tournament - Sach Kahoon Hindi

डब्ल्यूटीए ने जुलाई में होने वाले चार टूर्नामेंट स्थगित किए
वाशिंगटन (एजेंसी)। महिला टेनिस की शीर्ष संस्था डब्ल्यूटीए ने जुलाई में होने वाले अपने चार टूनार्मेंटों को कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए शुक्रवार को स्थगित करने का फैसला किया। कोरोना वायरस को देखते हुए दुनियाभर में टेनिस सहित सभी खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई हैं। डब्ल्यूटीए के प्रवक्ता ने कहा, ‘डब्ल्यूटीए के 12 जुलाई से बस्ताद, लुसाने, बुकरेस्ट और जुमार्ला में होने वाले टूनार्मेंट कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए निलंबित किए जाते हैं। प्रवक्ता ने कहा, ‘हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है लेकिन हम मेडिकल विशेषज्ञों के साथ लगातार चर्चा करते रहेंगे और डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट कराने की हरसंभव कोशिश करेंगे। हम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दूसरा सेमीफाइनल हुआ टाई
बॉल आउट से 3-2 के अंतर से जीती जयपुर

बेस्ट थ्री होंगे फाइनल, 20 से होंगे शुरु

सिरसा। द्वितीय एसएसजी (अंडर-14) ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मंगलवार को शाह सतनाम जी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। खराब मौसम के चलते संस्कारम क्रिकेट अकादमी झज्जर व स्पोटर््स थ्रोन क्रिकेट अकादमी जयपुर के बीच 15-15 ओवर का मैच हुआ। लेकिन वह भी टाई हो गया। जिसके पश्चात बॉल आउट से स्पोटर््स थ्रोन क्रिकेट अकादमी जयपुर की टीम 3-2 से विजयी बनी और फाइनल में प्रवेश किया। बेस्ट थ्री के तहत फाइनल में तीन मैच होंगे और जो टीम 2 मैच जीतेगी वहीं टूर्नामेंट की विजेता बनेंगी।

दूसरे सेमीफाइनल में मुख्यातिथि के रूप में रोहतक से एसजीएफआई के सिलक्टर कुलबीर हुड्डा ने शिरकत की

मैन ऑफ द मैच बने जयपुर के अशोक को ट्राफी देकर सम्मानित किया।

दिपांशु शर्मा ने 17 बॉल पर 30 रन बनाए

इस मौके परमंगलवार को दूसरे सेमीफाइनल मैच में संस्कारम क्रिकेट अकादमी झज्जर के कप्तान अक्षय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 138 रन बनाए। जिसमें आदित्य ने 25 गेंद पर 33, शुभम सिंह ने 25 गेंद पर 32 व दिपांशु शर्मा ने 17 बॉल पर 30 रन बनाए।

स्पोटर्स थ्रोन क्रिकेट अकादमी जयपुर के खिलाडिय़ों ने शानदार फील्डिंग करते हुए ।

झज्जर के आदित्य व  शुभम सिंह को रन आउट किया।

वहीं रोहन राजबहार व दिग्विजय सिंह राजपूत ने एक-एक विकेट लिया।

जयपुर की टीम निर्धारित ओवरों में 138 रन पर ही सिमट गई

लक्ष्य का पीछा करने उतरी  स्पोटस थ्रोन क्रिकेट अकादमी जयपुर की टीम निर्धारित ओवरों में 138 रन पर ही सिमट गई और मैच टाई हो गया। लेकिन इसके पश्चात बॉल आउट से जयपुर की टीम 3-2 से विजेता बनी और फाइनल में प्रवेश किया। जयपुर की ओर से अशोक व कप्तान आकाश छेजरा ने क्रमश: 43 व 27 रनों का योगदान दिया। झज्जर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए श्ुाभम सिंह ने 3 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट, लक्ष्य ने 1 ओवर में 5 रन देकर दो विकेट व यशदीप अहलावत ने 1 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट लिया।

फरीदाबाद को हराकर शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी ने किया फाइनल में प्रवेश
दूसरे सेमीफाइनल में आज भिड़ेंगी जयपुर व झज्जर

(Second semi final)

