Winner - Sach Kahoon Hindi

194 अंकों के साथ सरसा की टीम रही ओवरआॅल विजेता
सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)।

ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा से संबंधित सरसा ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के मल्टीपर्पज हॉल में चल रही दो दिवसीय पहला सरसा कप ताइक्वांडो चैम्पियनशिप रविवार को सम्पन्न हो गई। चैम्पियनशिप में 194 अंकों के साथ सरसा जिला की टीम ओवरआॅल विजेता रही जबकि 115 अंकों के साथ झज्जर रनरअप रहा। वहीं महेन्द्रगढ़ की टीम 111 अंकों के साथ चैम्पियनशिप में तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन समारोह पर जिला सह शिक्षा अधिकारी खेल (एईओ) केवल कंबोज मुख्यातिथि के रुप में पहुंचे और सरसा की विजेता टीम को 21 हजार, झज्जर की उपविजेता को 11 हजार व तृतीय स्थान पर रही महेन्द्रगढ़ की टीम को 5100 रुपए नकद, ट्राफी व मेडल पहनाकर सम्मानित गया। इसके अलावा सरसा के प्रशांत राणा को चैम्पियनशिप के बेस्ट प्लेयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर एईओ केवल कंबोज ने कहा कि सरसा ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन समय-समय पर ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं का आयोजन करती रहती जो कि सरसा जिला के खिलाड़ियों के अच्छी बात है, क्योंकि लगातार अभ्यास व खेलों में भाग लेने से ही खिलाड़ी मानसिक व शारीरिक रूप से परिपक्कव बनता हैं। इससे पूर्व मुख्यातिथि का खेल मैदान में पहुंचने पर आयोजन कमेटी के सचिव व ताइक्वांडो कोच रविन्द्र कुमार व अन्य पदाधिकारियों द्वारा गुलदस्ते देकर जोरदार स्वागत किया गया। चैम्पियनशिप में आॅफिसियल के रूप में कैथल से संदीप वेद, झज्जर से अजय, दिल्ली से पंकज, कुरुक्षेत्र से हर्षदीप, फतेहाबाद से अंशुल, बहादुरगढ़ से नवीन, यमुनानगर से सुभम जज व झज्जर से विजय आदि अपनी सेवाएं दी।

6 खिलाड़ी नेशनल के लिए रवाना: कर्नाटक के शिमोगा शहर में हो रही जूनियर नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के लिए सरसा ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के 6 खिलाड़ी भाग लेंगे। ताइक्वांडो कोच रविन्द्र कुमार ने बताया कि 48 से 51 किलोग्राम में अमन, 51 से 55 किलोग्राम में प्रशांत, 55 से 59 किलोग्राम में विकास, 59 से 63 किलोग्राम में पुष्पिन्द्र, 63 से 68 किलोग्राम में यश चौधरी व 68 से 73 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक उपरोक्त प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाएंगे। वह सभी खिलाड़ी रविवार को कर्नाटक के लिए रवाना होंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

राष्ट्रमंडल स्वर्ण विजेता सुमित ने जॉर्जियाई पहलवान को चटाई धूल
हुकम सिंह स्मृति अंतर्राष्ट्रीय दंगल में सबसे बड़ी कुश्ती जीत ली || Wrestling Game

नयी दिल्ली, एजेंसी। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता (Wrestling game) पहलवान सुमित ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए जार्जिया के पहलवान एवानओयदजे टेडो को 6-4 से पीटकर 43वें स्वर्गीय चौधरी हुकम सिंह स्मृति अंतर्राष्ट्रीय दंगल में सबसे बड़ी कुश्ती जीत ली। पद्मभूषण से सम्मानित महाबली सतपाल हर वर्ष यह दंगल अपने पिता की याद में बवाना में करवाते हैं। दंगल में जार्जिया के पहलवानों सहित देश के 400 पहलवानों ने हिस्सा लिया। सबसे बड़ी कुश्ती में छत्रसाल स्टेडियम अखाड़े के सुमित ने जार्जिया के टेडो को पराजित किया।

