Unemployment: country towards explosive state - Sach Kahoon Hindi

बेरोजगारी: विस्फोटक स्थिति की ओर देश
भारत विकासशील के साथ युवाओं का देश है जिनकी आबादी के आधे से ज्यादा लोग युवा के गिनती में आते हैं। युवा ही ऐसे ताकत होते हैं,जो देश के विकास में अहम भागीदारी निभाते हैं। देश में ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि युवाओं के दम पर ही देश को विकसित बनाया जा सकता है। लेकिन जिस युवा पीढ़ी के बल पर भारत विकास के पथ पर दौड़ने का दंभ भर रहा है,वह दुर्भाग्य से इन दिनों बेरोजगारी नामक बीमारी ले लड़ती दिख रही है। भारत एक विकासशील देश की गिनती में आता है जिसकी प्राथमिकता देश को विकसित बनाने की है जिसमें अहम भागीदारी युवा पीढ़ी की है।

लेकिन देश के युवा तबके में बढ़ती बेरोजगारी गंभीर समस्या के रूप में देश में उभर रही है। हाल ही के आंकड़ों को मध्यनजर रखने पर पता चलता है कि देश के अधिकांश युवा बेरोजगार हैं,सबसे ज्यादा चिंतन करने का विषय यह है कि पढ़े लिखे युवाओं की तादाद सबसे ज्यादा है। बेरोजगारी की चिंता हर छात्रों के चेहरे पर मायूसी से देखी जा सकती है। जहां एक ओर युवा पीढ़ी रोजगार ना मिलने पर तंग नजर आ रहे हैं वहीं पर पांच साल बहुमत वाली सरकार ने युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रही है। ऐसे में सवालों के घेरे में हम बहुमत वाली सरकार को ले सकते हैं जिन्होंने पांच साल रोजगार सृजन बहुत ही कम किए।

ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि क्या देश में अच्छे दिन बेरोजगारी को बढ़ा कर लाई जाएगी?या फिर आरोप प्रत्यारोप राजनीति और जुमलेबाजी करके इतने बड़े देश में अच्छे दिन लाए जा सकते हैं?क्या सम्पूर्ण देश बेरोजगारी विस्फोट की ओर है? भारत देश में बेरोजगारी कोई नई बीमारी नही है आजादी के बाद से ही देश के में बेरोजगारों की संख्या बढ़ती गयी और आजतक रुकने का नाम नही ले रही है। हमारा देश जो कृषि प्रधान कहा जाता इसकी सबसे बड़ी विडंबना यह है कि देश में कृषि मानसून कर निर्भर रहती है। रोजगर सृजन हमारे यहाँ कृषि में ना के बराबर हुई गौर करने की बात है कि सबसे ज्यादा बेकरी कृषि क्षेत्र में ही पाई जाती है। देश के सरकार ने भी कोई मतबूत कदम अपने किसान और कृषि क्षेत्र के लिए नही उठा पाई जिस कारण से देश में बेकरी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती चली गयी। आज भी कृषि में बेरोजगारी ऊंचे स्तर में पहुँची हुई है। देश में जुमले को खूब रोजगार मिल हुआ है। क्या यही अच्छे दिन की पहचान होती है?

बेरोजगारी की बात शुरू होते ही सबसे पहले सिर जनसंख्या पर फोड़ा जाता है। अगर बेरोजगारी के मुख्य कारणों को देखा जाए तो स्पष्टत: जनसंख्या में वृद्धि और तकनीकों में उन्नति का ना होना दिखता है। जनसंख्या विस्फोट के कारण देश के सरकार ने अपने संसाधन में बढ़ोतरी अपनी जनसंख्या के अनुसार करने में नाकाम रही हैं। लगातार देश विकास की गति पर बढ़ता रहा लेकिन बेरोजगारी की समस्या और ही गहराती चली गई। आज देश के अधिकांस युवा अपने रोजगार खोजने में अपने हिम्मत हार चुके हैं। कई छात्र अवसाद में आकर जीवन खो बैठे हैं आखिर उनके पास रास्ते ही बंद होते प्रतीत होते हैं। क्या ऐसे हालात में देश के विकास को देखा जा सकता है?

बरोजगारी की बात की जाए वहाँ शिक्षा सबसे अहम मुद्दा दिखता है। किसी भी देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति उस देश की शिक्षा पर निर्भर करती है। शिक्षित समाज ही आगे बढ़ता है। अच्छा शिक्षा के बगैर बेहतर भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती अगर देश की शिक्षा अच्छी है,तो उस देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

ये बात सही है कि आजादी के बाद देश में सबसे ज्यादा शासन कांग्रेस का रहा। मोदी सरकार ने सत्ता में पांच साल गुजारे हैं लेकिन मोदी ने खुद 2014 लोकसभा चुनाव से पहले लोगों को अच्छे दिन का सपना दिखाया था। मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, बुलेट ट्रेन, ‘स्टार्ट अप इंडिया’ योजना ये सभी कानों को सुनने में अच्छे लगते हैं। लेकिन पहले युवाओं को बेरोजगारी से मुक्ति चाहिए। जिनमें सरकार पांच सालों में नाकाम रही है।

-निलेश मेहरा

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।