Execute - Sach Kahoon Hindi

जिस बुजुर्ग की देखभाल को केयर टेकर के रूप में रखा, उसी के कमरे में लगाई फांसी
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन की विनय वाटिका के पास स्थित मकान में बुजुर्ग की देखभाल करने के लिए रखे गए अधेड़ उम्र के केयर टेकर ने रात्रि को फांसी लगाकर जान दे दी। केयर टेकर का शव बुधवार सुबह उसी बुजुर्ग के कमरे में फंदे पर झूलता मिला, जिस बुजुर्ग की देखभाल करने के लिए उसे रखा गया था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। जंक्शन पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप मर्ग दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार बलविन्द्र सिंह अरोड़ा (60) पुत्र सोहनलाल अरोड़ा निवासी सौ फुटी सुरेशिया पिछले कुछ समय से विनय वाटिका के पास स्थित एक घर में रहने वाले परिवार के करीब सौ वर्षीय बुजुर्ग की देखभाल करता था। बलविन्द्र कभी-कभार रात्रि के समय भी बुजुर्ग की देखभाल के लिए उनके घर ही रूक जाता था। वह खुद बीमार रहता था। मंगलवार रात्रि को वह बुजुर्ग के पास उसके कमरे में रूक गया।

बुधवार सुबह परिवार की महिला सदस्य चाय देने के लिए बुजुर्ग के कमरे में गई तो बलविन्द्र सिंह का शव पंखे पर चुन्नी से बनाए गए फंदे पर झूलता देख होश उड़ गए। सूचना पर आसपास के लोगों के अलावा जंक्शन पुलिस थाना के एएसआई दलीपसिंह मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मृतक के परिजनों की मौजूदगी में शव नीचे उतरवा टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय के मोर्चरी कक्ष में रखवाया। पोस्टमार्टम करवा बलविन्द्र सिंह का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में मृतक के पुत्र विकास अरोड़ा की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। जांच एएसआई रोहताश कुमार कर रहे हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

रिहा होते ही दो और वारदातों को दिया अंजाम
कार्रवाई आरोपित रवि अरोड़ा पर टाऊन थाने में दर्ज हैं हत्या के दो मामले

पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपितों को भेजा जेल

HanumanGarh, Sach Kahoon News: हत्या के मामले में जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए रवि अरोड़ा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक ही रात में दो जगहों पर अपराधिक वारदातों को अंजाम दे दिया। इनमें एक टाऊन की मुखर्जी कॉलोनी में दुकानदार से मारपीट कर नकदी छीनने व दूसरी कॉलेज फाटक पर टैम्पो चालक से लूट पाट का प्रयास तथा जानलेवा हमला करने कह घटना शामिल है। यह खुलासा मंगलवार की सायं टाऊन पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपितों ने पूछताछ के दौरान किया।

टाऊन सीआई मोहम्मद अनवर के अनुसार गिरफ्तार आरोपित रवि अरोड़ा पर पूर्व में टाऊन थाने में हत्या के दो मामले दर्ज हैं। इनमें एक टिब्बी रोड पर शेरेकां के पास स्थित शराब ठेका के बाहर की गई हत्या व कॉलेज फाटक पर एक जने की हत्या का मामला शामिल है। हत्या के दोनों मामलों में रवि पिछले दिनों ही जमानत पर रिहा हुआ था। हत्या के दोनों मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। सीआई अनवर के अनुसार 24 दिसम्बर की रात को मुखर्जी कॉलोनी, वार्ड 33 निवासी सूरज पुत्र प्यारेलाल धानक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि बीती रात मुखर्जी कॉलोनी स्थित अपनी किरयाना की दुकान पर दोस्त रामा के साथ बैठा था। तभी वहां तीन अज्ञात व्यक्ति आए।

तीनों ने उससे व रामा से मारपीट की तथा गल्ले में रखे 12 हजार रुपए निकालकर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी रात रवि अरोड़ा, मीतू लुहार व कालू जाट ने लूट पाट के उद्देश्य से कॉलेज फाटक पर टैम्पो चालक ओमप्रकाश से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए आरएसएस कार्यकर्ता कमल सिंह पुत्र नखतदान निवासी उज्जला तहसील पोकरण (जैसलमेर) हाल सर्वाेदय भवन संघ कार्यालय दीनदयाल चौक टाऊन पर तीनों ने लाठियों व धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। इस संबंध में कमलसिंह के पर्चा बयान पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया था। सीआई मोहम्मद अनवर के अनुसार जांच के दौरान रवि अरोड़ा, मीतू व कालू जाट की लोकेशन टेÑस के आधार पर तीनों के मुखर्जी कॉलोनी में हुई मारपीट व नकदी छीनकर ले जाने के मामले में संलिप्तता सामने आई। मंगलवार की सायं इनमें से रवि अरोड़ा व मीतू लुहार को गिरफ्तार कर लिया।

एक ही रात में दो जगहों पर अपराधिक वारदातों को अंजाम दे दिया। इनमें एक टाऊन की मुखर्जी कॉलोनी में दुकानदार से मारपीट कर नकदी छीनने व दूसरी कॉलेज फाटक पर टैम्पो चालक से लूट पाट का प्रयास तथा जानलेवा हमला करने कह घटना शामिल है।