rajasthan - Sach Kahoon Hindi

दहेज में कार और पांच लाख रुपए की मांग, विवाहिता को घर से निकाला
हनुमानगढ़। दहेज में बड़ी कार और पांच लाख रुपए की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने पति, सास, ससुर और देवर पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने तथा उसका स्त्रीधन अपने कब्जे में रखने का आरोप लगाया है।

भिरानी थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांधीबड़ी निवासी अंजू (27) पुत्री जयसिंह जाट ने रिपोर्ट दी कि उसकी शादी 18 मई 2017 को सोनड़ी निवासी दिनेश पुत्र मांगेराम सहारण के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के समय उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर करीब 1.21 लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के आभूषण सहित घरेलू सामान दहेज में दिया था। उसका स्त्रीधन पति, देवर, ससुर व अन्य परिजनों की मौजूदगी में ससुराल पक्ष को सौंपा गया था।

शादी के बाद जब वह पहली बार ससुराल गई तो पति, देवर, सास और ससुर दहेज से खुश नहीं हुए। उन्होंने पति के पढ़े-लिखे होने का हवाला देते हुए मायके से बड़ी कार और पांच लाख रुपए लाने की मांग की। विवाहिता ने मायके की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मांग पूरी करने में असमर्थता जताई, लेकिन इसके बाद उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। उससे घरेलू काम करवाया जाता, पर्याप्त खाना नहीं दिया जाता और दहेज की मांग को लेकर मारपीट व घरेलू हिंसा की जाती रही। उसने परिवार बचाने के लिए लंबे समय तक प्रताड़ना सहन की। करीब पांच माह पहले पति दिनेश, देवर राजेन्द्र, ससुर मांगेराम और सास रूकमा ने उसे एक कमरे में बंद कर मारपीट की।

आरोपियों ने कहा कि घर में रहना है तो पिता से बड़ी कार और पांच लाख रुपए लेकर आए, अन्यथा घर में कोई जगह नहीं है। इसके अगले दिन पति और देवर विवाहिता के सात वर्षीय बेटे जतिन को उससे अलग कर उसे जबरन वाहन में बैठाकर गांधीबड़ी छोड़ गए। मामले को लेकर 30 अगस्त 2026 को गांधीबड़ी में पंचायत आयोजित की गई। इसमें गांव के कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद थे। विवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष से बेटी को सम्मानपूर्वक रखने और दहेज के लिए परेशान नहीं करने की गुहार लगाई, लेकिन ससुराल पक्ष ने कार और पांच लाख रुपए की मांग पूरी होने तक विवाहिता को साथ रखने से इनकार कर दिया।

विवाहिता ने अपना स्त्रीधन वापस मांगा तो उसे लौटाने से भी इनकार किए जाने का आरोप है। भिरानी थाना पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच थाना प्रभारी मदनलाल बिश्नोई की ओर से शुरू की गई है। पुलिस दहेज की मांग, मारपीट, स्त्रीधन और बच्चे को मां से अलग करने के आरोपों की जांच करेगी।

शाह सतनाम जी गर्ल्स कालेज में रिसर्च ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन
गोलूवाला, (सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर)। शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज श्रीगुरुसर मोडिया में रिसर्च एंड डेवलपमेंट कमेटी के तत्वावधान में सेमिनार हॉल में रिसर्च ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य फैकल्टी सदस्यों में शोध के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा गुणवत्तापूर्ण शोध कार्य के लिए आवश्यक कौशल विकसित करना रहा। इस कार्यक्रम में गगनदीप कौर ने रिसर्च पेपर लेखन एवं रिसर्च मेथडोलॉजी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। Sri Gurusar Modia News

उन्होंने शोध योग्य विषय के चयन, रिसर्च प्रॉब्लम एवं उद्देश्यों के निर्धारण,साहित्य समीक्षा, शोध पद्धति प्रक्रिया को सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समझाया। उन्होंने फैकल्टी सदस्यों को अपने शिक्षण अनुभव एवं विषय विशेषज्ञता को शोध से जोड़ते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समाजोपयोगी शोध करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान फैकल्टी सदस्यों ने शोध प्रक्रिया एवं रिसर्च पेपर लेखन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में रिसर्च एंड डेवलपमेंट कमेटी के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के माध्यम से महाविद्यालय में सुदृढ़ रिसर्च कल्चर एवं अकादमिक गुणवत्ता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। Sri Gurusar Modia News