मेजबान टीम के सुखलीन बने मैन ऑफ द मैच

सच कहूँ/सुनील वर्मा सरसा। रविवार को शाह सतनाम जी (Second semi final) क्रिकेट स्टेडियम में चल रही द्वितीय एसएसजी (अंडर-14) ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला सेमीफाइनल मेजबान शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी व दा क्रिकेट गुरुकुल फरीदाबाद के बीच हुआ। जिसमें शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी ने खिलाडिय़ों के ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर यह मैच 59 रन से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी के बल्लेबाज सुखलीन सिंह मैन ऑफ द मैच रहे।

जिन्हें यह पुरस्कार चौधरी देवीलाल विश्चविद्यालय के क्रिकेट के चीफ सिलक्टरएवं जीवननगर कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. विकास मैहता ने प्रदान किया।

पर शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी के कोच राहुल शर्मा, फरीदाबाद के कोच रोहित शर्मा उपस्थित थे।

मैच में अरमान सिंह व जसदेव सिंह ने अंपायरिंग की भूमिका निभाई।

सुखलीन सिंह ने 50 बॉल में 4 चौके व 4 ही छक्कों की मदद से 61 रन बनाए

पहले सेमीफाइनल मैच में शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 187 रन बनाए। जिसमें सुखलीन सिंह ने 50 बॉल में 4 चौके व 4 ही छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। जबकि अर्श ग्रोवर व शहबाज ने क्रमश: 30 और 29 रनों का योगदान दिया। फरीदाबाद की ओर से प्रद्यूमन चौधरी ने 8 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। जबकि पारेश सहदेव व आर्यन त्रिपाठी ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दा क्रिकेट

आर्यन त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा 48 व विवेक सरकार ने 36 रन का योगदान दिया

गुरुकुल फरीदाबाद के बल्लेबाज मेजबान टीम की शानदार गेंदबाजी के आगे कही नहीं टिक पाई

निर्धारित ओवर से 4 गेंद पहले ही यानि 39.2 ओवर में 128 रन पर ढेर हो गई।

आर्यन त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा 48 व विवेक सरकार ने 36 रन का योगदान दिया।

शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी की ओर से प्रशांत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए।

8 ओवर में 22 रन देकर फरीदाबाद के महत्वपूर्ण 4 विकेट चटकाए।

संजीव ने 6.2 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए।

इस तरह पहला सेमीफाइनल मेजबान टीम ने 59 रन से जीत लिया।

दूसरा सेमीफाइनल आज

द्वितीय एसएसजी (अंडर-14) ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दूसरा सेमीफाइनल संस्कारम क्रिकेट अकादमी झज्जर व स्पोटर््स थ्रोन क्रिकेट अकादमी जयपुर के बीच होगा। इस मैच में विजेता बनने वाली टीम का फाइनल 7 जनवरी को मेजबान शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी के साथ होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

80 रन से फतेहाबाद ने हराया जींद को
फतेहाबाद के अभिमन्यू जग्गा बने मैन आफ द मैच

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। द्वितीय एसएसजी (अंडर-14) आल इंडिया क्रिकेट टूनार्मेंट के ग्यारहवें दिन शुक्रवार को एपेक्स क्रिकेट अकादमी फतेहाबाद व रॉयल क्रिकेट अकादमी जींद के मध्य मैच हुआ। जिसमें फतेहाबाद की टीम ने यह मैच 80 रन से जीत लिया। शुक्रवार को मुख्यातिथि के रूप में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डॉ. अशोक शर्मा पहुंचे। जिन्होंने फतेहाबाद की ओर से आलराउंडर प्रदर्शन करने वाले अभिमन्यू जग्गा को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर फतेहाबाद के कोच अरूण खोड, जींद के कोच रमेश खटकड़ व शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी के कोच राहुल शर्मा मौजूद थे।

मैच में अंपायरिंग जसदेव सिंह व अरमान सिंह ने की।

शुक्रवार को एपेक्स क्रिकेट अकादमी फतेहाबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। जिसमें अभिमन्यू जग्गा ने 57 बॉल में 7 चौकों की मदद से 51 रन बनाए। जबकि धनकेत व कप्तान साहिल ज्याणी ने क्रमश: 28 व 26 रनों का योगदान दिया। जींद की ओर से कार्तिक ने 8 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिए।

