26 injured - Sach Kahoon Hindi

जापान में 6.7 तीव्रता का भूकंप, 26 लोग घायल
भूकंप का केन्द्र यामागाता से दूर स्थित था

टोक्यो (एजेंसी)। जापान के पश्चिमोत्तर इलाके में मंगलवार को भूकंप के जबरदस्त झटके के कारण कम से कम 26 लोग घायल हो गए। स्थानीय समाचार एजेंसी क्योदो ने बुधवार को बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गयी। भूकंप प्रभावित यामागाता क्षेत्र में कुल 17 लोग, निगाता में चार, मियागी में चार और इशिकावा में एक व्यक्ति घायल हुआ है। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार स्थानीय समयानुसार 2222 बजे आए इस भूकंप का केन्द्र सतह से 14 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की थी लेकिन उसे बाद में उसे वापस ले लिया गया। उन्होंने कहा कि भूकंप का केन्द्र यामागाता से दूर स्थित था। भूकंप के झटके लगने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गयी थी जिसे कुछ घंटों बाद वापस ले लिया गया था।

भूकंप के कारण भूस्खलन के आसार

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को अस्थायी शिविरों में ठहराया गया है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि भूकंप के कारण कल शिंकासेन बुलेट ट्रेन के संचालन में देरी हुई जिससे लगभग दस हजार यात्री प्रभावित हुए। बुधवार यह ट्रेन निर्धारित समय पर चल रही है। विमानन कंपनियों ने बताया कि भूकंप के कारण विमानों की उड़ानें प्रभावित नहीं हुई है। मौसम एजेंसी ने कहा कि भूकंप के कारण भूस्खलन के आसार है और मकानों के ढहने की आशंका है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।