Solved - Sach Kahoon Hindi
मालेरकोटला : आखिर कब सुलझेगी मालेरकोटला की ट्रैफिक समस्या?
मालेरकोटला में लगते ट्रैफिक जामों कारण शहर का बुरा हाल | Traffic Problem
मालेरकोटला(सच कहूँ/गुरतेज जोशी )। नवाबी शहर मालेरकोटला में ट्रैफिक समस्या के चलते लोगों में परेशानी दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है, शहर के बाजारों में गलत पार्किंग के चलते जहां लम्बे जाम देखने में आते हैं, वहीं स्कूलों की छुट्टी के समय रोजमर्रा की लगते जामों के कारण आम जनता परेशान हो चुकी है, स्थानीय दिल्ली गेट में मौजूद बैंकों और उर्दू अकैडमी के आगे पार्किंग बेढंगी होने के कारण आम जनता की मुश्किलें दिन प्रति दिन बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में स्थानीय सरहन्दी गेट पीपल वाला चौंक, लोहा बाजार जहां ट्रांसपोर्टों की मौजुदगी के कारण लगे जामों में आम जनता ही नहीं बल्कि स्कूली बच्चे भी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, वहीं किसी भी समय किसी असुखद घटना के घटने का अंदेशा सदा बना रहता है।
उल्लेखनीय है कि शहर में कई स्थानों पर प्रशासन की ओर से बोर्ड लगाए हुए हैं कि प्रात:काल 7 बजे से शाम 7 बजे तक शहर में भारी ट्रैफिक की मनाही है परंतु सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाकर बड़ी गाड़ियां व भारी वाहन शहर में बिना किसी रोक टोक से घुमते फिरते हैं जिस पर प्रशासनिक कार्रवाई की तुरंत जरूरत है। इनको कभी भी ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों ने नहीं रोका और कभी भी चालान नहीं काटा।
लोगों की मांग है कि इस समस्या का जल्दों से जल्द हल निकाला जाये। उक्त समस्या के हल के लिए शहरी प्रशासन व ट्रैफिक पुलिस के तुरंत दखल की जरूरत है, इस सम्बन्धित आम जनता के साथ बातचीत की गई तो समाज सेवीं बेअंत किंगर ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस मालेरकोटला ट्रैफिक को कंट्रोल करने में नाकाम सिद्ध हो रही है, जिसका कारण प्रशासनिक ढील है।
क्या कहना है ट्रैफिक इंचार्ज का |Traffic Problem
इस संबंधी जब ट्रैफिक इंचार्ज मालेरकोटला करनजीत जेजी के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि शहर में वाहनों की बहुतायत के कारण व स्थानीय जरग चौक में पुल बनने कारण ट्रैफिक की समस्या आ रही है, उन्होंने कहा कि वह ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के चालान भी काटते हैं।
क्या कहना है एसएसपी मालेरकोटला का | Traffic Problem
एसएसपी बराड़ ने बात करते बताया कि पुलिस की ओर से जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है।
स्कूली बच्चों को ट्रैफिक नियमों संबंधी जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इन बच्चों की उम्र 16 से 18 साल है।
इन्होंने करीब बड़ी उम्र तक वाहन चलाने हैं।
इन बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी होनी अति जरूरी है।
जब पत्रकारों ने चौंक में लगे फ्लेक्सी बोर्डों और बैंकों आगे रास्ता रोकते वाहनों की तरफ उनका ध्यान करवाया
उन्होंने कहा कि जल्दी ही कार्यकारी अधिकारी के साथ बातचीत करके इस समस्या को दूर किया जाएगा।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
बेंगलुरु (एजेंसी)। आध्यात्मिक गुरु और ‘आर्ट ऑफ़ लिविंग फॉउंडेशन’स्थापक श्री श्री रवि शंकर ने कहा कि, बाबरी मस्जिद/राम जन्म भूमि के विवाद का हल अदालत के बजाए इसके बाहर निकाला जाना चाहिए ये। इस मुद्दे पर फ़िलहाल सुप्रीम कोर्ट में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 2010 के फैसले के ख़िलाफ़ चार सिविल सूट में दायर 13 अपीलों की सुनवाई चल रही है। इस मामले को तीन जजों की खंडपीठ सुन रही है जिसमें चीफ़ जस्टिस दीपक मिश्रा और जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस अब्दुल नाज़ीर शामिल हैं।
