memorandum submitted - Sach Kahoon Hindi

विद्यालय भवन स्थानांतरण का विरोध
ग्रामीणों ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। गांव बनवाला (Village Banwala) में राजकीय विद्यालयों के स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग को लेकर भारत की जनवादी नौजवान सभा के बैनर तले ग्रामीणों ने गुरुवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (Chief District Education Officer) कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन (Memorandum) सौंपा। डीवाईएफआई के तहसील अध्यक्ष वेदप्रकाश ने बताया कि गांव बनवाला के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के स्थानांतरण के आदेश 5 अक्टूबर को हुए थे। चूंकि विद्यालय को राज्य सरकार की ओर से उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत कर दिया गया है। Hanumangarh News

उन्होंने बच्चों व विद्यालय की आवश्यकताओं को देखते हुए गांव बनवाला के विद्यालय भवन स्थानांतरण पर रोक लगाने और भवन को यथास्थान रखे जाने की मांग की। समय रहते भवन स्थानांतरण पर रोक नहीं लगाने पर भारत की जनवादी नौजवान सभा के बैनर तले आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर मोहन लोहरा, महेन्द्र कुमार, बलविन्द्र सिंह, गुरराज सिंह, उग्रसेन, प्रीतम सिंह, राजपाल, अवतार सिंह, सुरेन्द्र कुमार, मोहनलाल, साहबराम, राजू कुमार, रमेश कुमार आदि मौजूद थे। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– वृद्धाश्रम की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित करने का आरोप

वृद्धाश्रम की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित करने का आरोप
रावतसर के वार्ड वाशिंदों ने एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। अनाथ व वृद्धाश्रम (Orphan and Old Age Home) की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग को लेकर रावतसर के वार्ड 1 के वाशिंदों ने गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक (Memorandum to SP) के नाम पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। रावतसर के वार्ड 1 के वाशिंदों ने बताया कि उनके वार्ड में राजेश बेनीवाल नामक व्यक्ति की ओर से अनाथ एवं वृद्धाश्रम का संचालन किया जा रहा है। Hanumangarh News

वृद्धाश्रम में महिलाओं व पुरुषों को एक साथ रखा जाता हैं। वृद्धाश्रम में आवारा किस्म एवं नशेड़ी प्रवृत्ति के लोग हर समय मौजूद रहते हैं। यह लोग बुलेट मोटर साइकिल एवं तेज आवाज करने वाली मोटर साइकिल व गाडिय़ां लेकर दिन-रात गलियों में घूमते रहते हैं। अगर कोई वार्डवासी इन लोगों को आवारागर्दी नहीं करने की बात कहता है तो वे उसे जान से मारने अथवा गम्भीर प्रकृति के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। इस कारण वार्डवासियों का यहां निवास करना दूभर हो गया है। पूरे वार्ड में भय व दहशत का माहौल बना हुआ है। Hanumangarh News

वार्डवासियों ने बताया कि वृद्धाश्रम को वार्ड 1 से अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने एवं आपराधिक तथा नशेड़ी प्रवृति के लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग के संबंध में 3 अक्टूबर को रावतसर पुलिस थाना में परिवाद सौंपा गया था। परन्तु अभी तक संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई। इसके विरोध में वार्डवासी वार्ड 1 में धरना लगाए बैठे हैं। वार्डवासियों ने बताया कि 2 अक्टूबर को रात्रि के समय एक व्यक्ति तेज गति व लापरवाही से बाइक लेकर आया तथा दुर्घटना घटित करते-करते बचा। वार्डवासियों ने उसे रोका तो वृद्धाश्रम में निवास करने वाले आपराधिक किश्म के लोगों ने करीब 10 गाडिय़ां वार्ड में बुला ली तथा वार्डवासियों को जान से मारने व झूठे मकदमे में फंसाने की धमकी दी।

वार्डवासियों ने वार्ड पार्षद व पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस के आने पर यह लोग भाग गए। इसके बाद राजेश बेनीवाल व अन्य ने वार्ड पार्षद एवं वार्डवासियों को धमकी दी कि वे उन्हें दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। इस घटना के बाद अपराधी किस्म के लोगों की ओर से वार्डवासियों को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए झूठे गवाह बनाकर प्रार्थना पत्र पुलिस थाना रावतसर में पेश किए जा रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस थाना के अधिकारी व कर्मचारी वार्डवासियों पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं एवं अपराधियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। अपराधियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की जा रही।

