 की तीव्रता वाला भूकंप ज्यादा नुकसान करेगा। वहीं 3 या 4 की तीव्रता वाला भूकंप हल्का होगा।
भूकंप की तीव्रता के हिसाब से क्‍या हो सकता है असर| Earthquake in Himachal
0 से 1.9 की तीव्रता वाले भूकंप का पता सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही चलता है।
2 से 2.9 की तीव्रता वाले भूकंप से सिर्फ हल्की कंपन होती है।
3 से 3.9 की तीव्रता वाले भूकंप के दैरान ऐसा लगता की कोई ट्रक आपके बगल से गुजरा हो।
4 से 4.9 की तीव्रता वाला भूकंप खिड़कियां तोड़ सकता हैं।
5 से 5.9 की तीव्रता पर घर का सामान हिल सकता है।
6 से 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप से इमारतों की नींव में दरार आ सकती है।
7 से 7.9 की तीव्रता वाला भूकंप इमारतों को गिरा सकता है।
8 से 8.9 की तीव्रता वाला भूकंप आने पर बड़े पुल भी गिर सकते हैं।
9 से ज्यादा की तीव्रता वाले भूकंप पूरी तरह से तबाही मचा सकते हैं।
अगर समंदर नजदीक हो तो सुनामी भी आ सकती है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
हिमाचल में 21.51 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)। हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर जिले की घुमारवीं पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 21.51 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कसोल में औचक निरीक्षण करने के दौरान पुलिस ने एक मारुति कार की तलाशी ली और कार में छुपाकर रखी हुई हेरोइन बरामद की। युवकों की पहचान हेमेंद्र कुमार ग्राम, निवासी कसोल घुमारवीं (बिलासपुर) और जगत प्रकाश, निवासी डाली घुमारवीं, बिलासपुर के रूप में की गई है। पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार ने कहा कि दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
तेज रफ्तार वाहन ने तीन लोगों को कुचला, दो की मौत एक घायल
शिमला (एजेंसी)। हिमाचल में जिला मुख्यालय कुल्लू से तीन किलोमीटर दूर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हादसे की सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। मृतक महेश और रमेश नेपाल के रहने वाले हैं जो देव धाम रेस्टोरेंट में काम करते थे। जबकि घायल की पहचान ओम प्रकाश के रूप में हुयी वह जेसीबी आपरेटर का काम करता है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस को दिए बयान में घायल ओम प्रकाश ने बताया कि तीनों पैदल ही अपने क्वार्टर की ओर जा रहे थे। इस दौरान कुल्लू की ओर से तेज रफ्तार में एक वाहन आया और तीनों को कुचल दिया। पुलिस ने फरार वाहन चालक की पहचान कुल्लू के करीर गांव निवासी चंदन के रूप में की है। पुलिस ने चालक के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 154 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए
शिमला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शनिवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप के झटके आज सुबह पांच बजकर 51 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र सुंदरनगर शहर के नालू गांव के पास 31.46 उत्तरी अक्षांश और 76.98 पूर्वी देशांतर तथा जमीनी सतह से पांच किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। अभी तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार भूकंप से किसी तरह की जनहानि और नुकसान नहीं हुआ है।
क्यों आता है भूकंप
धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी हुई है। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट, क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहा जाता है। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर हिलती रहती हैं। जब ये प्लेट बहुत ज्यादा हिल जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है। ये प्लेट क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर दोनों ही तरह से अपनी जगह से हिल सकती हैं। इसके बाद वह स्थिर रहते हुए अपनी जगह तलाशती हैं इस दौरान एक प्लेट दूसरी प्लेट के नीचे आ जाता है।
कैसे मापा जाता जाता है भूकंप की तिव्रता
भूकंप की तीव्रता को मापने के लिए रिक्टर स्केल का पैमाना इस्तेमाल किया जाता है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है।
क्या होता है रिक्टर स्केल
भूकंप के समय भूमि में हुई कंपन को रिक्टर स्केल या मैग्नीट्यूड कहा जाता है। रिक्टर स्केल का पूरा नाम रिक्टर परिणाम परीक्षण ( रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल ) है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर जितनी ज्यादा होती है, भूमि में उतना ही अधिक कंपन होता है। जैसे-जैसे भूकंप की तीव्रता बढ़ती है नुकसान भी ज्यादा होता है। जैसे रिक्टर स्केल पर 8 की तीव्रता वाला भूकंप ज्यादा नुकसान करेगा। वहीं 3 या 4 की तीव्रता वाला भूकंप हल्का होगा।
चार अलग-अलग जोन में बांटा गया है देश को
दरअसल भूकंप को लेकर देस को चार अलग-अलग जोन में बांटा गया है। मैक्रो सेस्मिक जोनिंग मैपिंग के अनुसार इसमें जोन-5 से जोन-2 तक शामिल है। जोन 5 को सबसे ज्यादा संवेदनशील माना गया है और इसी तरह जोन दो सबसे कम संवेदनशील माना जाता है।
भूकंप की तीव्रता के हिसाब से क्या हो सकता है असर
0 से 1.9 की तीव्रता वाले भूकंप का पता सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही चलता है।
2 से 2.9 की तीव्रता वाले भूकंप से सिर्फ हल्की कंपन होती है।
3 से 3.9 की तीव्रता वाले भूकंप के दैरान ऐसा लगता की कोई ट्रक आपके बगल से गुजरा हो।
4 से 4.9 की तीव्रता वाला भूकंप खिड़कियां तोड़ सकता हैं।
5 से 5.9 की तीव्रता पर घर का सामान हिल सकता है।
6 से 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप से इमारतों की नींव में दरार आ सकती है।
7 से 7.9 की तीव्रता वाला भूकंप इमारतों को गिरा सकता है।
8 से 8.9 की तीव्रता वाला भूकंप आने पर बड़े पुल भी गिर सकते हैं।
9 से ज्यादा की तीव्रता वाले भूकंप पूरी तरह से तबाही मचा सकते हैं। अगर समंदर नजदीक हो तो सुनामी भी आ सकती है।
भूकंप आने पर क्या करें?
