Held - Sach Kahoon Hindi

शामली: खालिस्तानी समर्थक बदमाश गिरफ्तार, बादल की हत्या की थी साजिश
शामली में पुलिस से लूटे थे सरकारी हथियार

शामली (राकेश छोकर)।

झिंझाना के कमालपुर चेक पोस्ट पर बदमाशों द्वारा पुलिसकर्मियों पर हमला कर लूटी गयी इंसास व रायफल को झिंझाना पुलिस व स्वॉट टीम ने रंगाना में जंगल में हुई मुठभेड़ के बाद बरामद कर लिया है। मुठभेड में जहां दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए वहीं एक बदमाश को टीम ने दबोच लिया जबकि दो बदमाश फरार हो गए। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घायल बदमाशों व पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सरकारी हथियारों के अलावा एक पिस्टल, तीन कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। गैंग का मास्टरमाइंड पंजाब में खालिस्तान समर्थकों के संपर्क में है और उसी के कहने पर सरकारी असलाह लूटे गए थे। बदमाशों का इरादा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या करने का था।

इस बाबत जानकारी देते हुए मेरठ जोन के आईजी प्रशांत कुमार ने बताया कि 2 अक्तूबर की रात झिंझाना की बिडौली स्थित कमालपुर चेक पोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात हैड कांस्टेबिल संसार सिंह व होमगार्ड संजय वर्मा से बाइक सवार बदमाशों ने सरकारी हथियार लूटने का प्रयास किया था और विरोध करने पर होमगार्ड संजय सिंह को गोली मारकर इंसास व रायफल लूट ले गए जबकि संसार सिंह ने किसी प्रकार भागकर अपनी जान बचायी। सरकारी हथियार लूटे जाने से पूरे पुलिस विभाग में खलबली मच गयी, पुलिस ने घायल होमगार्ड को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक व सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बदमाशों की गिरफ्तारी व हथियार बरामद करने के निर्देश दिए जिसके बाद से ही एसपी दिनेश कुमार सिंह लगा तार इस घटना के खुलासे के प्रयास में जुटे हुए थे।

खालिस्तानी ताकतों से हैं आरोपियों के संबंध: मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम अमरीत उर्फ अमृत पुत्र पाल्ला निवासी सैक्टर नंबर 6 गली नंबर 2 मौहल्ला विकास नगर थाना करनाल सिटी जनपद करनाल हरियाणा व गुरुजेन्ट उर्फ जिंटा पुत्र कुलवंत निवासी ग्राम धलावली थाना गंगोह जनपद सहारनपुर बताए जबकि तीसरे बदमाश ने अपना नाम करम सिंह पुत्र गुरुचरण निवासी गांव रंगाना फार्म थाना झिंझाना शामली बताए। प्रेसवार्ता में आईजी ने बताया कि इस गैंग का मास्टरमाइंड जर्मन पुत्र कुलवंत निवासी बिरसा का डेरा गांव अजीजपुर थाना झिंझाना, शामली है और उसके पंजाब में खालिस्तान का समर्थकों से संबंध है। उसी की योजना के अनुसार पुलिस पिकेट से असलाह लूटे गए थे जो करम सिह के पास छिपाकर गुरुद्वारे के कमरे में रख दिए गए थे।

प्रकाश सिंह बादल थे मुख्य टारगेट: आईजी प्रशांत कुमार ने बताया कि कमालपुर चेक पोस्ट से लूटे गए हथियारों का प्रयोग पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की होने वाली रैली में हमला कर अफरातफरी का माहौल पैदा करने व किसी राजनेता या बादल को निशाना बनाकर उनकी हत्या करने में होना था क्योंकि प्रकाश सिंह बादल खालिस्तान समर्थकों का विरोध करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड में घायल बदमाश गुरुजेन्ट उर्फ जिंटा व अमरीत उर्फ अमृत ने बताया कि जर्मन के पास काफी मात्रा में असलाह है जो पंजाब के रोपड के एक गांव में छिपाकर रखे गए हैं, जिनका प्रयोग विशेषकर बादल व उनकी रैलियों में करने का था। उन्होंने बताया कि फरार दो अन्य बदमाशों जर्मन पुत्र कुलवंत व करमा पुत्र अजीत सिंह निवासीगण अजीजपुर थाना झिंझाना की तलाश में दबिश दी जा रही है। मेरठ आईजी प्रशांत कुमार ने टीम को पचास हजार रुपये का ईनाम देने की भी घोषणा की।

खालिस्तानी ताकतों से हैं आरोपियों के संबंध: मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम अमरीत उर्फ अमृत पुत्र पाल्ला निवासी सैक्टर नंबर 6 गली नंबर 2 मौहल्ला विकास नगर थाना करनाल सिटी जनपद करनाल हरियाणा व गुरजंट उर्फ जिंटा पुत्र कुलवंत निवासी ग्राम धलावली थाना गंगोह जनपद सहारनपुर बताए जबकि तीसरे बदमाश ने अपना नाम करम सिंह पुत्र गुरुचरण निवासी गांव रंगाना फार्म थाना झिंझाना शामली बताए। प्रेसवार्ता में आईजी ने बताया कि इस गैंग का मास्टरमाइंड जर्मन पुत्र कुलवंत निवासी बिरसा का डेरा गांव अजीजपुर थाना झिंझाना, शामली है और उसके पंजाब में खालिस्तान के समर्थकों से संबंध है। उसी की योजना के अनुसार पुलिस पिकेट से असलाह लूटे गए थे जो करम सिह के पास छिपाकर गुरुद्वारे के कमरे में रख दिए गए थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