वार्डवासियों के अनुसार वृद्धाश्रम संचालक राजेश बेनीवाल के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे चल रहे हैं। वार्डवासियों ने वृद्धाश्रम को अन्यत्र स्थानांतरित करने व अवैध गतिविधियां संचालित करने वाले वृद्धाश्रम संचालक व अन्य के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर वार्डवासियों को समस्या से निजात दिलाने की मांग की। कार्यवाही न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर मांगीलाल, बनवारी, गुरसेवक सिंह, रामप्रताप, जितेन्द्र, दौलतराम, लेखराम, बृजलाल, सतपाल, सुरेश कुमार, कुलदीप वर्मा, विक्रम शर्मा, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– लाखों रुपए का अवैध पैट्रोलियम पदार्थ बरामद

सर्व ब्राह्मण महासभा ने एडीएम, एसपी को सौंपा ज्ञापन
घटना की निंदा, हमलावरों पर कठोर कार्यवाही की मांग

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से टिकट के लिए दावेदारी जता रहे आशीष पारीक के काफिले पर गांव रोड़ांवाली में हमला करने के घटनाक्रम की सर्व ब्राह्मण महासभा (Sarva Brahmin Mahasabha) ने निंदा की है। महासभा पदाधिकारियों व सदस्यों ने हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग के संबंध में गुरुवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपे। Hanumangarh News

महासभा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा ने बताया कि आशीष पारीक हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की तरफ से टिकट के लिए दावेदारी जता रहे हैं। इसलिए वे गांव-गांव प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसी क्रम में गांव रोड़ांवाली में 3 अक्टूबर को जनसम्पर्क के लिए सभा रखी गई थी। सभा समापन के बाद जब आशीष पारीक की टीम रवाना हुई, तो रास्ते में गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने उनकी गाडिय़ों पर पत्थरबाजी व कापे से हमला कर दिया। आशीष पारीक ने भागकर पड़ौस के ही घर में शरण ली व उनकी टीम के अन्य सदस्यों ने भी भागकर हमले से अपना बचाव किया। उनके काफिले में शामिल गाडिय़ों पर पत्थरबाजी से शीशे टूटने पर कुछ लोगों के चोटें भी आई।

दुर्गा प्रसाद शर्मा ने कहा कि आशीष पारीक ब्राह्मण समाज के लोकप्रिय नेता हैं और विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी जता रहे हैं। गोरक्षक भी हैं तथा बजरंग दल के प्रदेश पदाधिकारी भी रह चुके हैं। उन पर हमला होना निंदनीय कार्य है। मौका स्थल के अनुसार वहां कोई भी अप्रिय घटना घट सकती थी। फलस्वरूप ऐसी वारदातों पर प्रशासन को कठोर कार्यवाही करने की आवश्यकता है। Hanumangarh News

उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनर्रावृत्ति न हो, ऐसे में हमलावरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जानी जरूरी है। इस मौके पर एडवोकेट रामानंद बोहरा, सोमप्रकाश शर्मा, देवकीनन्दन, नरेश, पंकज गौड़, भोजराज शर्मा, विजय कौशिक, मनोज शर्मा, चन्द्रभान, कुनाल गौड़, जिला प्रवक्ता मनीष कौशिक, अशोक व्यास, लक्ष्मी नारायण शर्मा आदि मौजूद थे। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:–आप नेता संजयसिंह की गिरफ्तारी का विरोध, किया प्रदर्शन

सरकार पर निजीकरण का लगाया आरोप, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
कैनाल गार्ड के पद को तृतीय श्रेणी का कर्मचारी घोषित करने व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग

बोले-जल्द समाधान नहीं तो विस चुनाव में परिणाम भुगतेगी भाजपा सरकार

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। पीडब्ल्यूडी विभाग बचाओ संघर्ष समिति ने सरकार पर विभागों के निजीकरण का आरोप लगाते हुए शहर में प्रदर्शन किया और उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि अगर सरकार ने जल्द उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।  सोमवार को जन-स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी भवन एवं मार्ग शाखा, सिंचाई विभाग हरियाणा के फिल्ड कर्मियों व जन-स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग की जल-मल की योजना को नगर-निगमों के हवाले किए जाने के विरोध स्वरूप सिंचाई कैम्पस में इकट्ठे हुए और रोष सभा का आयोजन किया।

संघर्ष समिति के सदस्य सतपाल वर्मा ने बताया कि सरकार अपने चेहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी विभागों को निजीकरण कर रही है, जिसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि अगर उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो चार अगस्त को पीडब्ल्यूडी के फिल्ड कर्मचारी जन स्वास्थय मंत्री बनवारी लाल के बावल स्थित आवास का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में धर्मपाल मलिक, जयकुवार दहिया, धर्मराज धनगस, इन्द्र सिहाग, महेन्द्र बागड़ी, कर्मबीर सिवाच प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।