Loksabha Election - Sach Kahoon Hindi

कल ईवीएम में कैद होगी उम्मीदवारों की किस्मत, 2.14 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान
चुनाव आयोग ने बनाए 24,451 पोलिंग स्टेशन, 70 हजार पुलिस बल रहेंगे तैनात

100 फीस लाइव वेबकास्टिंग और सीसीटीवी की सुविधा | Punjab News

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Punjab Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर कल पंजाब के 2.14 करोड़ लोग लोकतंत्र के पर्व में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इसमें 1.12 करोड़ पुरुष व 1.1 के करीब महिलाएं हैं। 18 से 19 साल के बीच के वोटरों की संख्या 5.38 लाख है। जोकि पहली बार मत का प्रयोग करेंगे। वहीं, चुनाव में 70 हजार पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बल और होम गार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले चुनाव मतदान का ग्राफ 65 फीसदी था, जोकि नेशनल एवरेज से भी नीचे था। ऐसे में इस बार इसका टारगेट 70 फीसदी से अधिक रखा गया है। Punjab News

5694 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन

इस बार 24451 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। यह 14 हजार 676 लोकेशन पर स्थापित किए हैं। इसमें 5694 संवेदनशील हैं। सारे पोलिंग बूथों पर वेब कास्टिंग की जाएगी। कई जगह 6 हजार से अधिक जगह पर माइक्रो आॅब्जर्वर भी लगाए जा रहे हैं, ताकि किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो।

2 लाख 60 हजार कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर | Punjab News

चुनाव में 2.60 लाख कर्मचारी प्रदेश भर में ड्यूटी करेंगे। इसमें पोलिंग स्टाफ 1.20 लाख हैं। जबकि सिक्योरिटी पर्सनल 70 हजार लगाए गए है। इसमें पुलिस, होम गार्ड व केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान है। इसके अलावा माइक्रो आॅब्जर्वर, ड्राइवर कंडक्टर व अन्य सहायक स्टाफ 50 हजार व डीईओ, सीईओ स्टाफ 25 हजार है। वहीं, दस हजार वाहन चुनाव में प्रयोग कर रहे है। जिनमें जीपीएस लगे हुए है।

पोलिंग स्टेशनों पर प्रबंध पूरे

प्रदेश भर में 1076 मॉडल पोलिंग स्टेशन , ग्रीन पोलिंग स्टेशन 115, पिक पोलिंग स्टेशन 165, यूथ मैनेजमेंट पोलिंग स्टेशन 99 व पीडब्लयूडी पोलिंग स्टेशन 101 बनाए गए हैं। सारे पोलिंग स्टेशन पर लोगों को सारी सुविधाएं मिलेंगी। प्रत्येक घर से 2 किलोमीटर की दूरी पर पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। पोलिंग स्टेशन पर लोगों को पानी, बैठने का इंतजाम, कूलर और पंखों का इंतजाम मिलेगा। सभी पोलिंग बूथ पर छबील, मेडिकल किट का इंतजाम किया है।

हर पेट्रोलिंग पार्टी पर ऑनलाइन नजर

पुलिस की तरफ से जरूरी लोकेशन पर पुलिस व सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा हर जिले में पुलिस ने तीन से चार रिजर्व पार्टियां रखी हैं। जिन्हें कहीं भी जरूरत पड़ने पर प्रयोग किया जा सकता है। हर पुलिस स्टेशन में तीन पेट्रोलिंग पार्टियां रहेगी। 2098 जोन में पूरे इलाके को बांटा है। इसके अलावा 12 हजार वायरलेस सेट लगाया गए है। जिसमें हर एरिया में वायरलेस कनेक्टिविटी है। 206 इंटर स्टेट नाके लगाए गए हैं। पेट्रोलिंग विजुअल अरेंजमेंट किया । सारे पेट्रोलिंग स्टेशन को मैप में कर दिया है। जिओ फेंसिंग की गई है। हर पेट्रोलिंग पार्टी कनेक्ट रहेगी। हर पेट्रोलिंग पार्टी के पास टैब रहेगा। अधिकारी उन्हें देख पाएंगे।

यह भी पढ़ें:– Haryana News: हरियाणा में सरकारी नौकरियों में मिलने वाले 5 नम्बरों को लेकर हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला, इन भर्तियों पर पड़ेगा असर

गुरुग्राम में नेता और अभिनेता के बीच फंसा पेंच, दोनों रहे हैं पांच पांच बार सांसद
प्रदेश की सबसे हॉट सीट मानी जा रही है मिलेनियम सिटी यानि गुरुग्राम लोकसभा

गुरुग्राम (संजय कुमार मेहरा/सच कहूँ)। Loksabha Election: लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर अब महज एक पखवाड़ा यानि 15 दिन रह गए हैं। बात करें अगर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहलाने वाले गुरुग्राम लोकसभा सीट की तो यहां मुकाबला खूब दिलचस्प है। एक तरफ राव इंद्रजीत सिंह है जो लगातार पांच बार यहां से सांसद रहे हैं। वे भाजपा प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक रहे हैं। Gurugram News