मुकाबलों को देखने के लिए मौजूद थे 10 हजार से ज्यादा दर्शक || Wrestling Game

दूसरी बड़ी कुश्ती में छत्रसाल स्टेडियम के सतेंद्र ने जार्जिया के अखोबादजे जुराब को 10-3 के बड़े अंतर से हराया। तीसरी बड़ी कुश्ती में छत्रसाल के हितेंद्र ने पंजाब के मंजीत को चित्त किया। सतपाल ने खुद कुश्तियों का संचालन किया और इन मुकाबलों को देखने के लिए 10 हजार से ज्यादा दर्शक मौजूद थे। दंगल में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक रामचंद्र और दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार थे।

महाबली सतपाल ने विजेता पहलवानों को इनामी राशि भेंट की।  दंगल में तीन बड़ी कुश्तियां एक-एक लाख रुपये की थीं जबकि इसके बाद 51 हजार रुपये से लेकर 100 रुपये तक की कुश्तियां भी हुईं। दंगल में 200 जोड़ों का फैसला हुआ। सुमित, सतेंद्र और हितेंद्र को एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली। दंगल की अन्य कुश्तियों में छत्रसाल के पवन ने नरेश अखाड़ा के अरुण को, नौसेना के संजीत ने रेलवे के नरेश को, रोहित ने दुष्यंत को और मनदीप ने सुनील को हराया। महिलाओं की कुश्ती में अंतर्राष्ट्रीय पहलवान सोनम मलिक ने सरिता को पराजित किया जबकि ईश्वर अखाड़े की सुदेश ने कासंडी की निक्की को हराया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जीतता वही है, जिसे खुद पर भरोसा हो
गत 23 जून को 11 से 16 साल आयु के 12 बच्चे और एक कोच लगभग 10 हजार 316 मीटर लम्बी तथा थाईलैंड की चौथी सबसे बड़ी गुफा ‘टैम लूंग’ में फंस गए। ये बच्चे फुटबाल के अभ्यास के बाद इस गुफा को देखने गए थे और भारी बारिश के कारण इसमें फंस गए। संकरे टेढ़े-मेढ़े रास्तों, घुप अंधेरे और पानी से लबालब गुफा में बच्चे दो हफ्तों से भी अधिक समय तक रहे।

इस दौरान लगातार बारिश हो रही थी। बच्चों को तैरना नहीं आता था। गहराई होने के कारण आॅक्सीजन की कमी हो रही थी। बच्चों में संक्रमण का खतरा था। गुफा में चमगादड़ और अन्य जानवरों के काटने से गंभीर बीमारियां हो सकती थीं। परिस्थितियों की भयावहता का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि गुफा में फंसे इन बच्चों को सामान पहुंचाने गए गोताखोर समन गुनन लौटते वक्त बेहोश हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

नि:संदेह इन बच्चों को सुरक्षित निकालना थाईलैंड के लिए बहुत बड़ी चुनौती थी। परिस्थितियां बेहद मुश्किल थीं और विकल्प सीमित। बच्चे गुफा के मुख से करीब चार किलोमीटर भीतर थे, तो पहाड़ की चोटी से लगभग एक किलोमीटर नीचे। लगातार हो रही बारिश के कारण गुफा के प्रवेश द्वार पर बाढ़ जैसे हालात हो गए। परिस्थितियां बेहद मुश्किल हो गई थीं, हालांकि थाईलैंड द्वारा घटना की जानकारी के बाद से ही बचाव अभियान प्रारम्भ कर दिया गया, लेकिन यह प्रयास नाकाफी थे।

संकट के इस दौर में दुनिया के अनेक देशों ने मदद के लिए पहल की। प्रवेश द्वार बंद हो जाने के कारण दूसरे वैकल्पिक रास्ते खोजे गए। पहाड़ों में ड्रिलिंग की गई। थर्मल कैमरे वाले ड्रोन से संभावित रास्ता ढूंढा गया। पानी की गहराई का पता लगाने के लिए रोबोट और बच्चों के कपड़ों की गंध पहचानने के लिए खोजी कुत्तों की मदद ली गई।

घटना के नौवें दिन ब्रिटेन के ‘केव एक्सपर्ट’ जॉन वोलेंनथन के नेतृत्व में तीन सदस्यीय बचाव दल ने नियोजित तरीके से कार्य शुरू किया। पहली बार बच्चों की लोकेशन पता चली और उनसे पूछा गया कि वे कैसे हैं तो एक बच्चे ने जवाब दिया, ‘आप चिंता मत कीजिए…….हम सभी बहादुर बच्चे हैं।’

