Kushinagar International Airport - Sach Kahoon Hindi

कुशीनगर हवाई अड्डा बना अंतरराष्ट्रीय
नयी दिल्ली l उत्तर प्रदेश के कुशीनगर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा मिल गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार रात इस संबंध में अधिसूचना जारी की। इसमें कहा गया है “उत्तर प्रदेश में स्थित कुशीनगर हवाई अड्डे को तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में घोषित किया जाता है।” इस अधिसूचना के बाद कुशीनगर से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं शुरू हो सकेंगी। यहाँ तीन किलोमीटर का रनवे पहले से ही है जिस पर बड़े विमान भी उतर सकते हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 24 जून को कुशीनगर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। कुशीनगर बौद्ध सर्किट का प्रमुख केंद्र है। इसके आसपास श्रावस्ती, कपिलवस्तु और लुम्बिनी जैसे बौद्ध स्थल हैं। विदेशी पर्यटकों, विशेषकर बौद्ध पर्यटकों को यह हवाई अड्डा इस सर्किट तक आसान पहुँच उपलब्ध करायेगा। थाईलैंड, मलेशिया, वियतनाम, सिंगापुर और श्रीलंका से काफी संख्या में पर्यटक बौद्ध स्थलों के दर्शन के लिए आते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कुशीनगर इंटरनेशनल एअरपोर्ट के निर्माण में देरी से चढ़ा सियासी पारा
कुशीनगर (एजेंसी)

उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के निर्माणाधीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से तत्काल उड़ान में पेंच फंसने को लेकर यहां सियासी पारा चढ़ने लगा है। पहले की घोषणा के अनुसार 19 जुलाई से उड़ान शुरू कराने की कोशिशों की बजाय दिसंबर तक उड़ान शुरू न हो पाने को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) आरपार के मूड में आ गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी तो इसे कुशीनगर जिले के विकास को अवरुद्ध करने की कोशिश बताते हुए लंबी लड़ाई का एलान कर दिए हैं।

त्रिपाठी का कहना है कि कसया एयरपोर्ट का विस्तारीकरण कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 585 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई। हजारों किसान प्रभावित हुए और सरकारी खजाने से मुआवजा दिया गया। बाउंड्री व स्ट्रीट तैयार है। विमानन मंत्रालय ने आगामी 19 जुलाई से उड़ान शुरू करने की अनुमति भी दे दी थी। इसी बीच टेक्निकल कमेटी ने आनन-फानन में एयरपोर्ट की जांच की और इसे उड़ान के लिए अनफिट घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि इससे कुशीनगर जिले के विकास को अवरुद्ध करने की साजिश लग रही है। कहीं और एयरपोर्ट बने, इसको लेकर किसी को एतराज नहीं है लेकिन कुशीनगर की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। इसको लेकर सपा चुप नहीं बैठेगी। जिले के विकास के इस मुद्दे को लेकर वे 18 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर अनुरोध करेंगे कि वे राज्यपाल के संज्ञान में मामले को लाकर कार्रवाई कराएं। जब पूरी औपचारिकता हो गई है तो अनफिट जैसी बात कहां से आई।

इस मुद्दे को लेकर कसया में उन्होंने 22 जून को कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। अगर तब तक इस मामले में कोई सार्थक पहल शुरू नहीं हुई तो वे रणनीति बनाकर लंबे संघर्ष का एलान कर देंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।