दूसरी तरफ कांग्रेस ने फिल्म अभिनेता राज बब्बर को चुनाव मैदान में उतारा है। राज बब्बर बेशक हरियाणा में पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन वे भी पांच बार सांसद रहे हैं,वे तीन बार लोकसभा से तो दो बार राज्यसभा से सांसद रहे हैं। कांग्रेस ने यहां से वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह यादव का टिकट काटकर राज बब्बर पर बड़ा दाव खेला है।

एक नजर में गुरुग्राम | Gurugram News

गुरुग्राम ऐसा शहर है, जहां पर केंद्र सरकार के कई कार्यालय संचालित होते हैं। रक्षा क्षेत्र में गुरुग्राम से ही एक हजार मील दूर समुद्र तट पर नजर रखने के लिए यहां सूचना वायु सेना स्थल पर प्रबंधन और विश्लेषण की स्थापना का केंद्र बनाया गया है। नौसेना ने 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों की पुनरावृत्ति से बचाव के लिए इस सेंटर को स्थापित किया है। भारत का आधार डाटा सेंटर भी गुरुग्राम के मानेसर में है।

राव इंद्रजीत का एक छत्र राज

राजनीति के लिए भी गुरुग्राम हॉट सीट रहा है। चाहे लोकसभा हो या विधानसभा, यहां केंद्र में सत्ताधारी पार्टी अपना सांसद व विधायक बनाने के लिए पूरा जोर लगाती है। पिछले 20 साल से ऐसा हो भी रहा है। गुरुग्राम लोकसभा पर हर राजनीतिक दल की निगाह रहती है। मुुस्लिम और यादव बाहुल्य इस सीट पर इन दोनों समुदायों के वोट ही प्रत्याशी की हार-जीत तय करते हैं। Gurugram News

गुरुग्राम लोकसभा एक ऐसी सीट है, जिस पर एक ही नेता राव इंद्रजीत का एक छत्र राज चला आ रहा है। चाहे वह किसी भी दल में हों। एक योजना (2004-2008) को छोड़ दें तो राव इंद्रजीत सिंह पांच बार से यहां से जीत दर्ज कर रहे हैं। वर्ष 1998-1999 व 2004-2009 में गुरुग्राम क्षेत्र महेंद्रगढ़ लोकसभा का हिस्सा होता था। 2009 में परिसीमन के बाद फिर से गुरुग्राम लोकसभा अस्तित्व में आई थी।

मोदी के नाम पर जनता से वोट मांग रहे हैं इंद्रजीत

अब 2024 में 18वीं लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। इन चुनावों में हर राजनीतिक दल जीत दर्ज करने के लिए दिन-रात जनता की शरण में जा रहा है। मुख्य मुकाबला यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच रहता है। अभी तक दोनों दलों से एक ही उम्मीदवार मजबूत रहा है। गुरुग्राम लोकसभा में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को देखा जाए तो भाजपा प्रत्याशी तीसरी बार मोदी सरकार को लाने के नाम को ज्यादा भुना रहे हैं।

पंजाबी, मुस्लिम वोटर्स से राज बब्बर को आस | Gurugram News

कांग्रेस के प्रत्याशी राज बब्बर भी पांच बार (तीन बार लोकसभा, दो बार राज्यसभा) के सांसद हैं। हालांकि उनकी राजनीति कर्मभूमि उत्तर प्रदेश रही है। पहली बार कांग्रेस ने उन्हें उत्तर प्रदेश से बाहर हरियाणा के गुरुग्राम से टिकट दी है। गुरुग्राम पहुंचते ही उन्होंने ताबड़तोड़ जनसभाएं करनी शुरू कर दीं। पंजाबी होने के नाते वे तुरंत ही पंजाबियों से भी घुल-मिल गए। मुस्लिम वोट बैंक वैसे तो ज्यादातर कांग्रेस के साथ ही रहता है। राज बब्बर की पत्नी नादिरा बब्बर मुस्लिम हैं। उनके नाम से भी मुस्लिम वोटर राज बब्बर से जुड़ेंगे।

जजपा प्रत्याशी है सिंगर, युवाओं पर प्रभाव

जननायक जनता पार्टी (जजपा) की टिकट पर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पास राजनीति का कोई अनुभव तो नहीं है, लेकिन वे कांग्रेस और भाजपा द्वारा जनता के साथ किए गए भेदभाव की बातें लोगों से कहकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। एक सिंगर के रूप में तो उन्हें पसंद किया जाता है। पहली बार वे चुनाव मैदान में आए हैं। पार्टियों में सांपों का जहर परोसने में फंसे यूट्यूबर एल्विश यादव केस में राहुल फाजिलपुरिया का नाम भी सामने आया है। Gurugram News