भूकंप आने के बाद अगर आप घर में हैं तो कोशिश करें कि फर्श पर बैठ जाएं। या फिर अगर आपके घर में टेबल या फर्नीचर है तो उसके नीचे बैठकर हाथ से सिर को ढक लेना चाहिए।
भूकंप आने के दौरान घर के अंदर ही रहें और जब झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें।
भूकंप के दौरान घर के सभी बिजली स्विच को आॅफ कर दें।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा विजेताओं में 93 प्रतिशत करोड़पति, 41फीसदी आरोपी
शिमला (सच कहूँ न्यूज)। हिमाचल प्रदेश इलेक्शन वॉच एंड एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एचपीईडब्ल्यू)और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के विश्लेषण में कहा गया है कि प्रदेश विधानसभा में जीत हासिल करने वालों में 93 प्रतिशत करोड़पति हैं और 41 पर आपराधिक मामले हैं। एडीआर ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 68 विजयी उम्मीदवारों के हलफनामों के विश्लेषण करने के बाद यह नतीजा निकाला है। चौदहवीं राज्य विधानसभा के विजयी उम्मीदवारों में कांग्रेस के 40 , भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 25 और तीन निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। विजयी उम्मीदवारों की वित्तीय प्रोफाइल के अनुसार औसत विधायक 13.26 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।
विश्लेषण के मुताबिक कुल 68 विधायकों में से 63 (93 प्रतिशत) या तो करोड़पति हैं या विशाल साम्राज्य के मालिक हैं। यदि हम पार्टी-वार करोड़पति जीतने वाले उम्मीदवारों का विश्लेषण करते हैं, तो 40 में से 38 (95%) कांग्रेस के हैं, 25 में से 22 (88%) भाजपा के हैं और 3 (100%) निर्दलीय जीतने वाले उम्मीदवारों ने एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। प्रत्येक चुनाव के साथ करोड़पति और करोड़पतियों की प्रविष्टि बढ़ जाती है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में इस पहाड़ी में 52 (76%) करोड़पति विधायक थे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
हिमाचल: सीएम के नाम पर कांग्रेस में घमासान, 18 विधायक शिमला नहीं पहुंचे
शिमला (सच कहूँ न्यूज)। प्रतिभा सिंह का दावा है कि राज्य की जनता ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के चेहरे पर पार्टी को वोट दिया है। सिंह ने जो विकास कार्य किए हैं वे जनता के सामने हैं। लोगों ने इन्हें देखते हुए मतदान किया है। उन्होंने हालांकि दावा किया है कि मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। मुख्यमंत्री के नाम को लेकर विधायकों की सहमति पर पार्टी हाईकमान फैसला लेगा। अब यह निर्वाचित विधायकों को तय करना है कि किसे आगे लाना है। राज्य की राजनीति में वीरभद्र सिंह परिवार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पार्टी हाईकमान अगर इस परिवार को कोई जिम्मेवारी देगा तो उसे लेने से पीछे नहीं हटेंगे। सिंह के योगदान को देखते हुए ही पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है।
उन्होंने भी सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर पार्टी प्रत्याशियों की मजबूती के लिए काम किया। पार्टी घोषणापत्र में लोगों की लम्बित मांगों को प्राथमिकता से शामिल किया गया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समर्थकों ने शुक्रवार को शिमला में पार्टी आॅब्जर्वर की गाड़ियां रोक दीं और जमकर नारेबाजी की। वे रानी साहिबा को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे थे। कांग्रेस के लिए परेशानी की एक और सबब प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू बनते दिख रहे हैं। सुक्खू पार्टी विधायकों की मीटिंग के लिए अभी तक शिमला नहीं पहुंचे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 18 विधायक भी उनके साथ हैं। सुक्खू भी मुख्यमंत्री बनने का दावा कर चुके हैं।
हिमाचल में कांग्रेस की प्रचंड जीत
उल्लेखनीय विधानसभा चुनावों के वीरवार को आये नतीजों में कांग्रेस 40 जीती हैं जो बहुमत के आंकड़े से 15 अधिक हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को 25 सीटों के साथ ही संतोष करना पड़ा है। तीन सीटों पर निर्दलीय जीते हैं। इससे पहले वर्ष 2017 के चुनावों में भाजपा ने 44 और कांग्रेस ने 21 सीटें जीतीं थीं। एक सीट माकपा और दो निर्दलीयों के खाते में गईं थीं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।