कप्तान रिंकू, सात्विक व दिवांशु ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट अकादमी जींद की पूरी टीम 33.1 ओवर में 126 रन पर सिमट गई।

जींद की ओर से सबसे ज्यादा दिवांशु व सात्विक ने क्रमश: 17 व 18 रन बनाए।

फतेहाबाद की ओर से कप्तान साहिल ज्याणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में 28 रन देकर 3 खिलाडिय़ों को आउट किया। जबकि अभिमन्यू जग्गा ने 5 ओवर में 12 रन देकर 2 व मोहित जापलोट ने 5 ओवर में 5 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। यह मैच फतेहाबाद की टीम ने 80 रन से जीत लिया।

शनिवार को यह टीमें होंगी आमने-सामने

शनिवार को द्वितीय एसएसजी (अंडर-14) आॅल इंडिया क्रिकेट टूनार्मेंट के बाहरवें दिन स्पोटर््स थ्रोन क्रिकेट अकादमी जयपुर व रॉयल

क्रिकेट अकादमी जींद के मध्य मैच होगा।

फरीदाबाद ने फतेहाबाद को 9 विकेट से दी शिकस्त
फरीदाबाद के खिलाडिय़ों ने शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन करते हुए 4 खिलाडिय़ों को किया रनआउट (Tournament)

लक्की खान बने मैन ऑफ दा मैच

सच कहँ/सुनील वर्मा सरसा। 9 वें दिन बुधवार को शाह सतनाम जी क्रिकेट स्टेडियम में चल रही द्वितीय एसएसजी (Tournament) (अंडर-14) ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में पुल बी का तीसरा मैच एपेक्स क्रिकेट अकादमी फतेहाबाद व दा क्रिकेट गुरुकुल फरीदाबाद के मध्य खेला गया। जिसमें फरीदाबाद की टीम शानदार फील्डिंग के बलबूते यह मैच आसानी से 9 विकेट से जीत लिया। 3 विकेट लेने वाले फरीदाबाद के लक्की खान मैन ऑफ दा मैच रहे। उन्हें यह पुरस्कार शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के स्वीमिंग कोच गुगन इन्सां ने प्रदान किया। इस अवसर पर फरीदाबाद के कोच रोहित शर्मा, फतेहाबाद के कोच अरूण खोड व शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी के कोच राहुल शर्मा मौजूद थे।

मैच में अनुप सिंह व जसदेव सिंह ने अंपायरिंग की।

एपेक्स क्रिकेट अकादमी फतेहाबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।

फतेहाबाद की पूरी टीम 25.1 ओवर में ही मात्र 81 रन पर ढ़ेर हो गई।

फरीदाबाद के खिलाडिय़ों बेहतरीन फील्डिंग का प्रदर्शन करते हुए

फतेहाबाद के ग्रवित, शिवम, धनकेत व साहिल ज्याणी सहित चार खिलाडिय़ों को रन आउट की टीम की कमर तोड़ दी।

फतेहाबाद की ओर से धनकेत ने 27 व मोहित जापलोट ने सबसे ज्यादा 16 रन बनाए।

86 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दा क्रिकेट गुरुकुल फरीदाबाद की टीम ने यह लक्ष्य 13.4 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

केशव शर्मा व यश कुमार 30-30 रन बनाए।

अभिमन्यू जग्गा ने एक ओवर में 6 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

आज इनमें होगा मुकाबला

वीरवार को द्वितीय एसएसजी (अंडर-14) ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के 10 वें दिन दा क्रिकेट गुरुकुल फरीदाबाद व रॉयल क्रिकेट अकादमी जींद के मध्य मैच खेला जाएगा। बता दें कि इस टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों की बेहतरीन 8 टीमें हिस्सा ले रही है और फाइनल  मुकाबला 7 जनवरी को होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल कने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

एशियन चैंपियनशिप में निशाना साधेगी काजल सैनी
दोहा में होने वाली प्रतियोगिता हेतु भारतीय टीम में चयन (Tournament)

