the rest sought - Sach Kahoon Hindi

नहर से युवक का शव बरामद, शेष की तलाश
बाइक पर ससुराल से लौट रहे युवक के पत्नी व तीन बच्चों सहित नहर में गिरने का मामला

बीकानेर से आई एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम खंगाल रही नहर

हनुमानगढ़, सच कहूँ न्यूज। मोटरसाइकिल पर ससुराल से लौट रहे युवक के पत्नी व तीन बच्चों सहित इंदिरा गांधी नहर में गिरने के मामले में मंगलवार को दूसरे दिन युवक प्रभुराम मेघवाल (32) निवासी भूनावाली ढ़ाणी का शव बरामद हो गया। प्रभुराम का शव नहर में गिरने की जगह से करीब 200 मीटर दूर बरामद हुआ। शव पानी के ऊपर आ गया। नहर में गिरी प्रभुराम की पत्नी बनारसी देवी (30) के अलावा पुत्री अंकिता (7), कुमकुम (4) व पुत्र साहिल (2) का पता नहीं लग पाया था। इनकी तलाश जारी थी। इससे पहले मंगलवार को बीकानेर से राज्य आपदा प्रतिसाद बल राजस्थान (एसडीआरएफ) की रेस्क्यू टीम ने प्लाटून कमांडर वसीम के नेतृत्व में रावतसर थाना क्षेत्र के मोधूनगर के पास इंदिरा गांधी नहर की आरडी 84 के पास से नहर खंगालने का कार्य शुरू किया।

एसडीआरएफ की टीम में शामिल करीब बीस सदस्य नहर खंगाल रहे थे कि करीब 11 बजे प्रभुराम का शव पानी के ऊपर तैरता नजर आया। इस पर टीम ने शव को नहर से बाहर निकाल लिया। उधर, मंगलवार को रावतसर के पुलिस अधीक्षक दुर्गपाल सिंह, रावतसर थाना प्रभारी मोहम्मद अनवर व सहायक उप निरीक्षक सुखपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल मौजूद रहा। इसके अलावा प्रभुराम के परिजनों के अलावा काफी तादाद में ग्रामीण भी नहर किनारों पर डटे रहे।

बाइक पर बैठाकर गांव भैरूसरी से अपने गांव के लिए हुआ था रवाना

रावतसर थाना प्रभारी मोहम्मद अनवर के अनुसार अभी तक की पड़ताल में यह बात सामने आई है कि प्रभुराम किसी परेशानी के चलते पत्नी व बच्चों सहित नहर में बाइक सहित कूदा है न कि वे बाइक के अनियंत्रित होकर नहर में गिरे हैं। यद्यपि प्रभुराम के ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि प्रभुराम रविवार को हंसी-खुशी अपनी पत्नी व बच्चों को बाइक पर बैठाकर गांव भैरूसरी से अपने गांव के लिए रवाना हुआ था। किस कारण से उसने नहर में छलांग लगाई इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने प्रभुराम के शव को कब्जे में लेकर रावतसर के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

इस संबंध में मृतक प्रभुराम के ससुर ओमप्रकाश (60) पुत्र गाजीराम मेघवाल निवासी भैरूसरी ने रावतसर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। गौरतलब है कि भूनावाली ढ़ाणी तहसील हनुमानगढ़ निवासी प्रभुराम मेघवाल का ससुराल रावतसर तहसील के भैरूसरी गांव में है। रविवार सुबह ससुराल पहुंचा प्रभुराम अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ ससुराल से अपने गांव जाने के लिए रवाना हुआ था।

कुछ देर बाद ही पुलिस को सूचना मिली कि बाइक पर सवार पांच जने चक मोधूनगर के पास से निकलने वाली इंदिरा गांधी नहर की आरडी 84 पर स्थित पुलिया के पास बाइक सहित नहर में गिर गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को नहर में उतार बाइक सवारों की तलाश शुरू करवाई। सोमवार को पुलिस को गिरने की जगह से कुछ दूरी पर प्रभुराम की बाइक नंबर आरजे 31 एसके 9011 बरामद हो गई। इस पर नहर में गिरने वालों की पहचान प्रभुराम, उसकी पत्नी व बच्चों के रूप में हुई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।