Trump does not want war with Iran: Jeff - Sach Kahoon Hindi

ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहते ट्रम्प : जरीफ
-दोनों देशों के रिश्ते बहुत ही तल्ख

तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहते हैं बल्कि उनके सहयोगी ऐसा चाहते हैं।

जरीफ ने एनबीसी प्रसारक को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘मुझे विश्वास नहीं होता कि राष्ट्रपति ट्रम्प युद्ध चाहते हैं, लेकिन मैं मानता हूं कि उनके आस-पास के लोग युद्ध चाहते हैं। गत सप्ताह ईरान ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते के तहत यूरेनियम संवर्द्धन की तय सीमा को पार कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने इसकी पुष्टि भी की है ।

ईरान ने 3.67 प्रतिशत की तय सीमा को पार कर अपना यूरेनियम संवर्द्धन 4.5 प्रतिशत तक कर लिया है। उल्लेखनीय है कि ओमान की खाड़ी में गत माह होरमुज जलडमरूमध्य के नजदीक दो तेल टैंकरों अल्टेयर और कोकुका करेजियस में विस्फोट की घटना और ईरान द्वारा अमेरिका के खुफिया ड्रोन विमान को मार गिराने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गत वर्ष मई में ईरान परमाणु समझौते से अपने देश के अलग होने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही दोनों देशों के रिश्ते बहुत ही तल्ख हो गये हैं ।

इस परमाणु समझौते के प्रावधानों को लागू करने को लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई है। गौरतलब है कि वर्ष 2015 में ईरान ने अमेरिका, चीन, रूस, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। समझौते के तहत ईरान ने उस पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने के बदले अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने पर सहमति जतायी थी।

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम करने वाला प्रस्ताव पेश करेगा फ्रांस

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को कम करने के लिए फ्रांस एक प्रस्ताव तैयार कर रहा है जिसमें अमेरिका से ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाने की अपील की गयी है।

लेबनान के समाचार चैनल अल-मयादीन ने फ्रांस के कूटनीतिक सूत्रों के हवाले से सोमवार को अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। इस प्रस्ताव के तहत अमेरिका आठ देशों को ईरान से तेल खरीदने की छूट देगा। इसके बदले में ईरान को वर्ष 2015 के अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते के प्रावधानों का पालन करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा ईरान इराक, सीरिया और यमन में सक्रिय अपने लड़ाकों के गुटों को अमेरिकी सहयोगियों पर हमला करने से भी रोकेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।