Trust - Sach Kahoon Hindi

श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र होगा राम मंदिर ट्रस्ट का नाम होगा
लोकसभा में पीएम मोदी ने किया ऐलान |

बोले-सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुरूप तैयार की योजना

नई दिल्ली। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि रामजन्मभूमि से जुड़ा मुद्दा मेरे दिल के बहुत करीब है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार वृहद योजना तैयार की जा रही है। वे लोकसभा में बजट सत्र 2020 के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने राम मंदिर से जुडे न्यास (Ram temple trust) का भी ऐलान कर दिया। मोदी ने कहा कि ट्रस्ट का नाम- श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र होगा। और यह इससे जुड़े सभी फैसले लेने में स्वतंत्र होगी।

‘सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ जमीन देने पर सहमत’

पीएम ने जानकारी दी कि अयोध्या में अधिग्रहित 67 एकड़ जमीन राम मंदिर ट्रस्ट को दी गई है। पीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश, अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के निदेर्शानुसार सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ जमीन देने पर सहमत हो गया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला राम मंदिर के पक्ष में दिया था। इसने सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन देने को भी कहा था। आज सुबह, एक बैठक में, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुरूप बड़े फैसले लिए गए हैं।

कोर्ट ने ये दिया था फैसला

9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसले देते हुए एक सदी से अधिक पुराना मामला सुलझाया था।

अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।

साथ में पवित्र नगरी में मस्जिद के लिए पांच एकड़ वैकल्पिक जमीन देने का आदेश दिया।

विवादित 2.77 एकड़ जमीन अब केंद्र सरकार के रिसीवर के पास रहेगी।

जो इसे सरकार द्वारा बनाए जाने वाले ट्रस्ट को सौंपेंगे।

केन्द्र को मंदिर निर्माण के लिए तीन महीने के भीतर एक ट्रस्ट बनाने के दिए थे निर्देश।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सिद्धू ने दिलवाया विश्वास, मालेरकोटला को बनाएंगे जिला
ईद-उल-फितर: विशेष तौर पर पहुंचे वित्त मंत्री बादल व नवजोत सिद्धू

बजट से मुस्लिम भाईचारे के लिए 1 करोड़ की राशि का ऐलान

मालेरकोटला/संगरूर (सच कहूँ न्यूज)। ईद-उल-फितर के पवित्र त्योहार के अवसर पर मालेरकोटला ईदगाह में विशेष तौर पर बधाई देने के लिए पहुंचे वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने समूह मुस्लिम भाईचारे सहित पंजाब की जनता को ईद की बधाई दी। मनप्रीत सिंह बादल ने ईदगाह के लिए पंजाब सरकार की तरफ से एक करोड़ों रुपये देने का एलान किया।

बजट से मिलेगा पैसा

कांग्रेस सरकार के पहले बजट में मुस्लिम भाईचारे के लिए बड़ी सुविधाएं देने का एलान किया गया है, जिसमें मालेरकोटला में उर्दू अकादमी के लिए 3 करोड़ रुपये, पंजाब में कब्रिस्तान के लिए 10 करोड़ रुपये व विभिन्न भलाई स्कीमों का लाभ भी शामिल होगा। उन्होंने अपील की कि खुद बेशक एक वक्त की रोटी कम खा ली जाए, किंतु अपने बच्चों को उच्च शिक्षा जरूर मुहैया करवाई जाए।

सिद्धू देंगे 50 लाख

कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मुसलमान भाईचारे को बधाई देते जहां ईदगाह के लिए अपने फंड से 50 लाख रुपये देने का एलान किया, वहीं कांग्रेस सरकार की तरफ से मालेरकोटला को जिला बनाए जाने का विश्वास दिलाया। मालेरकोटला में सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए कांग्रेस सरकार की तरफ से किया गया वादा भी जरूर पूरा किया जाएगा। सिद्धू ने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस सरकार में मुस्लिम भाईचारे का पूरा मान-सम्मान यकीनी बनाया जाएगा। ईद का पवित्र त्योहार प्रेम व आपसी भाईचारे का पैगाम लेकर आता है व सभी को आपसी सांझ से रहकर लोक सेवा प्रति समर्पित होना चाहिए।

मंत्री सुल्ताना ने किया धन्यवाद

लोक निर्माण मंत्री रजिया सुल्ताना ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल की तरफ से बजट में मुस्लिम भाईचारे के लिए महत्वपूर्ण फैसलों के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने मुस्लिम भाईचारे को ईद-उल-फितर की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से मालेरकोटला को जिला बनाने का किया वादा जल्द ही पूरा किया जाएगा। रजिया सुल्ताना ने कहा कि यह पवित्र त्योहार आपसी भाईचारा, हमदर्दी व सांझ का प्रतीक है।

गणमान्यजों का सम्मान

कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, राज्य मंत्री रजिया सुल्ताना को इंतजामिया कमेटी ईदगाह सहित विभिन्न संस्थाओं ने सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीजीपी ह्यूमन राइट्स मोहम्मद मुस्तफा, डिप्टी कमिश्नर अमरप्रताप सिंह विर्क, एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू, एसडीएम मालेरकोटला प्रीति यादव, सहायक कमिश्नर दीपजोत कौर, मोहम्मद रफी आदि उपस्थित थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राजनीति: अब परिवारवाद के भरोसे अकाली दल
राजनीति बादल परिवार के पास चार विधानसभा व एक लोक सभा सीट

कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने किया किनारा

10 उम्मीदवार अकाली दल के वरिष्ठ नेताओं के परिवारिक सदस्य हैं

ChandiGarh, Ashwani Chawla: पंजाब विधान सभा चुनावों में परिवारवाद प्रभावी है। इससे पहले कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने परिवारवाद के रूझान को सिरे से नकार दिया है। वहीं यदि हम सत्तापक्ष अकाली दल की बात करें तो इस पार्टी में परिवारिक सदस्यों को टिकट देने का सबसे ज्यादा रूझान है। यही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें पिता-पुत्र, जीजा-साला व दामाद को टिकट देने की पुरानी रीत चलती आ रही है। इस रीत में कई नेताओं के घरों की पुत्रवधू भी शामिल है।

शिरोमणी अकाली दल में बादल परिवार एकमात्र ऐसा परिवार है, जिसके पास 4 विधान सभा सहित एक लोक सभा सीट भी है। बादल परिवार के बाद मौजूदा 4 सांसदों ने अपने पुत्रों व एक सांसद ने अपने भाई को टिकट दिलवाई है। मौजूद कैबिनेट मंत्री तोता सिंह खुद व अपने पुत्र को टिकट दिलवाने में कामयाब रहे।

कांग्रेस ने किया किनारा

शिरोमणी अकाली दल में परिवारवाद इस कद्र प्रभावी हो चुका है कि आगामी विधानसभा चुनावों में बादल परिवार विरोधी पार्टियों के निशाने पर आ सकता है, क्योंकि कांग्रेस प्रधान अमरेन्द्र सिंह इसका ऐलान कर चुके हैं कि कांग्रेस में एक परिवार में एक को ही टिकट दी जाएगी। चाहे कोई भी कितना बड़ा नेता भी क्यों न हो। इसी ऐलान अनुसार कांग्रेस पार्टी में टिकटों की बांट की जा रही है।

परिवार को चार टिकटें

सुखबीर बादल ने अपने परिवार को 4 टिकटें दी है, जिसमें वह खुद व पिता प्रकाश सिंह बादल, पूत्रवधू हरसिमरत कौर बादल व उसके भाई बिक्रम सिंह मजीठिया को टिकट दी गई है। इसके अलावा अपने जीजा आदेश प्रताप सिंह कैरों को को पट्टी से उम्मीदवार घोषित किया है। सुखबीर बादल ने अभी तक अपने विधानसभा क्षेत्र व पिता प्रकाश सिंह बादल की सीट का ऐलान नहीं किया।

उम्मीदवारों की सूची

परिवारवाद में शिरोमणी अकाली दल के सांसद सदस्य रणजीत सिंह ब्रह्मपूरा के पुत्र रविन्द्र सिंह ब्रह्मपुरा को खडूर साहब से टिकट दी गई है, जबकि राज्य सभा मैंबर सुखदेव सिंह ढींडसा के पुत्र परमिन्दर ढींडसा को लहरागागा से उम्मीदवार बनाया गया है। परिवारवाद में आगे बढ़ते हुए सुखबीर बादल ने अपने चौथे सासंद सदस्य बलविन्दर सिंह भून्दड़ के पुत्र दिलराज भून्दड़ को सरदूलगढ़ से टिकट दी है। पांचवें सांसद सदस्य प्रेम सिंह चन्दूमाजरा के पुत्र हरिन्द्रपाल सिंह चन्दूमाजरा को सनौर हलके से उम्मीदवार बनाया गया है। इन्हीं पांचों सांसद सदस्यों ने अपने पुत्रों को टिकट दिलवाने के बाद मौजूदा कैबिनेट मंत्री तोता सिंह ने खुद धर्मकोट से टिकट प्राप्त की और अपने पुत्र बरजिन्दर सिंह मक्खन बराड़ को भी मोगा हलके से टिकट दिलाने में कामयाब हुए।

मुख्यंत्री तो लम्बी से ही उम्मीदवार होंगे लेकिन सुखबीर बादल जलालाबाद के अलावा एक सीट अन्य से चुनाव लड़ सकते हैं। यदि सुखबीर बादल ने दो सीटों से उम्मीदवार बने तो बादल परिवार के खाते 5 सीटों आ जाएंगी।

हलका                     अकाली उम्मीदवार                                        किस नेता के साथ रिश्तेदारी

जलालाबाद              सुखबीर बादल                                                  शिरोमणी अकाली दल के प्रधान व प्रकाश सिंह बादल के पुत्र

लंबी                         प्रकाश सिंह बादल                                            शिरोमणी अकाली दल के सरप्रस्त व सुखबीर बादल के पिता

मजीठा                     बिक्रम सिंह मजीठिया                                      हरसिमरत कौर बादल के भाई

पट्टी आदेश               प्रताप सिंह कैरों                                                 प्रकाश सिंह बादल के दामाद

खडूर                        रविन्दर सिंह                                                     ब्रह्मपुरा सांसद रणजीत ब्रह्मपुरा के पुत्र

लहरागागा               परमिन्द्र ढींडसा                                                 राज्य सभा सदस्य सुखदेव ढींडसा के पुत्र

सरदूलगढ़                दिलराज भून्दड़                                                 राज्य सभा सदस्य बलविन्दर भूदड़ के पुत्र

सनौर                       हरिन्द्रपाल चन्दूमाजरा                                      सांसद प्रेम सिंह चन्दूमाजरा के पुत्र

धर्मकोट                   तोता सिंह                                                          खुद कैबिनेट मंत्री

मोगा                       बरजिन्द्र सिंह बराड़                                            कैबनिट मंत्री तोता सिंह के पुत्र