मुक़दमे की सुनवाई तेज़ी से हो रही है। समझा जाता है कि अक्टूबर में अपने रिटायरमेंट से पहले मुख्य जस्टिस दीपक मिश्रा इस पर फ़ैसला सुना सकते हैं। 62 वर्षीय योग गुरु अदालत के बाहर पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश के सिलसिले में हिन्दू और मुस्लिम नेताओं से मिलते रहे हैं। बेंगलुरु के पास ‘आर्ट ऑफ़ लिविंग’ के अपने आश्रम में बीबीसी से एक ख़ास मुलाक़ात में उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रंग ला रही हैं। उनका दावा है कि उन्होंने मुस्लिम समुदाय के 500 मज़हबी नेताओं और बुद्धिजीवियों से मुलाक़ात की है जो उनके सुझाव से सहमत हैं। लेकिन मुक़दमे के एक ख़ास पक्ष सुन्नी वक्फ़ बोर्ड की हमेशा से ये दलील रही है कि वो केवल अदालत के फ़ैसले को ही स्वीकार करेगा।
पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी
दो महिलाओं सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों से प्रयोग में लाए हथियार व गाड़ी बरामद
Barnala, Jiwan RamGarh/Jasveer Singh:  बरनाला पुलिस ने बीते दिनों हुई दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। इन मामलों में दो महिलाओं सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ़्तार करके उनसे वारदात के समय इस्तेमाल किए गए हथियार व एक गाड़ी बरामद की गई है। कॉन्फ्रÞेंस दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रमुख गुरशरनदीप सिंह ग्रेवाल, एसपी(डी) स्वर्ण सिंह खन्ना और डीएसपी.(डी) हर्षपाल सिंह ने बताया कि पहले मामले में 25 दिसंबर को मौड़ नाभा में एक प्लाट में हमीर सिंह पुत्र चन्नण सिंह निवासी मौड़ नाभा का शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भतीजे दर्शन सिंह पुत्र लखवीर सिंह के बयानों पर थाना सहिणा में गांव की ही दलजीत कौर पत्नी बलजिन्द्र सिंह और उसके पति बलजिन्दर सिंह पुत्र चन्द सिंह निवासी जानी पत्ती मौड़ नाभा और कुलवंत सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी कांगड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
उप कप्तान रछपाल सिंह के नेतृत्व में मुख्य अधिकारी थाना सहिणा सहित पुलिस पार्टी की ओर से की गई जांच दौरान यह सामने आया कि हमीर सिंह के दलजीत कौर के साथ संबंध सही नहीं थे। दलजीत कौर, बलजिन्दर सिंह और कुलवंत सिंह ने मिलकर घर आए हमीर सिंह पर लकड़ के बाले से हमला कर दिया, जिस कारण उसका मनका टूटने से उसकी मौत हो गई। इस उपरांत दोषियों ने उसे गांव में ही एक खाली प्लाट में ले जाकर फैंक दिया। उन्होंने बताया कि दोषियों से वारदात में इस्तेमाल किया गया लकड़ का बाला भी बरामद कर लिया है।
इसी तरह दूसरे मामले में धनजीत सिंह उर्फ धन्ना जो 14 दिसंबर से घर से लापता हो गया था और इस सम्बन्धित थाना तपा में उसकी पत्नी की ओर से अपने पति की गुमशुदगी रिपोर्ट में किसी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। मृतक का शव 24 दिसंबर को ढिल्लवां की ड्रेन में से मिला था। इस उपरांत पुलिस ने हत्या मामले की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक की पत्नी और उसके साथी को गिरफ़्तार किया है। मामले के पृष्टभूमि अनुसार धनजीत सिंह उर्फ धन्ना जो घर से लापता हो गया था, का ढिल्लवां गांव की ड्रेन से शव मिलने पर पुलिस ने गहराई से जांच की तो सामने आया कि मृतक की पत्नी स्वर्णजीत कौर के गुरप्रीत सिंह उर्फ तोता पुत्र दिलबाग सिंह निवासी दबड़ीखालां थाना जैतो (जिला फरीदकोट) के साथ अनैतिक संबंध थे। जिसके चलते मृतक की पत्नी ने अपने साथी गुरप्रीत सिंह के साथ मिलकर 14 दसबंर की रात को धनजीत सिंह को नशीली गोलियां खिला कर बेहोशी की हालत में उसका गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस उपरांत दोषियों ने धनजीत सिंह के शव को बांध कर गांव ढिल्लवां के नजदीक से गुजरती ड्रेन में फेंक दिया। पुलिस ने गुरप्रीत सिंह उर्फ तोता की ओर से वारदात के समय इस्तेमाल की गई गाड़ी नंबर पीबी 59 – 0107 भी बरामद कर ली। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके साथी को गिरफ़्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों मामलों को सुलझाने में एसएचओ तपा विनोद कुमार, एसएचओ सहिणा जगतार सिंह और अमनदीप सिंह सहित पुलिस पार्टी की ओर से अहम रोल निभाया गया है।