Conduct - Sach Kahoon Hindi

दिल्ली : आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 116 मामले दर्ज
आबकारी कानून के तहत 376 को हिरासत में लिया

(Model Code of Conduct)

हथियार कानून के तहत 140 एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली विधानसभा के 8 फरवरी को होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए तैनात विभिन्न एजेंसियों ने अवांछनीय तत्वों पर शिकंजा और कस दिया है। (Model Code of Conduct) अब तक आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) उल्लंघन मामले में 116 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है, जबकि आबकारी कानून में 376 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। आम आदमी पार्टी के खिलाफ एमसीसी उल्लंघन के 9, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के विरुद्ध क्रमश: 4 तथा एक मामला दर्ज किया गया है।

कांग्रेस पर दो प्रविष्टी भी लिखी गई हैं

एमसीसी के 9 मामलों में आप पार्टी पर 8 प्राथमिकी दिल्ली संपत्ति विरुपण कानून के तहत और एक प्रविष्टी दर्ज की गई है। कांग्रेस पर दो प्राथमिकी दिल्ली संपत्ति विरुपण कानून और भाजपा पर इसी कानून के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कांग्रेस पर दो प्रविष्टी भी लिखी गई हैं।

दिल्ली चुनाव अधिकारी कार्यालय की तरफ से शुक्रवार को कहा गया है।

16 जनवरी तक पुलिस ने 98 लाख 93 हजार 920 रुपए की नकदी जब्त की गई है।

एमसीसी के 116 मामलों में 111 प्राथमिकी और पांच में दैनिक प्रविष्टी दर्ज की गई है।

375 बीयर की बोतलें जब्त की गई हैं

कार्यालय के अनुसार आबकारी कानून के तहत 371 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और 376 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हथियार कानून के तहत 140 प्राथमिकी दर्ज हुई है और 156 व्यक्ति पकड़े गए हैं। दिल्ली पुलिस कानून के तहत 40613 और अपराध दंड प्रक्रिया संहित (सीआरपीसी) की विभिन्न धाराओं में 1855 लोगों पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा 163 गैर लाइसेंसी हथियार और 245 कारतूस, विस्फोटक जब्त किए गए हैं।चुनावों की घोषणा के बाद से पूरी दिल्ली में चार लाख 46 हजार 764 होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर हटाए जा चुके हैं। राजधानी में 15 जनवरी तक देश में निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) की 47 बोतलें , 318 अद्धे और 28487 पौव्वे जबकि देशी मदिरा की 502 बोतलें, 194 अद्धे और 95654 पौव्वे बरामद किए गए हैं । इसके अलावा 375 बीयर की बोतलें जब्त की गई हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

यूपी में आचार संहिता उल्लंघन के सबसे ज्यादा मामले
आयोग की वेबसाइट पर आंकड़े जारी, आचार संहिता उल्लंघन के 504 मामले दर्ज

चुनावों के दौरान निर्वाचन आयोग अब तक आचार संहिता उल्लंघन के 504 मामले दर्ज कर चुका है। इनमें से 251 यानी करीब आधों का निस्तारण किया गया है। वहीं, आयोग की वेबसाइट के अनुसार सर्वाधिक 139 मामले अकेले उत्तर प्रदेश से दर्ज किए हैं। लेकिन, दावा किया गया है कि इनमें निस्तारण एक का ही हुआ है। यह मामला प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का था, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना को ‘मोदीजी की सेना’ कहा था। आयोग ने योगी से आगे से ध्यान रखने और सावधानी बरतने के लिए कहा था।

देश में कुल दर्ज मामलों में से 62 मामले शिकायतकर्ताओं ने वापस ले लिए या कैंसिल कर दिए। वहीं, 504 मामलों में पांच आयोग को दिए गए सुझावों और प्रस्तावों के थे। इन सभी को शिकायतों की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। ऐसे में कहा जा सकता है कि आयोग करीब 65% मामलों का निस्तारण कर चुका है। आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतें राजनीतिक दलों से लेकर चुनाव अधिकारियों, पुलिस, विभिन्न कंपनियों और बैंक व पोस्ट ऑफिस तक के खिलाफ की गई हैं।

चर्चित मामले और उनकी स्टेटस रिपोर्ट

किरण खेर : बच्चों से मोदी के लिए नारे का वीडियो मैंने नहीं बनवाया

किरण खेर के ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर किया गया, जिसमें बच्चों से ‘अब की बार, मोदी सरकार’ नारा लगवाया गया। आयोग ने उनसे 24 घंटे में जवाब मांगा। किरण ने कहा कि वीडियो उन्होंने नहीं बनाया था, न उनकी अनुमति से बना। इसे किसी मशेंद्र सिंधु ने बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे उनकी सोशल मीडिया टीम ने पोस्ट कर दिया। उन्होंने इसे डिलीट किया और अपनी टीम से कहा है कि आगे से ऐसा न करें।

राहुल गांधी : 15 को 3.5 लाख करोड़ का फायदा देने का बयान आचार संहिता का उल्लंघन नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अहमदाबाद सहित विभिन्न जगह दिए भाषणों में कहा गया कि पीएम मोदी ने उद्योग घरानों के 15 लोगों को 3.5 लाख करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया और किसानों व बेरोजगार नागरिकों के लिए कुछ नहीं किया। इसके खिलाफ आयोग में शिकायत हुई। भाषण का विश्लेषण कर आयोग ने कहा कि यह कथन आचार संहिता का उल्लंघन नहीं था।

महेश शर्मा : प्रियंका पर टिप्पणी मामले में जांच जारी

कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग से शिकायत की गई कि देश के संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने 16 मार्च को सिकंदराबाद यूपी में हुई रैली में प्रियंका गांधी के लिए अशोभनीय टिप्पणी की। इस संबंध में वीडियो भी भेजे गए। आयोग फिलहाल जांच कर रहा है।

कल्याण सिंह : राज्यपाल द्वारा पीएम के प्रचार की जांच जारी

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह द्वारा 24 मार्च को पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा की तारीफ करने और मोदी को प्रधानमंत्री चुने जाने के संबंध में दिए गए बयान की आयोग में शिकायत की गई। वीडियो भी भेजे गए।

राजीव कुमार : नीति आयोग उपाध्यक्ष के ‘न्याय’ पर ट्वीट, आयोग नाखुश

राहुल गांधी द्वारा किए गए न्याय स्कीम के वादे की आलोचना करते हुए नीति आयोग उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कई ट्वीट किए। आयोग ने इसे लोकसेवक द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन माना और जवाब मांगा। उनके जवाब पर असंतोष और नाखुशी जताते हुए कहा कि उन्हें पक्षपाती नहीं होना चाहिए। उन्हें आगे से सावधानी बरतने को कहा गया।

के चंद्रशेखर राव : हिंदू धर्म पर टिप्पणी पर मिली चेतावनी

तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव द्वारा चुनावी भाषण के दौरान हिंदू धर्म पर की गई टिप्पणी पर आयोग में शिकायत की गई। आयोग ने इस मामले पर तीन मई को उन्हें चेतावनी जारी की और आगे से भाषण के दौरान इस प्रकार की टिप्पणियों से बचने के लिए कहा। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। आयोग ने देरी के लिए अफसोस जताया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।