Haryana: 20 thousand posts to be filled in three months - Sach Kahoon Hindi

हरियाणा : तीन महीने में भरे जाएंगे 20 हजार पद
मुख्यमंत्री ने फूल बरसाकर झज्जर में किया भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

100 दिनों में हल होगी आमजन की हर समस्या

झज्जर (संजय भाटिया/सच कहूँ)। लोकसभा चुनाव में मिली प्रचंड विजय के उपरांत हरियाणा की मनोहर सरकार विधानसभा चुनाव से पहले आगामी 100 दिनों के भीतर सरकारी नौकरियों का बड़ा पिटारा खालेगी। साथ ही स्कूल-कॉलेजों में शिक्षा के स्तर में सुधार, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने के साथ हर वर्ग की समस्याओं के स्थाई समाधान के एक्शन प्लान पर काम करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वयं यह जानकारी शनिवार को झज्जर में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए दी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, रोहतक के नवनिर्वाचित सांसद अरविंद शर्मा तथा बहादुरगढ़ से विधायक नरेश कौशिक के साथ झज्जर जिला के कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, पन्ना प्रमुख, बूथ प्रमुख व शक्ति केन्द्र पालकों पर पुष्प वर्षा कर लोकसभा चुनाव में किए गए परिश्रम के लिए अभिनंदन किया।

हम अपना घर नहीं भरते, हम अंधेरे में दीप जलाते हैं : सीएम

तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा में विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े 20 हजार पदों पर शीघ्र भर्ती की जाएगी। यह कार्य आगामी तीन माह के भीतर ही पूरा किया जाएगा। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में पाँच हजार पदों पर भर्ती की जाएगी, साथ ही ग्रुप ‘डी’ के रिक्त पदों को भरने के लिए आगामी भर्ती में पिछली बार प्रतीक्षा सूची में रह गए उम्मीदवारों को प्राथिमकता भी मिलेगी। उन्होंने रोजगार के साथ-साथ सरकारी स्कूल-कॉलेजों में शिक्षा के स्तर में सुधार लाने की दिशा में काम करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में राज्य के 700 छात्रों का एमबीबीएस में दाखिला होता था। जोकि 2019 में बढ़कर 1450 हो गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरजीत सिंह, भाजपा के झज्जर प्रभारी सुरेंद्र तेवतिया, कार्यक्रम संयोजक मुकेश गौड़, दिव्यांग जन आयोग के आयुक्त दिनेश शास्त्री, महिला एवं बाल विकास निगम की अध्यक्ष सुनीता चौहान, पूर्व सैनिक मोर्चा के प्रदेश संयोजक कर्नल आरएस सुहाग, नपा की अध्यक्ष कविता नंदवानी, उपाध्यक्ष प्रवीण गर्ग आदि भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त संजय जून तथा एसएसपी अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

ऐसा नजारा पहली बार देखा गया जब मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं पर फूल बरसा रहे हो। इससे पहले नेता पर कार्यकर्ता फूल बरसाते थे।

-ओमप्रकाश धनखड़, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कंधे से कंधा मिलाकर किसान, गरीब, नौजवान, सैनिकों व महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों का भला किया। जिसका नतीजा यह रहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 36 बिरादरी का समर्थन मिला।

-अरविन्द शर्मा, नवनिर्वाचित सांसद रोहतक

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।