Indonesia: Vidodo has been elected president for the second time - Sach Kahoon Hindi

इंडोनेशिया: विदोदो लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति चुने गए
डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ स्ट्रगल के सदस्य विदोदो ने सुबियांतो को शिकस्त दी

जकार्ता। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति पद के चुनाव में जोको विदोदो ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग ने बताया कि इंडोनेशियन डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ स्ट्रगल के सदस्य विदोदो ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्राबोवो सुबियांतो को हराया। हालांकि, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्राबोवो सुबियांतो ने धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव परिणामों को कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। इंडोनेशिया भारत और अमेरिका के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा लोकतंत्रिक देश है।

परिणाम एक दिन पहले घोषित

17 अप्रैल को हुए चुनाव के परिणामों की घोषणा बुधवार को की जानी थी, लेकिन हिंसा और विरोध-प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए आयोग ने एक दिन पहले ही परिणाम घोषित कर दिया। आयोग ने इसके लिए एडवांस नोटिस भी जारी किया। चुनाव आयोग के चेयरमैन आरेफ बडीमेन ने कहा कि परिणाम तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। 2014 में भी सुबियांतो विदोदो से चुनाव हार गए थे। 57 वर्षीय विदोदो पहले ऐसे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति हैं जो जकार्ता के कुलीन वर्ग से नहीं आते। इंडोनेशिया में 19 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। इस चुनाव में कुल 2 लाख 45 हजार लोगों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन कराया था।

जकार्ता में 32 हजार जवान तैनात किए

परिणाम घोषित होने के बाद हिंसा की आशंका को देखते हुए जकार्ता में 32 हजार जवान तैनात किए गए हैं। चुनाव आयोग के दफ्तर की भी कड़ी निगरानी की जा रही है। पुलिस ने आईएस आतंकियों समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है। चुनाव के दौरान जिस तरह से राजनीतिक दलों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए, उससे लग रहा था कि परिणाम घोषित होने के बाद हिंसा हो सकती है।

2018 में मोदी गए थे इंडोनेशिया

2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया गए थे। इस दौरान मोदी और विदोदो रामायण-महाभारत थीम पर बनी पतंग प्रदर्शनी में हिस्सा लेने पहुंचे थे। मोदी ने जकार्ता में दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे बड़ी इस्तिकलाल मस्जिद और अर्जुन का रथ भी देखा था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।