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। कतर की राजधानी दोहा में होने वाली 14वीं एशियन चैंपियनशिप (Tournament) के लिए रोहतक की बेटी राइफल शूटर काजल सैनी का चयन भारतीय टीम में किया गया है। काजल इस टूर्नामेंट में महिलाओं की 50 मीटर थ्री पोजीशन तथा प्रोन इवेंट में भाग लेगी। कोच मनोज कुमार ने बताया कि काजल सैनी का चयन हाल ही में ब्राजील में हुए शूटिंग वर्ल्डकप तथा दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग में आयोजित सिलेक्शन टायल में किए गए प्रदर्शन की बदौलत किया गया है।

काजल के पिता विजय सैनी ने बताया कि बेटी की इस उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल है। काजल इन दिनों दिल्ली में चल रहे इंडिया टीम के कैम्प में कड़ा अभ्यास कर रही हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

प्रो बैडमिंटन लीग : टूर्नामेंट में पहली बार नौ टीमों के बीच होगी भिड़ंत
22 दिसंबर से होंगे मैच, 13 जनवरी तक चलेगा टूर्नामेंट

नई दिल्ली। प्रीमियर बैडमिंटन लीग के सीजन-4 के मुकाबले शनिवार से शुरू हो रहे हैं। टूर्नामेंट में पहली बार नौ (Pro Badminton League Tournament First Nine Teams Tournament) टीमें शामिल हो रही हैं। वर्ल्ड नंबर-4 स्पेन की कैरोलिना मारिन सीजन-3 में एक भी मुकाबला नहीं हारी थीं। पुणे 7 एसेस में शामिल मारिन की पहली भिड़ंत हैदराबाद हंटर्स में शामिल और वर्ल्ड नंबर-6 भारत की पीवी सिंधु से होगी। सिंधु ने रविवार को वर्ल्ड टूर फाइनल्स का खिताब जीता है। 13 जनवरी तक चलने वाले टूर्नामेंट में कुल 6 करोड़ रुपए की प्राइज मनी दी जाएगी।

सिंधु-मारिन के बीच जीत-हार का रिकॉर्ड 6-7: सिंधु और ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मारिन के बीच इंटरनेशनल टूर्नामेंट के रिकॉर्ड की बात की जाए तो दोनों के बीच अब तक 13 मुकाबले खेले गए हैं। छह बार सिंधु जबकि सात बार मारिन जीती हैं। दोनों के बीच इस साल अगस्त में हुआ पिछला मैच मारिन ने जीता था।

साइना शादी के बाद पहली बार खेलेंगी

इन दोनों के अलावा साइना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय (Pro Badminton League Tournament First Nine Teams Tournament) पर भी निगाहें होंगी। इसके अलावा चीन, ताइवान, थाईलैंड के 3-3, हांगकांग, मलेशिया, रूस, वियतनाम के 2-2 जबकि स्कॉटलैंड, स्पेन, फ्रांस, अमेरिका और नीदरलैंड के 1-1 खिलाड़ी हैं। हमारे हर खिलाड़ी की औसत कीमत 15 लाख, दक्षिण कोरिया नंबर-1 पर 90 में से सबसे ज्यादा 43 खिलाड़ी भारत के हैं। इन पर कुल 648 लाख रुपए खर्च हुए हैं। यानी हर खिलाड़ी को औसतन 15 लाख रुपए मिले। वहीं, अगर दक्षिण कोरिया के 10 खिलाड़ियों को 542 लाख मिले। यानी हर खिलाड़ी को लगभग 54 लाख रुपए। इस बैडमिंटन लीग की विजेता टीम को तीन करोड़ मिलेंगे। रनरअप को 1.5 करोड़, जबकि तीसरे व चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 75-75 लाख रुपए मिलेंगे। टूर्नामेंट में पहली बार नौ टीमों के खिलाड़ी खेलेंगे। ये टीमें दिल्ली डैशर्स, अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स, अवध वॉरियर्स, बेंगलुरू रैप्टर्स, मुंबई रॉकेट्स, हैदराबाद हंटर्स, चेन्नई स्मैशर्स, नॉर्थ ईस्टर्न, पुणे 7 एसेस हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट से वापसी करेंगे स्मिथ
मेलबोर्न (एजेंसी)। पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ प्रचलित बॉल टेम्परिंग प्रकरण के बाद ग्लोबल ट्वेंटी-20 कनाडा लीग टूर्नामेंट से क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे जहां वह बतौर मार्की खिलाड़ी खेलेंगे। दक्षिण अफ्रीका में मार्च में टेस्ट सीरीज़ के दौरान गेंद के साथ छेड़छाड़ मामले में दोषी पाए जाने के बाद न सिर्फ स्मिथ को आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान का पद गंवाना पड़ा था बल्कि उन पर एक वर्ष के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर की टीमों में खेलने पर बैन भी लगाया गया है। हालांकि उन्हें देश और दुनिया में होने वाली घरेलू क्रिकेट लीगों में खेलने की अनुमति है।