Rajasthan News: राजस्थान के सभी स्कूल होंगे मजबूत: डिप्टी सीएम बैरवा
जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने और उनका कायाकल्प करने के उद्देश्य से अभियान शुरू करने वाली पहली सरकार है। उन्होंने कहा कि जर्जर पाए गए सभी स्कूलों को सुदृढ़ और बहाल किया जाएगा। Rajasthan News

बैरवा ने कहा कि जिस स्कूल को लेकर सवाल उठे थे, वहां बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया, लेकिन यह कोई अलग-थलग कार्रवाई नहीं थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरे प्रदेश में क्षतिग्रस्त या असुरक्षित इमारतों वाले स्कूलों की पहचान की है और मुख्यमंत्री ने उनकी खराब स्थिति को सुधारने के लिए जरूरी फंड मंजूर किया है। बैरवा ने कहा कि सरकार पहले से ही बुनियादी ढांचे से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे स्कूलों की पहचान करने और जहां भी जरूरी हो, वैकल्पिक व्यवस्था करने का काम कर रही थी।

उन्होंने कहा, "पहले से ही हर जगह काम किया जा रहा था, सभी समस्याग्रस्त स्कूलों की पहचान कर उन्हें वैकल्पिक व्यवस्थाओं के माध्यम से चलाया जा रहा था। जहां भी ऐसी स्थितियां थीं, हम पहले से ही उस पर काम कर रहे थे।" उन्होंने कहा कि कई इमारतें पुरानी हैं और कई साल पहले बनाई गई थीं, इसलिए यह कहना गलत होगा कि यह समस्या केवल भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद ही पैदा हुई है।

बैरवा ने कहा, "ये पुरानी इमारतें हैं जो बहुत पहले बनी थीं... ऐसा नहीं है कि यह केवल भाजपा के सत्ता में आने के बाद ही हुआ है। फिर भी, हमने उन सभी की पहचान कर ली है, बजट आवंटित कर दिया है, हमारे मुख्यमंत्री ने हर जगह की समीक्षा की है और अब, बिना किसी संदेह के, जर्जर स्थिति में मौजूद सभी स्कूलों को मजबूत और बहाल किया जाएगा।" Rajasthan News

उनका यह बयान राजस्थान में स्कूलों के बुनियादी ढांचे की गहन जांच के बीच आया है। यह जांच तब शुरू हुई जब कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की एक टीम पर जयपुर के पास बागरू में एक सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने के दौरान हमला किया गया। टीम यह जांचने गई थी कि संबंधित सरकारी स्कूल गौशाला से संचालित हो रहा है, इस आरोप में कितनी सच्चाई है।

रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल की मूल इमारत को पिछले साल असुरक्षित घोषित कर बंद कर दिया गया था। इसके बंद होने के बाद छात्रों को शिक्षा जारी रखने के लिए एक अस्थायी बाड़े में स्थानांतरित कर दिया गया था।इसी बीच, पिछले महीने राजस्थान सरकार ने विधानसभा में बताया था कि 611 सरकारी स्कूल बिना अपनी खुद की इमारत के संचालित हो रहे हैं। Rajasthan News

इस खुलासे के बाद स्कूलों के बुनियादी ढांचे की स्थिति पर फिर से ध्यान केंद्रित हुआ, विपक्ष ने असुरक्षित परिसरों को लेकर चिंता जताई और सरकार ने मरम्मत, नवीनीकरण और निर्माण के लिए धन की घोषणा की। भाजपा सरकार ने मौजूदा बुनियादी ढांचे की खामियों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली पिछली कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

इन कमियों को दूर करने के लिए राजस्थान सरकार ने मौजूदा स्कूल भवनों की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए 550 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। साथ ही उन स्कूलों के लिए भवन निर्माण के लिए 450 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं जिनके पास वर्तमान में अपनी खुद की इमारत नहीं है या जो जर्जर परिसरों से संचालित हो रहे हैं।

