move on to the next stage' - Sach Kahoon Hindi

‘हमें शांति से नहीं बैठना, अगले पड़ाव पर बढ़ना है’
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

बोले-इसी सप्ताह निकलेगी पुलिस में 6500 भर्तियां

पन्ना प्रमुख सहित भाजपा कार्यकर्ताओं पर बरसाए फूल

फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सत्ता प्राप्ति हमारा अन्तिम पड़ाव नहीं है बल्कि हमारा सपना सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने का है। पिछले साढ़े चार सालों में हमने फरीदाबाद नगर निगम चुनाव से अपने पड़ाव की शुरूआत की थी। इसके बाद गुरूग्राम नगर निगम चुनाव, पंचायत चुनाव, पाँच नगर निगमों का चुनाव, जींद उपचुनाव सफलतापूर्वक पार करते हुए हमने लोक सभा चुनाव में सभी दस सीटों पर विजयश्री हासिल की है। अब इस परिणाम के बाद हमें शांति से बैठने की बजाय अपने छठे पड़ाव विधानसभा चुनाव के लिए आगे बढ़ना है। वे रविवार को बल्लबगढ़ अनाज मण्डी में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता धन्यवाद समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने पंडाल में मौजूद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुष्प बरसा कर उनका स्वागत किया। उन्होंने बूथ अध्यक्ष व शक्ति केन्द्र प्रमुखों को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित भी किया। इनमें जितेन्द्र, विकास, दिनेश, दीपा, सतनारायण व सुभाष शामिल थे।

हमने पुलिस को मजबूत करने का काम किया। 12 हजार नए पुलिसकर्मी भर्ती किए और 6500 की भर्ती इसी सप्ताह निकल रही हैं। किसानों का दाना-दाना खरीदा। आपदा आने पर साढ़े पांच हजार करोड़ रूपए की भरपाई की। मजदूरों का रजिस्ट्रेशन किया। किसान मजदूरों के लिए पैंशन स्कीम लागू की और जो वर्ग बचे हैं, उनकी विसंगतियॉं अगले पांच सालों में पूरी करेंगे।

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक सीमा त्रिखा, मूलचन्द शर्मा, टेक चन्द शर्मा, नगेन्द्र भड़ाना, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, सुरेन्द्र तेवतिया, नयनपाल रावत, नीरा तोमर, मनमोहन गर्ग व हुकम भाटी, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, वेदपाल, खादी ग्रामोधोग की चेयरमैन श्रीमती गार्गी कक्कड़, भूमि सुधार विकास निगम के चेयरमैन अजय गौड़, फरीदाबाद के महापौर सुमन बाला, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अनिल प्रताप सिंह व सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।

कहीं बापू-बेटा हारा तो कहीं माँ-बेटा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन चुनावों में कहीं बापू-बेटा हार गए तो कहीं मां-बेटा। फरीदाबाद की जनता को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने 6 लाख 38 हजार वोटों से पार्टी प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर को जीत दिलाकर पूरे देश में रिकार्ड बनाया है। मनोहर लाल ने कहा कि हमने अपना घर भरने की बजाय सरकार की अपेक्षा हमने पूरी करने की जिम्मेदारी निभाई है। सभी क्षेत्रों, वर्ग व जातियों का समान विकास किया और हरियाणा एक हरियाणवी एक के संकल्प को पूरा किया। वंचित व पीड़ित लोगों को बराबर लाने के लिए हमने प्राथमिकता दी।

कल कार्यकर्ताओं में से ही कोई मंच पर आएगा

मनोहर लाल ने कहा कि लोकसभा चुनावों में यह जीत कार्यकर्ताओं को समर्पित है और मैं स्वयं व मंच पर बैठे सभी नेता भी कार्यकर्ताओं में ही शामिल हैं। जो आज मंच पर बैठे हैं, कल वे सामने बैठते थे। यह भाजपा है और यह सम्भव है, सामने बैठे कार्यकर्ताओं में से कल कोई इस मंच पर हो। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का प्रकटिकरण सिर्फ भाजपा में ही होता है बाकि दलों में आज भी वंशवाद का बोलबाला है। आज हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हों या गृहमंत्री अमित शाह सभी पोस्टर तक लगाकर आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि हम पहले से ही आष्वस्त थे कि इस बार दस में दस सीटें जीतेंगे और अपने कार्यकर्ताओं व प्रदेश की जनता की बदौलत हमने रोहतक सीट पर भी जनता का विश्वास जीता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।