Kashmir: Four militants of Jaishi were killed in an encounter with security forces in Pulwama - Sach Kahoon Hindi

कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में जैश के 4 आतंकी मारे गए
एके-47 और गोला-बारूद भी बरामद

सुरक्षाबल गुरुवार रात से ही पंजगाम लस्सीपोरा में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में एक दिन पहले बंदूक के साथ भागे दो पुलिसकर्मी भी शामिल

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 4 आतंकी मार गिराए। सुरक्षाबलों को पंजरान लस्सीपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी गुरुवार रात को ही मिल गई थी। इसके बाद राष्ट्रीय राइफल्स, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया था। आतंकियों के पास से एके-47 राइफल समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।

गुरुवार देर रात जब सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया, तब आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया। हालांकि कुछ और आतंकियों ने समर्पण करने के बजाय गोलीबारी जारी रखी। इसके बाद शुक्रवार सुबह तक जवानों ने स्थिति पर नियंत्रण पाते हुए दो अन्य आतंकियों को मार गिराया।

कुलगाम में भी सर्च ऑपरेशन

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने गुरुवार रात को कुलगाम के बाटपोरा में भी सर्च ऑपरेशन शुरू किया। यहां आतंकियों की खोज में घरों की भी तलाशी ली जा रही है। इस बीच इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। उपद्रवियों से निपटने के लिए सेना की अतिरिक्त टुकड़ियां बुलाई गई हैं।

जाकिर मूसा भी मारा गया

सुरक्षाबलों ने पुलवामा के त्राल में 24 मई को कथित तौर पर अलकायदा के आतंकी जाकिर मूसा को मार गिराया था। मूसा बुरहान वानी की मौत के बाद हिजबुल का कमांडर बना था। बाद में उसने कश्मीर में अलकायदा से जुड़ा संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद शुरू किया था। इसके बाद 28 मई को अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।