17 dead in Dubai road accident - Sach Kahoon Hindi

Ghaziabad Road Accident: बसेड़ा भोकरहेड़ी मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो व्यक्तियों की जल कर मौत
मुज़फ्फरनगर (सच कहूँ/राहुल कुमार प्रजापति)। Ghaziabad Road Accident News: भोपा थाना क्षेत्र के बसेडा भोकरहेडी मार्ग पर अन्यत्रित होकर कार पेड़ से टकराई, कार मे तेज आग लगने से दो व्यक्तियों की जल कर दर्दनाक मौत हो गयी, राहगीरो द्वारा एक व्यक्ति की जान बचाई गयी। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। तथा पुलिस ने पंचनामा कर दोनों शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। Ghaziabad News

परिचितो से होली मिलन कर वापस गांव लौट रहे व्यक्तियों की कार ट्रेक्टर ट्रॉली को बचाने के प्रयास मे अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से जा टकराई।तेज धमाके की आवाज सुनकर खेत मे कार्य कर रहे किसान उधर दौड़े। कार से उठती लपटो को देख वहां मौजूद बाइक सवारो ने एक व्यक्ति को किसी प्रकार कार से बाहर खींच लिया। जबकि दो व्यक्ति तेज़ आग की लपटो मे जल गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया व फायर बिग्रेड को सूचना दी।

वहीं सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम के फायर मैन मनोज कुमार शर्मा, पितम सिंह, आशीष कुमार, गौरव कुमार व चालक प्रेमपाल की टीम ने आग पर काबू पाया।जिसके बाद जल चुके दोनों शव को बाहर निकाला जा सका।

घटना स्थल पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अपराध मुज़फ्फरनगर एस पी उपाध्याय थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने पंचनामा कर शवो को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चेरी भिजवाया व घटना के संबंध मे गहनता जानकारी प्राप्त की

दरअसल मामला मुज़फ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी –बसेड़ा मार्ग का है जहां शुक्रवार दोपहर हुए हादसे से क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी 35 वर्षीय राजीव उर्फ़ राजू पुत्र मेवाराम व 36 वर्षीय मैनपाल पुत्र बृजपाल तथा संजीत पुत्र सतपाल होली मिलन के लिए निकटव्रती गांव बहुपुरा गये थे जहां वह दोस्त संग होली मनाकर वेगन आर कार द्वारा वापस लौट रहे थे की भोकरहेड़ी कस्बे के पास बसेड़ा मार्ग पर उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई ओर आग का गोला बन गयी राजीव उर्फ़ राजू व मेनपाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि संजीव को गंभीर हालत मे जिला अस्पताल भेजा गया।

मृतक राजीव के परिवार मे पत्नी सरिता के अलावा माता सावत्री तीन बच्चे प्रिंस, प्रियल व चार माह की अवनि हैं

तथा मृतक मेनपाल के परिवार मे माता राजबीरी पत्नी गीता बच्चे गिन्नी व पुत्र अंशु हैं।

वेगन आर कार मृतक राजू की बताई गयी है | Ghaziabad News

सी ओ अपराध एस पी उपाध्याय ने बताया की वेगन आर मे सी एन जी सिलेंडर लगा हुआ था। हादसे मे दो व्यक्तियों की मौत हुई है एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:– Punjab Sarkar: आंगनवाड़ी केंद्रों को लेकर पंजाब सरकार ने किया बड़ा ऐलान

कार की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। श्रीगंगानगर मार्ग पर कार की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ गंभीर घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अधेड़ ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को जंक्शन पुलिस थाना में मृतक के पुत्र की ओर से अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया। पुलिस के अनुसार जसप्रीत सिंह (27) पुत्र राजासिंह निवासी 7/1 हाउसिंग बोर्ड, जंक्शन हाल चक दो जेआरके ने रिपोर्ट पेश की कि उसके पिता राजासिंह (55) पुत्र जंगीरसिंह गुरुवार की शाम छह बजे सब्जी लेने के लिए साइकिल पर सवार होकर जंक्शन गए थे। शाम करीब सात बजे उन्हें सूचना मिली कि उसके पिता का श्रीगंगानगर मार्ग पर जेआरके नहर के पास एक्सीडेंट हो गया है। Hanumangarh News

मौके पर पहुंच पूछताछ करने पर पता चला कि उसके पिता को अज्ञात कार का चालक वाहन को तेज गति व लापरवाही से चलाकर उसके पिता की साइकिल में पीछे से टक्कर मारकर भाग गया है। राहगीरों ने उसके पिता को गंभीर हालत में एम्बुलेंस के जरिए टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जब वे जिला चिकित्सालय पहुंचे तो उसके पिता राजासिंह की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय के मोर्चरी कक्ष में रखा शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जांच एएसआई जयसिंह कर रहे हैं। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– 31 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलम्बित

दुबई सड़क हादसे में आठ भारतीय समेत 17 की मौत
बस दुर्घटना पर जयशंकर ने दुख जताया

दुबई (एजेंसी)। दुबई में एक यात्री बस के वीरवार शाम को दुर्घटनाग्रस्त होने से आठ भारतीय नागरिकों समेत कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में विभिन्न देशों के कुल 31 यात्री सवार थे। दुबई पुलिस ने ट्वीट कर इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब 31 लोगों को लेकर जा रही बस से चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस दुबई में शेख मोहम्मद बिन जायद रोड पर रशीदिया मेट्रो स्टेशन के पास यातायात सिग्नल से जा टकरायी।

इस हादसे में विभिन्न देशों के कम से कम 17 नागरिकों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया दुर्घटना के समय बस में विभिन्न देश के 31 यात्री सवार थे जिनमें आधे से अधिक ओमान के निवासी थे। बस पर सवार यात्री ईद की छुट्टी मनाकर ओमान से लौट रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हुआ। वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुबई में एक बस दुर्घटना में 12 भारतीयों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है और भारतीय मिशन की ओर से मृतकों के परिजनों को पूरी सहायता देने का भरोसा दिलाया है। दुबई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास उनकी सहायता कर रहा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।