बस फिर क्या था, थाईलैंड की नौसेना और वायुसेना के लगभग 40 तथा ब्रिटेन, चीन, म्यामार लाओस, आस्ट्रेलिया, अमरीका और जापान सहित दुनिया के अनेक देशों के 50 सहित कुल 90 विशेषज्ञों की टीम ने इस ‘मिशन इंपोसिबल’ को संभव बनाने की ठान ली। यह गोताखोर रस्सियों के सहारे पानी में तैरते हुए आगे बढ़े। एक बच्चे पर दो-दो गोताखोर तैनात किए गए। चैम्बर थ्री नाम से एक नया बेस बनाया गया।

गुफा में आॅक्सीजन लाइन बिछाई गई, जिससे बच्चों को सांस लेने में तकलीफ नहीं हो। बच्चों के लिए खाना, पानी और दवाइयां भी पहुंचाई गई। बच्चों के साथ फंसे हुए कोच थाम लुआंग नांग ने बच्चों को लगातार मॉटिवेट किया, जिससे उनके आत्मविश्वास में कमी नहीं आए। इस दौरान बचाव दल ने पूरी बहादुरी से कार्य किया और पहले चरण में एक दर्जन से अधिक बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

अब भी चार बच्चे और कोच गुफा में फंसे थे, लेकिन बचाव दल ने हार नहीं मानी और बेहद मुश्किल परिस्थितियों पर अतंत: मानवीय उम्मीद और हौंसले की जीत हुई। सभी बच्चों और कोच को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है तथा लगभग 18 दिनों तक विकट हालातों में रहे बच्चों का इलाज एक अस्पताल में चल रहा है। शीघ्र ही उन्हें डिसचार्ज कर दिया जाएगा।

नि:संदेह इस पूरी घटना ने अनेक संदेश दिए। पहला, समस्या कभी बताकर नहीं आती। दूसरा, मुश्किल परिस्थितियों में हथियार नहीं डालने चाहिए। ऐसे दौर में अगर व्यक्ति अपना आत्मविश्वास बुलंद रखे तो उस परिस्थिति से निकला जा सकता है। तीसरा, संकट के ऐसे समय में मदद करने वालों को भी पहल करनी चाहिए। इसके लिए देश और धर्म की सीमाओं को लांघकर आगे बढ़ने की जरूरत होती है।

नि:संदेह ऐसी विकट परिस्थिति पर विजय हासिल करने में अनेक बाधाएं आती हैं, लेकिन इन बाधाओं से डरता नहीं है अंतत: वही जीतता है। यहां बच्चों की बहादुरी की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। लगभग 18 दिन ऐसे स्थान और परिस्थितियों में रहना, जिससे निकलकर आना लगभग नामुंकिन था, बावजूद इसके बच्चों ने हिम्मत का परिचय दिया।

हरि शंकर आचार्य

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

गोल्ड मैडल जीत कर लौटी जैसमीन का शानदार स्वागत
बठिंडा/भूच्चो मंडी। एशियन पॉवरलिफ्टिंग चैपिंयनशिप में गोल्ड मैडल जीत कर लौटी चक्क डतिह सिंह वाला के महिन्द्रा पब्लिक स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा जैसमीन कौर का स्कूल पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। इस मौके करवाए गए सम्मान समारोह दौरान स्कूल के चेयरमैन नरेन्द्र सिंह, गांव की सरपंच हरदीप कौर व नंबरदार गुरबख्श सिंह आदि उपस्थित थे। इस मौके मुख्यातिथियों व स्कूल प्रबंधकों ने जैसमीन कौर व उसके कोच परविन्द्र सिंह को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके स्कूल की प्रिंसीपल राधा शर्मा ने बताया कि उदयपुर राजस्थान में हुई एशियन पॉवरलिफ्टिंग चैपिंयनशिप में अंडर 90 में भारत के लिए खेल रही।