मदर एंड चाइल्ड हैल्ड विंग पीपी मॉडल पर होगी संचालित
इटावा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में मैन पावॅर की कमी के मददेनजर 100 बैड के 25 के करीब मदर एंड चाइल्ड हेल्थ विंग (एमसीएच) अब ट्रिपल पी मॉडल पर संचालित की जाएगी। इसमें इटावा जिला अस्पताल में खुली एमसीएच विंग भी शामिल हैं। इटावा महिला अस्पताल के सीएमएस डा.अशोक कुमार जाटव ने आज यहॉ बताया कि भले ही ट्रिपल पी मॉडल पर 100 बैड की एमसीएच विंग संचालित होगी लेकिन इसकी व्यवस्थाएं जिला स्तरीय समिति के अधीन रहेगी। उन्होने बताया कि समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी, उपाध्यक्ष सीएमओ व संयोजक सीएमएस होंगे। (Mother And Child Held Wing)

वहीं सीएमओ कार्यालय के जूनियर इंजीनियर जिला स्तरीय क्वालिटी एश्योरेंश कन्सलटेंट, प्रतिनिधि कार्यदायी प्राइवेट पार्टनर को समिति का सदस्य बनाया गया है। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के निर्देश के बाद एमसीएच विंग को खोले जाने की तैयारियां शुरु हो गई हैं। इसमें डाक्टरों से लेकर स्टॉफ की तैनाती लखनऊ की एक कम्पनी के द्वारा की जाएगी । एमसीएच विंग शुरु होने के बाद नवजात के साथ गर्भवती महिलाओं को अच्छा स्वास्थ्य मिल सकेगा। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सही रास्ते पर लाने के लिए पब्लिक प्राइवेट प्रोजेक्ट (ट्रिपल पी) के आधार पर 100 बैड की कई एमसीएच विंग तैयार कराई गई हैं। (Mother And Child Held Wing)

एनएचएम के द्वारा बिल्डिंगों का निर्माण तो कराया गया है लेकिन इनमें मैन पावर की कमी के चलते एमसीएच विंग शुरु नहीं हो सकी हैं। प्रदेश सरकार ने मैन पावर की कमी को देखते हुए एमसीएच विंग को पब्लिक प्राइवेट प्रोजेक्ट के माध्यम से शुरु कराने का निर्णय लिया है। इससे गर्भवती महिलाओं के साथ नवजात बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य मिल सकेगा। जिला महिला अस्पताल परिसर में एनएचएम ने 20 करोड़ रुपए की लागत से 100 बैड की एमसीएच विंग का निर्माण कराया था लेकिन संसाधनों के अभाव में आज तक यह विंग शुरु नहीं हो सकी है। एक माह पूर्व प्रशासन के निर्देश पर महिला अस्पताल का कुछ हिस्सा इसमें शिफ्ट कराया गया था। (Mother And Child Held Wing)

किशोर-किशोरी ने नहर में लगाई छलांग
गोताखोरों ने शुरू की तलाश, दोनों घर से थे लापता

RawatSar, SachKahoon News:  घर से लापता एक किशोर व किशोरी ने वीरवार सुबह गांव लखूवाली के पास इंदिरा गांधी नहर में छलांग लगा दी। दोनों के नहर में डूबने की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से तलाशी अभियान शुरू करवाया। लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टिब्बी तहसील के गांव गिलवाला निवासी नाबालिग किशोर व किशोरी एकसाथ अपने-अपने घर से बुधवार को लापता हो गए। परिजनों ने दोनों की इधर-उधर काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। परिजन अभी उनकी तलाश कर ही रहे थे कि वीरवार सुबह सूचना मिली कि एक मोटर साइकिल पर आए गिलवाला के किशोर बजरंगलाल (16) पुत्र चन्द्रपाल सोनी व सुरेन्द्र सुथार की नाबालिग लड़की ने टाऊन थाना अधीन किशनगढ़ मेगा हाइवे स्थित गांव लखूवाली के पास से गुजर रही इंदिरा गांधी नहर में छलांग लगा दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने मोटर नंबर आरजे 31 एसएफ 2241 के आधार पर दोनों की शिनाख्त की। मोबाइल व किशोर का कोट भी नहर किनारे खड़े मोटर साइकिल पर पड़ा था। दोनों को सुबह करीब सवा दस बजे नहर में छलांग लगाते गांव के कुछ युवकों ने देख लिया। जब तक वे मौके पर पहुंचे तो दोनों पानी के तेज बहाव में आगे बह गए तथा डूब गए। सूचना मिलने पर टाऊन थानाधिकारी मोहम्मद अनवर व लखूवाली चौकी प्रभारी जगदीश कड़वासरा मय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे तथा सूरेवाला के गोताखोरों को सूचना दे नहर में सर्च अभियान शुरू करवाया। दोपहर को करीब दो घण्टे बाद गोताखोरों के पहुंचने पर उन्हें नहर में उतार तलाश शुरू करवाई गई। पुलिस के अनुसार दोनों के नहर में डूबने के कारण गोताखोरों को सफलता हाथ नहीं लगी। अब दोनों के शव ऊपर आने के लिए नहर किनारों पर निगरानी रखी जा रही है। नहर में दो जनों के छलांग लगाने की सूचना पर नहर किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।

टिब्बी तहसील के गांव गिलवाला निवासी नाबालिग किशोर व किशोरी एकसाथ अपने-अपने घर से बुधवार को लापता हो गए। परिजनों ने दोनों की इधर-उधर काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला।