Ind vs WI - Sach Kahoon Hindi

IND vs WI: India क्यों हारा ? जानें इंडिया के हार के कारण
लॉडरहिल (एजेंसी)। Rovman Powell’s Reaction: वेस्ट इंडीज ने रोमारियो शेफर्ड (31/4) की घातक गेंदबाजी और ब्रैंडन किंग (85 नाबाद) के तूफानी अर्द्धशतक की बदौलत रविवार को निर्णायक टी20 मुकाबले में भारत को आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की शृंखला 3-2 से जीत ली।

शेफर्ड ने चार ओवर में 31 रन के बदले चार विकेट लेकर भारत को 165/9 के स्कोर पर रोका। इसके बाद किंग ने 55 गेंद पर पांच चौकों और छह छक्कों के साथ नाबाद 85 रन बनाकर वेस्ट इंडीज को 18 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव (45 गेंद, 61 रन) ने जुझारू अर्द्धशतक जड़ा लेकिन यह मेहमान टीम को जीत दिलाने के लिये नाकाफी साबित हुआ। वेस्ट इंडीज की ओर से निकोलस पूरन (35 गेंद, 47 रन) और शे होप (13 गेंद, 22 रन) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। IND vs WI

भारत पहली बार वेस्ट इंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 शृंखला हारा है। साथ ही, भारत इससे पहले किसी भी पांच मैचों की टी20 सीरीज में दो से अधिक मुकाबले नहीं हारा था। वेस्ट इंडीज जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तब अर्शदीप सिंह ने दूसरे ओवर में काइल मेयर्स (पांच गेंद, 10 रन) को आउट किया, हालांकि इसके बाद भारत को मैच पर पकड़ बनाने का मौका नहीं मिला। हार्दिक पांड्या ने अपने शुरूआती दो ओवरों में 23 रन दिये, जबकि पावरप्ले में युजवेंद्र चहल को लाने का फैसला फिर से खराब साबित हुआ और वेस्ट इंडीज ने उनके ओवर में 14 रन जोड़कर छह ओवर में 61/1 का स्कोर खड़ा किया।

कुलदीप यादव अपनी अनुशासनपूर्ण लेग-स्पिन से कैरिबियाई टीम के लिये मुश्किलें खड़ी कर सकते थे लेकिन निकोलस पूरन और किंग ने उनके खिलाफ कोई जोखिम नहीं उठाया। कुलदीप ने अपने चार ओवरों में मात्र 18 रन दिये, हालांकि उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ। विंडीज ने चहल के चार ओवर में 51 रन जोड़कर कुलदीप की कंजूस गेंदबाजी की भरपाई की। किंग ने 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़कर अपना अर्द्धशतक पूरा किया, जिसके बाद मैदान के करीब बिजली गिरने के कारण अंपायरों ने खेल रोकने का फैसला किया। IND vs WI

खेल शुरू होने के बाद तिलक वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी दूसरी ही गेंद पर निकोलस पूरन का विकेट चटका लिया। पूरन 35 गेंद पर एक चौके और चार छक्कों की बदौलत 47 रन बनाकर आउट हुए, हालांकि यह विकेट सिर्फ विंडीज की जीत को विलंबित कर सका। तिलक ने अपने अगले ओवर में किंग का कैच गिराया और किंग ने ओवर की अगली दो गेंदों पर छक्का और चौका जड़कर इसका जवाब दिया। कप्तान पांड्या ने हार के करीब आकर यशस्वी जायसवाल को भी गेंद सौंपी। शे होप (22 नाबाद) ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर विजयी छक्का जड़कर विंडीज की जीत पर मुहर लगाई। IND vs WI

इससे पूर्व, भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी लेकिन वेस्ट इंडीज ने पहले ओवर से ही स्पिन गेंदबाजी का पैंतरा आजमाकर मेहमान टीम को आगे नहीं निकलने दिया। अकील हुसैन ने पहले ही ओवर में पिछले मुकाबले के प्लेयर आॅफ द मैच यशस्वी जायसवाल (पांच) को पवेलियन भेजा, जबकि दो ओवर बाद उन्होंने शुभमन गिल (नौ) को आउट किया।

तिलक वर्मा ने शुरूआती ओवरों में धीमी बल्लेबाजी की भरपाई करते हुए छठे ओवर में 19 रन जोड़े और इस तरह पावरप्ले में भारत का स्कोर 51/2 रहा। तिलक ने 18 गेंद पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाते हुए सूर्यकुमार के साथ तीसरे विकेट के लिये 49 रन जोड़े। स्पिन के खिलाफ हालांकि भारत की चिंताएं खत्म नहीं हुईं और आॅफ स्पिनर रॉस्टन चेज ने तिलक को आउट कर भारत का तीसरा विकेट गिराया।IND vs WI

शेफर्ड ने अपने पहले ओवर में संजू सैमसन (नौ गेंद, 13 रन) को आउट किया, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या 18 गेंदें खेलने के बाद भी 14 रन का ही योगदान दे सके। इस बीच, सूर्यकुमार की जुझारू पारी ने भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया। उपकप्तान सूर्यकुमार ने 16वें ओवर में अल्जारी जोसेफ को छक्का लगाकर 38 गेंद पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया, जबकि 18वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़कर रनगति बढ़ाने की कोशिश की। होल्डर ने हालांकि अगली ही गेंद पर उनका संघर्ष समाप्त कर दिया। IND vs WI

सूर्यकुमार ने 45 गेंद पर चार चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 61 रन बनाये, जबकि उनके विकेट के बाद अगली छह गेंद पर अर्शदीप सिंह (चार गेंद, आठ रन) और कुलदीप यादव (शून्य) भी पवेलियन लौट गये। भारत के लिये 150 रन तक पहुंचना मुश्किल हो गया था लेकिन किस्मत के साथ के कारण भारत आखिरी ओवर में 16 रन जोड़कर 165 रन तक पहुंच गया। वेस्ट इंडीज की ओर से रोमारियो शेफर्ड ने सर्वाधिक चार विकेट लिये, जबकि अकील हुसैन और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट लिये। रॉस्टन चेज को एक विकेट प्राप्त हुआ।

Canada Open 2023: कनाडा ओपन के फाइनल में भिड़ेंगे सिनर, डी मिनौर

IND vs WI: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 होगी पूरी तरह चेंज! यह खिलाड़ी करेगा डेब्यू !
IND vs WI 3rd T20, Team India Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। पहले दो मैच हार चुकी भारतीय टीम अगर आज भी हार जाती है तो वो सीरीज से हाथ धो बैठेगी। भारतीय टीम के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति वाला है। वेस्टइंडीज ने पहला टी20 रोमांचक तरीके से 4 रनों से जीता था। इसके बाद दूसरे टी20 में मेजबान टीम ने शानदार दो विकेट से जीत दर्ज की। अब वेस्टइंडीज की टीम का सपना भारत के खिलाफ 7 साल बाद तीसरा टी20 जीतकर टी20 सीरीज जीतना होगा। वहीं हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम इंडिया का लक्ष्य सीरीज हार के खतरे को टालने पर रहेगा। IND vs WI

दो मैचों की हार के बाद इस मैच में भारत की प्लेइंग 11 पूरी तरह से बदल सकती है। टीम में कई बदलाव हो सकते हैं। तीसरे टी20 में हमें एक नया ओपनिंग पेयर भी देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और मुकेश कुमार की टीम से छुट्टी भी हो सकती है।

EPF Interest Rate: जल्द जमा होगा पीएफ का ब्याज? जानें ईपीएफओ का जवाब…

21 वर्षीय यशस्वी जायसवाल कर सकते हैं डेब्यू

बता दें कि तीसरे टी20 में विस्फोटक युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल डेब्यू कर सकते हैं। यशस्वी के आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन की बदौलत ही उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया। वह पहली गेंद से ही गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते नजर आ सकते हैं। कई बार उन्होंने ऐसा करके भी दिखाया है। अगर यशस्वी इस मैच में डेब्यू करेंगे तो फिर ईशान किशन के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर शुभमन गिल को 3 नंबर पर खेलना होगा।

ये हो सकते हैं बदलाव

टी20 के दो मैच हारने के बाद भारतीय टीम तीसरे मैच में कई बदलाव कर सकती है। मुकेश कुमार की जगह आवेश खान या उमरान मलिक और रवि बिश्नोई की जगह कुलदीप यादव टीम में वापसी कर सकते हैं। हार्दिक और अर्शदीप को दूसरे मैच में स्विंग मिली थी और यही दोनों गेंदबाजी की शुरूआत करेंगे। दो महीने बाद खेल रहे चहल प्रभावी रहे, लेकिन बिश्नोई कोई कमाल नहीं कर सके। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार काफी महंगे साबित हुए थे, जिसकी वजह से उनकी जगह आवेश खान या उमरान मलिक को खिलाया जा सकता है।

तीसरे टी20 के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11: ईशान किशन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन/अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

India vs West Indies : क्या आज विंडीज के खिलाफ भारत का प्रयोग सफल रहेगा?
तारोबा (वेस्टइंडीज)। India vs West Indies : भारत को उम्मीद है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ मंगलवार को तीसरे और निर्णायक एक दिवसीय क्रिकेट मैच में मध्यक्रम में संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव को आजमाने का उसका प्रयोग सफल साबित होगा। वेस्टइंडीज से 2006 के बाद से एक भी वनडे शृंखला नहीं हारी भारतीय टीम ने बारबडोस में दूसरे वनडे में पराजय का सामना किया जिसमें कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया गया था। छह विकेट से मिली हार के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि भारतीय टीम अगले महीने होने वाले एशिया कप और फिर विश्व कप के मद्देनजर वृहत तस्वीर देख रही है जिसमें देखना है कि अह्म मुकाबलों में युवा खिलाड़ी कितना प्रभाव छोड़ पाते हैं। India vs West Indies

सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने प्रभावित किया है लेकिन शुभमन गिल अभी तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। हार्दिक पंड्या ने पहले दो मैचों में गेंदबाजी की शुरुआत की लेकिन बल्ले से नाकाम रहे। पांच मैचों की टी20 शृंखला से पहले वह उपयोगी पारी खेलना चाहेंगे। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज उमरान मलिक अभी तक विकेट नहीं ले सके हैं। उनकी रफ्तार भारत के लिए एक्स फैक्टर है लेकिन उन्हें अपनी तकनीक और सटीकता पर काम करना होगा। चाइनामैन कुलदीप यादव ने प्रभावी प्रदर्शन किया है जिससे उनके दोस्त युजवेंद्र चहल के लिए टीम में जगह नहीं बन पा रही। अब वह टी20 शृंखला में ही नजर आएंगे।

वेस्टइंडीज के पास खोने के लिए कुछ नहीं है और अगर वह भारत को हरा देता है तो वनडे विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाने के जख्मों पर कुछ हद तक मरहम लगेगा। उसके गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। बाएं हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोती अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि तेज गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड भी प्रभावी रहे हैं। कप्तान शाइ होप ने कहा कि हम एक बार फिर उस प्रदर्शन को दोहराएंगे। हमें बल्ले और गेंद से लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

टीमें : भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), शार्दुल ठाकुर, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार

वेस्टइंडीज : शाई होप (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, एलिक अथानाजे, यानिक कारिया, कीसी कार्टी, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरोन हेटमाएर, अलजारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग, काइल मायर्स, गुडाकेश मोती, जेडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिनक्लेयर, ओशाने थॉमस।

मैच का समय : भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से

यह भी पढ़ें:– मणिपुर यौन हिंसा मामले में पीड़ितों का बयान दर्ज करने पर लगी रोक

IND vs WI: 80 गेंदों के बाद जड़ा चौका! फिर भी जश्न क्यों? जानें विराट कोहली के जश्न का राज!
विराट कोहली ने मनाया जश्न! जायसवाल ने भी किया ऐसा रिएक्ट! वीडियो वायरल

IND vs WI भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने अपनी मजबूत जड़ें जमा ली हैं, उनको हिलाना अब शायद मुश्किल हो। मैच के दौरान स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) का एक वीडिया सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है, जिसमें वह चौका लगाने के बाद जश्न मना रहे हैं और हैरानीजनक बात यह है कि कोहली ये जश्न 80 गेंदों का लम्बा इंतजार करके चौका जड़ने के बाद मना रहे हैं।

आखिर एक चौका लगाने के लिए 80 गेंदों का ही इंतजार क्यों। क्या कोई खास वजह थी या वो यशस्वी जायसवाल को खेलने का मौका दे रहे थे। क्योंकि विराट कोहली चौका लगाने के लिए इतना विराट इंतजार तो नहीं करते। वो ऐसा जश्न कोई बड़ी उपलब्धि पाने या शतक जड़ने के बाद मनाते हैं। मगर मैच में ना तो इस बार उन्होंने कोई शतक जड़ा और ना ही कोई बड़ी उपलब्धि हासिल की, फिर उन्होंने यह जश्न क्यों मनाया? IND vs WI:

विराट कोहली के चौका जड़ने के बाद जश्न मनाने की वजह ये है कि विराट कोहली चौका तो लगाना चाह रहे थे लेकिन उनको मौका नहीं मिल पा रहा था और जब उनकी पारी का पहला चौका 81वीं गेंद पर लगा तो इसी बात को लेकर विराट ने जश्न मनाया। आखिर उन्हें इंतजार का फल तो मिला, वो भी चौके के रूप में। टेस्ट मैच की पहली पारी में विराट कोहली उस समय बल्लेबाजी करने आए जब रोहित शर्मा (103) के आउट होने के बाद शुभमन गिल मात्र 11 रनों के अंतराल आउट होकर पैवेलियन लौट गए थे। IND vs WI

अब कोहली बस क्रीज पर खड़े रहकर यशस्वी जायसवाल का साथ दे रहे थे क्योंकि वेस्टइंडीज के गेंदबाज कोहली को हाथ खोलकर विराट पानी खेलने का मौका नहीं दे रहे थे। इस दौरान कोहली ने भी अपना संयम नहीं खोया और वह क्रीज पर डटकर विंडीज की गेंदबाजी का सामना करते रहे। पारी की 81वीं गेंद पर जब उन्हें हाथ खोलने का मौका मिला तो उन्होंने कवर ड्राइव लगाते हुए टीम के लिए चार रन जोड़े और इसी का जश्न भी उन्होंने मनाया। उनके इस चौके का जश्न भी आप वीडियो में देख सकते हैं:-

Calling it a night! That celebration by @imVkohli after hitting his first boundary on the 81st ball.

.#INDvWIonFanCode #WIvIND pic.twitter.com/4SjNLZCMhx

— FanCode (@FanCode) July 13, 2023

दूसरे दिन विराट कोहली ने यशस्वी जायसवाल का साथ देते हुए दिन का खेल खत्म होने तक तीसरा विकेट नहीं गंवाया। विराट कोहली 36 तो यशस्वी जायसवाल 143 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दूसरे दिन भारत ने बोर्ड पर कुल 2 विकेट खोकर 312 रन बना दिए हैं। अभी तक भारत के पास 162 रनों की बढ़त है। इससे पहले भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 150 रनों पर रोक दिया था। रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट और रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके।

World Cup 2019: भारत-वेस्टइंडीज मैच आज
इंग्लैंड में विंडीज के खिलाफ 36 साल से नहीं हारी टीम इंडिया | Ind vs WI

वेस्टइंडीज ने पिछली बार इंग्लैंड के ग्राउंड पर भारत को 1983 में 66 रन से हराया था

मैच का प्रसारण दोपहर 3:00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर

वर्ल्ड कप के 34वें मैच में भारत का मुकाबला गुरुवार को मैनचेस्टर में (Ind vs WI) वेस्टइंडीज से होगा। टीम इंडिया की नजर टू्र्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत पर है। वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरी बार भारत लगातार 5 मैच जीत सकता है। पिछली बार 2015 वर्ल्ड कप में उसे लगातार छह मुकाबलों में सफलता मिली थी। दोनों टीमों के बीच इंग्लैंड के मैदान पर यह छठा मुकाबला होगा। भारत तीन में जीता। वेस्टइंडीज को सिर्फ दो में ही जीत मिली। टीम इंडिया विंडीज के खिलाफ यहां पिछली बार 1983 में हारी थी। तब उसे 66 रन से शिकस्त मिली थी।

अंक तालिका में भारतीय टीम तीसरे स्थान पर है।

उसके 5 मैच में 9 अंक हैं।

इस मैच में जीत के बाद वह सेमीफाइनल में जगह बनाने के करीब पहुंच जाएगा।

दूसरी वेस्टइंडीज की टीम 4 मैच हार चुकी है।

उसे 1 में जीत मिली और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।

बाकी बचे तीन मैच में जीतने पर भी उसके 9 अंक ही होंगे।

दो बार की चैम्पियन टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

भारत-वेस्टइंडीज हेड टू हेड | Ind vs WI

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 126 वनडे खेले गए।

इनमें वेस्टइंडीज 62 में जीता।

भारत को 59 मैच में सफलता मिली।

2 मुकाबले टाई रहे। 3 मैच में नतीजा नहीं निकला।

वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों के बीच अब तक 8 मैच खेले गए।

