Uttarakhand: 8 foreign troops clash missing - Sach Kahoon Hindi

उत्तराखंड : 8 विदेशी पर्वतारोहियों का दल लापता
पर्वतारोहियों को ढूंढने के लिए प्रशासन ने किया तेज अभियान

हेलीकाप्टर से ढूंढा जा रहा है पर्वतारोहियों को

यह दल 25 मई से लापता, इस दल 12 सदस्य है

नैनीताल (एजेंसी)। हिमालय की पर्वत श्रृंखला नंदा देवी के अभियान पर गए विदेशी पर्वतारोहियों का एक दल लापता हो गया है। इस दल का पिछले छह दिन से कोई अता-पता नहीं है। पर्वतारोहियों के इस दल को ढूंढने के लिए शासन एवं प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। सरकार की ओर से पर्वतारोहियों को ढूंढने के लिए हेलीकाप्टर का भी सहारा लिया जा रहा है। सीमांत पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने शनिवार को बताया कि विदेशी पर्वतारोहियों का यह दल पिछले 25 मई से लापता है। इस दल में 12 सदस्य थे जिनमें से चार वापस लौट आए हैं और शेष आठ का कोई अता-पता नहीं है।

दल में सात पर्वतारोही विदेशी हैं और एक भारतीय है। यह दल 10 मई को नंदा देवी पर्वतारोहण के लिए निकला था। दल को 25 मई को नंदा देवी चोटी के अभियान को पूरा कर वापस अपने आधार शिविर में लौटना था। इस घटना की जानकारी मिलते ही पिथौरागढ़ जिला प्रशासन तुरंत ही हरकत में आ गया। जिला प्रशासन की ओर से मुनस्यारी से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक दल को तुरंत मौके के लिए रवाना कर दिया गया। इसमें 10 सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा राज्य आपदा प्रबंधन की एक टीम को भी आवश्यक उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना किया गया है। इस दल में दो चिकित्सकों एवं मेडिकल विभाग के अन्य सहायक कर्मियों को भी शामिल किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि पर्वतारोहियों को खोजने के लिए हवाई अभियान भी चलाया जा रहा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।