Anantnag encounter: Two terrorists pile - Sach Kahoon Hindi

अनंतनाग मुठभेड़ : दो आतंकवादी ढेर
एक अधिकारी समेत दो जवान घायल

अफवाहों को रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद

अनंतनाग (एजेंसी)। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए जबकि एक अधिकारी समेत सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने अनंतनाग के एक गांव में सभी निकास मार्गों को सील कर संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया। इस दौरान जब सुरक्षा बल के जवान गांव के एक खास इलाके की ओर बढ़ रहे थे तो वहां पहले से छिपे आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की ओर से जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गयी।

इस मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मारे गए और दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इसके बाद जब सुरक्षा बल के जवान इलाके की तलाशी ले रहे थे तब वहां छिपे कुछ और आतंकवादियों ने फिर से गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान एक अधिकारी समेत सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए। दोनों को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। इस बीच अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गयी है। किसी प्रकार के प्रदर्शन को रोकने के लिए मुठभेड़ स्थल के आसपास भारी संख्या में अतिरिक्त सुरक्षा बलों तथा राज्य पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।