तीन जिलों की गुरुग्राम लोकसभा में हैं 9 विधानसभा

गुरुग्राम लोकसभा में तीन जिले गुरुग्राम, रेवाड़ी, नूंह मेवात शामिल हैं। तीनों जिलों में 9 विधानसभाएं हैं। इनमें रेवाड़ी जिला में 72-बावल, 74-रेवाड़ी, गुरुग्राम जिला में 75-पटौदी सुरक्षित, 76-बादशाहपुर, 77-गुरुग्राम, 78-सोहना हैं। नूंह जिला में 79-नूंह, 80-फिरोजपुर झिरका व 81-पुन्हाना विधानसभा है।

भाजपा उम्मीदवार की ताकत

राव इंद्रजीत सिंह की ताकत की बात करें तो उनके पास यादवों का अच्छा-खासा वोट बैंक है। यह वोट बैंक बंधा हुआ सा है। वे किसी भी दल में रहें, वह वोट बैंक वहीं पर शिफ्ट हो जाता है। वे निडर होकर प्रदेश सरकारों से सीधे टकराते रहे हैं। हुड्डा सरकार में भी वे सरकार से खुश नहीं रहे और मनोहर सरकार में भी उनका छत्तीस का आंकड़ा रहा।

भाजपा उम्मीदवार की कमजोरी

जनता के आरोप हैं कि राव इंद्रजीत सिंह जनता के बीच में चुनाव के समय ही रहते हैं। चुनाव के बाद वे जनता से दूरी बना लेते हैं। मेवात में रेल पहुंचाने के वे पिछले 20 साल से दावे, घोषणाएं करते आ रहे हैं, लेकिन रेल की सीटी वहां नहीं बज पाई। इस बार भी वे मेवात में रेल की सीटी बजाने की बात कह रहे हैं। Gurugram News

कांग्रेस उम्मीदवार की ताकत

कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर की ताकत यही है कि पंजाबी और मुस्लिम वोट का उन्हें सहारा है। सेलिब्रिटी होने के चलते लोग उनसे जुड़े रहे हैं। पांच बार वे सांसद रहे हैं। उनकी छवि भी बेहतर है। गुरुग्राम में अनेक सेलिब्रिटी रहते हैं। उन पर भी वे पकड़ बना रहे हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार की कमजोरी

कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर की कमजोरी यही मान सकते हैं कि वे पैराशूट उम्मीदवार हैं। यहां से कैप्टन अजय सिंह यादव को टिकट की उम्मीद थी, लेकिन कांग्रेस ने राज बब्बर को टिकट दी। विपक्ष भी उन्हें बाहरी कहकर जनता के बीच प्रचार कर रहा है।

जजपा प्रत्याशी की ताकत

जजपा प्रत्याशी राहुल फाजिलपुरिया एक सिंगर हैं। ऐसे में उनकी युवाओं पर पकड़ है। युवा उन्हें पसंद करते हैं। उनके चुनाव प्रचार में भी युवा जुड़ रहे हैं। उन्हें पसंद करने वाले वोट कितने देंगे, यह समय बताएगा।

जजपा प्रत्याशी की कमजोरी

जजपा प्रत्याशी की कमजोरी यही कही जाएगी कि वे राजनीति में नया चेहरा हैं। राजनीति के महारथियों के सामने वे कहीं टिक नहीं पाएंगे। जातिगत वोटों की बात करें भले ही वो यादव बिरादरी से हों, लेकिन राव इंद्रजीत सिंह सरीखे राजनीति के कद्दावर नेता के सामने यादव वोट बैंक को भी नहीं जोड़ पाएंगे।

2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम

राव इंद्रजीत सिंह, भारतीय जनता पार्टी (8,81,546)

कैप्टन अजय सिंह यादव, कांग्रेस (4,95,290)

रईस अहमद, बहुजन समाज पार्टी (26,756)

वर्ष 2019 में कुल मतदाता

पुरुष 10,54,683

महिलाएं 9,36,018

कुल वोट 19,90,711

वर्ष 2024 में कुल मतदाता | Gurugram News

पुरुष 13,61,483

महिलाएं 12,11,802

कुल वोट 25,78,523

यह भी पढ़ें:– Road Accident: सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

मध्यप्रदेश की आठ संसदीय सीटों पर आज थमेगा चुनावी शोर
भोपाल (एजेंसी)

मध्यप्रदेश के आठ संसदीय क्षेत्रों पर 19 मई को मतदान के पहले आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इस चरण में प्रदेश की शेष आठ सीटों इंदौर, देवास, धार, उज्जैन, खंडवा, खरगोन, मंदसौर और रतलाम में मतदान होना है। आज प्रचार समाप्त होने के बाद सभी आमसभाएं और रैली जैसे कार्यक्रमों पर रोक लग जाएगी। इसके बाद प्रत्याशी सिर्फ घर-घर जाकर संपर्क कर सकेंगे। सभी सीटों के परिणाम 23 मई को आएंगे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज खरगोन संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।