इनमें भारत 5 और वेस्टइंडीज 3 मैच जीता।

भारतीय टीम वेस्टइंडीज को ही 1983 वर्ल्ड कप के फाइनल में हराकर फाइनल जीती थी।

मौसम और पिच रिपोर्ट | Ind vs WI

मैनचेस्टर में गुरुवार को बारिश की बिल्कुल संभावना नहीं है।

दिनभर धूप रहेगी।

तापमान भी 18 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

मैनचेस्टर में अब तक वर्ल्ड कप के तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं।

पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को यहां फायदा मिला है।

इस बार भी पिच बल्लेबाजों की मदद करेगी।

टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।

भारत की ताकत | Ind vs WI

विराट कोहली : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस बार टूर्नामेंट में फॉर्म में हैं। उन्होंने 4 मैच में 244 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 61 और स्ट्राइक रेट 102.09 का रहा है। कोहली ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 3 अर्धशतक लगाए। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में पिछली छह पारियों में उनके नाम 4 शतक है। ऐसे में विंडीज के खिलाफ वे इस मैच में भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।

गेंदबाजी : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले मैच में 227 रन पर रोक दिया। वहीं, दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 352 रन का बचाव किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम को 50 ओवर में 316 रन पर ऑलआउट कर दिया। पाकिस्तान के खिलाफ 336 रन का बचाव किया। बारिश के कारण पाक की पारी को 40 ओवर का कर दिया गया था। तब भारतीय गेंदबाजों ने 216 रन पर उसके 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ गेंदबाजों ने 224 रन का बचाव किया। टीम के लिए तेज गेंदबाजों ने 22 विकेट लिए। वहीं, स्पिनर्स के खाते में 11 विकेट गए।

भारत की कमजोरी | Ind vs WI

चौथे नंबर का बल्लेबाज : लोकेश राहुल के ओपनिंग करने से चौथे नंबर की जगह खाली हो गई। पिछले मैच में विजय शंकर इस क्रम पर उतरे, लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वे 41 गेंद पर 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ऐसे में टीम प्रबंधन के लिए यह क्रम चिंता का कारण बना हुआ है। शंकर को अगर मौका मिलता है, तो उन्हें खुद को साबित करना होगा। उनका स्थान लेने के लिए ऋषभ पंत भी टीम में हैं।

वेस्टइंडीज की ताकत | Ind vs WI

क्रिस गेल : वेस्टइंडीज का यह ओपनर अपनी टीम को तेज शुरुआत देने में सक्षम है। पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 84 गेद पर 87 रन बनाए थे। गेल ने इस मैच में 103.57 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनकी नजर इस मैच में वेस्टइंडीज के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने पर होगी। उन्होंने 295 वनडे में 10345 रन बनाए। इस मामले में उनसे आगे ब्रायन लारा हैं। लारा ने 299 वनडे में 10405 रन बनाए थे। गेल को उन्हें पीछे छोड़ने के लिए 60 रन चाहिए।

शेल्डन कॉटरेल : विंडीज के इस युवा तेज गेंदबाज ने वर्ल्ड कप में सबको प्रभावित किया है। उन्होंने 6 मैच में 9 विकेट लिए। वे टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। कॉटरेल ने एक बार मैच में चार विकेट लिए। वे भारत के खिलाफ इस बड़े मुकाबले में फिर से सबको प्रभावित करना चाहेंगे।

वेस्टइंडीज की कमजोरी | Ind vs WI

ओपनिंग जोड़ी : वेस्टइंडीज को पिछले तीन मुकाबलों में ओपनर्स से बेहतर शुरुआत नहीं मिली। क्रिस गेल के जोड़ीदार के तौर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में शाई होप उतरे। दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 3 रन की साझेदारी की। बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ गेल के साथ ओपनिंग करने इविन लेविस उतरे, लेकिन 6दोनों बड़ी साझेदारी करने में नाकार रहे। बांग्लादेश के खिलाफ 6 और इंग्लैंड के खिलाफ 3 रन की साझेदारी की।

दोनों टीमें

भारत : विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव।

वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), फैबियान एलेन, कार्लोस ब्रैथवेट, डॉरेन ब्रावो, शेल्डन कॉटरेल, शेनोन गैब्रिएल, क्रिस गेल, शिमरॉन हेटमायर, शाई होप, इविन लेविस, एश्ले नर्स, निकोलस पूरन, केमार रोच, आंद्रे रसेल, ओसाने थॉमस।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।