स्टार क्रिकेटर स्मिथ मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग-2018 का भी हिस्सा थे लेकिन ट््वेंटी-20 लीग से आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और बॉल टेम्परिंग के अन्य दोषी डेविड वार्नर को बाहर कर दिया गया था। ऐसे में कनाडा ट््वेंटी-20 चैंपियनशिप 28 वर्षीय क्रिकेटर के लिए क्रिकेट में वापसी का अच्छा जरिया है। स्मिथ के अलावा इस एक महीने चलने वाले टूर्नामेंट में हमवतन क्रिस लिन तथा वेस्टइंडीज़ के क्रिस गेल और पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी भी खेलने उतरेंगे। स्मिथ के साथ एक वर्ष का बैन झेल रहे पूर्व उपकप्तान वार्नर 28 जून से 16 जुलाई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में अन्य मार्की खिलाड़ी होंगे।

सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट: सानिया सेमीफाइनल, बोपन्ना क्वार्टरफाइनल में
सिनसिनाटी (एजेंसी)।भारत की सानिया मिर्जा और चीन की पेंग शुआई की चौथी सीड जोड़ी ने सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने विजयी अभियान को आगे बढ़ाते हुए महिला युगल सेमीफाइनल में जगह बना ली है जबकि रोहन बोपन्ना भी अपने जोड़ीदार के साथ पुरुष युगल क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं। भारतीय-चीनी जोड़ी ने महिला युगल क्वार्टरफाइनल मुकाबले में इरिना बेगू कैमिला तथा ओलारु रालुका की रोमानियाई जोड़ी को 6-3, 6-7, 10-3 से एक घंटे 40 मिनट तक चले तीन सेटों के कड़े संघर्ष में हराकर अंतिम

चार में जगह बना ली।

इवान डोडिग के साथ क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई

सानिया-शुआई को पहले दौर में बाई मिली थी जबकि दूसरे दौर में उन्होने लगातार सेटों में आसान जीत दर्ज की थी। चौथी सीड जोड़ी ने मैच में दो एस लगाए और चार डबल फाल्ट भी किए लेकिन विपक्षी जोड़ी ने आठ डबल फाल्ट किए जो उनकी हार का कारण बने। भारतीय-चीनी जोड़ी ने पहले सर्व पर 73 फीसदी अंक जुटाए। उन्होंने दूसरे सेट का टाईब्रेक 1-7 से गंवाया लेकिन निर्णायक सुपर टाईब्रेक में 10-3 से जीत अपने नाम की। वहीं पुरुष युगल में भी बोपन्ना ने अपना विजयी अभियान बरकरार रखा और अपने जोड़ीदार क्रोएशिया के इवान डोडिग के साथ क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली।

भारतीय-क्रोएशियाई जोड़ी ने कोलंबिया के जुआन सेबेस्टियन कबाल और इटली के फाबियो फोगनिनी की जोड़ी को 5-7 7-5 10-8 से हराकर निर्णायक सुपरटाइब्रेक में मैच जीतकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। बोपन्ना-डोडिग के सामने अब अगले मैच में ब्राजील के मार्सेलो मेलो तथा पोलैंड के लुकास कुबोत की जोड़ी होगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

महिला हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल टूर्नामेंट : भारत का सामना द. अफ्रीका से
महिला हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल टूर्नामेंट