राज्य सरकार ने आगे कहा कि विभिन्न वित्त स्रोतों के माध्यम से स्कूल भवनों के निर्माण, मरम्मत और रखरखाव के लिए हर साल 2,500 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। यह पांच साल की अवधि में 12,500 करोड़ रुपये होगा, जिसका घोषित उद्देश्य पूरे राजस्थान में स्कूल के बुनियादी ढांचे में सुधार करना है। Rajasthan News

खिनानिया में नकली डीएपी की आशंका, 58 बैग जब्त
हनुमानगढ़। जिले के तलवाड़ा झील थाना क्षेत्र के गांव खिनानिया में किसानों को नकली डीएपी बेचे जाने की शिकायत के बाद कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए 58 बैग डीएपी जब्त किए हैं। मामले में उर्वरक निरीक्षक एवं कृषि अधिकारी (पौध संरक्षण) प्रियंका की रिपोर्ट पर तलवाड़ा झील पुलिस थाना में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार, कृषि विभाग को खिनानिया में किसानों की ओर से नकली डीएपी बेचे जाने संबंधी शिकायत मिली थी। शिकायत पर 25 अगस्त की रात्रि करीब 8.30 बजे उर्वरक निरीक्षक एवं कृषि अधिकारी प्रियंका मौके पर पहुंचीं। उनके साथ सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) हनुमानगढ़ राधेश्याम पारीक, सहायक कृषि अधिकारी टिब्बी बेअन्त सिंह तथा वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक प्रेरणा भी मौजूद थीं।

मौके पर किसान जगदीश पुत्र बीरबल ने कृषि अधिकारियों को बताया कि राजेन्द्र पुत्र बंशीलाल की ओर से चार किसानों को डीएपी के कुल 78 बैग बेचे गए थे। किसानों को उर्वरक के नकली होने की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने राजेन्द्र कुमार से संपर्क किया। बताया गया कि राजेन्द्र बैग वापस लेने के लिए किसानों के पास पहुंचा, इसी दौरान विभाग को इसकी सूचना दी गई। कार्रवाई के दौरान 38 बैग एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में मुख्य मार्ग पर खड़े मिले।

इसके अलावा 20 बैग जगदीश के घर के एक कमरे से, उसकी सहमति से जब्त किए गए। इस प्रकार मौके से कुल 58 बैग जब्त किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, जब किसानों को डीएपी उपलब्ध करवाने वाले राजेन्द्र कुमार से जब्त बैग के संबंध में पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। उसके पास आपूर्ति रसीद अथवा बिक्री बिल उपलब्ध नहीं था। किसानों को भी डीएपी खरीदने का कोई क्रय बिल नहीं दिए जाने की बात सामने आई। Hanumangarh News

कृषि विभाग ने जब्त 58 बैगों में से 5 नमूने आहरित किए। जब्त उर्वरक को ग्राम सेवा सहकारी समिति श्योदानपुरा, ग्राम पंचायत खिनानिया में व्यवस्थापक की सुरक्षित अभिरक्षा में रखवाकर सुपुर्दगी प्राप्त कर ली गई है। उर्वरक निरीक्षक एवं कृषि अधिकारी प्रियंका (29) पुत्री रामनिवास जाट निवासी नुकेरा पीएस संगरिया, हाल पदस्थापित उर्वरक निरीक्षक एवं कृषि अधिकारी (पौध संरक्षण), कार्यालय सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) हनुमानगढ़ ने तलवाड़ा झील पुलिस थाना में उपस्थित होकर टाइपशुदा रिपोर्ट पेश की।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत अपराध की श्रेणी में पाया और मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले का अनुसंधान थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल सिंह की ओर से शुरू किया गया है। अब पुलिस जांच में यह सामने आने की उम्मीद है कि किसानों को उपलब्ध कराई गई डीएपी वास्तविक थी अथवा मानकों के विपरीत/नकली, तथा उर्वरक की आपूर्ति और बिक्री किस माध्यम से की गई। Hanumangarh News

संगरिया में पिता-पुत्र 805 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार
Drug Smuggler Arrested: हनुमानगढ़। संगरिया थाना पुलिस ने मादक पदार्थांे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को 805 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अफीम के अलावा 2 लाख रुपए की नकदी, तीन मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया है। अफीम के परिवहन में प्रयुक्त टाटा हैरियर कार को भी पुलिस ने जब्त किया है। प्रारंभिक पूछताछ में पिता-पुत्र ने अफीम की खरीद-फरोख्त से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार, संगरिया थाना के कार्यवाहक प्रभारी उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पुलिस टीम के साथ संगरिया कस्बे में गश्त के लिए रवाना हुए थे। गश्त के दौरान वार्ड नंबर 26 में पुलिस टीम को एक काले रंग की टाटा हैरियर कार आती दिखाई दी। कार चालक ने पुलिस की गाड़ी को सामने से आता देखकर अचानक कार को एक गली में मोड़ दिया। गली में आगे कंटीली झाड़ियां होने के कारण चालक कार को रोककर वापस घुमाने का प्रयास करने लगा।

पुलिस टीम ने पीछे से अपनी गाड़ी रोककर रास्ता घेर लिया, जिससे हैरियर कार आगे-पीछे नहीं जा सकी। पुलिस ने कार को रुकवाया तो उसमें सवार दो व्यक्तियों की पहचान संदीप कुमार (46) पुत्र रामकुमार निवासी वार्ड नंबर 26 संगरिया और उसके पुत्र जयंत कुमार (20) पुत्र संदीप कुमार निवासी वार्ड नंबर 26 संगरिया के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, हैरियर कार की सीट के बीच एक गहरे नीले रंग का बैग मिला। बैग में इलेक्ट्रॉनिक कांटा और थैली में 805 ग्राम अफीम मिली। Hanumangarh News

तलाशी के दौरान बैग से अलग-अलग नोटों की आठ गड्डियां मिलीं। इनमें 500 रुपए के 254 नोट, 200 रुपए के 190 नोट और 100 रुपए के 350 नोट थे, जिनकी कुल राशि 2 लाख रुपए थी। पूछताछ में दोनों ने इस रकम को अफीम की बिक्री से प्राप्त राशि बताया। पुलिस ने अफीम व नकदी को कब्जे में ले लिया।

पुलिस की पूछताछ में संदीप कुमार ने बताया कि उसकी ओवरब्रिज के नीचे 'संदीप हेयर सैलूनÓ नाम से नाई की दुकान है और वह करीब तीन साल से अफीम का सेवन करता है। उसका बेटा जयंत अफीम मंगवाकर देता था और वह आगे ग्राहकों को बेचता था। उसने अफीम को 1500 रुपए प्रति तोला (10 ग्राम) के हिसाब से बेचने की बात बताई। पूछताछ में संदीप ने यह भी बताया कि उसका बेटा मध्यप्रदेश के किशोर कृष्णा नामक व्यक्ति से अफीम मंगवाता था। Hanumangarh News

जयंत कुमार ने बताया कि वह पीजी कॉलेज सूरतगढ़ में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ता है। उसके पिता अफीम का सेवन करते हैं और संगरिया में अफीम का सेवन करने वाले ग्राहकों को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचते हैं। जयंत ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के उक्त व्यक्ति से संपर्क कर अफीम मंगवाता था। उसने करीब 15-20 दिन पहले संगरिया के पास सड़क पर एक किलो 800 ग्राम अफीम खरीदने की बात भी पूछताछ में बताई। पुलिस ने संदीप कुमार तथा जयंत कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

अफीम के परिवहन में प्रयुक्त हैरियर कार नंबर एचआर 26 ईडी 8065 को भी जब्त कर लिया। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की आगे की जांच तलवाड़ा झील थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल सिंह को सौंपी गई है। अब अनुसंधान में यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आरोपियों को अफीम की आपूर्ति कहां से होती थी, इसकी बिक्री किन लोगों को की जा रही थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल महंगा सिंह, प्रदीप काल्वी और कांस्टेबल सुखबीर सिंह शामिल रहे। Hanumangarh News

Hanumangarh Crime: रास्ता रोककर युवक पर गंडासी से हमला, साथी को भी पीटा
हनुमानगढ़। बाइक से गांव लौट रहे दो युवकों को रास्ते में रोककर हमला करने, नकदी छीनने, मोबाइल फोन तोड़ने और सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल कर धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में टाउन थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार संदीप सिंह (32) पुत्र कुलवंत सिंह रायसिख निवासी वार्ड नंबर 1, फतेहपुर तहसील संगरिया ने थाने में रिपोर्ट दी। Hanumangarh News

रिपोर्ट में बताया कि 19 अगस्त की शाम करीब 7 बजे वह अपने साथी बलदेव सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी फतेहपुर के साथ बाइक से टाउन बाजार से गांव लौट रहा था। दोनों अमरपुरा थेड़ी स्थित ईंट भट्ठों के पास पहुंचे तो वहां पहले से घात लगाकर खड़े बलजीत सिंह पुत्र कालासिंह, संदीप सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह तथा पिंटी पुत्र रामसिंह, तीनों निवासी फतेहपुर ने उनका रास्ता रोक लिया। Hanumangarh News

आरोपियों ने उन्हें जबरन नीचे गिरा दिया और जान से मारने की नीयत से गंडासी एवं धारदार हथियारों से हमला किया। हमले में संदीप सिंह के सिर पर चोट लगी, जबकि उसके साथी बलदेव सिंह के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। बलदेव सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी जेब से 2300 रुपए नकद निकाल लिए तथा बलदेव सिंह का मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटककर तोड़ दिया। जाते समय आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

.आरोपियों ने मारपीट की घटना का वीडियो बनाया और परिवादी को अपमानित करने की नीयत से उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रिपोर्ट और चोटों के निरीक्षण के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण का अनुसंधान सहायक उपनिरीक्षक अमीचंद को सौंपा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Hanumangarh News

सूने मकान की स्टील ग्रिल तोड़कर घुसे चोर
हनुमानगढ़। टाउन की रामसिंह कॉलोनी में एक सूने मकान की स्टील ग्रिल तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। मामले में मकान मालिक ने टाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार गगनदीप सिंह (35) पुत्र राजेन्द्र सिंह छिम्पा निवासी मकान नंबर 64, रामसिंह कॉलोनी, टाउन ने थाने में रिपोर्ट दी। Hanumangarh News

परिवादी ने बताया कि वह पिछले 3-4 दिन से नौकरी के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। उसके मकान पर ताला लगा हुआ था। उसके पिता रात के समय घर पर जाकर सो जाते थे। उम्र अधिक होने के कारण वे मकान के ऊपरी हिस्से में नहीं जाते थे। परिवादी के अनुसार 20 अगस्त की सुबह उसके पिता मकान के ऊपरी हिस्से में गए तो बाहर की तरफ लगी स्टील की ग्रिल टूटी हुई मिली। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखी लकड़ी की अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। अलमारी में रखे करीब 20 हजार रुपए नकद, करीब 50 ग्राम चांदी के सिक्के तथा करीब सवा तोले की सोने की चेन गायब मिली।

परिवादी ने आसपास चोर की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच सहायक उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने अज्ञात चोर की तलाश और घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ध्वजारोहण
Hoisted the flag: बीकानेर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को 10वीं आरएसी बटालियन की टुकड़ी ने सलामी और पुलिस बैण्ड ने बैण्डवादन की प्रस्तुति दी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल सहित जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं आमजन उपस्थित रहे। Rajasthan News

Tonk Bus Accident: टोंक में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रक से टकराई
Tonk Bus Accident: टोंक। राजस्थान के टोंक जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर रविवार को एक सड़क दुर्घटना में श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 22 यात्री घायल हो गए, जिनमें कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों के साथ पुलिस एवं प्रशासन की टीम राहत कार्य में जुट गई। Rajasthan News

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस कोटा से श्रद्धालुओं को लेकर धार्मिक यात्रा पर निकली थी। नया गांव के निकट राजमार्ग पर चलते समय बस आगे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।

घायल यात्रियों ने बताया कि वे धार्मिक स्थल के दर्शन के लिए जा रहे थे। अचानक हुए हादसे के कारण बस में बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय नागरिकों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। Rajasthan News

प्रशासन ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जयपुर के उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया जा रहा है। बस चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका इलाज जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया था। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा वाहन चालक भी निर्धारित गति और सतर्कता के साथ वाहन चलाएं, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके। Rajasthan News

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने धरातल पर उतारा सहकारिता मॉडल, सशक्त हो रही ‘गृहलक्ष्मी’
जयपुर। राजस्थान में सहकारिता को ग्रामीण विकास और आर्थिक सशक्तीकरण का मजबूत माध्यम बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभाव से कृषि, डेयरी, भंडारण, डिजिटल सेवाओं और ग्रामीण रोजगार के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिल रही है। इन पहलों का उद्देश्य किसानों, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण समुदायों को आत्मनिर्भर बनाते हुए स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। Rajasthan News

राज्य में कृषि उपज के सुरक्षित भंडारण के लिए आधुनिक गोदामों का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। इससे किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने की सुविधा मिलने के साथ बेहतर मूल्य प्राप्त करने की संभावना भी बढ़ी है। आने वाले वर्षों में भंडारण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है, जिससे कृषि क्षेत्र को और मजबूती मिलेगी।

सहकारी संस्थाओं को तकनीक से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बड़ी संख्या में प्राथमिक कृषि साख समितियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है, जिससे ऑनलाइन लेनदेन, पारदर्शिता और सेवाओं की गति में सुधार हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल बैंकिंग और सरकारी योजनाओं का लाभ अब पहले की तुलना में अधिक सरलता से उपलब्ध हो रहा है। Rajasthan News

ग्राम पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय सहकारी समितियों का विस्तार भी तेजी से किया जा रहा है। ये समितियां कृषि सेवाओं के अलावा जन औषधि केंद्र, किसान सेवा केंद्र, बीज वितरण, उर्वरक उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। डेयरी क्षेत्र में भी सहकारिता मॉडल के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। बड़ी संख्या में नए दुग्ध उत्पादकों के जुड़ने से ग्रामीण आय में वृद्धि हुई है। महिला स्वयं सहायता समूहों और महिला दुग्ध उत्पादकों की भागीदारी बढ़ने से आर्थिक सशक्तीकरण को नई गति मिली है।

किसानों के लिए विभिन्न वित्तीय सहायता योजनाओं, पशुपालकों के लिए ऋण सुविधाओं तथा स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के प्रयास भी लगातार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही मोटे अनाज (श्री अन्न) को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों के विपणन और सहकारी मेलों के आयोजन से ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहन मिल रहा है।

शहरी क्षेत्रों में भी सहकारिता आधारित डिजिटल सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। परिवहन क्षेत्र में स्थानीय टैक्सी प्लेटफॉर्म, स्वास्थ्य सेवाओं में जन औषधि केंद्रों का विस्तार तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक पौधारोपण जैसी पहलें विकास को नई दिशा दे रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सहकारिता, तकनीक और जनभागीदारी का यह मॉडल इसी गति से आगे बढ़ता रहा, तो आने वाले वर्षों में राजस्थान ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि विकास और सामाजिक सहभागिता के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी स्थिति और मजबूत कर सकता है। Rajasthan News

Pension News: लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेंशन को लेकर की बड़ी घोषणा
Pension News: जयपुर (ब्यूरो)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकतंत्र सेनानियों की मासिक पेंशन पांच हजार रुपए बढ़ाकर 25 हजार रुपए तथा मासिक चिकित्सा सहायता को एक हजार रुपए बढ़ाकर पांच हजार रुपए करने की घोषणा की हैं। शर्मा ने वीरवार को दुर्गापुरा में ‘संविधान हत्या दिवस’ के अवसर पर आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में यह घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल ने संविधान और लोकतंत्र की आत्मा को कुचलने का काम किया। Rajasthan News

कुल्हाड़ी के वार से की पत्नी की हत्या, राजस्थान के इस जिले में मचा हड़कंप
अलवर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने रविवार को घर में सो रही अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी। थाना प्रभारी हरदयाल सिंह यादव ने सोमवार को बताया कि खेडली पिचनौत गांव में आरोपी कालूराम मीणा ने अपनी पत्नी पुनी देवी (50) पर कुल्हाड़ी से कई वार किये, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कालूराम मीणा बकरी चराता है। शाम करीब छह बजे वह बकरियां चराकर घर लौटा। उस समय उसकी पत्नी पुनी देवी खेत से मजदूरी कर थककर घर में सो रही थी। तभी कालूराम ने पुनी पर कुल्हाड़ी से गर्दन और हाथ पर वार कर दिये, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। यादव ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। इससे पहले उसने अपने बेटे सहित एक अन्य व्यक्ति की हत्या की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।