जैसमीन कौर गोल्ड मैडल जीत कर देश का नाम रोशन किया है। इस मौके जैसमीन कौर के पिता अमोलिक सिंह व माता अमरजीत कौश्र ने बताया कि वह अपनी बेटी का डॉक्टर बनाना चाहते थे लेकिन उसका सपना पॉवरलिफ्टिंग में होने के कारण उन्होंने जैसमीन को रोका नहीं बल्कि पॉवरलिफ्टिंग खेलने में सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि जैसमीन ने सिर्फ दो वर्षाें की खेल दौरान इससे पहले पॉवरलिफ्टिंग में राज्य स्तरीय 3 गोल्ड मैडल, नेशनल स्कूल स्तरीय एक गोल्ड व एक कांस्य मैडल जीत चुकी है। उन्होंने बताया खेलों के साथ-साथ पढ़ाई की तरफ पूरा ध्यान देती है, जिस कारण उसने दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामोें में 93 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

जैसमीन के कोच परविन्द्र सिंह ने बताया कि जैसमीन अपनी मंजिल को पाने के लिए सख्त मेहनत करती है व इसी तरह मेहनत करती रही तो जल्द ही सफलत हासिल करेगी। इस मौके विद्यार्थियों के साथ रूबरू होते जैसमीन ने कहा कि उसने मैडल हासिल करने के लिए प्रतिदिन लगभग 5 घंटे सख्त मेहनत की है। उसने कहा कि मैं पॉवरलिफ्टिंग में नया रिकार्ड बनाकर अपने माता पिता व देश का नाम रोशन करना चाहती हूं। स्कूल के चेयरमैन नरिन्द्र सिंह ने जैसमीन कौर व उसके पारिवारिक सदस्यों को बधाई दी।

शाह सतनाम जी अकादमी ए टीम बनी ‘विजेता’
प्रथम अंडर-14 आॅल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट

Sirsa, SachKahoon News:  शाह सतनाम जी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए प्रथम अंडर-14 आॅल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को समापन हो गया। शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी ए टीम ने फाइनल मुकाबले में भिवानी की टीम को 6 विकेट से शिकस्त देकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

समापन समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर शाह सतनाम जी क्रिकेट स्टेडियम के अध्यक्ष आदरणीय साहिबजादे जसमीत सिंह जी इन्सां ने शिरकत की। जबकि अध्यक्षता शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के स्पोर्ट्स इंचार्ज चरणजीत सिंह इन्सां ने की। मुख्यातिथि द्वारा विजेता टीम को 25 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर व उपविजेता टीम को 17 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी ए टीम के कप्तान लोकेश इन्सां को मैन आॅफ द् सीरीज के रूप में 3100 रुपये व ट्रॉफी देकर मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी ए टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। खराब मौसम के कारण हुए 35-35 ओवर के मैच में बल्लेबाजी करने उतरी भिवानी की टीम 32.5 ओवर में 70 रन बनाकर आॅल आउट हो गई। टीम की ओर से मोहित ने 51 बॉल में दो चौकों की मदद से सर्वाधिक 25 रन का योगदान दिया। वहीं शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी ए टीम की ओर से जितेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में दो मैडन ओवर डालते हुए 10 रन देकर तीन खिलाड़ियों को आउट किया। वहीं दीपक ने 7 ओवर में पांच मैडन ओवर डालते हुए 5 रन देकर तीन खिलाड़ियों को पैवेलियन की राह दिखाई। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी ए टीम ने 26.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 71 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से लोकेश ने 54 बॉल में एक चौके की मदद से 18 रन, दीपक ने 17 बॉल में 2 चौकों की मदद से 11 रन व अंकुश ने 20 बॉल में 8 रन नाबाद बनाए।

मैन आॅफ द् मैच शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी ए टीम के जितेश इन्सां को मिला। टूर्नामेंट में बेस्ट बल्लेबाज मीत क्रिकेट अकादमी श्री गुरुसर मोडिया के दिनेश इन्सां को 2100 रुपये व ट्रॉफी, बेस्ट गेंदबाजी के लिए शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी ए टीम के दीपक को 2100 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं टूर्नामेंट के एमेजिंग प्लेयर का अवार्ड भिवानी के मोहित को दिया गया। इस मौके पर शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के स्पोर्ट्स इंचार्ज चरणजीत इन्सां, बीसीसीआई के लेवल वन कोच लखविन्द्र सिंह, शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की प्रबंधकीय कमेटी के सदस्य प्रेम इन्सां, कोच अभिजीत शर्मा, राहुल शर्मा, जसकरण इन्सां, बृजभूषण शर्मा, कुलदीप, अजमेर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