जोहानिसबर्ग (एजेंसी)। भारतीय महिला हॉकी टीम विश्वलीग सेमीफाइनल के पूल बी के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी। रानी की अगुवाई में टीम यहां टूर्नामेंट से एक सप्ताह पहले आ गई थी जिससे तैयारियों में मदद मिली। भारतीय टीम हिमाचल प्रदेश के शिलारू में अभ्यास करके यहां आई है जिससे यहां के मौसम में खुद को ढालना आसान रहा। मुख्य कोच जोर्ड मारिज्ने ने कहा कि हमने पिछले सप्ताह अच्छा अभ्यास किया। लड़कियां जल्दी थक नहीं रही है क्योंकि हम पर्वतीय इलाके में शिविर पूरा करके यहां आए हैं। हमें आज फिर अभ्यास करना है।

भारतीय टीम ने इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ भी दो अभ्यास मैच खेले। उन्होंने कहा कि दोनों टीमें काफी आक्रामक हॉकी खेलती है लिहाजा उनके खिलाफ अभ्यास अच्छा रहा। मेरा मानना है कि दक्षिण अफ्रीका का खेल आयरलैंड की तरह है। हमने उसके खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया। हमें अनुशासित हॉकी खेलनी होगी और अगर ऐसा कर सके तो प्रदर्शन अच्छा होगा। भारत के पूल में चिली, अमेरिका, अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका है। दक्षिण अफ्रीका और चिली रैंकिंग में भारत से नीचे है लेकिन अमेरिका और अर्जेंटीना से टीम को बड़ी चुनौती मिलेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सुपरसिक्स मुकाबलों में झुंझनू और भिवानी बना विजेता
प्रथम अंडर-14 आॅल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का 12वां दिन

Sirsa, Sunil Verma: शाह सतनाम जी क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे प्रथम अंडर-14 आॅल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के 12वें दिन बुधवार को सुपर सिक्स मुकाबलों में पहला मैच शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी बी टीम व झुंझनू के मध्य खेला गया, जिसमें झुंझनू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। झुंझनू की टीम 30 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए, जिसमें टीम के खिलाड़ी यश ने 48 बॉल में चार चौकों की मदद से 43 रन व पंकज ने 39 बॉल में तीन चौकों की मदद से 36 रन बनाए।

वहीं शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी बी टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए जसमीत ने 6 ओवर में 19 रन देकर दो खिलाड़ियों को आउट किया। वहीं विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी बी टीम 25 ओवर में 80 रन बनाकर आॅलआउट हो गई, जिसमें सुखविन्द्र ने 28 बॉल में 16 रन बनाए। वहीं झुंझनू की ओर से रोहित ने 6 ओवर में एक मैडन ओवर डालते हुए 10 रन देकर तीन खिलाड़ियों को आउट किया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच मीत अकादमी श्री गुरुसर मोडिया व भिवानी के मध्य खेला गया।

भिवानी की पूरी टीम 39.1 ओवर में 247 रन बनाकर आॅलआउट हो गई, जिसमें गिब्स ने 71 बॉल में 1 सिक्स, 19 चौके लगाते हुए 89 रन बनाए। वहीं उज्ज्वल ने 23 बॉल में 29 रन बनाए। मीत अकादमी श्री गुरुसर मोडिया की ओर से साहिल ने 8 ओवर में दो मैडन ओवर डालते हुए 26 रन देकर तीन विकेट लिये। वहीं सन्नी ने 8 ओवर में 40 रन देकर तीन खिलाड़ियों को आउट किया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीत अकादमी की टीम 210 रन बनाकर आॅलआउट हो गई, जिसमें दिनेश ने 67 बॉल में 115 रन बनाए, जिसमें 11 सिक्स व 9 चौके शामिल हैं। भिवानी की ओर से जोगिन्द्र, संगीत और मनजीत ने दो-दो विकट झटके। इस मौके पर शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के स्पोर्ट्स इंचार्ज चरणजीत इन्सां, बीसीसीआई के लेवल वन कोच लखविन्द्र सिंह, कोच अभिजीत शर्मा, राहुल शर्मा, जसकरण इन्सां, बृजभूषण शर्मा, कुलदीप, अजमेर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।