Do not lie anywhere - Sach Kahoon Hindi

कहीं लग न जाए लू , गर्मी में रहें जरा बच के
इस बार गर्मी कुछ ज्यादा ही प्रकोप दिखा रही है। उत्तर भारत के कई शहरों में पारा 47 पार जा पहुंचा है। सूरज के तल्ख मिजाज ने इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी झुलसा दिया है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहाड़ी इलाकों की ओर रूख करने लगे हैं। इसलिए जितना हो सके गर्मी से बचने की कोशिश करें। हम कुछ छोटे-छोटे किन्तु महत्त्वपूर्ण व घरेलू उपाय आजमा कर गर्मी का आनंद ले सकते हैं। हालांकि घरेलू उपचार प्रकृतिक होते हैं और इनके साइडइफैक्ट्स की आशंका न के बराबर होती है, फिर भी किसी भी नुस्खे को उपयोग करने से पहले अपनी त्वचा के प्रकार को जान लें। हो सके तो इस बारे में किसी एक्सपर्ट से भी सलाह ले लें। प्रस्तुत हैं गर्मी से

बचाव के घरेलू व आसान उपाय:-

गर्मियां आते ही कई मौसमी बीमारियां आपको घेर लेती हैं। अपने खान-पान पर जरा सा ध्यान देकर आप कई तरह की परेशानियों से बच सकते हैं। सदिर्यों के मुकाबले गर्मियों के मौसम में पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। गर्मियों में ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए। इसका आपके हाजमे पर बुरा असर पड़ता है। आप फूड पॉयजनिंग के शिकार भी हो सकते हैं। गर्मियों में खाना हल्का व आसानी से पचने वाला होना चाहिए। इस मौसम में हमारे शरीर को पानी की सबसे ज्यादा जरुरत होती है। ऐसे में हमेशा अपने साथ पानी की बोतल रखनी चाहिए और थोड़े-थोड़े अंतराल पर पानी पीते रहना चाहिए। इसके अलावा मौसमी फलों का सेवन भी जरूरी है। तरबूज, खरबूज, आम, लीची आदि फलों के सेवन से आपके शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनी रहती है। आइए जानें गर्मियों में कैसा हो आपका आहार।

ताजा खाएं, स्वस्थ रहें:-

गर्मियों में कभी भी बासी भोजन नहीं खाना चाहिए। हमेशा ताजा भोजन ही खाएं। इस मौसम में सब्जी, दालें जल्द खराब हो जाती हैं। इसके अलावा गर्मियों में सुपाच्य भोजन ही करना चाहिए। ज्यादा गरिष्ठ भोजन इस मौसम में नुकसानदेह हो सकता है।

भूखा नहीं रहें:-

गर्मियों में देर तक बिना खाना खाए नहीं रहना चाहिए। इससे आपके शरीर में जरुरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। थोड़ी- थोड़ी देर पर हल्का भोजन करते रहना चाहिए। इससे आप एक साथ ज्यादा खाना खाने से बच सकते हैं।

मौसमी फलों का सेवन:-

गर्मी में मौसमी फलों का सेवन आपके शरीर में ताजगी बनाए रखता है। इसलिए तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी,फालसा, संतरा, अंगूर व लीची खाना फायदेमंद है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। और साथ ही आपको गर्मियों में स्वस्थ रखने के लिए जरुरी पोषक तत्वों की भी पूर्ति हो जाती है।

कम करें चाय व कॉफी का सेवन:-

गमिर्यों में पेय पदार्थों का सेवन करना शरीर के लिए जरुरी है। लेकिन इस मौसम में अगर चाय व कॉफी का सेवन कम किया जाए तो अच्छी रहेगा। ये पेय गर्म होते हैं और इस मौसम के अनुकूल नहीं होते। इनके स्थान पर नींबू-पानी, आम का पन्ना, दूध-पानी की लस्सी, पतला सत्तू और फलों का जूस ले सकते हैं। इसके अलावा बेल का शरबत तथा ठंडाई आदि के सेवन से भी गर्मी में राहत दिलाता है।

गुलकंद व पेठा:-

गर्मियों में चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए सेब, बेल और आवंले का मुरब्बा, गुलकंद, पेठा भी खाया जा सकता है। घर में हरा पुदीन, ग्लूकोज, इलेक्ट्रोल आदि जरुर रखे। गर्मी में कभी भी फूड पॉयजनिंग की समस्या हो सकती है इसलिए इन दवाओं को घर में रखने से आपको आसानी होगी।

बहुत ठंडा पानी न पीएं:-

गर्मी में लू से बचने के लिए बहुत ठंडा पानी न पीएं। अगर आप फ्रिज के पानी की बजाए मटके/घड़े या सुराही के पानी को तरजीह दे सकें तो बेहतर।

किसी भी तरह की अपच,अजीर्णता, पित्त की अधिकता, पेट दर्द, गैस में जलजीरा लाभकारी होता है।

पूरे उत्तर भारत में गर्मी के मौसम में ठंडाई का उपयोग खूब होता है।

गर्मी के मौसम में जीरा-नमक डालकर छांछ पीना भी फायदेमंद होता है।

हालांकि घरेलू उपचार प्रकृतिक होते हैं और इनके साइडइफैक्ट्स की आशंका न के बराबर होती है, फिर भी किसी भी चीज को उपयोग करने से पहले अपनी त्वचा के प्रकार को जान लें। हो सके तो इस बारे में किसी एक्सपर्ट से भी सलाह ले लें।

लू से बचाएंगे ये उपाय

गर्मी में अधिक शुष्कता के कारण शरीर में जल की मात्रा कम हो जाती है। इसकी पूर्ति के लिए बार-बार जल और जलीय पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

इमली के बीज को पीसकर उसे पानी में घोलकर कपड़े से छान लें। इस पानी में शक्कर मिलाकर पीने से गर्मी में राहत मिलती है।

जहां तक हो सके गर्मियों में विटामिन ए युक्त फ्रूस्टी जैसे ब्लैक ग्रेप्स, हरे पत्ते वाली वेजिटेबल्स, विटामिन सी से युक्त रसीले फ्रूट्स जैसे आम, खट्टे फ्रूट्स और

नींबू पानी लेने चाहिए।

इस मौसम में दही, मौसमी ताजे फल जैसे संतरा, पपीता, स्ट्रॉबेरी, ग्रेप का जूस ज्यादा से ज्यादा पीयें। ये हेल्दी होने के साथ-साथ शरीर को अंदर से ठंडा रखने में सहायक होते हैं।

बेल का शरबत गर्मी के लिए बहुत उत्तम माना जाता है। गर्मी में मोटापा घटाने में भी यह सहायक होता है।

नारियल में प्रचूर मात्रा में पौष्टिक तत्व होते है। गर्मी में इसका सेवन सबसे अच्छा होता है।

पुदीने में प्राकृतिक रूप से पिपरमिंट पाया जाता है, इसलिए गर्मी में यह बहुत उपयोगी होता है। लू, बुखार, शरीर में जलन और गैस की तकलीफ को दूर करता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।