शाह सतनाम जी अकादमी बनी विजेता
प्रथम शाह सतनाम जी सब जूनियर ब्वॉयज वालीबॉल चैंपियनशिप सम्पन्न

Sirsa, Sunil Verma:  शाह सतनाम जी ब्वॉयज शिक्षण संस्थान के प्रांगण में वालीबॉल के एक्स स्टूडेंट्स खिलाड़ियों की ओर करवाई गई दो दिवसीय प्रथम शाह सतनाम जी सब जूनियर ब्वॉयज वालीबॉल चैंपियनशिप का बुधवार को समापन हो गया। इस चैंपियनशिप में हरियाणा, राजस्थान की लगभग दस टीमों ने भाग लिया। चैंपियनशिप में शाह सतनाम जी वालीबॉल अकादमी चैंपियन बनी। विजेता टीम को 7100 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

वहीं रनरअप रही सिलेवाला खुर्द की टीम को 5100 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर शाह सतनाम जी वालीबॉल अकादमी के खिलाड़ी विवेकइन्सां को मिला। प्रतियोगिता के अंतिम दिन हुए पहला सेमीफाइनल सिलेवाला खुर्द व नाथूसरी चोपटा के बीच हुआ, जिसमें सिलेवाला खुर्द की टीम ने 25-7, 25-20 व 25-15 से विजेता बनकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे पूल से शाह सतनाम जी वालीबॉल अकादमी व चौटाला की टीम के मध्य सेमीफाइनल हुआ, जिसमें शाह सतनाम जी वालीबॉल अकादमी 25-18, 28-26, 25-15 से विजेता बनी। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सिलेवाला खुर्द व शाह सतनाम जी वालीबॉल अकादमी के बीच खेला गया। मुकाबले में शाह सतनाम जी वालीबॉल अकादमी की टीम 25-15, 25-11 व 25-16 के अंतर से विजेता बनी तथा ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के आयोजन में एक्स वालीबॉल खिलाड़ी संदीप सिंह, राजकुमार रेलवे, कुलदीप, रजत, राकेश कुमार डीपी, संदीप कुमार, गुरेन्द्र सिंह, मनोज कुमार, जगमीत, जसदीप, राहुल व अमित कुमार का सहयोग रहा। वहीं इस मौके पर शाह सतनाम जी ब्वॉयज शिक्षण संस्थान के स्पोर्ट्स इंचार्ज चरणजीत चाचा, वार्डन दरबारा सिंह इन्सां, मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य प्रेम इन्सां, भारतीय वालीबॉल टीम के सदस्य रहे दुलीचंद, गुगन इन्सां, सतपाल काका, रणवीर सिंह, रविन्द्र कुमार, जूनियर इंडिया वालीबॉल सेलेक्टर बसंत सिंह संगरिया, टग आॅफ वार के जिला जनरल सेक्रेटरी संदीप इन्सां, अजमेर इन्सां सहित अनेक लोग मौजूद थे।

सुविधाएं देख गदगद हुए दुलीचंद

भारतीय वालीबॉल टीम के सदस्य रहे व जिला वालीबॉल एसोसिएशन के सेके्रेटरी दुलीचंद डेरा सच्चा सौदा में उपलब्ध खेल सुविधाएं देखकर गदगद नजर आए। उन्होंने खिलाड़ियों को इंटरनेशनल स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर डेरा सच्चा सौदा के पूजनीय गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व खेल प्रबंधकों का तहदिल से आभार जताया। उन्होंने कहा कि यहां पर अभ्यास कर खिलाड़ी इंटरनेशनल स्तर पर देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हंै। उन्होंने कहा कि यहां का वालीबॉल खिलाड़ी अमित इन्सां भारतीय टीम का गौरव बढ़ा रहा है, जिसके लिए यह शिक्षण संस्थान बधाई का पात्र है।