Tanwar will go away in Parliament - Sach Kahoon Hindi

‘तंवर संसद विच जाऊगा, तुहाडी सब समस्यावां नूं उठाऊगा: बलकार सिद्धू
पंजाबी गायक बलकार सिद्धू ने अपने स्टाइल में की अशोक तंवर के लिए वोटों की अपील

सरसा (सच कहूँ न्यूज)।

पंजाबी गायक बलकार सिद्धू ने वीरवार सांय हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर के पक्ष में वोटों की अपील की। वाल्मीकि चौक पर आयोजित सभा में ठेठ पंजाबी में भाषण देते हुए सिद्धू ने अशोक तंवर को भारी मतों से जितवाने का आह्वान किया। कांगे्रस नेता विक्की मुल्लां की ओर से आयोजित इस जनसभा में हजारों की भीड़ उमड़ी। बलकार सिद्धू ने अशोक तंवर को कांग्रेस के राष्टÑीय अध्यक्ष राहुल गांधी का नजदीकी बताते हुए कहा कि बतौर सांसद रहते हुए अशोक तंवर ने पहले भी इस इलाके में विकास करवाया और आगे भी करवाएंगे। अशोक तंवर एक सुलझे हुए अनुभवी राजनेता हैं, जिनके सांसद बनने के बाद सरसा की तस्वीर संवरेगी। सिद्धू ने ‘अशोक तंवर संसद विच जाऊगा, तुहाडी सब समस्यावां नूं उठाऊंगा, मुंडा अपणे चुनाव विच नचदा फिरे’ गीत प्रस्तुत करते हुए भीड़ में उत्साह का संचार किया। बलकार सिद्धू ने कहा कि वे जिस तरह से भीड़ में उत्साह देख रहे हैं, उससे तंवर की जीत निश्चित है।

भाजपा को झटका, काशी बामनियां अपने सैकड़ों साथियों सहित कांग्रेस में शामिल

सरसा शहरी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को उस समय झटका लगा जब काशीराम बामनियां ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा को अलविदा कहते हुए कांग्रेस में आस्था जताई। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी प्रधान होशियारी लाल शर्मा एवं उनके बेटे राजेश शर्मा के प्रयासों से काशीराम बामनियां ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर की उपस्थिति में कांग्रेस की नीतियों में भरोसा जताते हुए कांगे्रस ज्वाइन की। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों लोग कांग्रेस में शामिल हुए। अशोक तंवर ने काशीराम को अपना छोटा भाई बताते हुए कहा कि आज भाजपा में कार्यकर्त्ता भी घुटन महसूस कर रहे हैं। भाजपा एक तानाशाही दल है, जहां आवाज को दबाया जाता है, कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जहां हर किसी की आवाज को सुना जाता है। कांग्रेस आम जनमानस की, गरीब की, मजदूर की, छोटे दुकानदार की पार्टी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।