Ruthlessly murdering a sleeping wife - Sach Kahoon Hindi

सो रही पत्नी की बेरहमी से हत्या
वारदात के बाद पति ने खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

नरवाना(सच कहूँ न्यूज)। नरवाना-टोहाना मार्ग पर स्थित गांव लौन में(ruthlessly-murdering-a-sleeping-wife) एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। लौन गांव में मंगलवार अलसुबह एक पति ने सो रही पत्नी की गर्दन में फाली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हत्यारे पति ने भी बिजली की तार पकड़कर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन वह घायल होकर रह गया। सूचना मिलते ही गढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर पति, जेठ व जेठानी के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया

जानकारी अनुसार गांव लौन के सेवा सिंह का अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा रहता है। सेवासिंह की पत्नी मजदूरी करने बाहर जाती थी और सेवा सिंह को ये पसंद नहीं था जिसके चलते उनमें अकसर झगड़ा होता था। जिसके चलते मंगलवार सुबह करीब तीन बजे सेवासिंह ने अपनी पत्नी पिंकी की सोते समय हत्या कर दी। पत्नी की मौत के बाद उसने घर में बिजली की तार छूकर मरने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाया।

पति सहित जेठ व जेठानी पर हत्या का मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जगतसिंह, गढ़ी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह व धमतान चौकी प्रभारी जगदीश सिंह मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। सीन आफ क्राइम की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने

मृतका के भाई अनील कुमार के बयान पर पति सेवासिंह, जेठ पूर्ण सिंह व जेठानी बबली के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज किया है। मृतका के भाई अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में जेठ पूर्ण सिंह व जेठानी बबली क भी हत्या में शामिल बताया है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।

पति के एक्सीडेंट के कारण पत्नी घर चलाने के लिए करती थी काम

सेवासिंह और तीस वर्षीय पिंकी की शादी वर्ष 2005 में हुई थी। दोनों को तीन लड़के हुए जिसकी उम्र क्रमश: सुखजिंद्र(8), अंकित(6) और अकुंश (4)वर्ष है। दो बच्चे स्कूल जाते हैं जिसमें सुखजिंद्र चौथी और अंकित दूसरी कक्षा में पढ़ता है। सेवासिंह का करीब दो वर्ष पहले एक्सीडेंट हो गया था। हादसे के बाद पति की टांग टूट गई, जिसके चलते वह काम करने में असमर्थ था। घर का बोझ और बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने के लिए ही पिंकी ने घर से बाहर कदम रखा और काम करना शुरू किया। लेकिन कुछ समय बाद पिंकी के पति इसका विरोध करने लगा जिसके चलते अकसर दोनों में झगड़ा होने लगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।